logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चित्तौड़गढ़ SP की अपील—“साइबर सुरक्षित राजस्थान” अभियान से जुड़ें, ऑनलाइन ठगी से रहें सतर्क चित्तौड़गढ़ SP की अपील—“साइबर सुरक्षित राजस्थान” अभियान से जुड़ें, ऑनलाइन ठगी से रहें सतर्क

13 hrs ago
user_Hello Chittorgarh News
Hello Chittorgarh News
Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
13 hrs ago

चित्तौड़गढ़ SP की अपील—“साइबर सुरक्षित राजस्थान” अभियान से जुड़ें, ऑनलाइन ठगी से रहें सतर्क चित्तौड़गढ़ SP की अपील—“साइबर सुरक्षित राजस्थान” अभियान से जुड़ें, ऑनलाइन ठगी से रहें सतर्क

More news from राजस्थान and nearby areas
  • आज के लाइव श्री सांवलिया सेठ श्रृंगार दर्शन 🙏✨ दर्शन मात्र से हो मंगलमय दिन, जय श्री सांवरिया सेठ ❤️ आज के लाइव श्री सांवलिया सेठ श्रृंगार दर्शन 🙏✨ दर्शन मात्र से हो मंगलमय दिन, जय श्री सांवरिया सेठ ❤️
    1
    आज के लाइव श्री सांवलिया सेठ श्रृंगार दर्शन 🙏✨
दर्शन मात्र से हो मंगलमय दिन, जय श्री सांवरिया सेठ ❤️


आज के लाइव श्री सांवलिया सेठ श्रृंगार दर्शन 🙏✨
दर्शन मात्र से हो मंगलमय दिन, जय श्री सांवरिया सेठ ❤️
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    43 min ago
  • निम्बाहेड़ा में गरमाई सियासत! उदयलाल आंजना जमकर बरसे, श्रीचंद कृपलानी पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
    1
    निम्बाहेड़ा में गरमाई सियासत! उदयलाल आंजना जमकर बरसे, श्रीचंद कृपलानी पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
    user_DS7NEWS NETWORK
    DS7NEWS NETWORK
    News Anchor चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ /निम्बाहेड़ा कांग्रेस को कहा अलविदा..भाजपा का थामा हाथ... देखिए खबर इंडिया अहेड न्यूज़ चैनल पर... घनश्याम लोहार के साथ प्रमोद बैरवा.
    1
    चित्तौड़गढ़ /निम्बाहेड़ा 
 कांग्रेस  को कहा अलविदा..भाजपा का थामा हाथ... देखिए खबर इंडिया अहेड न्यूज़ चैनल पर... घनश्याम लोहार के साथ प्रमोद बैरवा.
    user_Pramod Bairwa
    Pramod Bairwa
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़•
    8 hrs ago
  • रामपुरा पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आमलिया गांव में 1000 लीटर लहान नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब जप्त, आरोपी फ़रार नीमच जिला पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली। थाना प्रभारी श्री सोलंकी के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर रामपुरा पुलिस टीम ने सोमवार को क्षेत्रीय ग्राम आमलिया में दबिश दी, मौके पर अवैध रूप से हाथ भट्टी की कच्ची शराब बनाने का कारोबार चलना पाया। कार्यवाही दौरान पुलिस ने मौके से कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार किया गया 1000 लीटर लहान (वाश) बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया तथा बनी हुई 20 लीटर हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब जप्त की। साथ ही शराब बनाने की भट्टियों को भी तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जविवेचना शुरू कर दी।
    1
    रामपुरा पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,

