रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का लिया गया जायजा; थाना मुगलसराय कस्बा व पड़ाव चौराहे पर किया गया पैदल गश्त रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का लिया गया जायजा; थाना मुगलसराय कस्बा व पड़ाव चौराहे पर किया गया पैदल गश्त आज दिनाँक 28.08.2026 को आगामी रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर जनपद में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात को सुचारू रूप से संचालित रखने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आकाश पटेल व अपर पुलिस अधीक्षक सदर श्री अनन्त चन्द्रशेखर* द्वारा थाना मुगलसराय कस्बा व पडाव क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बाजारों, भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों तथा प्रमुख चौराहों की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। *यातायात प्रबंधन:* रक्षाबंधन पर श्रद्धालुओं एवं आमजन की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पड़ाव चौराहे एवं मुगलसराय कस्बा क्षेत्र में रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए, ताकि कहीं भी जाम की स्थिति न उत्पन्न हो। *महिला सुरक्षा प्राथमिकता-* बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर एंटी-रोमियो स्क्वाड एवं सादे कपड़ों में महिला पुलिस कर्मी जो तैनात है वह विशेष ध्यान देगें कि बहनों और महिलाओं की सुरक्षा में कोई चूक न हो। *सघन चेकिंग अभियान-* संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा लावारिस वस्तुओं की त्वरित जांच के लिए चेकपॉइंट्स पर सतर्कता बढ़ाने के आदेश दिए गए। *ड्यूटी पर तैनात बल को निर्देश-* मौके पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को जनता के साथ शालीन व्यवहार करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल रिस्पॉन्स टाइम सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए। *पुलिस प्रशासन जनपदवासियों को आश्वस्त करता है कि त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए चन्दौली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।*
रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का लिया गया जायजा; थाना मुगलसराय कस्बा व पड़ाव चौराहे पर किया गया पैदल गश्त रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का लिया गया जायजा; थाना मुगलसराय कस्बा व पड़ाव चौराहे पर किया गया पैदल गश्त आज दिनाँक 28.08.2026 को आगामी रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर जनपद में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात को सुचारू रूप से संचालित रखने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आकाश पटेल व अपर पुलिस अधीक्षक सदर श्री अनन्त चन्द्रशेखर* द्वारा थाना मुगलसराय कस्बा व पडाव क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बाजारों, भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों तथा प्रमुख चौराहों की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। *यातायात प्रबंधन:* रक्षाबंधन पर श्रद्धालुओं एवं आमजन की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पड़ाव चौराहे एवं मुगलसराय कस्बा क्षेत्र में रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए, ताकि कहीं भी जाम की स्थिति न उत्पन्न हो। *महिला सुरक्षा प्राथमिकता-* बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर एंटी-रोमियो स्क्वाड एवं सादे कपड़ों में महिला पुलिस कर्मी जो तैनात है वह विशेष ध्यान देगें कि बहनों और महिलाओं की सुरक्षा में कोई चूक न हो। *सघन चेकिंग अभियान-* संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा लावारिस वस्तुओं की त्वरित जांच के लिए चेकपॉइंट्स पर सतर्कता बढ़ाने के आदेश दिए गए। *ड्यूटी पर तैनात बल को निर्देश-* मौके पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को जनता के साथ शालीन व्यवहार करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल रिस्पॉन्स टाइम सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए। *पुलिस प्रशासन जनपदवासियों को आश्वस्त करता है कि त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए चन्दौली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।*
