logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा प्रखंड मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई हसपुरा प्रखंड मुख्यालय से बीडीओ पंकज कुमार सीओ सुनील कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, बीइओ रंजित कुमार सहित सैकड़ों लोगों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई

11 hrs ago
user_Prem Singh
Prem Singh
पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
11 hrs ago

हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा प्रखंड मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई हसपुरा प्रखंड मुख्यालय से बीडीओ पंकज कुमार सीओ सुनील कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, बीइओ रंजित कुमार सहित सैकड़ों लोगों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई

More news from बिहार and nearby areas
  • हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा प्रखंड मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई हसपुरा प्रखंड मुख्यालय से बीडीओ पंकज कुमार सीओ सुनील कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, बीइओ रंजित कुमार सहित सैकड़ों लोगों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई
    1
    हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा प्रखंड मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई
हसपुरा प्रखंड मुख्यालय से बीडीओ पंकज कुमार सीओ सुनील कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, बीइओ रंजित कुमार सहित सैकड़ों लोगों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    11 hrs ago
  • भोजपुर के सहार में जीविका दीदियों ने निकाला भव्य तिरंगा झंडा मार्च, हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश सहार (भोजपुर)। भोजपुर जिले के सहार प्रखंड कार्यालय परिसर से जीविका दीदियों द्वारा भव्य तिरंगा झंडा मार्च निकाला गया। झंडा मार्च की शुरुआत सहार प्रखंड परिसर से हुई, जो सहार बाजार, सहार थाना, सब्जी बाजार एवं बस स्टैंड होते हुए जीविका के कार्यालय तक पहुंची। झंडा मार्च में लगभग 250 से अधिक जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर दीदियों ने पूरे मार्ग में "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" तथा देशभक्ति के अन्य नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। इस दौरान लोगों से "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील भी की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) जनार्धन तिवारी, सहार थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार, तथा जीविका के बीपीएम अमरेंद्र कुमार सत्या उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने जीविका दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रप्रेम, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। झंडा मार्च के सफल संचालन में जीविका कार्यालय की टीम एवं सहार थाना पुलिस का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस प्रशासन की देखरेख में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जीविका पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को संगठित करना, उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा "हर घर तिरंगा" अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं देशभक्ति के इस अभियान से जुड़ सकें। रिपोर्टर: धर्मेंद्र कुमार सहार (भोजपुर)
    1
    भोजपुर के सहार में जीविका दीदियों ने निकाला भव्य तिरंगा झंडा मार्च, हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश
सहार (भोजपुर)। भोजपुर जिले के सहार प्रखंड कार्यालय परिसर से जीविका दीदियों द्वारा भव्य तिरंगा झंडा मार्च निकाला गया। झंडा मार्च की शुरुआत सहार प्रखंड परिसर से हुई, जो सहार बाजार, सहार थाना, सब्जी बाजार एवं बस स्टैंड होते हुए जीविका के  कार्यालय तक पहुंची।
झंडा मार्च में लगभग 250 से अधिक जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर दीदियों ने पूरे मार्ग में "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" तथा देशभक्ति के अन्य नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। इस दौरान लोगों से "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील भी की गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) जनार्धन तिवारी, सहार थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार, तथा जीविका के बीपीएम अमरेंद्र कुमार सत्या उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने जीविका दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रप्रेम, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
झंडा मार्च के सफल संचालन में जीविका कार्यालय की टीम एवं सहार थाना पुलिस का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस प्रशासन की देखरेख में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जीविका पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को संगठित करना, उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा "हर घर तिरंगा" अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं देशभक्ति के इस अभियान से जुड़ सकें।
रिपोर्टर: धर्मेंद्र कुमार सहार (भोजपुर)
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    3 hrs ago
  • कॉमेडी वीडियो हो,तो ऐसा 🤣 #funny #comedy #trending #video कॉमेडी वीडियो हो,तो ऐसा 🤣 #funny #comedy #trending #video
    1
    कॉमेडी वीडियो हो,तो ऐसा 🤣 #funny #comedy #trending #video 
कॉमेडी वीडियो हो,तो ऐसा 🤣 #funny #comedy #trending #video
    user_Gst army lover
    Gst army lover
    Artist Karpi, Arwal•
    20 hrs ago
  • *रेलकर्मियों द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन,हाथों में तिरंगा लेकर 'वंदे मातरम' के उद्घोष के साथ देशप्रेम का दिया संदेश* *रेलकर्मियों द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन,हाथों में तिरंगा लेकर 'वंदे मातरम' के उद्घोष के साथ देशप्रेम का दिया संदेश* *डीडीयू/ रोहतास से ब्यूरो चीफ मोहम्मद इमरानअली ✍🏻* दिनांक: 12.08.2026 पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत आज, 12 अगस्त 2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री कुलदीप, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सूरज कुमार, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी श्री नीरज कुमार सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना ने कहा कि “तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता और गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान हमें राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति अपने दायित्व की भावना को मजबूत करने का अवसर देता है। इस तिरंगा यात्रा में रेलकर्मियों की सहभागिता हमारे राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को दर्शाती है।” तिरंगा यात्रा में रेलकर्मियों के साथ मंडल में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से चलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन परिसर में तिरंगा यात्रा की। इस दौरान तिरंगा लहराते हुए ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना का संदेश दिया गया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से डीडीयू मंडल के रेलकर्मियों ने आज राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश दिया।
