Shuru
Apke Nagar Ki App…
#खास खबर प्रमोद जैन# जनसुनवाई में पीड़ितों के साथ ज्यादती।
Pramod jain
#खास खबर प्रमोद जैन# जनसुनवाई में पीड़ितों के साथ ज्यादती।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- #खास खबर प्रमोद जैन# जनसुनवाई में पीड़ितों के साथ ज्यादती।1
- *शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि किसान विरोध प्रदर्शन: अन्नदाता की सुनवाई न होने से सड़कों पर उमड़ा आक्रोश* *शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि किसान विरोध प्रदर्शन: अन्नदाता की सुनवाई न होने से सड़कों पर उमड़ा आक्रोश*1
- शासन के मार्गदर्शन में डी-सिल्जिंग कर्मियों के क्षमता संवर्धन के लिए “यूज वाटर प्रबंधन” विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला1
- पालतू सुअरों का आतंक, किसान परेशान, फसलें हो रही बर्बाद पालतू सुअरों से किसान परेशान, फसलें हो रही बर्बाद रहटगांव -नगर के एक किसान के खेत में लगी मक्का की फसल पालतू सुअरों ने बर्बाद कर दी किसान जहुर खान पिता शकूर खान मंसूरी निवासी रहटगांव ने तहसीलदार को आवेदन दिया की उनके नाम दर्ज भूमि में बोई मक्का फसल बोई थी जिसे गाँव के सुअरों द्वारा नष्ट कर दिये जाने के कारण जाँच उपरांत शासन ते मुआवजा राशि दिलवाये जाने की मांग की है। रहटगांव के हल्का नंबर-20, तहसील रहटगांव में स्थित भूमि खसरा नंबर-110/4,116/4,117/2,284/3, रक्बा 5 एकड़ जमीन में वर्ष 2026-27 में मक्का फसल बोर्ई है जिसमें 18/09/2026 ही रात्रि में गाँव के सुअरों द्वारा नष्ट कर दी गई है, जिससे मेरी 2 एकड़ भूमि की मक्का नष्ट हो चुकी है जिससे मुझे काफी नुकसान हो चुका है। एवं जांच उपरांत शासन से उचित मुआवजा राशि दिलवायें जाने की मांग की है।3
- महू से आकाश टाइगर कोहली *स्वर कोकिला स्व.लता जी की 96 वी जन्म जयंती पर रफी लता फैंस क्लब द्वारा चौपड़ा वाटिका में संगीत निशा आयोजित* देर रात्रि तक संगीत प्रेमी श्रोताओं ने लता जी के नगमों का आनंद लिया महू 28 सितंबर डॉक्टर आंबेडकर नगर चोपड़ा वाटिका में स्वर कोकिला स्व . लता मंगेशकर की जन्म जयंती के अवसर पर रफी लता फैंस क्लब के 21 सुर साधकों द्वारा शानदार गरिमामय प्रस्तुति दी गई संगीत के रसिक श्रोताओं ने देर रात्रि तक संगीत की महफ़िल का आनंद उठाया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया दीप प्रज्वलन समाज सेवी रामकिशोर जी शुक्ला, राधेश्याम जी यादव, पत्रकार अशोक दीक्षित, जितिन गोयल सराफ डॉ. राजेश पाटीदार, डॉ.ऊषा किरण त्रिपाठी एवम संगीतज्ञ वीणा जबखेडकर द्वारा किया गया। युगल व एकल गीतों में सुरेश क्षीरसागर, मेगा मकरानी,संजय यादव, सुलेखा सिंह,जितेंद्र चौधरी,भावना सोनी,डॉ संजय श्रीवास्तव,गायत्री विजयवर्गीय, अशोक सावले, सीमा सावले,शतानु अधिकारी, रेवा अधिकारी, सुधा कोंगे,गायत्री विजयवर्गीय, रितेश कनोजिया,भरत चौधरी,एडवोकेट जितेंद्र जोशी, डॉ अमीन अख्तर, आदि कलाकारों द्वारा शानदार गीतों की प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम के आयोजक सुरेश क्षीरसागर,कमलकांत भलेवाडीकर एवं पत्रकार अशोक दीक्षित थे कार्यक्रम का संचालन कमलकांत भलेवाडीकर एवं पायल परदेशी द्वारा किया गया आभार माही खान द्वारा व्यक्त किया गया । महू से आकाश टाइगर कोहली *स्वर कोकिला स्व.लता जी की 96 वी जन्म जयंती पर रफी लता फैंस क्लब द्वारा चौपड़ा वाटिका में संगीत निशा आयोजित* देर रात्रि तक संगीत प्रेमी श्रोताओं ने लता जी के नगमों का आनंद लिया महू 28 सितंबर डॉक्टर आंबेडकर नगर चोपड़ा वाटिका में स्वर कोकिला स्व . लता मंगेशकर की जन्म जयंती के अवसर पर रफी लता फैंस क्लब के 21 सुर साधकों द्वारा शानदार गरिमामय प्रस्तुति दी गई संगीत के रसिक श्रोताओं ने देर रात्रि तक संगीत की महफ़िल का आनंद उठाया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया दीप प्रज्वलन समाज सेवी रामकिशोर जी शुक्ला, राधेश्याम जी यादव, पत्रकार अशोक दीक्षित, जितिन गोयल सराफ डॉ. राजेश पाटीदार, डॉ.ऊषा किरण त्रिपाठी एवम संगीतज्ञ वीणा जबखेडकर द्वारा किया गया। युगल व एकल गीतों में सुरेश क्षीरसागर, मेगा मकरानी,संजय यादव, सुलेखा सिंह,जितेंद्र चौधरी,भावना सोनी,डॉ संजय श्रीवास्तव,गायत्री विजयवर्गीय, अशोक सावले, सीमा सावले,शतानु अधिकारी, रेवा अधिकारी, सुधा कोंगे,गायत्री विजयवर्गीय, रितेश कनोजिया,भरत चौधरी,एडवोकेट जितेंद्र जोशी, डॉ अमीन अख्तर, आदि कलाकारों द्वारा शानदार गीतों की प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम के आयोजक सुरेश क्षीरसागर,कमलकांत भलेवाडीकर एवं पत्रकार अशोक दीक्षित थे कार्यक्रम का संचालन कमलकांत भलेवाडीकर एवं पायल परदेशी द्वारा किया गया आभार माही खान द्वारा व्यक्त किया गया ।4
- SRF फाउंडेशन दे रहा ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क डिजिटल शिक्षा ।1
