डूंगरपुर जिला पुलिस की विशेष टीम (डीएसटी) और साइबर सेल ने शराब तस्करी के मामलों में पिछले करीब पांच वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी शैलेष कोठारी (36) को उदयपुर से डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया है। डूंगरपुर की श्रीमाल नर्सरी कॉलोनी के निवासी शैलेष के खिलाफ राजस्थान और गुजरात में शराब तस्करी से जुड़े कुल 19 प्रकरण दर्ज हैं। इनमें से राजस्थान के थाना बिछीवाड़ा, आबकारी थाना सागवाड़ा और थाना रामसागड़ा में तीन मामले दर्ज हैं, जबकि शेष 16 मामले गुजरात राज्य के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक 5 मार्च 2021 को थाना रामसागड़ा पुलिस ने हिम्मतपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन (जीजे-10-टीवी-1803) से 164 कार्टून अंग्रेजी शराब जब्त की थी, जिसमें 142 कार्टून व्हाइट लेस वोदका और 22 कार्टून रॉकिंग वोदका शामिल थे। उस समय पुलिस ने मौके से मोहित पुरोहित और मुकेश कड़वासरा को गिरफ्तार किया था और बाद में वाहन मालिक मन्सुरी जानू भाई पटेल को पकड़ा था। हालांकि, इस प्रकरण संख्या 54/2021 का मुख्य आरोपी शैलेष कोठारी घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था। वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी मनीष कुमार के निर्देश, एएसपी खीवसिंह और सीमलवाड़ा वृत्ताधिकारी मदनलाल बिश्नोई के सुपरविजन में रामसागड़ा थानाधिकारी कैलाश पंचारिया और डीएसटी प्रभारी मोहनपाल सिंह की टीम गठित की गई थी। साइबर सेल और डीएसटी की निगरानी के बाद आरोपी को उदयपुर से पकड़ा गया। गुजरात के आणंद, साबरकांठा, दाहोद, महीसागर और अहमदाबाद ग्रामीण के थानों के छह मामलों में भी वांछित इस आरोपी से पुलिस अब शराब तस्करी के नेटवर्क और सहयोगियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
डूंगरपुर जिला पुलिस की विशेष टीम (डीएसटी) और साइबर सेल ने शराब तस्करी के मामलों में पिछले करीब पांच वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी शैलेष कोठारी (36) को उदयपुर से डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया है। डूंगरपुर की श्रीमाल नर्सरी कॉलोनी के निवासी शैलेष के खिलाफ राजस्थान और गुजरात में शराब तस्करी से जुड़े कुल 19 प्रकरण दर्ज हैं। इनमें से राजस्थान के थाना बिछीवाड़ा, आबकारी थाना सागवाड़ा और थाना रामसागड़ा में तीन मामले दर्ज हैं, जबकि शेष 16 मामले गुजरात राज्य के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक 5 मार्च 2021 को थाना रामसागड़ा पुलिस ने हिम्मतपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन (जीजे-10-टीवी-1803) से 164 कार्टून अंग्रेजी शराब जब्त की थी, जिसमें 142 कार्टून व्हाइट लेस वोदका और 22 कार्टून रॉकिंग वोदका शामिल थे। उस समय पुलिस ने मौके से मोहित पुरोहित और मुकेश कड़वासरा को गिरफ्तार किया था और बाद में वाहन मालिक मन्सुरी जानू भाई पटेल को पकड़ा था। हालांकि, इस प्रकरण संख्या 54/2021 का मुख्य आरोपी शैलेष कोठारी घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था। वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी मनीष कुमार के निर्देश, एएसपी खीवसिंह और सीमलवाड़ा वृत्ताधिकारी मदनलाल बिश्नोई के सुपरविजन में रामसागड़ा थानाधिकारी कैलाश पंचारिया और डीएसटी प्रभारी मोहनपाल सिंह की टीम गठित की गई थी। साइबर सेल और डीएसटी की निगरानी के बाद आरोपी को उदयपुर से पकड़ा गया। गुजरात के आणंद, साबरकांठा, दाहोद, महीसागर और अहमदाबाद ग्रामीण के थानों के छह मामलों में भी वांछित इस आरोपी से पुलिस अब शराब तस्करी के नेटवर्क और सहयोगियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
- देश में नई शिक्षा की कमान अब प्रह्लाद जोशी संभालने जा रहे हैं। वे देश की शिक्षा व्यवस्था की इस नई जिम्मेदारी को आगे बढ़ाएंगे।1
- संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से डूंगरपुर के सीमलवाड़ा में समरसता संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश प्रकोष्ठों के सह प्रभारी श्रवण सिंह राव उपस्थित रहे। इस दौरान संत रविदास महाराज के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपीचंद मीणा, चौरासी विधानसभा प्रत्याशी कारीलाल ननोमा, जिला महामंत्री ईश्वरलाल लबाना, जिला महामंत्री पंकज जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बृजेश वसीटा, जयेश लोधावरा और डूंगरपुर प्रत्याशी बंशीलाल कटारा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसका संचालन जिला महामंत्री सुरमाल परमार ने किया और बंशीलाल कटारा ने आभार व्यक्त किया। मुख्य वक्ता श्रवण सिंह राव ने अपने संबोधन में कहा कि संत रविदास महाराज ने जाति-पंथ और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर मानवता तथा सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाया। उनका प्रसिद्ध संदेश 'मन चंगा तो कठौती