logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आजमगढ़ : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अंकित वर्मा ने जिला कारागार का निरीक्षण जमानत मिली, शर्तें पूरी न होने से जेल में बंद, विधिक सेवा प्राधिकरण ने लिया संज्ञान आजमगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अंकित वर्मा ने गुरुवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर बंदियों की समस्याओं और उन्हें मिल रही विधिक सहायता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दो बंदियों ने बताया कि उनकी जमानत हो चुकी है, लेकिन जमानत की शर्तें पूरी न कर पाने के कारण वे अभी भी जेल में निरुद्ध हैं। सचिव ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल को दोनों मामलों में तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला बैरक में बंदी किरन ने मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर जेल अधिकारियों को विधिक सहायता के लिए पत्र भेजने का निर्देश दिया गया। बाल बैरक में 63 बाल बंदी मिले। सभी ने मुकदमों की पैरवी के लिए अधिवक्ता होने की जानकारी दी। जेल प्रशासन ने बताया कि बाल बंदियों के लिए शिक्षक के साथ वॉलीबाल, कैरम, लूडो और शतरंज की व्यवस्था है। निरीक्षण में जेल परिसर में साफ-सफाई संतोषजनक मिली। महिला बैरक में रह रहीं तीन बच्चियों को पौष्टिक आहार, दूध और जरूरी सामग्री उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई। कारागार में 770 विचाराधीन पुरुष, 44 महिला तथा 259 सिद्धदोष पुरुष और नौ सिद्धदोष महिला बंदी निरुद्ध हैं। इस दौरान जेल अधीक्षक सत्यप्रकाश, जेलर विजय कुमार पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_Arun Pandey
Arun Pandey
आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
774f50fd-19b0-49eb-9eb7-3ff700d1a13c

आजमगढ़ : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अंकित वर्मा ने जिला कारागार का निरीक्षण जमानत मिली, शर्तें पूरी न होने से जेल में बंद, विधिक सेवा प्राधिकरण ने लिया संज्ञान आजमगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अंकित वर्मा ने गुरुवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर बंदियों की समस्याओं और उन्हें मिल रही विधिक सहायता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दो बंदियों ने बताया कि उनकी जमानत हो चुकी है, लेकिन जमानत की शर्तें पूरी न कर पाने के कारण वे अभी भी जेल में निरुद्ध हैं। सचिव ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल को दोनों मामलों में तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला बैरक में बंदी किरन ने मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर जेल अधिकारियों को विधिक सहायता के लिए पत्र भेजने का निर्देश दिया गया। बाल बैरक में 63 बाल बंदी मिले। सभी ने मुकदमों की पैरवी के लिए अधिवक्ता होने की जानकारी दी। जेल प्रशासन ने बताया कि बाल बंदियों के लिए शिक्षक के साथ वॉलीबाल, कैरम, लूडो और शतरंज की व्यवस्था है। निरीक्षण में जेल परिसर में साफ-सफाई संतोषजनक मिली। महिला बैरक में रह रहीं तीन बच्चियों को पौष्टिक आहार, दूध और जरूरी सामग्री उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई। कारागार में 770 विचाराधीन पुरुष, 44 महिला तथा 259 सिद्धदोष पुरुष और नौ सिद्धदोष महिला बंदी निरुद्ध हैं। इस दौरान जेल अधीक्षक सत्यप्रकाश, जेलर विजय कुमार पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर क्षेत्र की महिलाओ ने किया दीपदान लम्बी उम्र की कामना आजमगढ़ जिले के बूढनपुर तहसील क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके लंबे उम्र के कामना के लिए महिलाओं ने दीपदान किया हुआ एक दूसरे को प्रधानमंत्री के जन्मदिन की बधाई दी
    1
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर क्षेत्र की महिलाओ ने किया दीपदान लम्बी उम्र की कामना 
आजमगढ़ जिले के बूढनपुर तहसील क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके लंबे उम्र के कामना के लिए महिलाओं ने दीपदान किया हुआ एक दूसरे को प्रधानमंत्री के जन्मदिन की बधाई दी
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आजमगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, DM-SSP ने किया रक्तदान आजमगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को मंडलीय सदर चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसएसपी डॉ. अनिल कुमार और जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने मरीजों को फल वितरित कर किया। इस दौरान DM रविंद्र कुमार और SSP डॉ. अनिल कुमार ने स्वयं रक्तदान कर सेवा एवं जनकल्याण का संदेश दिया। शिविर में लगभग 200 युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। आयोजकों के अनुसार, रक्तदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए सेवा भाव से रक्तदान किया। मरीजों को फल भी वितरित किए गए।
