Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरिद्वार बहादराबाद इंडस्ट्री एरिया में एक फैक्ट्री में लगी आग
A Bharat News 10
हरिद्वार बहादराबाद इंडस्ट्री एरिया में एक फैक्ट्री में लगी आग
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली नगर पुलिस ने 05 महिलाओं को धारा 170/126/135 BNSS में हिरासत में लिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में टीम शिवमूर्ति चौक–रेलवे गेट क्षेत्र में ड्यूटी पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस ने देखा कि दो पक्षों की महिलाएं आपस में गाली-गलौच व मारपीट पर उतारू थीं। जांच में सामने आया कि आने-जाने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर विवाद हुआ था। शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों की महिलाओं को मौके पर ही हिरासत में लेकर धारा 126/135/170 BNSS के तहत हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। *पुलिस टीम* 1. उ0नि0 ऋषिकांत पतवाल 2. म0उ0नि0 अनीता शर्मा 3. म0हे0का0 शारदा राठी 4. म0का0 मुन्नी राणा 5. का0 अर्जुन सिंह1
- Post by A Bharat News 101
- समाज कल्याण मंत्री खजान दास के बेटे का विवाह होने से पहले ही चर्चा में आ गया है। इसके लिए मानवीय गतिविधियों के लिए प्रतिबंधित वन क्षेत्र में भव्य टैंट लगाया गया है। डीजे और बैंड-बाजे की भी तैयारी है। विवाह है तो आतिशबाजी भी होगी। मामला चर्चा में आने के बाद अब अधिकारी एक दूसरे से सवाल कर रहे हैं। दरअसल मंत्री पुत्र की शादी के समारोह के लिए हरिद्वार राजाजी टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आनेवाले भेल से सटे सुरेश्वरी देवी मंदिर के प्रांगण में सैंकडों गज मीटर में आलीशान शामियाना सजाया गया है। राजनीतिक और वीआईपी मेहमानों के स्वागत और खान-पान के लिए भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं । प्रतिबंधित वन क्षेत्र में आज होने वाले भव्य वैवाहिक कार्यक्रम के लिए पिछले कई दिनों से निमंत्रण बांटे जा रहे हैं। लेकिन किसी का ध्यान इस ओर नहीं गया।अभी यह भी ज्ञात नहीं है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में हो रहे इस आयोजन के लिए कोई अनुमति भी ली गई है या नहीं! मामले में मंदिर समिति की भूमिका भी कटघरे में है। बता दें कि प्रतिबंधित वन क्षेत्र में मानवीय गतिविधियां, शोरगुल आदि प्रतिबंधित रहता है। साथ ही यह मानव सुरक्षा के लिए भी खतरा है। मंत्री जी के इस आयोजन में शादी की शहनाई बजने से पूर्व ही मीडिया ने नियमों के उल्लंघन का बैंड बजा दिया है। जिसके बाद वन विभाग सक्रिय हुआ है और कथित तौर पर कार्रवाई की तैयारी है लेकिन मंत्री जी के पुत्र के विवाह की सारी तैयारियां हो चुकी हैं, ऐसे में अब विभागीय अधिकारी किस कार्रवाई से मामले का पटाक्षेप करेंगे,यह देखना रोचक रहेगा। (-कुमार दुष्यंत)1
- Post by Om tv haridwar1
- The Aman Times 🚨 डोईवाला पुलिस का एक्शन 👉 ऑपरेशन प्रहार के तहत डोईवाला पुलिस ने एक शातिर शराब तस्कर को किया गिरफ्तार 💢 आरोपी से 96 पव्वे McDowell’s No.1 अवैध अंग्रेजी शराब बरामद 📍 एयरपोर्ट तिराहा जौलीग्रांट में चेकिंग के दौरान हुई कार्रवाई 👮♂️ एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर चल रहा अभियान ⚖️ आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी1
- ब्रेकिंग@ बिजनौर -नजीबाबाद थाना नजीबाबाद क्षेत्र के ग्राम इस्सेपुर में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जांच शुरू। परिजनों के अनुसार मृतक नशे का आदी था। शाम को घर से निकला था, नशे में उठाया कदम। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बिजनौर जिले के थाना नजीबाबाद क्षेत्र का पूरा मामला।1
- पारिवारिक विवाद में युवक ने की आत्महत्या, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव नजीबाबाद। तहसील क्षेत्र के ग्राम इस्सेपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 26 वर्षीय दिलावर ने पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 24 और 25 अप्रैल की दरमियानी रात की है। मृतक दिलावर नशे का आदी बताया जा रहा है, जिसके चलते उसके परिवार में आए दिन विवाद होते रहते थे। 24 अप्रैल की रात को भी उसने नशा किया था, जिस पर उसकी पत्नी ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि विवाद के बाद दिलावर घर से निकल गया और पास के जंगल में पहुंचकर एक पेड़ से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। 25 अप्रैल की सुबह ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटका देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- Post by Dpk Chauhan1