सारोला विद्यालय में लखपति दीदियों को साइबर फ्रॉड और महिला सुरक्षा की दी जानकारी सारोला। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थानाधिकारी बुद्धराम चौधरी के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल शारदा और रत्ना ने लखपति दीदियों को साइबर फ्रॉड, महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी गई तथा ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय विस्तार से बताए गए। साथ ही राजकोप सिटीजन ऐप के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि इस ऐप के माध्यम से आमजन आसानी से पुलिस से संपर्क कर सकते हैं और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकते हैं। महिला कांस्टेबलों ने उपस्थित महिलाओं को महिला अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों और सुरक्षा उपायों की जानकारी भी दी। इसके साथ ही आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण तरीके बताते हुए महिलाओं को जागरूक और सतर्क रहने का संदेश दिया गया। इस दौरान सूचना अधिकारी अजय पुनिया सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना की और ऐसी जागरूकता गतिविधियों को उपयोगी बताया।

- खानपुर मंडी मे लहसुन बडी आवक, नही मिल रहा किसानो को उचित दाम ,मेहनत का फल मीठा होता है ,पर यहा खट्टा हो रहा हैं ।। जय जवान ,जय किसान😇🫵2
- Samudra manthan Pranayam at Rendal park Dadabadi Kota1
- झालरापाटन, 14 अप्रैल 2026। यादव समाज एवं भीमराव अंबेडकर जयंती आयोजन समिति झालरापाटन के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर 11 किलो का विशाल केक काटकर एवं आतिशबाजी कर जयंती का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रताप सर्कल स्थित यादव-जाटव समाज कंकाली मंदिर परिसर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाज बंधु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यादव समाज जिला अध्यक्ष कैलाश चंद यादव ने बताया कि बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सोहन लाल यादव, रेगर समाज जिला अध्यक्ष बाबूलाल रेगर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।3
- झालावाड़ जिले मे भी आज संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई जा रही है । जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न कस्बो में आज बाबा साहब की याद में शोभायात्राऐ निकली गई, जिनका विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल लोग बाबा साहब के चित्र की तख्तियां लेकर चल रहे थे, झालावाड़ में सांसद दुष्यंत सिंह ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर निकाली गई वाहन रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया और बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की । वहीं जिले के कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट में भी बाबा साहब की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नाट्य प्रस्तुति के द्वारा बाबा साहब के द्वारा समाज के दबे कुचले वर्ग के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया ।4
- Post by पत्रकार आयुष गुप्ता1
- शाहाबाद ब्लॉक के पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार चल रहे तीर्थंकर ऋषभ जयंती पखवाड़ा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन ने बताया कि मध्यान्ह भोजन के उपरांत शिक्षकों व विद्यार्थियों के कार्यक्रम स्थल पर एकत्रीकरण के पश्चात विद्यालय की बालिकाओं ने मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत की उसके बाद शिक्षिका प्रज्ञा दुबे के निर्देशन में तैयार तीर्थंकर ऋषभदेव नाटिका प्रस्तुत की गई जिसमें विद्यालय के बालक बालिकाओं ने महाराजा ऋषभदेव के समय कल्पवृक्षों के लुप्त होने से दुखी मानव समाज को जीवन यापन के लिए मार्ग सुझाया, महाराज ऋषभदेव ने असि,मसि और कृषि के माध्यम से अपना जीवन यापन करने का रास्ता दिखाया। उन्होंने अपनी पुत्रियों ब्राह्मी और सुंदरी को विद्या अध्ययन, लेखन कला सिखाई। तथा इनके प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी दी। लघुनाटिका के मध्य ऋषभदेव के ज्येष्ठ पुत्र जिनके नाम से इस देश का नाम भारत पड़ा,भरत चक्रवर्ती और उनके अनुज बाहुबली का दृष्टांत भी संस्थाप्रधान जैन ने सुनाया। नाटिका की शुरुआत में फल वितरण किया गया और अंत में नाटिका के पात्रों को पुरस्कृत किया गया इस दौरान संगीत शिक्षक गगन शर्मा अध्यापक दयालुराम सहरिया,ललेंद्रसिंह राजकुमार,जुगलकिशोर जगदीश प्रसाद,कामिनी खटीक, रोहित शर्मा, हरिओम मीणा, हेमंत वर्मा, राहुल मेहता सहित सभी कार्मिक मौजूद रहे। अंत में सामूहिक राष्ट्रगान हुआ।।4
- पीपल्दा में चोरों ने बनाया सैलून कि दुकान को निशाना बीती रात मंगलवार को पीपल्दा पशु चिकित्सा के पास लगी सैलून कि दुकान का ताला तोड़कर चोर दुकान में रखी टिमर मशीनें और कूलर पंखा सहित अन्य सामान चुकाकर लें गए चोरी वारदात का बुधवार सुबह पता चला जब दुकान घनश्याम सेन ने सुबह आकर देखा तो दुकान का ताला टूटा मिला और कूलर सहित 3 मशीनें और अन्य सामान गायब देखें लगातार पीपल्दा में चोरों का आतंक फैल रहा है कुछ दिन पहले ही यहां कुआं पर लगी मोटर पंप कि केबिले भी काटकर लें गए जिनका अभी तक पता नहीं चला,यह चोरी गांव कि मुख्य सड़क पर हुईं जिससे ग्रामीणों में दहशत फ़ैल गई है4
- Samudra manthan Pranayam at Rendal park Dadabadi Kota Rajasthan1