Shuru
Apke Nagar Ki App…
कॉमेडी वीडियो हो,तो ऐसा 🤣 #funny #comedy #trending #video कॉमेडी वीडियो हो,तो ऐसा 🤣 #funny #comedy #trending #video
Gst army lover
कॉमेडी वीडियो हो,तो ऐसा 🤣 #funny #comedy #trending #video कॉमेडी वीडियो हो,तो ऐसा 🤣 #funny #comedy #trending #video
More news from Arwal and nearby areas
- कॉमेडी वीडियो हो,तो ऐसा 🤣 #funny #comedy #trending #video कॉमेडी वीडियो हो,तो ऐसा 🤣 #funny #comedy #trending #video1
- भोजपुर के सहार में जीविका दीदियों ने निकाला भव्य तिरंगा झंडा मार्च, हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश सहार (भोजपुर)। भोजपुर जिले के सहार प्रखंड कार्यालय परिसर से जीविका दीदियों द्वारा भव्य तिरंगा झंडा मार्च निकाला गया। झंडा मार्च की शुरुआत सहार प्रखंड परिसर से हुई, जो सहार बाजार, सहार थाना, सब्जी बाजार एवं बस स्टैंड होते हुए जीविका के कार्यालय तक पहुंची। झंडा मार्च में लगभग 250 से अधिक जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर दीदियों ने पूरे मार्ग में "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" तथा देशभक्ति के अन्य नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। इस दौरान लोगों से "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील भी की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) जनार्धन तिवारी, सहार थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार, तथा जीविका के बीपीएम अमरेंद्र कुमार सत्या उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने जीविका दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रप्रेम, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। झंडा मार्च के सफल संचालन में जीविका कार्यालय की टीम एवं सहार थाना पुलिस का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस प्रशासन की देखरेख में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जीविका पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को संगठित करना, उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा "हर घर तिरंगा" अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं देशभक्ति के इस अभियान से जुड़ सकें। रिपोर्टर: धर्मेंद्र कुमार सहार (भोजपुर)1
- हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा प्रखंड मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई हसपुरा प्रखंड मुख्यालय से बीडीओ पंकज कुमार सीओ सुनील कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, बीइओ रंजित कुमार सहित सैकड़ों लोगों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई1
- चरपोखरी CHC में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुलती नजर आई है... प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार विमलादित्य और प्रखंड प्रमुख रामचंद्र सिंह यादव के औचक निरीक्षण ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरपोखरी में हड़कंप मचा दिया। मंगलवार की दोपहर 2:00 के करीब निरीक्षण के दौरान दो डॉक्टर बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जबकि एक डॉक्टर के हाजिरी बनाने के बाद ड्यूटी से गायब रहने की बात सामने आई। सबसे बड़ा सवाल तब खड़ा हुआ, जब प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुशांत कुमार गुप्ता भी अस्पताल में मौजूद नहीं मिले। बीडीओ और प्रखंड प्रमुख ने उपस्थिति पंजी से लेकर अस्पताल की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की, जहां कई कमियां सामने आईं। बताया गया कि निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के छुट्टी से संबंधित पत्र को आनन-फानन में पेश किया गया, जिसमें पहले से हस्ताक्षर होने के बाद तारीख भरी गई थी। यह देखते ही प्रखंड प्रमुख का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को जमकर फटकार लगाई और अस्पताल की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। औचक निरीक्षण के बाद अब सवाल यह है कि— क्या सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी यूं ही चलती रहेगी? क्या हाजिरी बनाकर ड्यूटी से गायब रहने वालों पर कार्रवाई होगी? और सबसे बड़ा सवाल— जब अस्पताल का प्रभारी ही अस्पताल में मौजूद नहीं रहेगा, तो मरीजों की जिम्मेदारी आखिर कौन उठाएगा?1
- जहानाबाद : बीएमडब्ल्यू कार और बाइक की सीधी टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर। जहानाबाद - जिले के काको थाना क्षेत्र के औलिया चक गांव के समीप बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार और बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार तिवारी बीघा गांव निवासी संजय कुमार अपने दो साथियों अनीश कुमार और भुरु यादव के साथ बाइक से किसी आवश्यक कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान ब्लॉक की ओर से तेज गति से आ रही एक बीएमडब्ल्यू कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनीश कुमार और भुरु यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक संजय कुमार बाहर रहकर मजदूरी का कार्य करते थे और धान रोपनी के लिए कुछ दिन पहले ही अपने गांव लौटे थे। उनकी असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। संजय परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे, जिसके कारण परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही काको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बीएमडब्ल्यू कार को जब्त कर लिया गया है तथा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में चालक के भी काको थाना क्षेत्र का निवासी होने की बात सामने आई है। पुलिस हादसे के कारणों की गहन जांच कर रही है।1