- 🔱 काशी विश्वनाथ की नगरी में गूंजा हर-हर महादेव, भक्तों ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना वाराणसी। बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिल रहा है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन कर भगवान भोलेनाथ से अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की प्रार्थना कर रहे हैं। भक्तों का कहना है कि भगवान भोलेनाथ की कृपा जिस परिवार पर बनी रहती है, उसके जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की कि सभी भक्त सपरिवार सकुशल रहें और सदैव श्रद्धा एवं विश्वास के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते रहें। इस पावन अवसर पर सभी शिवभक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा काशी विश्वनाथ और भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा सभी भक्तों एवं उनके परिवारों पर सदैव बनी रहे। हर-हर महादेव! 🔱 ॐ नमः शिवाय! 🙏 रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन1
- सकलडीहा के लेहरा मनेहार मे ड्रेन टूटने से धान की फसल बर्बाद, किसान नेता मणि देव चतुर्वेदी1
- सत साहेब जी जय बंदी छोड़ की पूर्ण परमात्मा दास को कोटि कोटि दंडवत प्रणाम स्वीकार कर चरणों लगाए रखना दाता मुक्ति देना1
- वैश्य बनिया व्यापारी समाज की आवाज भामाशाह भारतीय जन पार्टी भा.भाजपा पटना बिहार1
- भैंस को ट्रेन से बचाने के प्रयास में वृद्ध की दर्दनाक मौत भैंस को ट्रेन से बचाने के प्रयास में वृद्ध की दर्दनाक मौत वाराणसी।जंसा थाना क्षेत्र के सजोई गांव के समीप शुक्रवार की शाम करीब 5:30 बजे रेलवे ट्रैक के किनारे भैंस चरा रहे 61 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार, सजोई गांव निवासी रामसागर (61) प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को रेलवे ट्रैक के किनारे अपनी भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान उनकी एक भैंस रेलवे ट्रैक पर चली गई। भैंस को ट्रैक से हटाने और बचाने के प्रयास में रामसागर भी रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। इसी बीच तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी एवं भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जंसा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस घटना की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।1
- रक्षाबंधन का त्योहार केवल रेशम के धागे और उपहारों का लेन-देन नहीं है। सनातन परंपरा में इसके पीछे गहरे वैज्ञानिक, रक्षाबंधन का त्योहार केवल रेशम के धागे और उपहारों का लेन-देन नहीं है। सनातन परंपरा में इसके पीछे गहरे वैज्ञानिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक रहस्य छिपे हैं।जब हम इन पौराणिक कथाओं की परतों को खोलते हैं, तो हमें जीवन जीने के अनमोल सूत्र मिलते हैं।पौराणिक ग्रंथों (जैसे भविष्य पुराण, श्रीमद्भागवत पुराण और विष्णु पुराण) में रक्षाबंधन की शुरुआत से जुड़ी ऐसी कथाएं मिलती हैं, जो इस त्योहार को केवल इंसानों का नहीं, बल्कि देवताओं, दानवों और स्वयं त्रिमूर्ति (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) का त्योहार बनाती हैं।उत्तर प्रदेश के सुराना, बेनीपुर चक और भीखमपुर जगत पुरवा गांवों में रक्षाबंधन न मनाने के पीछे सदियों पुरानी ऐतिहासिक और दर्दनाक कहानियां छिपी हैं। इन गांवों के लोग आज भी रक्षाबंधन को उत्सव के बजाय एक शोक या खौफनाक दिन के रूप में देखते हैं।1