आमलिया गांव में 1000 लीटर लहान नष्ट,

 20 लीटर कच्ची शराब जप्त,

आरोपी फ़रार
नीमच जिला पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली।
थाना प्रभारी श्री सोलंकी के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर रामपुरा पुलिस टीम ने सोमवार को क्षेत्रीय ग्राम आमलिया में दबिश दी, मौके पर अवैध रूप से हाथ भट्टी की कच्ची शराब बनाने का कारोबार चलना पाया।
कार्यवाही दौरान पुलिस ने मौके से कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार किया गया 1000 लीटर लहान (वाश) बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया तथा बनी हुई 20 लीटर हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब जप्त की। साथ ही शराब बनाने की भट्टियों को भी तोड़ा गया।
कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जविवेचना शुरू कर दी।
    user_वि के (बंटी)राठौर
    वि के (बंटी)राठौर
    Newspaper publisher नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बेटी के जन्मदिन पर 65 किमी दूर से पहुंचे भामाशाह, 40 महिलाओं को साड़ियां ओढ़ाकर किया सम्मान राम रसोड़े में सेवा का अनूठा उदाहरण : भोजन व्यवस्था में भी दिया आर्थिक सहयोग, साथ आए अन्य दानदाताओं ने भी सामग्री भेंट की पवन अग्रवाल चिकारड़ा चिकारड़ा। सेवा का भाव दूरी का मोहताज नहीं होता। इसका उदाहरण रविवार को राती मंगरी मंगलवाड़ में श्री राम सेवा समिति के तत्वावधान में संचालित राम रसोड़े में देखने को मिला। उदयपुर से करीब 65 किलोमीटर की दूरी तय कर केएल मोगरा एवं उषा मोगरा अपनी बेटी अनीता के जन्मदिन पर राम रसोड़ा पहुंचे और रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में सहयोग किया। उन्होंने राम रसोड़े में आने वाली 40 महिलाओं को साड़ियां ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही यात्रियों के भोजन की व्यवस्था के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। उषा मोगरा ने बताया कि उनकी बेटी अनीता बेंगलुरु में रहती है और रविवार को उसका जन्मदिन था। जन्मदिन को विशेष बनाने के उद्देश्य से उन्होंने यात्रियों की सेवा में छोटी-सी भेंट देने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव के यात्रियों की सेवा करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। मोगरा परिवार के साथ आए त्रिलोकनाथ, कौशल्या कुंवर, नरेश मेघवाल व पल कुमार ने भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार राम रसोड़े में सामग्री भेंट कर सहयोग किया। त्रिलोकनाथ ने कहा कि मानव सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म माना गया है। बाबा रामदेव के यात्रियों की सेवा के लिए 65 किलोमीटर दूर से यहां पहुंचना भी सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसा अवसर हर किसी के नसीब में नहीं आता, बाबा ने स्वयं सेवा का अवसर देकर पुण्य का भागीदार बनाया है। सेवा के लिए लगातार बढ़ रहे सहयोग के हाथ राम रसोड़े में इन दिनों रामदेवरा जाने और वहां से लौटने वाले श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ पहुंच रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए समिति की ओर से भोजन, नाश्ता, ठहरने और चिकित्सा सहित विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहीं क्षेत्र के भामाशाह और दानदाता भी धन, सामग्री और श्रमदान के माध्यम से सहयोग कर रहे हैं। श्री राम सेवा समिति के डॉ. ताराचंद ने बताया कि राम रसोड़ा शुरू होने के बाद लगातार ग्रामीण और समाजसेवी इससे जुड़ रहे हैं। एक के सहयोग से दूसरे और दूसरे के सहयोग से ग्यारह की भावना के साथ सेवा का कारवां आगे बढ़ रहा है। समिति के सदस्य दिन-रात जुटकर श्रद्धालुओं की जरूरतों का ध्यान रख रहे हैं और सेवा में कोई कमी नहीं आने दे रहे हैं।
    3
    बेटी के जन्मदिन पर 65 किमी दूर से पहुंचे भामाशाह, 40 महिलाओं को साड़ियां ओढ़ाकर किया सम्मान

