logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: सोनभद्र 🔹 काजू के छिलकों की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा 🔹 60 किलो 525 ग्राम गांजा बरामद, कीमत करीब ₹30.25 लाख 🔹 एटा निवासी ऋषि कुमार यादव गिरफ्तार 🔹 आयशर कैन्टर और मोबाइल फोन भी बरामद ऑपरेशन शुद्धि के तहत ANTF मेरठ, SOG सोनभद्र और रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई। तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी। #Sonbhadra #सोनभद्र #BreakingNews #OperationShuddhi #PoliceAction

5 hrs ago
user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: सोनभद्र 🔹 काजू के छिलकों की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा 🔹 60 किलो 525 ग्राम गांजा बरामद, कीमत करीब ₹30.25 लाख 🔹 एटा निवासी ऋषि कुमार यादव गिरफ्तार 🔹 आयशर कैन्टर और मोबाइल फोन भी बरामद ऑपरेशन शुद्धि के तहत ANTF मेरठ, SOG सोनभद्र और रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई। तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी। #Sonbhadra #सोनभद्र #BreakingNews #OperationShuddhi #PoliceAction

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकदिवसीय खंड स्तरीय आरोग्य शिविर मेले का आयोजन किया गया ➡️ चतरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सरई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक दिवसीय खंड स्तरीय आरोग्य शिविर मेले का आयोजन। ➡️ शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श की सुविधा मिली। ➡️ डॉ. दिनेश कुमार ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। ➡️ डॉ. विपीन बिहारी गोंड ने मौसमी बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य सुरक्षा की जानकारी दी। ➡️ डॉ. कमलेश ने मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराईं। ➡️ डॉ. बृजेश यादव ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर मरीजों की जांच की। ➡️ प्रशांत यादव एवं सतेन्द्र कुमार ने शिविर के सफल संचालन में सहयोग किया। ➡️ ग्राम प्रधान चन्दन की मौजूदगी में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
    1
    पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकदिवसीय खंड स्तरीय आरोग्य शिविर मेले का आयोजन किया गया 
➡️ चतरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सरई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक दिवसीय खंड स्तरीय आरोग्य शिविर मेले का आयोजन।
➡️ शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श की सुविधा मिली।
➡️ डॉ. दिनेश कुमार ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया।
➡️ डॉ. विपीन बिहारी गोंड ने मौसमी बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य सुरक्षा की जानकारी दी।
➡️ डॉ. कमलेश ने मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराईं।
➡️ डॉ. बृजेश यादव ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर मरीजों की जांच की।
➡️ प्रशांत यादव एवं सतेन्द्र कुमार ने शिविर के सफल संचालन में सहयोग किया।
➡️ ग्राम प्रधान चन्दन की मौजूदगी में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
    user_Rajendra Tyagi
    Rajendra Tyagi
    Farmer रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सर्व कल्याण हेतु झींगुरदा श्री हनुमान जी महाराज के दरबार में हवन करते हुए बोल बम सेवा समिति परिवार के सभी पदाधिकारीगण
    1
    सर्व कल्याण हेतु झींगुरदा श्री हनुमान जी महाराज के दरबार में हवन करते हुए बोल बम सेवा समिति परिवार के सभी पदाधिकारीगण
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    Dudhi, Sonbhadra•
    40 min ago
  • तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी,दो घायल,एक की स्थिति गंभीर, जिला अस्पताल रेफर दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के गोहडा गांव के पास मंगलवार शाम एक हादसे में बाइक के अनियंत्रित होने से दो युवकों में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रकेंद्र (22) पुत्र जगदीश निवासी नगवा, अपने मौसेरे भाई संजय (20) पुत्र स्व. बीफन निवासी गोहडा के साथ मंगलवार शाम करीब 5 बजे गोहडा से लगभग एक किलोमीटर दूर पागन नदी की तरफ गए थे। इसी दौरान गोहडा क्षेत्र में ही अचानक वे अनियंत्रित होकर गिर पड़े। इस हादसे में रकेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके मौसेरे भाई संजय को हल्की चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।जहां सीएचसी चिकित्सक डॉ. ऐमन अंसारी और डॉ मनोहर सिंह के संयुक्त रूप से चले प्राथमिक उपचार के बाद रकेंद्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, संजय का इलाज जारी है।
    4
    तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी,दो घायल,एक की स्थिति गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के गोहडा गांव के पास मंगलवार शाम एक हादसे में बाइक के अनियंत्रित होने से दो युवकों में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रकेंद्र (22) पुत्र जगदीश निवासी नगवा, अपने मौसेरे भाई संजय (20) पुत्र स्व. बीफन निवासी गोहडा के साथ मंगलवार शाम करीब 5 बजे गोहडा से लगभग एक किलोमीटर दूर पागन नदी की तरफ गए थे। इसी दौरान गोहडा क्षेत्र में ही अचानक वे अनियंत्रित होकर गिर पड़े।
