logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 29 से 31 मार्च तक शाम 4 बजे से MLB स्कूल में पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। दमोह -स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 29 से 31 मार्च तक शाम 4 बजे से MLB स्कूल में पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में पुस्तकें, यूनिफॉर्म एवं स्टेशनरी वाजिब दरों पर उपलब्ध रहेंगी। मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम की किताबें सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी एवं बुक बैंक हेतु दान की सुविधा भी रहेगी। कलेक्टर श्री कोचर ने नागरिकों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की है।

15 hrs ago
user_Reeport 100
Reeport 100
Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 29 से 31 मार्च तक शाम 4 बजे से MLB स्कूल में पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। दमोह -स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 29 से 31 मार्च तक शाम 4 बजे से MLB स्कूल में पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में पुस्तकें, यूनिफॉर्म एवं स्टेशनरी वाजिब दरों पर उपलब्ध रहेंगी। मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम की किताबें सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी एवं बुक बैंक हेतु दान की सुविधा भी रहेगी। कलेक्टर श्री कोचर ने नागरिकों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की है।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • नरेगा मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम में फर्जी हाजिरी का खेल! बटियागढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत लड़ाई बमोरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मनरेगा में फर्जी हाजिरी लगाने का कथित ऑडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस ऑडियो में सरपंच प्रतिनिधि प्रवीण की बातचीत सामने आई है, जिसमें फर्जी हाजिरी को लेकर खुलकर चर्चा हो रही है। इस मामले ने ग्रामीणों के बीच आक्रोश पैदा कर दिया है और अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसे भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कब होगी? ग्रामीणों की मांग है कि वायरल ऑडियो की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और ऐसे भ्रष्ट सरपंच प्रतिनिधियों को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जाए।
    1
    नरेगा मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम में फर्जी हाजिरी का खेल!
बटियागढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत लड़ाई बमोरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मनरेगा में फर्जी हाजिरी लगाने का कथित ऑडियो वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि इस ऑडियो में सरपंच प्रतिनिधि प्रवीण की बातचीत सामने आई है, जिसमें फर्जी हाजिरी को लेकर खुलकर चर्चा हो रही है।
इस मामले ने ग्रामीणों के बीच आक्रोश पैदा कर दिया है और अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसे भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कब होगी?
ग्रामीणों की मांग है कि वायरल ऑडियो की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और ऐसे भ्रष्ट सरपंच प्रतिनिधियों को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जाए।
    user_Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Journalist Damoh, Madhya Pradesh•
    14 hrs ago
  • बंडा - सागर कलेक्टर संदीप जी आर के आदेश का उल्लघंन पूर्व में आदेश जारी किया गया था कि कोई भी व्यक्ति गेहूं की नरवाई जलाने पर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं बंडा के जगथर में बड़ी खेर माता मंदिर के पीछे और तालाब के पास 20 एकड़ भूमि नरवाई में लगीं आग, वहीं गांव के एक व्यक्ति के द्वारा बंडा फायर ब्रिगेड को सूचना दी। वहीं फायर ब्रिगेड को जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।
    4
    बंडा - सागर कलेक्टर संदीप जी आर के आदेश का उल्लघंन पूर्व में आदेश जारी किया गया था कि कोई भी व्यक्ति गेहूं की नरवाई जलाने पर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं बंडा के जगथर में बड़ी खेर माता मंदिर के पीछे और तालाब के पास 20 एकड़ भूमि नरवाई में लगीं आग, वहीं गांव के एक व्यक्ति के द्वारा बंडा फायर ब्रिगेड को सूचना दी। वहीं फायर ब्रिगेड को जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।
    user_गजेन्द्र सिंह लोधी बंडा
    गजेन्द्र सिंह लोधी बंडा