    1
    आजमगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, DM-SSP ने किया रक्तदान
आजमगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को मंडलीय सदर चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसएसपी डॉ. अनिल कुमार और जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने मरीजों को फल वितरित कर किया।
इस दौरान DM रविंद्र कुमार और SSP डॉ. अनिल कुमार ने स्वयं रक्तदान कर सेवा एवं जनकल्याण का संदेश दिया। शिविर में लगभग 200 युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
आयोजकों के अनुसार, रक्तदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए सेवा भाव से रक्तदान किया। मरीजों को फल भी वितरित किए गए।
    user_SHATRUGHAN DEVPURIA
    SHATRUGHAN DEVPURIA
    Azamgarh, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • सहदेवगंज प्रीमियर लीग का शुभारंभ | खिलाड़ियों में दिखा उत्साह महराजगंज के नौबरार त्रिपुरारपुर खालसा स्थित सहदेवगंज में सहदेवगंज प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महराजगंज ब्लॉक प्रमुख पारसनाथ यादव, गोपालपुर विधायक नफीस अहमद और राष्ट्रीय प्रवक्ता चंचल यादव पहुंचे। खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया। खास बात यह रही कि चंचल यादव के पहुंचने पर खिलाड़ियों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। चंचल यादव ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, कार्यक्रम के बाद विधायक नफीस अहमद ने मीडिया से बातचीत करते हुए लगाए जा रहे आरोपों पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कुछ आरोपों को भाजपा से जुड़े लोगों का षड्यंत्र बताया। यह विधायक का पक्ष है, जबकि इस संबंध में भाजपा की प्रतिक्रिया फिलहाल सामने नहीं आई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, खिलाड़ी और खेलप्रेमी मौजूद रहे। 📍 स्थान: सहदेवगंज, महराजगंज, आजमगढ़ #Azamgarh #Maharajganj #Sahdevganj #SahdevganjPremierLeague #NafeesAhmad #ParasNathYadav #ChanchalYadav #Cricket #AzamgarhNews
    1
    सहदेवगंज प्रीमियर लीग का शुभारंभ | खिलाड़ियों में दिखा उत्साह
महराजगंज के नौबरार त्रिपुरारपुर खालसा स्थित सहदेवगंज में सहदेवगंज प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में महराजगंज ब्लॉक प्रमुख पारसनाथ यादव, गोपालपुर विधायक नफीस अहमद और राष्ट्रीय प्रवक्ता चंचल यादव पहुंचे। खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया।
खास बात यह रही कि चंचल यादव के पहुंचने पर खिलाड़ियों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। चंचल यादव ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
वहीं, कार्यक्रम के बाद विधायक नफीस अहमद ने मीडिया से बातचीत करते हुए लगाए जा रहे आरोपों पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कुछ आरोपों को भाजपा से जुड़े लोगों का षड्यंत्र बताया। यह विधायक का पक्ष है, जबकि इस संबंध में भाजपा की प्रतिक्रिया फिलहाल सामने नहीं आई है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, खिलाड़ी और खेलप्रेमी मौजूद रहे।
📍 स्थान: सहदेवगंज, महराजगंज, आजमगढ़
#Azamgarh #Maharajganj #Sahdevganj #SahdevganjPremierLeague #NafeesAhmad #ParasNathYadav #ChanchalYadav #Cricket #AzamgarhNews
    user_TV24 NEWS EXPRESS
    TV24 NEWS EXPRESS
    Media company बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • यूनियन बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन चुनाव विवाद: दीवानी अदालत ने खारिज किया मुकदमा, क्षेत्राधिकार से बाहर बताया * फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला: ट्रेड यूनियन विवादों की सुनवाई सिविल कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में नहीं * नियमों का हवाला: औद्योगिक संबंध संहिता 2020 के तहत वाद को नहीं माना पोषणीय आजमगढ़। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन (ईस्टर्न यूपी) के त्रैवार्षिक चुनाव में कथित अनियमितता को लेकर दाखिल मुकदमे को अदालत ने क्षेत्राधिकार और पोषणीयता के अभाव में खारिज कर दिया है। यह फैसला फास्ट ट्रैक कोर्ट (सीनियर डिवीजन) के न्यायाधीश अतुल पाल की अदालत ने सुनाया। यूनियन बैंक के अधिवक्ता श्याम नारायन राय के अनुसार, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन ईस्टर्न यूपी का त्रैवार्षिक चुनाव 18 जनवरी 2026 को भंवरनाथ स्थित एक परिसर में संपन्न हुआ था। इस चुनाव में क्षेत्रीय कार्यालय के प्रबंधक दीपक चौधरी अध्यक्ष, वरिष्ठ प्रबंधक कौशलेंद्र कुमार महासचिव और सिधारी शाखा के प्रबंधक विकास कुमार सिंह उप महासचिव निर्वाचित घोषित किए गए थे। चुनाव परिणाम से असंतुष्ट पराजित प्रत्याशियों ने प्रक्रिया में धांधली और अनियमितता का आरोप लगाते हुए दीवानी न्यायालय की शरण ली थी। वादियों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों और चुनाव समिति को पक्षकार बनाते हुए चुनाव निरस्त करने की मांग को लेकर वाद दायर किया था। सुनवाई के दौरान निर्वाचित पदाधिकारियों और बैंक प्रबंधन की ओर से न्यायालय में विधिक आपत्ति दर्ज कराई गई। पैरवी में तर्क दिया गया कि ट्रेड यूनियन के चुनाव संबंधी किसी भी विवाद की सुनवाई का अधिकार सामान्य सिविल कोर्ट को न होकर संबंधित औद्योगिक ट्रिब्यूनल को प्राप्त है, इसलिए यह वाद सिविल न्यायालय में चलने योग्य (पोषणीय) नहीं है। अदालत ने दोनों पक्षों के तर्कों और पत्रावली पर उपलब्ध तथ्यों का अवलोकन करने के बाद पाया कि यह मामला 'औद्योगिक संबंध संहिता 2020' के कानूनी प्रावधानों के तहत सिविल न्यायालय में वर्जित है। न्यायालय ने क्षेत्राधिकार का अभाव पाते हुए पराजित पक्ष के मुकदमे को पूरी तरह निरस्त कर दिया।
    2
    यूनियन बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन चुनाव विवाद: दीवानी अदालत ने खारिज किया मुकदमा, क्षेत्राधिकार से बाहर बताया

 * फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला: ट्रेड यूनियन विवादों की सुनवाई सिविल कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में नहीं

 * नियमों का हवाला: औद्योगिक संबंध संहिता 2020 के तहत वाद को नहीं माना पोषणीय


आजमगढ़। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन (ईस्टर्न यूपी) के त्रैवार्षिक चुनाव में कथित अनियमितता को लेकर दाखिल मुकदमे को अदालत ने क्षेत्राधिकार और पोषणीयता के अभाव में खारिज कर दिया है। यह फैसला फास्ट ट्रैक कोर्ट (सीनियर डिवीजन) के न्यायाधीश अतुल पाल की अदालत ने सुनाया।
यूनियन बैंक के अधिवक्ता श्याम नारायन राय के अनुसार, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन ईस्टर्न यूपी का त्रैवार्षिक चुनाव 18 जनवरी 2026 को भंवरनाथ स्थित एक परिसर में संपन्न हुआ था। इस चुनाव में क्षेत्रीय कार्यालय के प्रबंधक दीपक चौधरी अध्यक्ष, वरिष्ठ प्रबंधक कौशलेंद्र कुमार महासचिव और सिधारी शाखा के प्रबंधक विकास कुमार सिंह उप महासचिव निर्वाचित घोषित किए गए थे।
चुनाव परिणाम से असंतुष्ट पराजित प्रत्याशियों ने प्रक्रिया में धांधली और अनियमितता का आरोप लगाते हुए दीवानी न्यायालय की शरण ली थी। वादियों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों और चुनाव समिति को पक्षकार बनाते हुए चुनाव निरस्त करने की मांग को लेकर वाद दायर किया था।
सुनवाई के दौरान निर्वाचित पदाधिकारियों और बैंक प्रबंधन की ओर से न्यायालय में विधिक आपत्ति दर्ज कराई गई। पैरवी में तर्क दिया गया कि ट्रेड यूनियन के चुनाव संबंधी किसी भी विवाद की सुनवाई का अधिकार सामान्य सिविल कोर्ट को न होकर संबंधित औद्योगिक ट्रिब्यूनल को प्राप्त है, इसलिए यह वाद सिविल न्यायालय में चलने योग्य (पोषणीय) नहीं है।
अदालत ने दोनों पक्षों के तर्कों और पत्रावली पर उपलब्ध तथ्यों का अवलोकन करने के बाद पाया कि यह मामला 'औद्योगिक संबंध संहिता 2020' के कानूनी प्रावधानों के तहत सिविल न्यायालय में वर्जित है। न्यायालय ने क्षेत्राधिकार का अभाव पाते हुए पराजित पक्ष के मुकदमे को पूरी तरह निरस्त कर दिया।
    user_Akash Modanwal
    Akash Modanwal
    Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अब गांव से ही बनेगा टेक्नोलॉजी का हुनर, अतरौलिया में ‘नया प्रयोग टेक्नोलॉजी’ एवं 'नया प्रयोग मीडिया' का भव्य शुभारम्भ
    1
    अब गांव से ही बनेगा टेक्नोलॉजी का हुनर, अतरौलिया में ‘नया प्रयोग टेक्नोलॉजी’ एवं 'नया प्रयोग मीडिया' का भव्य शुभारम्भ
    user_CHANDRESH PATRKAR
    CHANDRESH PATRKAR