- मध्यान्ह भोजन वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, संबंधित शिक्षक को निलंबित करने के निर्देश लापरवाह पटवारियों को तत्काल जारी करें नोटिस, कार्य संपादन से इंकार करने वालों पर करें कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह --- तहसीलदारों की कार्यशैली पर भी जताई नाराजगी, सुधार नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई ------------- मध्यान्ह भोजन वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, संबंधित शिक्षक को निलंबित करने के निर्देश ------------ 2 अक्टूबर से शुरू होगा 'सेवा मेरा योगदान' महाअभियान, 10 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां -------------- कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा पत्रों के निराकरण की प्रगति एवं अंतरविभागीय समन्वय से जुड़े मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने “मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान” एवं सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा की तथा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। लापरवाह पटवारियों पर सख्त रुख, गुरुवार तक की अंतिम मोहलत कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने निर्देश दिए कि शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों के विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाए। उन्होंने कहा कि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के हस्तान्तरण, विलेख के निष्पादन व पंजीकरण, फार्मर पंजीयन, राजस्व वसूली, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में आधार पंजीयन, ई-केवाईसी, लैंड लिंकिंग, लघु सिंचाई संगणना, कृषि संगणना तथा शून्य प्रतिशत गिरदावरी करने वाले पटवारियों का यह कृत्य घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना है और सिविल सेवा आचरण नियम की शर्तों का उल्लंघन है। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिन 93 परिवीक्षाधीन (प्रोबेशनर) पटवारियों द्वारा शासकीय कार्य संपादन से इंकार किया जा रहा है। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि ऐसे सभी परिवीक्षाधीन पटवारियों को तत्काल कारण बताओ सूचना जारी कर 3 दिवस (गुरुवार तक) में कार्य प्रारंभ करने हेतु निर्देशित करें। तय समय-सीमा में कार्य न करने और सुधार न होने की दशा में परिवीक्षा अवधि में ही सेवा से पृथक करने (बर्खास्तगी) तथा निलंबन व विभागीय जांच जैसी सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने जिले में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की समीक्षा करते हुए असंतोष व्यक्त किया और स्पष्ट कहा कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा। समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने तहसीलदारों की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अतिक्रमण विरोधी मुहिम में कार्य संतोषजनक नहीं है। आगामी दिनों में सुधार नहीं हुआ और कार्यों में तेजी नहीं आई, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मध्यान्ह भोजन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदार शिक्षक को निलंबित करने के निर्देश बैठक में बिच्छाखेड़ी शासकीय प्राथमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन की समस्या को लेकर कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि बच्चों के भोजन को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिम्मेदार शिक्षक को तुरंत निलंबित किया जाए और मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इसके साथ ही, उन्होंने जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने और नोडल अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने के भी कड़े निर्देश दिए। कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत सभी अधिकारी शिविर के दिन अनिवार्य रूप से क्षेत्र भ्रमण पर रहेंगे। यह भ्रमण केवल औपचारिक न होकर परिणामोन्मुख होना चाहिए। भ्रमण के पश्चात प्रत्येक अधिकारी को समय-सीमा में अनिवार्य रूप से विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करना होगा, जिसमें दौरा किए गए क्षेत्र, मौके पर निराकृत जनसमस्याओं और शासकीय सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की स्पष्ट जानकारी शामिल हो। 02 से 10 अक्टूबर तक चलेगा 'सेवा मेरा योगदान' महाअभियान कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि राष्ट्रसेवा और सामाजिक सहभागिता को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गांधी जयंती से 10 अक्टूबर तक जिले में ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान संचालित किया जाएगा। इसका मूल उद्देश्य सेवा को जनभागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी में बदलना है। अभियान के तहत 2 अक्टूबर को 'स्वच्छता ही सेवा' के अंतर्गत जल स्रोतों, ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों व शासकीय भवनों पर विशेष स्वच्छता अभियान व श्रमदान होगा। 3 अक्टूबर को स्वास्थ्य शिविर, 4 अक्टूबर को वृद्धाश्रमों व अनाथालयों में सेवा गतिविधियां, 6 अक्टूबर को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर तथा 8 अक्टूबर को दिव्यांगजन सशक्तिकरण व सहायक उपकरण वितरण संबंधी कार्य होंगे। 9 अक्टूबर को 'एक पेड़ मां के नाम' संकल्प के साथ वृहद पौधरोपण एवं 10 अक्टूबर को जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया जाएगा। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे, डीएफओ श्री अमित सिंह, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन एवं संयुक्त कलेक्टर श्रीमती विशाखा देशमुख सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।4
- #Ujjain #ShahiMasjid #ANTNews #UjjainNews #Singhastha2028 #MadhyaPradeshNews उज्जैन की शाही मस्जिद पर चौड़ीकरण को लेकर विरोध 636 साल पुरानी बताई जा रही शाही मस्जिद पर चौड़ीकरण का असर1