logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इटावा हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। बकेवर क्षेत्र के परीक्षा केंद्र पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपने छोटे भाई की जगह परीक्षा देता हुआ रंगे हाथों पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि हिन्दी विषय की बोर्ड परीक्षा के दौरान उपजिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में यह मामला सामने आया। पहचान जांच के दौरान खुलासा हुआ कि परीक्षा दे रहा युवक असली छात्र नहीं, बल्कि उसका बड़ा भाई था। आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस पूछताछ में जुटी है और पूरे मामले की जांच जारी है। बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर प्रशासन की सख्ती के बीच इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

7 hrs ago
user_RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
Media company भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago
046c9f7c-0ce5-4af8-a973-25b3fd834010

इटावा हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। बकेवर क्षेत्र के परीक्षा केंद्र पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपने छोटे भाई की जगह परीक्षा देता हुआ रंगे हाथों पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि हिन्दी विषय की बोर्ड परीक्षा के दौरान उपजिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में यह मामला सामने आया। पहचान जांच के दौरान खुलासा हुआ कि परीक्षा दे रहा युवक असली छात्र नहीं, बल्कि उसका बड़ा भाई था। आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस पूछताछ में जुटी है और पूरे मामले की जांच जारी है। बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर प्रशासन की सख्ती के बीच इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Jeetu Kamal
    2
    Post by Jeetu Kamal
    user_Jeetu Kamal
    Jeetu Kamal
    Classified ads newspaper publisher भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • mahewa ke pass anepura bhangara
    2
    mahewa ke pass anepura bhangara
    user_Devendra singh Bhadauriya
    Devendra singh Bhadauriya
    Farmer Etawah, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • इटावा जिले के हल्लूपुरा गांव में मंगलवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने कथित प्रेमिका के घर के बाहर खुद को तमंचे से गोली मार ली। घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान अनिल कुमार (45) पुत्र रामचंद्र कठेरिया, निवासी मनौना, थाना करहल, जिला मैनपुरी के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था। बताया गया कि उसकी पत्नी का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका था और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार अनिल के अपनी रिश्तेदारी में रहने वाली लक्ष्मी (40) से पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध थे, जिसे लेकर दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका था। लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि अनिल रात में घर आया और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा न खुलने पर उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
    3
    इटावा जिले के हल्लूपुरा गांव में मंगलवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने कथित प्रेमिका के घर के बाहर खुद को तमंचे से गोली मार ली। घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरू की।
मृतक की पहचान अनिल कुमार (45) पुत्र रामचंद्र कठेरिया, निवासी मनौना, थाना करहल, जिला मैनपुरी के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था। बताया गया कि उसकी पत्नी का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका था और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार अनिल के अपनी रिश्तेदारी में रहने वाली लक्ष्मी (40) से पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध थे, जिसे लेकर दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका था।
लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि अनिल रात में घर आया और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा न खुलने पर उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
    user_Ashraf Ansari
    Ashraf Ansari
    Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *ब्रेकिंग फिरोजाबाद* फिरोजाबाद में आज से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 71,620 परीक्षार्थी देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से हुई बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च तक होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा से पहले सभी तैयारियां कर ली गई है सतर्क, नकल विहीन होगी परीक्षा फिरोजाबाद के जिला प्रशासन ने अधिकारियों को सतर्कता बरतने के दिए हैं निर्देश परीक्षा केन्द्रों के आसपास धारा 144 का अनुपालन कराना सुनिश्चित है सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट की भी लगाई गई है ड्यूटी
    1
    *ब्रेकिंग फिरोजाबाद*
फिरोजाबाद में आज से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 
71,620 परीक्षार्थी देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा 
18 फरवरी से हुई बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च तक होगी
यूपी बोर्ड की परीक्षा से पहले सभी तैयारियां कर ली गई है सतर्क, नकल विहीन होगी परीक्षा
फिरोजाबाद के जिला प्रशासन ने अधिकारियों को सतर्कता बरतने के दिए हैं निर्देश
परीक्षा केन्द्रों के आसपास धारा 144 का अनुपालन कराना सुनिश्चित है 
सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट की भी लगाई गई है ड्यूटी
    user_नव भारत संवाद
    नव भारत संवाद
    पत्रकार इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • अजीतमल। तहसील क्षेत्र के शेखुपुर-जैनपुर स्थित शिवधाम ऋषि आश्रम में चल रही श्रीराम कथा के चौथे दिन बुधवार को कथा वाचक पंडित राज नारायण (राजा पंडित) ने भगवान श्रीराम के धनुष भंग और राम विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा। कथा के दौरान पंडित राज नारायण ने बताया कि किस प्रकार मिथिला नरेश जनक ने अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए भगवान शिव के दिव्य धनुष को प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखी थी। अनेक राजा-महाराजा धनुष को उठाने तक में असफल रहे, तब गुरु विश्वामित्र के आदेश पर श्रीराम ने सहज भाव से धनुष को उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाई और वह भंग हो गया। धनुष टूटते ही पूरी सभा “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठी। इस प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इसके बाद कथा वाचक ने राम-सीता विवाह का मनोहारी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि यह विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि मर्यादा और आदर्शों का मिलन था। विवाह प्रसंग के दौरान मंगल गीतों का गायन हुआ और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर आनंद व्यक्त किया। पंडित जी ने बताया कि भगवान राम का जीवन त्याग, मर्यादा और धर्म पालन का संदेश देता है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा प्रतिदिन निर्धारित समय पर जारी रहेगी और समापन दिवस पर भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा स्थल पर व्यवस्था सुचारु रखने के लिए स्वयंसेवक भी सक्रिय रहे। पूरे क्षेत्र में राम कथा को लेकर उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।
    2
    अजीतमल। तहसील क्षेत्र के शेखुपुर-जैनपुर स्थित शिवधाम ऋषि आश्रम में चल रही श्रीराम कथा के चौथे दिन बुधवार को कथा वाचक पंडित राज नारायण (राजा पंडित) ने भगवान श्रीराम के धनुष भंग और राम विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा।
कथा के दौरान पंडित राज नारायण ने बताया कि किस प्रकार मिथिला नरेश जनक ने अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए भगवान शिव के दिव्य धनुष को प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखी थी। अनेक राजा-महाराजा धनुष को उठाने तक में असफल रहे, तब गुरु विश्वामित्र के आदेश पर श्रीराम ने सहज भाव से धनुष को उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाई और वह भंग हो गया। धनुष टूटते ही पूरी सभा “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठी। इस प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
इसके बाद कथा वाचक ने राम-सीता विवाह का मनोहारी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि यह विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि मर्यादा और आदर्शों का मिलन था। विवाह प्रसंग के दौरान मंगल गीतों का गायन हुआ और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर आनंद व्यक्त किया। पंडित जी ने बताया कि भगवान राम का जीवन त्याग, मर्यादा और धर्म पालन का संदेश देता है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा प्रतिदिन निर्धारित समय पर जारी रहेगी और समापन दिवस पर भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा स्थल पर व्यवस्था सुचारु रखने के लिए स्वयंसेवक भी सक्रिय रहे। पूरे क्षेत्र में राम कथा को लेकर उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र
    1
    दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र
    user_Shuru User, satendra kevat
    Shuru User, satendra kevat
    Farmer चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Jeetu Kamal
    2
    Post by Jeetu Kamal
    user_Jeetu Kamal
    Jeetu Kamal
    Classified ads newspaper publisher Bharthana, Etawah•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.