    Local News Reporter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मुहम्मदाबाद गोहना के मड़ैया में कार की टक्कर से बाइक सवार की गई जान मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना में आजमगढ़-मऊ हाईवे पर मड़ैया चट्टी मोड़ के समीप बुधवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कार की टक्कर से गंभीर रुप से घायल युवक को उपचार के लिए आजमगढ़ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया। कमालसेनपुर कोलौरा निवासी नीरज सिंह (35) पुत्र देवेंद्र सिंह किसी कार्य से मुहम्मदाबाद गोहना आए थे। शाम को बाइक से घर लौटते समय मड़ैया चट्टी मोड़ से गांव की तरफ मुड़ रहे थे। इसी दौरान मऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि नीरज सड़क पर जा गिरे और गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन व स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी और बाद में कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने आजमगढ़ रेफर कर दिया। आजमगढ़ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। मृतक दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई का नाम पंकज सिंह है। दो बहनों की शादी हो गई है। मृतक के पीछे एक 10 वर्ष का बेटा व पत्नी हैं।
    1
    मुहम्मदाबाद गोहना के मड़ैया में कार की टक्कर से बाइक सवार की गई जान


मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना में आजमगढ़-मऊ हाईवे पर मड़ैया चट्टी मोड़ के समीप बुधवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कार की टक्कर से गंभीर रुप से घायल युवक को उपचार के लिए आजमगढ़ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया।
कमालसेनपुर कोलौरा निवासी नीरज सिंह (35) पुत्र देवेंद्र सिंह किसी कार्य से मुहम्मदाबाद गोहना आए थे। शाम को बाइक से घर लौटते समय मड़ैया चट्टी मोड़ से गांव की तरफ मुड़ रहे थे। इसी दौरान मऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि नीरज सड़क पर जा गिरे और गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन व स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी और बाद में कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने आजमगढ़ रेफर कर दिया। आजमगढ़ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। मृतक दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई का नाम पंकज सिंह है। दो बहनों की शादी हो गई है। मृतक के पीछे एक 10 वर्ष का बेटा व पत्नी हैं।
    user_Kunal Singh
    Kunal Singh
    Local News Reporter मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बाबा पौहारी जी स्थान पर चला स्वच्छता अभियान बूढ़नपुर, आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को आजमगढ़ जिले के बाबा पौहारी जी स्थान पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर, खंड विकास अधिकारी कोयलसा सागर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुडलक सिंह एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज तिवारी के नेतृत्व में किया गया। अभियान के दौरान बाबा पौहारी जी स्थान परिसर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की। परिसर में फैले कूड़े-कचरे को हटाया गया और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित किया गया। इसके साथ ही पोखरे की भी सफाई कर लोगों को जलस्रोतों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। स्वच्छता अभियान के बाद श्रद्धालुओं ने पोखरे में स्नान कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात हवन का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से देशवासियों को स्वच्छता का महत्व समझाया है। स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों और जलस्रोतों को स्वच्छ रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चलाया गया यह अभियान समाज में स्वच्छता और सेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। खंड विकास अधिकारी कोयलसा सागर सिंह ने कहा कि स्वच्छ वातावरण से लोगों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालें और पोखरे व अन्य जलस्रोतों को प्रदूषित न करें। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुडलक सिंह ने कहा कि धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने का संकल्प ले, तो पूरा क्षेत्र स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा, स्वच्छता और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बाबा पौहारी जी स्थान पर आयोजित अभियान इसी सेवा भावना का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को केवल एक दिन तक सीमित न रखकर नियमित रूप से जारी रखने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में देवनारायण मिश्र, रविकांत तिवारी, अंकित कुमार गुप्ता, दीपक सिंह, सर्वेश पांडेय, रिखू पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने बाबा पौहारी जी स्थान परिसर, पोखरे और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया।