राम रसोड़े में सेवा का अनूठा उदाहरण : भोजन व्यवस्था में भी दिया आर्थिक सहयोग, साथ आए अन्य दानदाताओं ने भी सामग्री भेंट की
पवन अग्रवाल चिकारड़ा
चिकारड़ा। सेवा का भाव दूरी का मोहताज नहीं होता। इसका उदाहरण रविवार को राती मंगरी मंगलवाड़ में श्री राम सेवा समिति के तत्वावधान में संचालित राम रसोड़े में देखने को मिला। उदयपुर से करीब 65 किलोमीटर की दूरी तय कर केएल मोगरा एवं उषा मोगरा अपनी बेटी अनीता के जन्मदिन पर राम रसोड़ा पहुंचे और रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में सहयोग किया। उन्होंने राम रसोड़े में आने वाली 40 महिलाओं को साड़ियां ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही यात्रियों के भोजन की व्यवस्था के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।
उषा मोगरा ने बताया कि उनकी बेटी अनीता बेंगलुरु में रहती है और रविवार को उसका जन्मदिन था। जन्मदिन को विशेष बनाने के उद्देश्य से उन्होंने यात्रियों की सेवा में छोटी-सी भेंट देने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव के यात्रियों की सेवा करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
मोगरा परिवार के साथ आए त्रिलोकनाथ, कौशल्या कुंवर, नरेश मेघवाल व पल कुमार ने भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार राम रसोड़े में सामग्री भेंट कर सहयोग किया। त्रिलोकनाथ ने कहा कि मानव सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म माना गया है। बाबा रामदेव के यात्रियों की सेवा के लिए 65 किलोमीटर दूर से यहां पहुंचना भी सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसा अवसर हर किसी के नसीब में नहीं आता, बाबा ने स्वयं सेवा का अवसर देकर पुण्य का भागीदार बनाया है।
सेवा के लिए लगातार बढ़ रहे सहयोग के हाथ
राम रसोड़े में इन दिनों रामदेवरा जाने और वहां से लौटने वाले श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ पहुंच रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए समिति की ओर से भोजन, नाश्ता, ठहरने और चिकित्सा सहित विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहीं क्षेत्र के भामाशाह और दानदाता भी धन, सामग्री और श्रमदान के माध्यम से सहयोग कर रहे हैं।
श्री राम सेवा समिति के डॉ. ताराचंद ने बताया कि राम रसोड़ा शुरू होने के बाद लगातार ग्रामीण और समाजसेवी इससे जुड़ रहे हैं। एक के सहयोग से दूसरे और दूसरे के सहयोग से ग्यारह की भावना के साथ सेवा का कारवां आगे बढ़ रहा है। समिति के सदस्य दिन-रात जुटकर श्रद्धालुओं की जरूरतों का ध्यान रख रहे हैं और सेवा में कोई कमी नहीं आने दे रहे हैं।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • दिलीप रावानी का वार्ड 11 में धुआंधार जनसंपर्क: बांसुरी निशान पर वोट मांगकर विकास और जनसेवा का दोहराया संकल्प - चुनाव प्रचार के आ​खिरी दिन वार्ड में वाहन रैली निकाल कर मांगा समर्थन भीलवाड़ा। वार्ड नंबर 11 से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी और समाजसेवी दिलीप रावानी ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जनसंपर्क अभियान को गति देते हुए उन्होंने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों और गलियों में घर-घर जाकर मतदाताओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान रावानी को स्थानीय निवासियों, बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं का भरपूर समर्थन व आशीर्वाद मिला। जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं को संबोधित करते हुए दिलीप रावानी ने कहा कि जनसेवा उनके लिए सिर्फ एक चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि जीवनभर का संकल्प है। उन्होंने वार्ड 11 को सुविधाओं से सुसज्जित एक आदर्श वार्ड बनाने का रोडमैप साझा किया। उनकी प्राथमिकताओं में प्रमुख रूप से वार्ड की मूलभूत और पुरानी समस्याओं का स्थायी व त्वरित निस्तारण। स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत और नियमित बनाना। गुणवत्तापूर्ण सड़क और नाली निर्माण कार्य। पेयजल आपूर्ति को सुचारू और बेहतर बनाना है। वार्डवासियों का मिला परिवार जैसा स्नेह, समर्थन में निकली वाहन रैली रावानी ने भावुक होते हुए कहा कि वार्डवासियों ने हमेशा उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह स्नेह और भरोसा दिया है। अब वे इसी विश्वास के बल पर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करके जनता का ऋण चुकाना चाहते हैं। समर्थकों और स्थानीय निवासियों में चुनावी माहौल को लेकर भारी उत्साह देखा गया, जिसकी झलक उनके समर्थन में निकाली गई वाहन रैली में नजर आया। चुनाव प्रचार के आ​खिरी दिन सोमवार दोपहर बापूनगर में भव्य वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। इस दौरान समर्थकों ने मतदाताओं को बाँसुरी चुनाव चिन्ह पर बटन दबाकर रावानी को भारी मतों से जिताने की अपील। क्षेत्र के विकास, पारदर्शी नेतृत्व और ईमानदार जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुएरावानी ने अपील की कि वार्ड के मजबूत प्रतिनिधित्व और प्रगति के लिए बाँसुरी चुनाव चिन्ह को अपना कीमती वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं।
    2
    दिलीप रावानी का वार्ड 11 में धुआंधार जनसंपर्क: बांसुरी निशान पर वोट मांगकर विकास और जनसेवा का दोहराया संकल्प