में गंगा' आज भी समाज को आंतरिक शुद्धता और सद्भाव की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भारत संतों की धरती है और इसी मजबूत संत व ज्ञान परंपरा के कारण देश विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ा है। राव ने उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया गया है, जिसमें संतों के विचारों से मिलने वाली एकजुटता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए श्रवण सिंह राव ने नीट परीक्षा से जुड़े विरोध प्रदर्शन का जिक्र किया और आरोप लगाया कि छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रूप देकर पुलिस, सेना, प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ता देखकर विपक्ष और देश विरोधी ताकतें परेशान हैं। कार्यशाला में 29 जुलाई से शुरू होने वाले विभिन्न अभियानों की घोषणा भी की गई, जिसके तहत 29 जुलाई को गुरु रविदास महाराज समरसता दीप महोत्सव, 29 जुलाई से 10 सितंबर तक कलश वंदन अभियान, 29 जुलाई से 31 अगस्त तक संत संपर्क अभियान, 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक समरसता अभियान यात्रा तथा 26 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक छात्रावास संपर्क अभियान चलाया जाएगा। अभियान का जिला संयोजक सुरमाल परमार और सह-संयोजक हितेश रावल, बृजेश वसीटा, जयेश लोधावरा तथा रेखा रोत को बनाया गया है।4
- डूंगरपुर जिला विशेष टीम (डीएसटी) और साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 5 वर्षों से फरार चल रहे ₹10 हजार के इनामी शराब तस्कर शैलेष कोठारी को उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजस्थान और गुजरात में शराब तस्करी के कई मामलों में वांछित था और उसके खिलाफ दोनों राज्यों में कुल 19 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वह वर्ष 2021 में रामसागड़ा थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी शराब तस्करी के मामले में मुख्य आरोपी था और घटना के बाद से लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता आ रहा था। पुलिस जांच के अनुसार, 5 मार्च 2021 को रामसागड़ा थाना पुलिस ने हिम्मतपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी के दौरान एक गुजरात नंबर की पिकअप से 164 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की थी, जिसमें 142 कार्टन व्हाइट लेसिवोदका और 22 कार्टन रॉकिंग वोदका शामिल थे। उस समय दो आरोपियों और वाहन मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन गिरोह का मुख्य सूत्रधार शैलेष फरार चल रहा था। इसके अलावा आरोपी गुजरात के आणंद, साबरकांठा, दाहोद, महीसागर और अहमदाबाद ग्रामीण जिलों के विभिन्न थानों में दर्ज शराब तस्करी के मामलों में भी वांछित है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह और वृत्ताधिकारी मदनलाल बिश्नोई के सुपरविजन में रामसागड़ा थानाधिकारी कैलाश पंचारिया के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर उदयपुर में दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से उसके शराब तस्करी नेटवर्क, सहयोगियों और अन्य मामलों को लेकर गहन पूछताछ कर रही है, जिससे इस अवैध कारोबार से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना है।1
- बांसवाड़ा-डूंगरपुर से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सांसद राजकुमार रोत ने डूंगरपुर जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित कर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। सांसद ने कहा कि NEET पेपर लीक मामले में केवल केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा काफी नहीं है। लाखों विद्यार्थियों की सालों की मेहनत पर पानी फेरने वाले पूरे पेपर लीक नेटवर्क और कोचिंग माफिया की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए तथा इसमें शामिल बड़े लोगों को कानून के कठघरे में लाया जाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र के जेनेवा अधिवेशन से लौटे सांसद रोत ने अपने दौरे पर उठ रहे सवालों पर सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि उन्हें किसी राजनीतिक दल या भारत सरकार ने नहीं भेजा था, बल्कि संयुक्त राष्ट्र से व्यक्तिगत निमंत्रण मिला था। उन्होंने दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर उन्होंने भारत के आदिवासी समाज और वंचित वर्गों के अधिकारों व समस्याओं को मजबूती से रखा। वहीं समान नागरिक संहिता (UCC) और डी-लिस्टिंग के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुख्य विषयों से ध्यान भटकाकर अलग सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं वाले आदिवासी समाज को बांटने का प्रयास कर रही है। राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए सांसद रोत ने उदयपुर संभाग में अधिकारियों के तबादलों पर नाराजगी जताई और कहा कि अनुभवी अधिकारियों को हटाकर पद खाली छोड़ने से आम जनता बिजली, पानी और आवश्यक सेवाओं के लिए परेशान हो रही है। बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने राज्य की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए और दोषियों के खिलाफ जवाबदेही तय करने की मांग की। इस प्रेस वार्ता में भारत आदिवासी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जहाँ सांसद ने संसद से लेकर सड़क तक जनहित और आदिवासी अधिकारों की लड़ाई जारी रखने की बात कही।1
