36 घंटे से कुलिया में फंसी गाय, लोगों को मारने दौड़ रही; पंचायत का रेस्क्यू अभियान जारी 36 घंटे से कुलिया में फंसी गाय, लोगों को मारने दौड़ रही; पंचायत का रेस्क्यू अभियान जारी राजू जैन के घर के पास कुलिया में फंसी मानसिक रूप से परेशान गाय से लोगों में दहशत, सुरक्षित निकालने में जुटी ग्राम पंचायत घंसौर | 8 अगस्त 2026, शनिवार। घंसौर नगर में राजू जैन के पास स्थित कुलिया में एक मानसिक रूप से परेशान गाय पिछले करीब 36 घंटे से फंसी हुई है। लंबे समय से फंसी होने के कारण गाय काफी आक्रामक नजर आ रही है और आसपास से गुजरने वाले लोगों को देखकर उन्हें मारने के लिए दौड़ रही है। इसके चलते क्षेत्र में लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्राम पंचायत घंसौर की टीम मौके पर पहुंची और गाय को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। गाय के आक्रामक व्यवहार के चलते उसे बाहर निकालने में सावधानी बरती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गाय लंबे समय से कुलिया में फंसी होने के कारण आसपास के लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बनी हुई है। पंचायत की टीम लगातार प्रयास कर रही है कि गाय को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालकर उचित स्थान पर पहुंचाया जा सके।
36 घंटे से कुलिया में फंसी गाय, लोगों को मारने दौड़ रही; पंचायत का रेस्क्यू अभियान जारी 36 घंटे से कुलिया में फंसी गाय, लोगों को मारने दौड़ रही; पंचायत का रेस्क्यू अभियान जारी राजू जैन के घर के पास कुलिया में फंसी मानसिक रूप से परेशान गाय से लोगों में दहशत, सुरक्षित निकालने में जुटी ग्राम पंचायत घंसौर | 8 अगस्त 2026, शनिवार। घंसौर नगर में राजू जैन के पास स्थित कुलिया में एक मानसिक रूप से परेशान गाय पिछले करीब 36 घंटे से फंसी हुई है। लंबे समय से फंसी होने के कारण गाय काफी आक्रामक नजर आ रही है और आसपास से गुजरने वाले लोगों को देखकर उन्हें मारने के लिए दौड़ रही है। इसके चलते क्षेत्र में लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्राम पंचायत घंसौर की टीम मौके पर पहुंची और गाय को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। गाय के आक्रामक व्यवहार के चलते उसे बाहर निकालने में सावधानी बरती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गाय लंबे समय से कुलिया में फंसी होने के कारण आसपास के लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बनी हुई है। पंचायत की टीम लगातार प्रयास कर रही है कि गाय को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालकर उचित स्थान पर पहुंचाया जा सके।
- 36 घंटे से कुलिया में फंसी गाय, लोगों को मारने दौड़ रही; पंचायत का रेस्क्यू अभियान जारी 36 घंटे से कुलिया में फंसी गाय, लोगों को मारने दौड़ रही; पंचायत का रेस्क्यू अभियान जारी राजू जैन के घर के पास कुलिया में फंसी मानसिक रूप से परेशान गाय से लोगों में दहशत, सुरक्षित निकालने में जुटी ग्राम पंचायत घंसौर | 8 अगस्त 2026, शनिवार। घंसौर नगर में राजू जैन के पास स्थित कुलिया में एक मानसिक रूप से परेशान गाय पिछले करीब 36 घंटे से फंसी हुई है। लंबे समय से फंसी होने के कारण गाय काफी आक्रामक नजर आ रही है और आसपास से गुजरने वाले लोगों को देखकर उन्हें मारने के लिए दौड़ रही है। इसके चलते क्षेत्र में लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्राम पंचायत घंसौर की टीम मौके पर पहुंची और गाय को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। गाय के आक्रामक व्यवहार के चलते उसे बाहर निकालने में सावधानी बरती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गाय लंबे समय से कुलिया में फंसी होने के कारण आसपास के लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बनी हुई है। पंचायत की टीम लगातार प्रयास कर रही है कि गाय को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालकर उचित स्थान पर पहुंचाया जा सके।1
- पिंजरे देख भाग रहे बंदर, पकडऩे का अभियान दो दिन के लिए किया स्थगित पिंजरे देख भाग रहे बंदर, पकडऩे का अभियान दो दिन के लिए किया स्थगित हमले से बचने के दौरान छत से गिरकर एक व्यक्ति की हुई थी मौत, पंचायत ने बुलाए मंकी कैचर1
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रघुराज किशोर तिवारी ने मंडला प्रवास के दौरान युवाओं की भूमिका और लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया।1
- शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित एक शिक्षिका के भरोसे 6वीं से 8वीं तक की कक्षाएं दो शिक्षकों के दूसरे स्कूल में संबद्ध होने से बढ़ी परेशानी अभिभावकों ने जनसुनवाई में लगाई शिक्षक वापस भेजने की गुहार1
- 10 साल की वॉटरप्रूफिंग गारंटी पर सवाल, बारिश में छत से टपक रहा पानी जबलपुर। नया मकान बनाने की खुशी उस वक्त काफूर हो गई जब पहली ही बारिश में छत से पानी का तेज रिसाव होने लगा। मामला जबलपुर के गढ़ा क्षेत्र का है, जहां गौतम जी की मड़िया के पास रहने वाले अंकुर श्रीवास्तव का परिवार बिल्डर की लापरवाही और वॉटरप्रूफिंग के दावों की विफलता से परेशान है।बुजुर्ग माता-पिता के लिए बनाया था ऊंचा घरअंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि उनके 70 वर्षीय माता-पिता हार्ट पेशेंट (दिल के मरीज) हैं। पुराने मकान में लीकेज और सीलन की समस्या से बचाने के लिए उन्होंने सड़क से करीब साढ़े तीन फीट ऊंचा नया मकान बनवाया था, ताकि बुजुर्गों को कोई परेशानी न हो। लेकिन उनकी यह उम्मीद अब पानी में बहती नजर आ रही है।1
