नबीनगर में सड़क बनी तालाब, विकास के दावों पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने प्रशाशन से सड़क बनवाने का किया मांग नबीनगर प्रखंड के बारुण-सोन ओवरब्रिज NH-19 से अंकोरहा स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क बारिश के बाद तालाब में तब्दील हो गई है। यह सड़क बहुआरा, शोहदा, ओड़िया, भड़कुड़िया, अंकोरहा समेत दर्जनों गांवों की लाइफलाइन मानी जाती है। जगह-जगह बड़े गड्ढों में पानी भरने से आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक, ऑटो और अन्य वाहनों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। कई वाहन गड्ढों में फंस रहे हैं। सड़क पर जमा गंदे पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और मलेरिया-डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। विधायक चेतन आनंद से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं लगने के कारण उनका पक्ष नहीं मिल सका। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क मरम्मत और जल निकासी की मांग की है। #Nabinagar #AurangabadNews #BiharRoad #NH19 #Barun #Ankorha #Waterlogging #BiharNews
नबीनगर में सड़क बनी तालाब, विकास के दावों पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने प्रशाशन से सड़क बनवाने का किया मांग नबीनगर प्रखंड के बारुण-सोन ओवरब्रिज NH-19 से अंकोरहा स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क बारिश के बाद तालाब में तब्दील हो गई है। यह सड़क बहुआरा, शोहदा, ओड़िया, भड़कुड़िया, अंकोरहा समेत दर्जनों गांवों की लाइफलाइन मानी जाती है। जगह-जगह बड़े गड्ढों में पानी भरने से आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक, ऑटो और अन्य वाहनों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। कई वाहन गड्ढों में फंस रहे हैं। सड़क पर जमा गंदे पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और मलेरिया-डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। विधायक चेतन आनंद से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं लगने के कारण उनका पक्ष नहीं मिल सका। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क मरम्मत और जल निकासी की मांग की है। #Nabinagar #AurangabadNews #BiharRoad #NH19 #Barun #Ankorha #Waterlogging #BiharNews
- रफीगंज मध्य विद्यालय से छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मध्य विद्यालय रफीगंज के तत्वावधान में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर महराजगंज मोड़ होते हुए प्रखंड कार्यालय तक गई। इसके पश्चात यात्रा प्रखंड कार्यालय से स्टेशन होते हुए मुख्य रोड के रास्ते पुनः मध्य विद्यालय पहुंची, जहाँ यात्रा का समापन किया गया। तिरंगा यात्रा में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. मशकूर आलम के नेतृत्व में शिक्षक श्याम कुमार, रामाशिश प्रसाद, अब्दुल बासित, उपेंद्र कुमार वर्मा, शमेश्वर पाठक, कंप्यूटर शिक्षक शशि कुमार, प्रमिला कुमारी, फिरदौस एवं गुलशन आर दित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक ग लिया।इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) की बालिकाओं ने भी तिरंगा यात्रा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ यात्रा में भाग लिया। विद्यालय परिवार द्वारा राष्ट्रध्वज के सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।1
- darshan karne yogya sthan block ke pass hai.jo ki teliya pokhra . darshan karna ho to yaha aiye1
- *रेलकर्मियों द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन,हाथों में तिरंगा लेकर 'वंदे मातरम' के उद्घोष के साथ देशप्रेम का दिया संदेश* *रेलकर्मियों द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन,हाथों में तिरंगा लेकर 'वंदे मातरम' के उद्घोष के साथ देशप्रेम का दिया संदेश* *डीडीयू/ रोहतास से ब्यूरो चीफ मोहम्मद इमरानअली ✍🏻* दिनांक: 12.08.2026 पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत आज, 12 अगस्त 2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री कुलदीप, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सूरज कुमार, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी श्री नीरज कुमार सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना ने कहा कि “तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता और गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान हमें राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति अपने दायित्व की भावना को मजबूत करने का अवसर देता है। इस तिरंगा यात्रा में रेलकर्मियों की सहभागिता हमारे राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को दर्शाती है।” तिरंगा यात्रा में रेलकर्मियों के साथ मंडल में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से चलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन परिसर में तिरंगा यात्रा की। इस दौरान तिरंगा लहराते हुए ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना का संदेश दिया गया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से डीडीयू मंडल के रेलकर्मियों ने आज राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश दिया।4
- हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा प्रखंड मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई हसपुरा प्रखंड मुख्यालय से बीडीओ पंकज कुमार सीओ सुनील कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, बीइओ रंजित कुमार सहित सैकड़ों लोगों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई1
- *उन्नति पहिया योजना के तहत 62 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे पर दिखी खुशी* *साइकिल मिलने से विद्यार्थियों की राह होगी आसान, शिक्षा के प्रति बढ़ेगा उत्साह: पंसस योगेंद्र यादव* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज (चतरा): प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेबो में मंगलवार को उन्नति पहिया योजना के तहत 62 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें नियमित रूप से शिक्षा से जोड़ना है। साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से डाहा पंचायत समिति सदस्य योगेंद्र कुमार यादव उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को साइकिल का सदुपयोग करते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की ऐसी योजनाएं विद्यार्थियों की शिक्षा की राह को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक महावीर साहू, शिक्षक दिलीप कुमार यादव, मंटू कुमारी एवं शिक्षिका जयंती यादव सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने योजना के तहत साइकिल मिलने पर खुशी जताते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पहल बताया।1
- नबीनगर में सड़क बनी तालाब, विकास के दावों पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने प्रशाशन से सड़क बनवाने का किया मांग नबीनगर प्रखंड के बारुण-सोन ओवरब्रिज NH-19 से अंकोरहा स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क बारिश के बाद तालाब में तब्दील हो गई है। यह सड़क बहुआरा, शोहदा, ओड़िया, भड़कुड़िया, अंकोरहा समेत दर्जनों गांवों की लाइफलाइन मानी जाती है। जगह-जगह बड़े गड्ढों में पानी भरने से आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक, ऑटो और अन्य वाहनों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। कई वाहन गड्ढों में फंस रहे हैं। सड़क पर जमा गंदे पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और मलेरिया-डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। विधायक चेतन आनंद से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं लगने के कारण उनका पक्ष नहीं मिल सका। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क मरम्मत और जल निकासी की मांग की है। #Nabinagar #AurangabadNews #BiharRoad #NH19 #Barun #Ankorha #Waterlogging #BiharNews1
- रफीगंज थाना क्षेत्र के पचरिया में घर में चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार रफीगंज थाना क्षेत्र के पचरिया गांव में मंगलवार देर रात घर में चोरी के दौरान ग्रामीणों ने एक आरोपी गोविन्द प्रजापति को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी विजय यादव फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोविन्द को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के घर व नदी के पास से चोरी का सामान बरामद किया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।1