    2
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बाबा पौहारी जी स्थान पर चला स्वच्छता अभियान
बूढ़नपुर, आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को आजमगढ़ जिले के बाबा पौहारी जी स्थान पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर, खंड विकास अधिकारी कोयलसा सागर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुडलक सिंह एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज तिवारी के नेतृत्व में किया गया।
अभियान के दौरान बाबा पौहारी जी स्थान परिसर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की। परिसर में फैले कूड़े-कचरे को हटाया गया और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित किया गया। इसके साथ ही पोखरे की भी सफाई कर लोगों को जलस्रोतों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।
स्वच्छता अभियान के बाद श्रद्धालुओं ने पोखरे में स्नान कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात हवन का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से देशवासियों को स्वच्छता का महत्व समझाया है। स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों और जलस्रोतों को स्वच्छ रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चलाया गया यह अभियान समाज में स्वच्छता और सेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।
खंड विकास अधिकारी कोयलसा सागर सिंह ने कहा कि स्वच्छ वातावरण से लोगों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालें और पोखरे व अन्य जलस्रोतों को प्रदूषित न करें।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुडलक सिंह ने कहा कि धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने का संकल्प ले, तो पूरा क्षेत्र स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा, स्वच्छता और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बाबा पौहारी जी स्थान पर आयोजित अभियान इसी सेवा भावना का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को केवल एक दिन तक सीमित न रखकर नियमित रूप से जारी रखने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में देवनारायण मिश्र, रविकांत तिवारी, अंकित कुमार गुप्ता, दीपक सिंह, सर्वेश पांडेय, रिखू पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने बाबा पौहारी जी स्थान परिसर, पोखरे और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया।
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लखनऊ के हजरतगंज इलाके में पत्रकार हसीब अली पर कथित तौर पर हमला लखनऊ के हजरतगंज इलाके में पत्रकार हसीब अली पर कथित तौर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर किए गए दावे के मुताबिक, मेराज कैफे के मालिक पर आरोप है कि उन्होंने कुछ युवकों को बुलाकर पत्रकार के साथ मारपीट कराई। बताया जा रहा है कि पत्रकार द्वारा कैफे में संचालित कथित हुक्का बार से जुड़ी खबरें चलाए जाने को लेकर विवाद हुआ। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल उपलब्ध नहीं है। मामले में लखनऊ पुलिस से निष्पक्ष जांच और आरोपों की पुष्टि के बाद कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी। अब सवाल है कि पत्रकार पर हमले के आरोपों की जांच में पुलिस क्या कार्रवाई करती है? #Lucknow #Hazratganj #LucknowNews #JournalistAttack #HaseebAli Police UPPolice LKOPolice LkoCp
    1
    लखनऊ के हजरतगंज इलाके में पत्रकार हसीब अली पर कथित तौर पर हमला
लखनऊ के हजरतगंज इलाके में पत्रकार हसीब अली पर कथित तौर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर किए गए दावे के मुताबिक, मेराज कैफे के मालिक पर आरोप है कि उन्होंने कुछ युवकों को बुलाकर पत्रकार के साथ मारपीट कराई।
बताया जा रहा है कि पत्रकार द्वारा कैफे में संचालित कथित हुक्का बार से जुड़ी खबरें चलाए जाने को लेकर विवाद हुआ। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
मामले में लखनऊ पुलिस से निष्पक्ष जांच और आरोपों की पुष्टि के बाद कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।
अब सवाल है कि पत्रकार पर हमले के आरोपों की जांच में पुलिस क्या कार्रवाई करती है?
#Lucknow #Hazratganj #LucknowNews #JournalistAttack #HaseebAli Police UPPolice LKOPolice LkoCp
    user_शालेहीन शेख
    शालेहीन शेख
    Newspaper advertising department आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.