शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई - कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ------- लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों में लापरवाही, खातेगांव-उदयनगर तहसीलदार पर लगाया आर्थिक दंड ------ पीएम विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति सहित अन्य स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा ------- कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित ------ देवास, 15 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति एवं अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने “मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान” और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर जिला अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि “मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान” के तहत आयोजित शिविरों में प्राप्त होने वाली हर एक शिकायत का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम प्रकरणों की समीक्षा की। तहसीलदार खातेगांव के स्तर पर लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तीन प्रकरण समय-सीमा से बाहर होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने प्रत्येक प्रकरण पर 250-250 रुपए के हिसाब से आर्थिक दंड अधिरोपित करने के निर्देश दिए। उदयनगर में भी लोक सेवा गारंटी का प्रकरण समय-सीमा से बाहर पाए जाने पर कलेक्टर श्री सिंह ने तहसीलदार उदयनगर पर एक हजार रुपए का आर्थिक दंड लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने एसडीएम बागली एवं खातेगांव को भी सतत मॉनिटरिंग एवं रिव्यू करने निर्देश दिए। कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत नागरिकों के काम समय पर होना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि भविष्य में भी किसी भी स्तर पर आवेदनों के निराकरण में देरी पाई गई, तो संबंधित के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सभी समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें और लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें। तहसीलदार हर सप्ताह प्रस्तुत करेंगे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की रिपोर्ट कलेक्टर श्री सिंह ने तहसीलवार राजस्व भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शासकीय व राजस्व भूमि से अतिक्रमण हटाने की मुहिम में तेजी लाएं। कलेक्टर श्री सिंह ने स्पष्ट किया कि शासकीय संपत्तियों और राजस्व भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि धरातल पर ठोस कार्रवाई दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की रिपोर्ट हर सप्ताह टीएल बैठक में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि राजस्व अधिकारियों द्वारा की गई अतिक्रमण विरोधी और जुर्माने की कार्रवाईयों के आधार पर परफॉर्मेंस का रिव्यू होगा। स्वामित्व योजना के तहत 17 सितम्बर से लगेंगे विशेष शिविर बैठक में 'स्वामित्व योजना' संबंधी समीक्षा की गई। इस दौरान बताया कि योजना के अंतर्गत पंजीयन कार्य निरंतर जारी है। इस कार्य को गति देने के लिए आगामी 17 सितम्बर से जिलेभर में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से सभी पात्र नागरिकों का मौके पर ही पंजीयन सुनिश्चित किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने इस अभियान के तहत जिले में शत-प्रतिशत पंजीयन का लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। पंजीयन प्रक्रिया को त्रुटिहीन और सुगम बनाने के लिए कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि जिले के सभी पटवारियों को मास्टर ट्रेनर के माध्यम से बुधवार को विशेष प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि वे शिविरों में नागरिकों की हर संभव सहायता कर सकें। विभिन्न स्वरोजगार, रोजगारोन्मुखी और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कलेक्टर श्री सिंह ने विभिन्न स्वरोजगार, रोजगारोन्मुखी और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं वाली योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य में उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना और भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के तहत लक्ष्य प्राप्ति की अत्यंत धीमी गति नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तय समय सीमा में सुधार न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से देवास जॉब पोर्टल की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले के अधिक से अधिक पात्र युवाओं का इस पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि निजी कंपनियों की मांग और वर्तमान मार्केट ट्रेंड के अनुसार युवाओं को कौशल विकास संबंधी विशेष प्रशिक्षण किया जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा पात्र युवाओं को रोजगार मिल सके। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएमएफएमई, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना, मुद्रा योजना एवं बैंकों के माध्यम से क्रेडिट लिंकेज की समीक्षा कर अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती विशाखा देशमुख, एसीईओ जिला पंचायत श्री एस.एस. सिंह सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।