- अलीनगर पुलिस व स्वाट टीम द्वारा लूट व फायरिंग की घटना का सफल अनावरण अलीनगर पुलिस व स्वाट टीम द्वारा लूट व फायरिंग की घटना का सफल अनावरण घटना कारित करने वाले गिरोह 04 शातिर लुटेरे को किया गया गिरफ्तार, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 03 तमंचा, 06 कारतूस, लूटी गई सोने की चेन, नकदी व 02 मोटरसाइकिलें की गयी बरामद अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में हत्या व हत्या के प्रयास जैसे कई आपराधिक अभियोग पंजीकृत है *पूर्व की घटना-* दिनांक 25.08.2026 को समय करीब 21:30 बजे वादी मुकदमा सूर्यान्श जायसवाल पुत्र रवि कुमार जायसवाल निवासी गल्लामण्डी ईस्टर्न बाजार, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली अपने मित्र प्रशान्त यादव व मोहित चौहान के साथ गाड़ी से एस०एस० हॉस्पिटल आलमपुर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान टीवीएस मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी बाइक लगाकर रोक लिया तथा जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर करते हुए वादी के गले से सोने की चेन छीनकर चन्दौली की तरफ भाग निकले। लूट व जानलेवा हमले की घटना के संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना अलीनगर पर मु0अ0सं0 540/2026 धारा 109(1)/309(6) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। *गिरफ्तारी एवं बरामदगी का विवरण-* उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर गगन राज सिंह व प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम राम जनम यादव के कुशल नेतृत्व में थाना अलीनगर व स्वाट टीम द्वारा विवेचना के क्रम में भौतिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फूटेज व अन्य इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के संकलन के साथ ही लूट की घटना के खुलासे हेतु निरन्तर प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में दिनांक 28.08.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 25.08.2026 को एस०एस० हॉस्पिटल के पास हुई लूट की घटना से संबंधित अभियुक्तगण पुनः किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से सकलडीहा की तरफ से रिंग रोड की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर विश्वास कर थाना अलीनगर पुलिस व स्वाट टीम द्वारा तारापुर/आलमपुर अंडरपास के पास घेराबंदी कर सकलडीहा की तरफ से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की गई। थोड़ी देर में एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए, जिन्हें रोकने का इशारा करने पर वे मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे। सड़क गीली होने के कारण उनकी बाइक फिसलकर गिर गई, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही गिरफ्तार किया गया बाइक से गिरने के कारण गिरफ्तार अभियुक्तों को शरीर में चोटें आयी जिन्हे प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में इलाज कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से क्रमश: पूछताछ की गयी तो ज्ञात हुआ कि मोटरसाइकिल चालक राजकुमार दुबे पुत्र राघवेन्द्र दुबे, निवासी जमुआवं, थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर। (उम्र लगभग 26 वर्ष) तथा पीछे बैठे व्यक्ति अमन गिरी पुत्र संतोष गिरी, निवासी बभनियाव, थाना धीना, जनपद चन्दौली। (उम्र लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई। राजकुमार दुबे के कब्जे से दिनांक 25.08.2026 को लूटी गई एक पीली धातु की चेन, 01 तमंचा 315 बोर, 01 कारतूस, 02 मोबाइल फोन, ₹3,000 नगद एवं घटना में प्रयुक्त टीवीएस रोनिन बाइक (UP61BL9666) बरामद हुई। अमन गिरी के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 02 कारतूस, 01 मोबाइल फोन व ₹500 नगद बरामद हुए। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि उनके दो अन्य साथी, जो पीछे बाइक से रेकी व बैकअप के लिए आ रहे हैं। इसी दौरान एक अन्य मोटरसाइकिल (बजाज पल्सर) पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को भी पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने पहले ने अपना नाम कमलेश मिश्रा उर्फ पंकज मिश्रा पुत्र रामकुवर मिश्रा, निवासी अमाधपुर (तीनमोकरम), थाना धानापुर, जनपद चन्दौली (उम्र लगभग 30 वर्ष) तथा दूसरे ने विनोद सिंह बताया। कमलेश मिश्रा के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 02 कारतूस व ₹420 नगद तथा विनोद सिंह पुत्र स्व० रामजनम सिंह, निवासी बभनियाव, थाना धीना, जनपद चन्दौली (उम्र लगभग 45 वर्ष) के पास से 01 कारतूस व ₹500 नगद बरामद हुए। *घटनाकारित करने के सम्बन्ध में गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ विवरण-* राजकुमार दुबे पुत्र राघवेन्द्र दुबे, निवासी जमुआवं, थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर द्वारा बताया गया कि वह अपने बुआ के लड़के कमलेश मिश्रा उर्फ पंकज मिश्रा पुत्र रामकुवर मिश्रा, निवासी अमाधपुर (तीनमोकरम), थाना धानापुर, जनपद चन्दौली के पास आता था वहाँ अमन गिरी के साथ मिलकर पार्टी करते थे पार्टी करने के उपरान्त अमन गिरी व राजकुमार टीवीएस रोनिन बाइक से हाइवे पर निकल जाते थे वे सैयदराजा से राजातालाब तक हाइवे पर घूमते रहते थे और मौका पाकर असलहा के बल पर मारपीट करते हुए लूट की घटना कारित करते थे घटनाकारित करने के उपरान्त वे कमलेश मिश्रा उर्फ पंकज मिश्रा के गांव वाले घर पर बाइक खड़ी करते थे व धानापुर स्थित दूसरे मकान पर जाकर भोजन करके सो जाते थे तथा विनोद सिंह जो बभनियाव थाना धीना जनपद चन्दौली के पास कुटी की तरह एक झोपड़ी बनाकर रहते थे जिसमें अपराधियों द्वारा आपराधिक घटना करने के उपरान्त असलहा छिपाकर रखते थे तथा सहयोग करते थे। वादी मुकदमा सूर्यान्श जायसवाल द्वारा मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार अभियुक्तों राजकुमार दुबे व अमन गिरी की पहचान की गई तथा अपने लूटे गए सोने की चेन की शत-प्रतिशत शिनाख्त की गई। *गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-* 1. राजकुमार दुबे पुत्र राघवेन्द्र दुबे, निवासी जमुआवं, थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर। (उम्र लगभग 26 वर्ष) 2. अमन गिरी पुत्र संतोष गिरी, निवासी बभनियाव, थाना धीना, जनपद चन्दौली। (उम्र लगभग 25 वर्ष) 3. कमलेश मिश्रा उर्फ पंकज मिश्रा पुत्र रामकुवर मिश्रा, निवासी अमाधपुर (तीनमोकरम), थाना धानापुर, जनपद चन्दौली। (उम्र लगभग 30 वर्ष) 4. विनोद सिंह पुत्र स्व० रामजनम सिंह, निवासी बभनियाव, थाना धीना, जनपद चन्दौली। (उम्र लगभग 45 वर्ष) *गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-* *कमलेश मिश्रा उर्फ पंकज मिश्रा पुत्र रामकुवर मिश्रा, निवासी अमाधपुर (तीनमोकरम), थाना धानापुर, जनपद चन्दौली। (उम्र लगभग 30 वर्ष)* 1-मु0अ0सं0-08/25 धारा 316(2),351(3),352 बीएनएस थाना धानापुर जनपद चन्दौली। *विनोद सिंह पुत्र स्व० रामजनम सिंह, निवासी बभनियाव, थाना धीना, जनपद चन्दौली। (उम्र लगभग 45 वर्ष)* 1-मु0अ0सं0-69/95 धारा 302 भादवि थाना धीना 2-मु0अ0सं0 43/2000 धारा 307 504 भादवि थाना धीना 3-मु0अ0सं0124/2003 धारा 110G सीआरपीसी थाना धीना 4-मु0अ0सं0 226/2009 धारा 302 307 504 भादवि थाना धीना 5- मु0अ0सं0 229/2009 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना धीना *अमन गिरी पुत्र संतोष गिरी, निवासी बभनियाव, थाना धीना, जनपद चन्दौली। (उम्र लगभग 25 वर्ष)* 1- मु0अ0सं0 76/2026 धारा 115(2) 352 351(3) 191(2) बीएनएस थाना अलीनगर *बरामदगी का विवरण-* 01 पीली धातु की चेन (दिनांक 25.08.2026 की घटना से संबंधित)। कुल ₹4,420/- नगद (लूटे गए रुपयों का अवशेष)। 03 अवैध तमंचा 315 बोर एवं 06 जिन्दा कारतूस 315 बोर। 01 मोटरसाइकिल टीवीएस रोनिन (पंजीकरण सं0: UP61BL9666)। 01 मोटरसाइकिल बजाज पल्सर (बिना नंबर प्लेट, चेचिस सं0: MD2B68BX1RTM41487)। 03 मोबाइल फोन (वीवो, ओप्पो, रेडमी)। *पूर्व पंजीकृत-* मु0अ0सं0 540/2026 धारा 109(1)/309(6) बीएनएस में बरामदगी व साक्ष्यों के आधार पर धारा 317(2)/61(2) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *(गिरफ्तार अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।)