    Media and information sciences faculty बांदा, सागर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *कटनी के व्यस्ततम इलाके आजाद चौक पर युवक की संदिग्ध मौत , इलाके में हड़कंप* कटनी – शहर के व्यस्ततम इलाके आजाद चौक में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। युवक के मुंह से खून निकल रहा था, जिससे मौत की वजह को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। *बीमार हालत में देखा गया था युवक* स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक को बीते कल से ही इलाके में बीमार हालत में देखा गया था। वह काफी कमजोर और अस्वस्थ नजर आ रहा था, लेकिन आज जब लोगों की नजर उस पर पड़ी तो वह मृत अवस्था में था और उसके चेहरे पर खून के निशान थे। *पुलिस की कार्रवाई और जांच* घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया। * *पीएम रिपोर्ट का इंतजार*: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम (PM) के लिए जिला अस्पताल की मर्चुरी भेज दिया है। * *शिनाख्त की कोशिश:* पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है ताकि उसके परिजनों को सूचित किया जा सके। *मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं* युवक की मौत किसी गंभीर बीमारी की वजह से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    *कटनी के व्यस्ततम इलाके आजाद चौक पर युवक की संदिग्ध मौत , इलाके में हड़कंप*
कटनी – शहर के व्यस्ततम इलाके आजाद चौक में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। युवक के मुंह से खून निकल रहा था, जिससे मौत की वजह को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
*बीमार हालत में देखा गया था युवक*
स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक को बीते कल से ही इलाके में बीमार हालत में देखा गया था। वह काफी कमजोर और अस्वस्थ नजर आ रहा था, लेकिन आज जब लोगों की नजर उस पर पड़ी तो वह मृत अवस्था में था और उसके चेहरे पर खून के निशान थे।
*पुलिस की कार्रवाई और जांच*
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया।
* *पीएम रिपोर्ट का इंतजार*: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम (PM) के लिए जिला अस्पताल की मर्चुरी भेज दिया है।
* *शिनाख्त की कोशिश:* पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है ताकि उसके परिजनों को सूचित किया जा सके।
*मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं*
युवक की मौत किसी गंभीर बीमारी की वजह से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Deepak Gupta
    Deepak Gupta
    Electrician Murwara Or Katni, Madhya Pradesh•
    16 hrs ago
  • 🔥 आजाद चौक बना रहस्य का केंद्र: खून से सना मिला युवक का शव, शहर में सनसनी! 🔥 कटनी। शहर के सबसे व्यस्त इलाके आजाद चौक में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। युवक के मुंह से खून निकल रहा था, जिससे मौके पर मौजूद लोगों के बीच दहशत और रहस्य का माहौल बन गया। 👀 कल तक जिंदा… आज मौत ने घेरा! प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक को बीते दिन से ही इलाके में बेहद खराब हालत में घूमते देखा गया था। वह कमजोर और बीमार लग रहा था। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि कुछ ही घंटों में उसकी जिंदगी यूं खत्म हो जाएगी। सुबह जब लोगों की नजर उस पर पड़ी, तो वह खून से लथपथ मृत अवस्था में मिला। 🚨 मौके पर पहुंची पुलिस, हर एंगल से जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। 🧾 पोस्टमार्टम पर टिकी सच्चाई: शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी भेजा गया है, पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। 🕵️‍♂️ पहचान की चुनौती: मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है, पुलिस आसपास के थानों और रिकॉर्ड खंगाल रही है। ❓ बीमारी, हादसा या साजिश? सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या युवक की मौत किसी गंभीर बीमारी से हुई या इसके पीछे कोई साजिश छिपी है? मुंह से निकला खून कई सवाल खड़े कर रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि “मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है, हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।” ⚠️ शहर के बीचों-बीच मौत का रहस्य, जवाब का इंतजार…
    1
    🔥 आजाद चौक बना रहस्य का केंद्र: खून से सना मिला युवक का शव, शहर में सनसनी! 🔥
कटनी। शहर के सबसे व्यस्त इलाके आजाद चौक में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। युवक के मुंह से खून निकल रहा था, जिससे मौके पर मौजूद लोगों के बीच दहशत और रहस्य का माहौल बन गया।
👀 कल तक जिंदा… आज मौत ने घेरा!
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक को बीते दिन से ही इलाके में बेहद खराब हालत में घूमते देखा गया था। वह कमजोर और बीमार लग रहा था। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि कुछ ही घंटों में उसकी जिंदगी यूं खत्म हो जाएगी। सुबह जब लोगों की नजर उस पर पड़ी, तो वह खून से लथपथ मृत अवस्था में मिला।
🚨 मौके पर पहुंची पुलिस, हर एंगल से जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।
🧾 पोस्टमार्टम पर टिकी सच्चाई: शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी भेजा गया है, पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।
🕵️‍♂️ पहचान की चुनौती: मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है, पुलिस आसपास के थानों और रिकॉर्ड खंगाल रही है।
❓ बीमारी, हादसा या साजिश?
सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या युवक की मौत किसी गंभीर बीमारी से हुई या इसके पीछे कोई साजिश छिपी है? मुंह से निकला खून कई सवाल खड़े कर रहा है।
थाना प्रभारी ने बताया कि “मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है, हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।”
⚠️ शहर के बीचों-बीच मौत का रहस्य, जवाब का इंतजार…
    user_Balkishan Namdev
    Balkishan Namdev
    Electrician कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *अभद्रता पर भड़का पत्रकार संघ, सख्त कार्रवाई की मांग* *घुवारा में वर्दी की गुंडागर्दी श्रमजीवी पत्रकार संघ का सीधा वार भ्रष्ट वर्दीधारी हटाओ* *घुवारा चौकी में पदस्थ आरक्षक की अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी से मचा हड़कंप* घुवारा में वर्दी के दुरुपयोग और पत्रकारों के साथ हुई अभद्रता का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना से आक्रोशित श्रमजीवी पत्रकार संघ ने एकजुट होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा चौकी परिसर में एकजुट होकर घुवारा चौकी में एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा है। वही आरक्षक दीपक सूत्रकार के खिलाफ सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। वही ज्ञापन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि जब पत्रकार मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को अस्पताल पहुंचा रहे थे और सड़क पर घायल गाय को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का प्रयास कर रहे थे,उसी दौरान घुवारा चौकी में पदस्थ आरक्षक ने शराब के नशे में अमानवीय और शर्मनाक व्यवहार किया। इतना ही नहीं, श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष किशन कुशवाहा के साथ भी खुलेआम गाली-गलौज कर अपमानित किया गया, जो न केवल पत्रकारिता का अपमान है बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है।पत्रकार संघ ने आरोप लगाया कि उक्त आरक्षक ने चौकी परिसर में भी वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अपने पद का घमंड दिखाया और धमकी दी कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इस तरह की भाषा और रवैया पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाला है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो पत्रकार संगठन उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि ऐसे गैर-जिम्मेदार और भ्रष्ट आचरण वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी आम नागरिक या पत्रकार के साथ इस तरह की घटना न हो। यह मामला अब सिर्फ एक व्यक्ति की अभद्रता तक सीमित नहीं रहा,बल्कि यह पूरे प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो यह आक्रोश बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन की होगी।
    1
    *अभद्रता पर भड़का पत्रकार संघ, सख्त कार्रवाई की मांग*
*घुवारा में वर्दी की गुंडागर्दी   श्रमजीवी पत्रकार संघ का सीधा वार भ्रष्ट वर्दीधारी हटाओ*
*घुवारा चौकी में पदस्थ आरक्षक की अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी से मचा हड़कंप*
घुवारा में वर्दी के दुरुपयोग और पत्रकारों के साथ हुई अभद्रता का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना से आक्रोशित श्रमजीवी पत्रकार संघ ने एकजुट होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा चौकी परिसर में एकजुट होकर घुवारा चौकी में एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा है। वही आरक्षक दीपक सूत्रकार के खिलाफ सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। वही ज्ञापन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि जब पत्रकार मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को अस्पताल पहुंचा रहे थे और सड़क पर घायल गाय को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का प्रयास कर रहे थे,उसी दौरान घुवारा चौकी में पदस्थ आरक्षक ने शराब के नशे में अमानवीय और शर्मनाक व्यवहार किया। इतना ही नहीं, श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष किशन कुशवाहा के साथ भी खुलेआम गाली-गलौज कर अपमानित किया गया, जो न केवल पत्रकारिता का अपमान है बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है।