- किसानों की विभिन्न समस्याओं और सोयाबीन की फसल में फैल रहे पीला मोजेक रोग एवं अल्पवृष्टि से हो रहे नुकसान को लेकर भारतीय किसान संघ (भाकिसं) कन्नौद तहसील इकाई ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को मंगलवार दोपहर 2 बजे ज्ञापन सौंपा। किसान संघ ने मांग की कि खराब हो रही सोयाबीन फसल का तत्काल सर्वे करवाकर किसानों को उचित राहत एवं मुआवजा दिया जाए। पीला मोजेक से सोयाबीन फसल बर्बाद, तत्काल सर्वे की मांग भारतीय किसान संघ ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं पर उठाई आवाज कन्नौद। किसानों की विभिन्न समस्याओं और सोयाबीन की फसल में फैल रहे पीला मोजेक रोग एवं अल्पवृष्टि से हो रहे नुकसान को लेकर भारतीय किसान संघ (भाकिसं) कन्नौद तहसील इकाई ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को मंगलवार दोपहर 2 बजे ज्ञापन सौंपा। किसान संघ ने मांग की कि खराब हो रही सोयाबीन फसल का तत्काल सर्वे करवाकर किसानों को उचित राहत एवं मुआवजा दिया जाए। ज्ञापन में किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य दिलाने, समर्थन मूल्य पर सोयाबीन एवं मक्का की खरीदी सुनिश्चित करने तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सुधार की मांग की गई। संघ ने सैटेलाइट पद्धति को हटाकर क्रॉप कटिंग के आधार पर फसल नुकसान का मूल्यांकन करने की मांग भी रखी। किसान सम्मान निधि को 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने तथा आयात-निर्यात नीति में सुधार की मांग करते हुए कहा गया कि जब किसानों की फसल खलिहान में आने वाली हो, उस समय आयात नहीं किया जाना चाहिए, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। जंगली जानवरों से फसल बचाने की मांग किसानों ने रोजड़े, हिरण, जंगली सूअर, बंदर सहित अन्य जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान पर भी चिंता जताई। संघ ने इनके नियंत्रण के लिए प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की, ताकि किसानों की मेहनत से तैयार फसल बर्बाद न हो। बिजली व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी ज्ञापन में नामांतरण एवं बंटवारे के प्रकरण समय-सीमा में निराकृत करने, बंदोबस्त की त्रुटियों को दूर करने तथा नक्शे एवं खसरा की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर आयोजित करने की मांग की गई। किसानों ने बिजली व्यवस्था को लेकर भी अपनी समस्याएं रखीं। ओवरलोड ट्रांसफार्मर बदलने, जले हुए ट्रांसफार्मर 72 घंटे के भीतर बदलने, खराब केबल, झुके हुए विद्युत पोल एवं तारों को दुरुस्त करने की मांग की गई। अब सवाल यह है कि जब खेत में खड़ी सोयाबीन की फसल पीला मोजेक और अल्पवृष्टि से खराब हो रही है, तो किसानों को राहत देने के लिए सर्वे कब शुरू होगा? किसान संघ ने प्रशासन से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रांत प्रचार प्रमुख गोवर्धन पाटीदार, जिला सदस्य रामनिवास परमार, भीम सिंह सेंधव, तहसील अध्यक्ष हरिओम मंडलोई, मंत्री मुकेश लोवंशी सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।3
- जानलेवा सफर प्रशासन क्यों बेखबर।ड्रम वाली नांव पर रस्सी से बांध कर नदी का करना पड़ रहा जानलेवा सफर ड्रम के जुगाड़ वाली नाव, जोखिम वाला सफर। जान जोखिम में डालकर नदी पार करते ग्रामीण। मंदसौर से करीब 17 किलोमीटर दूर स्थित ,दमदम गांव में आज भी ग्रामीण, मूलभूत सुविधा के अभाव में ,अपनी जान जोखिम में डालकर सोमली नदी पार करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने नदी पार करने के लिए चार ड्रम ,और लकड़ी की मदद से एक जुगाड़ वाली नाव, तैयार कर रखी है। इसी नाव के सहारे दमदम, आक्या सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण, रोजाना नदी पार कर अपने खेतों तक पहुंचते हैं। किसी भी दिन बड़ी घटना होने की संभावना बनी रहती है।हालात का तत्काल प्रभाव से जायजा लेते हुए जिला प्रशासन को समय रहते ध्यान देना चाहिए ।अब देखना यह है कि, आखिर ग्रामिणो को जोखिम भरे नाव के सफ़र से छुटकारा कब मिलेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। जानलेवा सफर क्या बड़ी घटना का है इंतजार, प्रशासन सुस्त1