* *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली। उ0नि0 योगेन्द्र नाथ यादव, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली। उ0नि0 अनिल कुमार यादव, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली। उ0नि0 अमित कुमार सिंह, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली। का0 आकाश सिंह, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली। का0 अभिषेक दूबे, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली। का0 शिवांशु सिंह, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली। का0 प्रवेश सिंह, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली। हे0का0 चालक बच्चा सिंह, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली। का0 चालक सर्वजीत सिंह गौतम, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली। *स्वाट टीम-* 1.नि- राम जन्म यादव (प्रभारी स्वाट टीम) 2.मु. आ.राणा प्रताप सिंह 3.मु आ. रामानंद यादव 4.मु.आ. सतीश सिंह 5.आ. अमित सिंह 6.आरक्षी महेश कुमार1
- 📰 रक्षा बंधन: भाई-बहन के अटूट प्रेम और रक्षा के संकल्प का पावन पर्व वाराणसी। रक्षा बंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, स्नेह और जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने के संकल्प का पावन पर्व है। यह पर्व भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के अटूट रिश्ते की सुंदर मिसाल प्रस्तुत करता है। धार्मिक मान्यताओं में भगवान श्रीकृष्ण और द्रौपदी के प्रेम एवं भाई-बहन जैसे पवित्र संबंध का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि जब भगवान श्रीकृष्ण की उंगली में चोट लगी थी, तब द्रौपदी ने अपने वस्त्र का टुकड़ा फाड़कर उनकी उंगली पर बांधा था। श्रीकृष्ण ने भी द्रौपदी की रक्षा का संकल्प निभाया। इसी पवित्र भावना को रक्षा बंधन के संदेश से जोड़ा जाता है। रक्षा बंधन हमें यह संदेश देता है कि भाई-बहन का रिश्ता केवल खून का रिश्ता नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान, सुरक्षा और भावनाओं का मजबूत बंधन है। बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसके सुखी और स्वस्थ जीवन की कामना करती है, वहीं भाई बहन की सुरक्षा, सम्मान और हर परिस्थिति में साथ देने का संकल्प लेता है। आज आवश्यकता है कि रक्षा बंधन के इस पवित्र संदेश को केवल एक दिन तक सीमित न रखा जाए, बल्कि भाई-बहन जीवनभर एक-दूसरे के सम्मान, अधिकार और खुशियों की रक्षा करें। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से सभी भाई-बहनों को रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन1
- पंचकोसी मार्ग पर बने गड्ढे दे रहे हादसे को न्योता, राहगीर परेशान पंचकोसी मार्ग पर बने गड्ढे दे रहे हादसे को न्योता, राहगीर परेशान सेवापुरी। पंचकोसी परिक्रमा के तीसरे पड़ाव रामेश्वर बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस के समीप पंचकोसी मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, थोड़ी सी बारिश होते ही सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है। पानी भरने के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे बाइक सवार कई बार अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं और चोटिल होने का खतरा बना रहता है। रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देते। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग होने के कारण इस सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण और अन्य राहगीर आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क की बदहाल स्थिति कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क के गड्ढों को जल्द से जल्द भरवाकर मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सड़क की मरम्मत करा दी जाए तो संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।1