- चुनाव प्रचार के आ​खिरी दिन वार्ड में वाहन रैली निकाल कर मांगा समर्थन
भीलवाड़ा। वार्ड नंबर 11 से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी और समाजसेवी दिलीप रावानी ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जनसंपर्क अभियान को गति देते हुए उन्होंने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों और गलियों में घर-घर जाकर मतदाताओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान रावानी को स्थानीय निवासियों, बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं का भरपूर समर्थन व आशीर्वाद मिला। जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं को संबोधित करते हुए दिलीप रावानी ने कहा कि जनसेवा उनके लिए सिर्फ एक चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि जीवनभर का संकल्प है। उन्होंने वार्ड 11 को सुविधाओं से सुसज्जित एक आदर्श वार्ड बनाने का रोडमैप साझा किया। उनकी प्राथमिकताओं में प्रमुख रूप से वार्ड की मूलभूत और पुरानी समस्याओं का स्थायी व त्वरित निस्तारण। स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत और नियमित बनाना। गुणवत्तापूर्ण सड़क और नाली निर्माण कार्य। पेयजल आपूर्ति को सुचारू और बेहतर बनाना है।
वार्डवासियों का मिला परिवार जैसा स्नेह, समर्थन में निकली वाहन रैली
रावानी ने भावुक होते हुए कहा कि वार्डवासियों ने हमेशा उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह स्नेह और भरोसा दिया है। अब वे इसी विश्वास के बल पर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करके जनता का ऋण चुकाना चाहते हैं। समर्थकों और स्थानीय निवासियों में चुनावी माहौल को लेकर भारी उत्साह देखा गया, जिसकी झलक उनके समर्थन में निकाली गई वाहन रैली में नजर आया। चुनाव प्रचार के आ​खिरी दिन सोमवार दोपहर बापूनगर में भव्य वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। इस दौरान समर्थकों ने मतदाताओं को बाँसुरी चुनाव चिन्ह पर बटन दबाकर रावानी को भारी मतों से जिताने की अपील। क्षेत्र के विकास, पारदर्शी नेतृत्व और ईमानदार जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुएरावानी ने अपील की कि वार्ड के मजबूत प्रतिनिधित्व और प्रगति के लिए बाँसुरी चुनाव चिन्ह को अपना कीमती वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं।
    user_Yogesh Limani
    Yogesh Limani
    Media house भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • मनासा में भीषण सड़क हादसा सावलिया जी जा रहे 6 श्रद्धालु घायल मनासा। में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजस्थान में सावलिया सेठ के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की ईको गाड़ी को एक तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा मनासा -नीमच रोड पर कॉलेज के सामने बने स्पीड ब्रेकर पर हुआ। राजगढ़ जिले के भमरिया गांव के रहने वाले ये श्रद्धालु अपनी नई गाड़ी से निकले थे, तभी ब्रेकर पर गाड़ी अचानक बंद हो गई और पीछे से आ रही पिकअप ने इसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक महिला सहित कुल 6 लोग घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया है। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
    1
    मनासा में भीषण सड़क हादसा सावलिया जी जा रहे 6 श्रद्धालु घायल
मनासा। में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजस्थान में सावलिया सेठ के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की ईको गाड़ी को एक तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा मनासा -नीमच रोड पर कॉलेज के सामने बने स्पीड ब्रेकर पर हुआ। राजगढ़ जिले के भमरिया गांव के रहने वाले ये श्रद्धालु अपनी नई गाड़ी से निकले थे, तभी ब्रेकर पर गाड़ी अचानक बंद हो गई और पीछे से आ रही पिकअप ने इसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक महिला सहित कुल 6 लोग घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया है। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
    user_Rakeshsharma Rakeshsharma
    Rakeshsharma Rakeshsharma
    मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ SP की अपील—“साइबर सुरक्षित राजस्थान” अभियान से जुड़ें, ऑनलाइन ठगी से रहें सतर्क चित्तौड़गढ़ SP की अपील—“साइबर सुरक्षित राजस्थान” अभियान से जुड़ें, ऑनलाइन ठगी से रहें सतर्क
    1
    चित्तौड़गढ़ SP की अपील—“साइबर सुरक्षित राजस्थान” अभियान से जुड़ें, ऑनलाइन ठगी से रहें सतर्क
चित्तौड़गढ़ SP की अपील—“साइबर सुरक्षित राजस्थान” अभियान से जुड़ें, ऑनलाइन ठगी से रहें सतर्क
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.