पत्रकार संघ ने आरोप लगाया कि उक्त आरक्षक ने चौकी परिसर में भी वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अपने पद का घमंड दिखाया और धमकी दी कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इस तरह की भाषा और रवैया पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाला है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो पत्रकार संगठन उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि ऐसे गैर-जिम्मेदार और भ्रष्ट आचरण वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी आम नागरिक या पत्रकार के साथ इस तरह की घटना न हो। यह मामला अब सिर्फ एक व्यक्ति की अभद्रता तक सीमित नहीं रहा,बल्कि यह पूरे प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो यह आक्रोश बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन की होगी।
    user_मध्य प्रदेश श्रमजीवी संदीप सिंह घोष
    मध्य प्रदेश श्रमजीवी संदीप सिंह घोष
    Ghuwara, Chhatarpur•
    1 hr ago
  • स्वर्गीय जमुनी मरावी जी को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि आज कुण्डम ब्लॉक के ग्राम टिकरिया सुपावारा में स्वर्गीय जमुनी मरावी जी की अंतिम यात्रा में कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने सम्मिलित होकर उन्हें अश्रुपूरित विदाई दी। इस दुखद घड़ी में शोक व्यक्त करने और श्रद्धांजलि अर्पित करने मुख्य रूप से उपस्थित रहे: श्री संजय यादव जी (अध्यक्ष, जबलपुर ग्रामीण कांग्रेस) श्री लखन घनघोरिया जी (पूर्व मंत्री एवं विधायक) श्री राजेश पटेल जी (पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष) श्री नीलेश बरकड़े जी (अध्यक्ष, जबलपुर आदिवासी ग्रामीण) श्री संजू ठाकुर जी (जिला अध्यक्ष, जबलपुर आदिवासी) श्री मोहन उइके जी, श्री सुभाष पटेल जी, श्री संजय श्रीवास्तव जी एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व सामाजिक जन। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति! 🙏 Sanjay Ramgopal Yadav Sanjay Yadav Ex. MLA Lakhan Ghanghoria Rajesh Patel Bijhuwa Neelesh Barkade Subhash Patel Sanjay Srivastava Kayast
    1
    स्वर्गीय जमुनी मरावी जी को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि
आज कुण्डम ब्लॉक के ग्राम टिकरिया सुपावारा में स्वर्गीय जमुनी मरावी जी की अंतिम यात्रा में कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने सम्मिलित होकर उन्हें अश्रुपूरित विदाई दी।
इस दुखद घड़ी में शोक व्यक्त करने और श्रद्धांजलि अर्पित करने मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
श्री संजय यादव जी (अध्यक्ष, जबलपुर ग्रामीण कांग्रेस)
श्री लखन घनघोरिया जी (पूर्व मंत्री एवं विधायक)
श्री राजेश पटेल जी (पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष)
श्री नीलेश बरकड़े जी (अध्यक्ष, जबलपुर आदिवासी ग्रामीण)
श्री संजू ठाकुर जी (जिला अध्यक्ष, जबलपुर आदिवासी)
श्री मोहन उइके जी, श्री सुभाष पटेल जी, श्री संजय श्रीवास्तव जी एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व सामाजिक जन।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति! 🙏
Sanjay Ramgopal Yadav Sanjay Yadav Ex. MLA 
Lakhan Ghanghoria 
Rajesh Patel Bijhuwa 
Neelesh Barkade 
Subhash Patel 
Sanjay Srivastava Kayast
    user_Deepak Vishawakarma
    Deepak Vishawakarma
    Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा,किसानों की सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा है, और सच्ची सेवा तभी है जब आपकी आय बढ़े। इसके लिए आवश्यक है कि किसानों को योजनाओं और तकनीकों की सही जानकारी और प्रशिक्षण दिया जाए; इसी उद्देश्य के साथ 11, 12 और 13 अप्रैल को रायसेन में राष्ट्रीय कृषि मेले का आयोजन किया जा रहा है। ये मेला एक कर्मकांड नहीं है; इस मेले में अलग-अलग योजनाओं के बारे में किसानों के लिए अलग-अलग सत्र होंगे, जिसमें कृषि वैज्ञानिक, विशेषज्ञ, उन्नत किसान, अधिकारीगण किसानों को प्रशिक्षण देंगे। तो आइए किसान भाई-बहनों, रायसेन आपका इंतजार कर रहा है।
    1
    मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा,किसानों की सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा है, और सच्ची सेवा तभी है जब आपकी आय बढ़े।
इसके लिए आवश्यक है कि किसानों को योजनाओं और तकनीकों की सही जानकारी और प्रशिक्षण दिया जाए; इसी उद्देश्य के साथ 11, 12 और 13 अप्रैल को रायसेन में राष्ट्रीय कृषि मेले का आयोजन किया जा रहा है।