इस हादसे में रकेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके मौसेरे भाई संजय को हल्की चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।जहां सीएचसी चिकित्सक डॉ. ऐमन अंसारी और डॉ मनोहर सिंह के संयुक्त रूप से चले प्राथमिक उपचार के बाद रकेंद्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, संजय का इलाज जारी है।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र प्रसाद शास्त्री के बड़े भाई स्वर्ग की जगदीश प्रसाद के 13वें दिन में ग्राम कोलना सम्मिलित हुए भारती किसान यूनियन लोक शक्ति जनपद सोनभद्र के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा जिला सचिव संजय कुमार यादव मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार सिंह सोनभद्र एवं जनपद मिर्जापुर के जिला अध्यक्ष धर्मदेव उपाध्याय तपेश आदि लोग उपस्थित हो कर स्वर्गीय जगदीश प्रसाद जी के आत्मा को नमन करते हुए कहा गया कि इनकी आत्मा को बुद्ध के चरणों में जाए इनकी आत्मा को शांति प्रदान करें
    2
    भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय संरक्षक  राजेंद्र  प्रसाद शास्त्री के बड़े भाई स्वर्ग की जगदीश प्रसाद के 13वें दिन में ग्राम कोलना सम्मिलित हुए
भारती किसान यूनियन लोक शक्ति जनपद सोनभद्र के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा जिला सचिव संजय कुमार यादव मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार सिंह सोनभद्र एवं जनपद मिर्जापुर के जिला अध्यक्ष धर्मदेव उपाध्याय तपेश आदि लोग उपस्थित हो कर  स्वर्गीय जगदीश प्रसाद जी के आत्मा को नमन करते हुए कहा गया कि इनकी आत्मा को बुद्ध के चरणों में जाए इनकी आत्मा को शांति प्रदान करें
    user_Brijesh kumar singh
    Brijesh kumar singh
    Court reporter घोरावल, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता पर टिप्पणी की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की कड़ी निंदा भोपाल। बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के संबंध में की गई टिप्पणी पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसकी निंदा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थों के लिए दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को राजनीति में घसीटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। राजनीति में विचारों का मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन भाषा और व्यवहार में मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में राजनीतिक दलों और उनके नेताओं को अपने बयानों में गरिमा और संवेदनशीलता का ध्यान रखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के इस आचरण की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि जनता इस तरह के व्यवहार को कभी माफ नहीं करेगी।
    1
    प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता पर टिप्पणी की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की कड़ी निंदा

भोपाल। बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के संबंध में की गई टिप्पणी पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसकी निंदा की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थों के लिए दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को राजनीति में घसीटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। राजनीति में विचारों का मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन भाषा और व्यवहार में मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में राजनीतिक दलों और उनके नेताओं को अपने बयानों में गरिमा और संवेदनशीलता का ध्यान रखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के इस आचरण की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि जनता इस तरह के व्यवहार को कभी माफ नहीं करेगी।
    user_Amrendra Shukla पत्रकार
    Amrendra Shukla पत्रकार
    Local News Reporter सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सिंगरौली के सात गांवों में जर्जर बिजली तार बदलने की मांग जनपद सदस्य पारसनाथ प्रजापति ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन, किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं की समस्या उठाई सिंगरौली के सात गांवों में जर्जर बिजली तार बदलने की मांग जनपद सदस्य पारसनाथ प्रजापति ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन, किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं की समस्या उठाई सिंगरौली। जनपद पंचायत बैढ़न के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11 सखौहां के अंतर्गत आने वाले सात गांवों में जर्जर विद्युत तारों एवं केबलों को बदलने की मांग की गई है। जनपद सदस्य पारसनाथ प्रजापति ने 27 अक्टूबर को कलेक्टर सिंगरौली को आवेदन देकर इस समस्या के निराकरण की मांग की। आवेदन में सखौहां, सिंगाही, पड़खरी, अमरा, चितरवई खुर्द, अमिलवान और चितरवई कला गांवों का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति के लिए लगाए गए तार एवं केबल पुराने और जर्जर हो चुके हैं। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित बिजली आपूर्ति में परेशानी हो रही है, वहीं किसानों के विद्युत पंप कनेक्शन भी प्रभावित हो रहे हैं। जनपद सदस्य के अनुसार, विद्युत आपूर्ति बाधित होने से कृषि कार्यों में कठिनाइयां आ रही हैं। इसके अलावा जर्जर तारों के टूटने अथवा विद्युत संबंधी खराबी के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस समस्या से जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को लगातार अवगत कराया जाता रहा है, लेकिन अब तक तारों और केबलों का नवीनीकरण नहीं हुआ है। पारसनाथ प्रजापति ने कलेक्टर से मांग की है कि संबंधित सातों गांवों में विद्युत तारों एवं केबलों की स्थिति का सर्वे कराकर जर्जर तारों को प्राथमिकता के आधार पर बदलवाया जाए। साथ ही, नवीनीकरण कार्य के लिए समय-सीमा निर्धारित कर शीघ्र कार्य पूरा कराने के निर्देश संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए जाएं, ताकि किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
    2
    सिंगरौली के सात गांवों में जर्जर बिजली तार बदलने की मांग

जनपद सदस्य पारसनाथ प्रजापति ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन, किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं की समस्या उठाई
सिंगरौली के सात गांवों में जर्जर बिजली तार बदलने की मांग
जनपद सदस्य पारसनाथ प्रजापति ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन, किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं की समस्या उठाई
सिंगरौली। जनपद पंचायत बैढ़न के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11 सखौहां के अंतर्गत आने वाले सात गांवों में जर्जर विद्युत तारों एवं केबलों को बदलने की मांग की गई है। जनपद सदस्य पारसनाथ प्रजापति ने 27 अक्टूबर को कलेक्टर सिंगरौली को आवेदन देकर इस समस्या के निराकरण की मांग की।
आवेदन में सखौहां, सिंगाही, पड़खरी, अमरा, चितरवई खुर्द, अमिलवान और चितरवई कला गांवों का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति के लिए लगाए गए तार एवं केबल पुराने और जर्जर हो चुके हैं। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित बिजली आपूर्ति में परेशानी हो रही है, वहीं किसानों के विद्युत पंप कनेक्शन भी प्रभावित हो रहे हैं।
जनपद सदस्य के अनुसार, विद्युत आपूर्ति बाधित होने से कृषि कार्यों में कठिनाइयां आ रही हैं। इसके अलावा जर्जर तारों के टूटने अथवा विद्युत संबंधी खराबी के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस समस्या से जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को लगातार अवगत कराया जाता रहा है, लेकिन अब तक तारों और केबलों का नवीनीकरण नहीं हुआ है।
पारसनाथ प्रजापति ने कलेक्टर से मांग की है कि संबंधित सातों गांवों में विद्युत तारों एवं केबलों की स्थिति का सर्वे कराकर जर्जर तारों को प्राथमिकता के आधार पर बदलवाया जाए। साथ ही, नवीनीकरण कार्य के लिए समय-सीमा निर्धारित कर शीघ्र कार्य पूरा कराने के निर्देश संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए जाएं, ताकि किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
    user_Santosh kumar
    Santosh kumar
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: सोनभद्र 📢 जनगणना-2027 को लेकर निकली जागरूकता रैली जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और CDO जागृति अवस्थी ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। बरौली चौराहे तक पहुंची रैली के जरिए जनपदवासियों से सही जानकारी देने और स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई। 📅 स्व-गणना: 16 से 30 नवंबर 2026 #Sonbhadra #जनगणना2027 #सोनभद्र #जनजागरूकता
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: सोनभद्र
📢 जनगणना-2027 को लेकर निकली जागरूकता रैली
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और CDO जागृति अवस्थी ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। बरौली चौराहे तक पहुंची रैली के जरिए जनपदवासियों से सही जानकारी देने और स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई।
📅 स्व-गणना: 16 से 30 नवंबर 2026
#Sonbhadra #जनगणना2027 #सोनभद्र #जनजागरूकता
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: सोनभद्र 🔹 काजू के छिलकों की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा 🔹 60 किलो 525 ग्राम गांजा बरामद, कीमत करीब ₹30.25 लाख 🔹 एटा निवासी ऋषि कुमार यादव गिरफ्तार 🔹 आयशर कैन्टर और मोबाइल फोन भी बरामद ऑपरेशन शुद्धि के तहत ANTF मेरठ, SOG सोनभद्र और रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई। तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी। #Sonbhadra #सोनभद्र #BreakingNews #OperationShuddhi #PoliceAction
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: सोनभद्र
🔹 काजू के छिलकों की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा
🔹 60 किलो 525 ग्राम गांजा बरामद, कीमत करीब ₹30.25 लाख
🔹 एटा निवासी ऋषि कुमार यादव गिरफ्तार
🔹 आयशर कैन्टर और मोबाइल फोन भी बरामद
ऑपरेशन शुद्धि के तहत ANTF मेरठ, SOG सोनभद्र और रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई। तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी।
#Sonbhadra #सोनभद्र #BreakingNews #OperationShuddhi #PoliceAction
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.