    4
    *रेलकर्मियों द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन,हाथों में तिरंगा लेकर 'वंदे मातरम' के उद्घोष के साथ देशप्रेम का दिया संदेश*
*रेलकर्मियों द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन,हाथों में तिरंगा लेकर 'वंदे मातरम' के उद्घोष के साथ देशप्रेम का दिया संदेश*
*डीडीयू/ रोहतास से ब्यूरो चीफ मोहम्मद इमरानअली ✍🏻*
दिनांक: 12.08.2026
पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत आज, 12 अगस्त 2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री कुलदीप, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सूरज कुमार, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी श्री नीरज कुमार सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना ने कहा कि “तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता और गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान हमें राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति अपने दायित्व की भावना को मजबूत करने का अवसर देता है। इस तिरंगा यात्रा में रेलकर्मियों की सहभागिता हमारे राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को दर्शाती है।”
तिरंगा यात्रा में रेलकर्मियों के साथ मंडल में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सदस्यों ने  उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से चलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन परिसर में तिरंगा यात्रा की। इस दौरान तिरंगा लहराते हुए ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना का संदेश दिया गया।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से डीडीयू मंडल के रेलकर्मियों ने आज राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश दिया।
    user_मोहम्मद इमरान अली ✍🏻
    मोहम्मद इमरान अली ✍🏻
    डेहरी, रोहतास, बिहार•
    3 hrs ago
  • चरपोखरी CHC में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुलती नजर आई है... प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार विमलादित्य और प्रखंड प्रमुख रामचंद्र सिंह यादव के औचक निरीक्षण ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरपोखरी में हड़कंप मचा दिया। मंगलवार की दोपहर 2:00 के करीब निरीक्षण के दौरान दो डॉक्टर बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जबकि एक डॉक्टर के हाजिरी बनाने के बाद ड्यूटी से गायब रहने की बात सामने आई। सबसे बड़ा सवाल तब खड़ा हुआ, जब प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुशांत कुमार गुप्ता भी अस्पताल में मौजूद नहीं मिले। बीडीओ और प्रखंड प्रमुख ने उपस्थिति पंजी से लेकर अस्पताल की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की, जहां कई कमियां सामने आईं। बताया गया कि निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के छुट्टी से संबंधित पत्र को आनन-फानन में पेश किया गया, जिसमें पहले से हस्ताक्षर होने के बाद तारीख भरी गई थी। यह देखते ही प्रखंड प्रमुख का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को जमकर फटकार लगाई और अस्पताल की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। औचक निरीक्षण के बाद अब सवाल यह है कि— क्या सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी यूं ही चलती रहेगी? क्या हाजिरी बनाकर ड्यूटी से गायब रहने वालों पर कार्रवाई होगी? और सबसे बड़ा सवाल— जब अस्पताल का प्रभारी ही अस्पताल में मौजूद नहीं रहेगा, तो मरीजों की जिम्मेदारी आखिर कौन उठाएगा?
    1
    चरपोखरी CHC में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुलती नजर आई है...
प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार विमलादित्य और प्रखंड प्रमुख रामचंद्र सिंह यादव के औचक निरीक्षण ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरपोखरी में हड़कंप मचा दिया।
मंगलवार की दोपहर 2:00 के करीब निरीक्षण के दौरान दो डॉक्टर बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जबकि एक डॉक्टर के हाजिरी बनाने के बाद ड्यूटी से गायब रहने की बात सामने आई।
सबसे बड़ा सवाल तब खड़ा हुआ, जब प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुशांत कुमार गुप्ता भी अस्पताल में मौजूद नहीं मिले।
बीडीओ और प्रखंड प्रमुख ने उपस्थिति पंजी से लेकर अस्पताल की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की, जहां कई कमियां सामने आईं।
बताया गया कि निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के छुट्टी से संबंधित पत्र को आनन-फानन में पेश किया गया, जिसमें पहले से हस्ताक्षर होने के बाद तारीख भरी गई थी।
यह देखते ही प्रखंड प्रमुख का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को जमकर फटकार लगाई और अस्पताल की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।
औचक निरीक्षण के बाद अब सवाल यह है कि—
क्या सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी यूं ही चलती रहेगी?
क्या हाजिरी बनाकर ड्यूटी से गायब रहने वालों पर कार्रवाई होगी?
और सबसे बड़ा सवाल—
जब अस्पताल का प्रभारी ही अस्पताल में मौजूद नहीं रहेगा, तो मरीजों की जिम्मेदारी आखिर कौन उठाएगा?
    user_P TOP BIHAR
    P TOP BIHAR
    News Anchor चारपोखरी, भोजपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • काराकाट में उत्साह के साथ निकली 'हर घर तिरंगा' यात्रा, पदाधिकारी कर्मी एवं जनप्रतिनिधि हुए शामिल विक्रमगंज (रोहतास)बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी काराकाट संजीत कुमार के नेतृत्व में 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के तहत प्रखंड मुख्यालय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोड़री होते हुए गोडारी बाजार तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में देशभक्ति के नारे और तिरंगे की लहरों से पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। इस अवसर पर मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी गजेन्द्र कुमार, माननीय प्रमुख प्रतिनिधि नारायण पासवान, मुखिया प्रतिनिधि रितेश सिंह, देव पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह,विरेन्द्र सिंह, अफरोज आलम, पंचायत समिति सदस्य विनोद पांडे, अजय साह, जितेन्द्र पाल, अशोक पांडे, बड़ा बाबू धनंजय कुमार, नाजिर निरंजन कुमार, राजकपुर आजाद, लेखापाल रूपेश कुमार स्नेही, प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय काराकाट गोडारी के प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार, उपेन्द्र सिंह, शिक्षक अनिल कुमार पासवान सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मुस्कान, प्रिया, छोटी, सुप्रिया, अंशू, अक्षरा और साक्षी भी हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुईं। बीडीओ संजीत कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य आजादी के अमृत महोत्सव को जन-जन तक पहुंचाना और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाना है। उन्होंने सभी से अपने घरों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराने की अपील की। यात्रा के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों को स्वच्छता, एकता और राष्ट्रीय एकता का संदेश भी दिया।
    4
    काराकाट में उत्साह के साथ निकली 'हर घर तिरंगा' यात्रा, पदाधिकारी कर्मी एवं जनप्रतिनिधि हुए शामिल