- आसपुर, 27 जुलाई। 'गौ सम्मान आवाहन अभियान' के तहत सोमवार को गौ रक्षा दल आसपुर और बजरंग दल आसपुर के प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी आसपुर को गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। दिनेश जी त्रिवेदी को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि गौवंश भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आस्था का प्रमुख आधार है। लेकिन वर्तमान में क्षेत्र में अनेक गौवंश घायल अवस्था में, प्लास्टिक खाने से बीमार, सड़क दुर्घटनाओं का शिकार और लावारिस घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे गंभीर चिंता का विषय बताते हुए प्रशासन से त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से उपखंड क्षेत्र में निराश्रित एवं घायल गौवंश के लिए स्थायी रेस्क्यू एवं उपचार व्यवस्था, ग्राम पंचायतों एवं नगर क्षेत्र में चारा और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, सड़कों पर विचरण करने वाले गौवंश की सुरक्षा, प्लास्टिक मुक्त स्वच्छता अभियान, अवैध गौ तस्करी एवं गौ क्रूरता पर कठोर कार्रवाई, गौशालाओं को आर्थिक एवं प्रशासनिक सहयोग तथा गौ संरक्षण के प्रति नियमित जनजागरूकता अभियान चलाने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से गौमाता की सुरक्षा एवं सम्मान के इस महत्वपूर्ण विषय पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया। इस दौरान राजेन्द्रसिंह अमृतिया, यशपाल सिंह, मयंक शर्मा, प्रदीप सेवक, शुभम सुथार, शैतान सिंह, गौरव भाटिया, महेंद्र मीणा, वीरेंद्र सुथार, अरविंद, मनीष, सुजल एवं प्रशांत बनकोडा सहित गौ रक्षा दल एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- आदिवासी न्यूज़ राज कुमार रोत .........................1
- 'नई शिक्षा, नई दिशा' की बात करते हुए शिक्षामंत्री प्रह्लाद जोशी के बारे में जानने का आग्रह किया गया है। इस संदेश में शिक्षामंत्री के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की गई है।1
- पाडली गुजरेश्वर मंडल पंचायत विकासनगर में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पात्र लाभार्थियों को पट्टों का वितरण किया गया, वहीं 10 पात्र लोगों को मौके पर ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत कर तत्काल लाभ दिलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत सरपंच सुनील डेंडोर द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। इसमें मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष प्रवीण रोत रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार ने की। शिविर के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों के आवेदन स्वीकार किए और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। अतिथियों ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और सरलता से पहुंचाना है, जिसके लिए ऐसे शिविर प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष राजू, बूथ अध्यक्ष बंसीलाल, एसडीएम, तहसीलदार, शिविर प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया।1
- आसपुर थाना क्षेत्र के सड़ा गांव में एक युवक अपनी भैंसों को सोम नदी से निकालने के दौरान पैर फिसलने से नदी में गिर गया और दो दिन से लापता है। युवक का नाम राइया (40) है, जो कैसिया बरगोट मीणा का पुत्र है और सड़ा खुदरड़ा का निवासी है। रविवार दोपहर को यह घटना हुई जब राइया अपनी भैंसों को नदी से निकालने का प्रयास कर रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया। पास में मवेशी चरा रहे लोगों ने यह देखा और तत्काल गांव में सूचना दी। सूचना पर कई लोग मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों ने पानी में तैर कर ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बाद में आसपुर पुलिस को जानकारी दी गई। थानाधिकारी शैलेन्द्र सिंह और हेड कांस्टेबल शांतिलाल मौके पर पहुंचे। थानाधिकारी ने डूंगरपुर एसडीआरएफ टीम को सूचना दी, जो सोमवार सुबह दस बजे सोम नदी पहुंचे और तलाश शुरू की। लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं लगा है। सोम नदी के किनारे पर सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। एसडीआरएफ की D 4 टीम डूंगरपुर के निर्देशन में ADGP रुपिंदर सिंह और कमांडेंट SDRF राजेंद्र सिंह सिसोदिया, IPS के नेतृत्व में तलाशी अभियान जारी है।1