- *छिपानेर घाट पर रेड, अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त पनडुब्बी पकड़ी गई* *खनिज विभाग विभाग की मिलीभगत से बगैर रायल्टी चोरी हो रही है नर्मदा नदी से उत्खनन कर रेत चोरी। तीन साल से बंद है खदान *नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस का शिकंजा* *छिपानेर घाट पर रेड, अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त पनडुब्बी पकड़ी गई* हरदा/करताना- पुलिस अधीक्षक जिला हरदा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला हरदा के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), टिमरनी के मार्गदर्शन में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टिमरनी एवं पुलिस चौकी करताना द्वारा छिपानेर घाट, नर्मदा नदी पर कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त एक पनडुब्बी पकड़ी गई। *छिपानेर घाट पर पुलिस की रेड कार्रवाई* थाना प्रभारी टिमरनी निरीक्षक मुकेश गौड के नेतृत्व में पुलिस चौकी करताना की टीम के साथ छिपानेर घाट, नर्मदा नदी क्षेत्र में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान नदी में अवैध रेत उत्खनन के लिए प्रयुक्त एक पनडुब्बी पुलिस के हाथ लगी। पुलिस टीम द्वारा मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उक्त पनडुब्बी को जप्त किया कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई । *अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी* नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों एवं उनके संसाधनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।4
- देवास पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' : जुए के बड़े ठिकाने पर छापा, 14 आरोपी गिरफ्तार !1
- वेस्ट समाज का महासम्मेलन पांच जिलों से भी आए लोग गूंज उठा नारों से1
- पुनासा/मुंदी अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की दुखद मौत, परिवार में पसरा मातम मुंदी थाना क्षेत्र की बीड़ चौकी अंतर्गत ग्राम भैसावा और सहेजला के बीच बीती रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार अरुण पिता भगवान सिंह राजपूत (55 वर्ष), निवासी सहेजला, बाइक से गोराडिया से अपने गांव सहेजला लौट रहे थे। इसी दौरान भैसावा और सहेजला के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अरुण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अरुण सिंह को उपचार के लिए मुंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर आरक्षक नरेंद्र यादव भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि अरुण सिंह हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन की खबर से सहेजला सहित आसपास के गांवों में शोक की लहर है। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। अरुण सिंह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। पुलिस द्वारा घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।1
- सीहोर क़े गणेश मंदिर मे उमड़ा जन सैलाब बारिश भी आस्था को नही डिगा पाई। लोकेशन सीहोर हेमन्त त्रिपाठी सिद्धपुर गणेशोत्सव अपार श्रद्धा और अनोखी परंपरा, विक्रमादित्य कलीम मंदिर में लोगो की अटूट श्रद्धा सिद्धपुर (सीहोर) में प्रथम पूज्य भगवान गणेश के 10 दिवसीय गणेश उत्सव का भव्य शुभारंभ हो चुका है। भारी बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं डिगा सकी और मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। विक्रमादित्य कालीन इस अति प्राचीन मंदिर में इस खास अवसर पर भगवान गणेश का आकर्षक रजत (चांदी) श्रृंगार किया गया है। श्रद्धालुओं की गहरी आस्था के इस केंद्र में मंदिर की दीवार पर उल्टा स्वास्तिक बनाकर मनोकामना मांगने की अनोखी परंपरा है, जहाँ हर भक्त अपनी मन्नत लेकर पहुँचता है।2
- शहर में गणेश उत्सव के दौरान गणेश पंडाल की विद्युत व्यवस्था को लेकर विवाद सामने आया है। पंडाल की लाइट काटे जाने के बाद मामला बढ़ गया और पार्षद शीतल गेहलोत अपनी टीम के साथ देवास कोतवाली पहुंचीं। गणेश पंडाल की लाइट काटने पर विवाद, पार्षद शीतल गेहलोत टीम के साथ कोतवाली पहुंचे देवास। शहर में गणेश उत्सव के दौरान गणेश पंडाल की विद्युत व्यवस्था को लेकर विवाद सामने आया है। पंडाल की लाइट काटे जाने के बाद मामला बढ़ गया और पार्षद शीतल गेहलोत अपनी टीम के साथ देवास कोतवाली पहुंचीं। बताया जा रहा है कि गणेश पंडाल में रोशनी के लिए लगी विद्युत व्यवस्था को लेकर विवाद हुआ। लाइट काटे जाने से नाराज पार्षद और समिति से जुड़े लोग कोतवाली पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अब सवाल यह उठ रहा है कि गणेश उत्सव के दौरान पंडाल की विद्युत व्यवस्था आखिर किस वजह से काटी गई और इसकी अनुमति या कार्रवाई किसके निर्देश पर हुई? पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।2