- गोरा बाजार क्षेत्र में शराब दुकान को हटाने के लिए जो आंदोलन किया जा रहा है, आंदोलनकारीयो को कैंट बोर्ड ने दी राहत, 2 दिन का समय शराब दुकान को हटाने के लिए ठेकेदार को अल्टीमेटम दिया1
- अपराध समीक्षा बैठक में एसपी सम्पत उपाध्याय ने दिए सख्त निर्देश, गंभीर अपराधों के त्वरित निराकरण पर जोर जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक लेकर जिले में लंबित गंभीर अपराधों, महिला संबंधी अपराधों, साइबर फ्रॉड, फरार आरोपियों एवं वारंटियों सहित विभिन्न मामलों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण और पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के निर्देश दिए गए।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनु बेनिवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-4 अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सूर्यकांत शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।एसपी ने त्रिवार्षिक तुलनात्मक अपराध आंकड़ों के साथ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई एवं माइनर एक्ट की समीक्षा की। हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, झपटमारी, नकबजनी, एससी-एसटी एक्ट तथा महिला संबंधी अपराधों के लंबित प्रकरणों की थानावार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिएधारा 363 भादवि एवं धारा 137(2) बीएनएस के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए एसपी ने गुम/अपहृत नाबालिग बालक-बालिकाओं की हरसंभव प्रयास कर दस्तयाबी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि नाबालिग के जिले से बाहर होने की जानकारी मिलती है तो तत्काल टीम गठित कर संबंधित स्थान पर भेजी जाएमहिला संबंधी अपराधों और शिकायतों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर देते हुए एसपी ने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी, विवेचना पूर्ण करने और समय पर चालान पेश करने के साथ महिला संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने को कहा।गंभीर अपराध, साइबर फ्रॉड एवं धोखाधड़ी के मामलों में फरार आरोपियों तथा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए। जिले से बाहर रह रहे फरार आरोपियों और वारंटियों की पतासाजी कर पुलिस टीमें गठित कर संबंधित स्थानों पर भेजने तथा अधिक से अधिक गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा गयाएसपी ने सीएम हेल्पलाइन, वरिष्ठ कार्यालयों एवं जनसुनवाई से प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की। उन्होंने लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।बैठक में सीसीटीएनएस के अंतर्गत ई-साक्ष्य, ई-विवेचना, ई-एफआईआर, ई-चालान एवं ई-समंस की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। अधिकारियों एवं सीसीटीएनएस प्रभारी से डिजिटल कार्यवाही के दौरान आ रही व्यावहारिक समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान के निर्देश दिए गए। ई-जीरो एफआईआर एवं ई-एफआईआर के पंजीयन को भी प्रभावी रूप से लागू करने के लिए निर्देशित किया गयाएसपी ने सीसीटीएनएस में डाटा एंट्री की गुणवत्ता सुधारने पर जोर देते हुए कहा कि छोटी-छोटी गलतियों को सुधारात्मक दृष्टिकोण से ठीक किया जाए, ताकि भविष्य में त्रुटियों की संभावना कम हो। सभी प्रकार की आवश्यक प्रविष्टियां पूर्ण कर समय पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए गएपुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए टैब के माध्यम से विवेचकों को विवेचना, नक्शा मौका एवं अन्य डिजिटल कार्यवाही करने के लिए दिए गए प्रशिक्षण की भी समीक्षा की गई। विवेचकों को टैब के माध्यम से केस डायरी लेखन, घटनास्थल का नक्शा, अपराध से संबंधित फोटो, वीडियो एवं दस्तावेज अपलोड करने के निर्देश दिए गएबढ़ते साइबर अपराधों और गोल्डन ऑवर में तत्काल पुलिस रिस्पांस की आवश्यकता को देखते हुए सभी थानों में संचालित साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। प्रशिक्षित कर्मचारियों के माध्यम से साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं अन्य साइबर अपराधों की शिकायतों पर तत्काल प्रतिक्रिया और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।एसपी ने गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायतों पर भी तत्काल कार्रवाई करते हुए CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल की पतासाजी कर उन्हें संबंधित व्यक्तियों को वापस दिलाने के निर्देश दिए।बैठक में पिछले छह माह में प्राप्त शिकायतों एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की संख्या तथा उनके निराकरण की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही पिछले छह माह में घटित गंभीर अपराधों और उनके निराकरण की जानकारी लेते हुए लंबित मामलों में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।2