विक्रमगंज (रोहतास)बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी काराकाट संजीत कुमार के नेतृत्व में 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के तहत प्रखंड मुख्यालय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोड़री होते हुए गोडारी बाजार तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में देशभक्ति के नारे और तिरंगे की लहरों से पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। इस अवसर पर मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी गजेन्द्र कुमार, माननीय प्रमुख प्रतिनिधि नारायण पासवान, मुखिया प्रतिनिधि रितेश सिंह, देव पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह,विरेन्द्र सिंह, अफरोज आलम, पंचायत समिति सदस्य विनोद पांडे, अजय साह, जितेन्द्र पाल, अशोक पांडे, बड़ा बाबू धनंजय कुमार, नाजिर निरंजन कुमार, राजकपुर आजाद, लेखापाल रूपेश कुमार स्नेही, प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय काराकाट गोडारी के प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार, उपेन्द्र सिंह, शिक्षक अनिल कुमार पासवान सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मुस्कान, प्रिया, छोटी, सुप्रिया, अंशू, अक्षरा और साक्षी भी हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुईं। बीडीओ संजीत कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य आजादी के अमृत महोत्सव को जन-जन तक पहुंचाना और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाना है। उन्होंने सभी से अपने घरों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराने की अपील की। यात्रा के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों को स्वच्छता, एकता और राष्ट्रीय एकता का संदेश भी दिया।
    user_ANIL KUMAR GIRI
    ANIL KUMAR GIRI
    News Anchor बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    11 hrs ago
  • रफीगंज थाना क्षेत्र के पचरिया में घर में चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार रफीगंज थाना क्षेत्र के पचरिया गांव में मंगलवार देर रात घर में चोरी के दौरान ग्रामीणों ने एक आरोपी गोविन्द प्रजापति को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी विजय यादव फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोविन्द को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के घर व नदी के पास से चोरी का सामान बरामद किया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
    1
    रफीगंज थाना क्षेत्र के पचरिया में घर में चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार

रफीगंज थाना क्षेत्र के पचरिया गांव में मंगलवार देर रात घर में चोरी के दौरान ग्रामीणों ने एक आरोपी गोविन्द प्रजापति को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी विजय यादव फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोविन्द को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के घर व नदी के पास से चोरी का सामान बरामद किया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.