ये मेला एक कर्मकांड नहीं है; इस मेले में अलग-अलग योजनाओं के बारे में किसानों के लिए अलग-अलग सत्र होंगे, जिसमें कृषि वैज्ञानिक, विशेषज्ञ, उन्नत किसान, अधिकारीगण किसानों को प्रशिक्षण देंगे।
तो आइए किसान भाई-बहनों, रायसेन आपका इंतजार कर रहा है।
    user_Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Journalist Damoh, Madhya Pradesh•
    15 hrs ago
  • *रामनवमी पर आस्था का उमड़ा सागर, शहर में निकली भव्य शोभायात्रा* कटनी। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर शनिवार को शहर भक्ति और उल्लास के रंग में डूबा नजर आया। शाम होते ही नगर की सड़कों पर ‘जय श्रीराम’ के जयघोष गूंज उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्री हिंदू उत्सव समिति के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। घंटाघर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई, श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती चली गई। मार्ग में नागरिकों ने घरों की छतों और दुकानों के सामने खड़े होकर शोभायात्रा का स्वागत किया। सड़कों पर उमड़ी भीड़ ने धार्मिक उत्सव को ऐतिहासिक रूप दे दिया। *आकर्षक झांकियों ने बांधा समां* शोभायात्रा में रामायण आधारित 45 झांकियां प्रमुख आकर्षण रहीं। भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। बच्चों और युवाओं ने विभिन्न धार्मिक पात्रों का स्वरूप धारण कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्ति संगीत और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु पूरे मार्ग में झूमते नजर आए। *स्वागत मंचों से हुआ अभिनंदन* नगर के कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा स्वागत की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया तथा प्रसाद, शीतल पेय और अल्पाहार का वितरण किया गया। मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का क्रम चलता रहा। *महाआरती के साथ समापन* गाटरघाट स्थित श्री समीर राम मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ, जहां महाआरती आयोजित की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन लगातार आठवें वर्ष आयोजित किया गया, जिसमें शहरवासियों का उत्साह उल्लेखनीय रहा। रामनवमी का यह आयोजन धार्मिक श्रद्धा के साथ-साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का प्रतीक बनकर सामने आया।
    1
    *रामनवमी पर आस्था का उमड़ा सागर, शहर में निकली भव्य शोभायात्रा*
कटनी। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर शनिवार को शहर भक्ति और उल्लास के रंग में डूबा नजर आया। शाम होते ही नगर की सड़कों पर ‘जय श्रीराम’ के जयघोष गूंज उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्री हिंदू उत्सव समिति के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
घंटाघर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई, श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती चली गई। मार्ग में नागरिकों ने घरों की छतों और दुकानों के सामने खड़े होकर शोभायात्रा का स्वागत किया। सड़कों पर उमड़ी भीड़ ने धार्मिक उत्सव को ऐतिहासिक रूप दे दिया।
*आकर्षक झांकियों ने बांधा समां*
शोभायात्रा में रामायण आधारित 45 झांकियां प्रमुख आकर्षण रहीं। भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। बच्चों और युवाओं ने विभिन्न धार्मिक पात्रों का स्वरूप धारण कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्ति संगीत और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु पूरे मार्ग में झूमते नजर आए।
*स्वागत मंचों से हुआ अभिनंदन*
नगर के कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा स्वागत की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया तथा प्रसाद, शीतल पेय और अल्पाहार का वितरण किया गया। मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का क्रम चलता रहा।
*महाआरती के साथ समापन*
गाटरघाट स्थित श्री समीर राम मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ, जहां महाआरती आयोजित की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन लगातार आठवें वर्ष आयोजित किया गया, जिसमें शहरवासियों का उत्साह उल्लेखनीय रहा।
रामनवमी का यह आयोजन धार्मिक श्रद्धा के साथ-साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का प्रतीक बनकर सामने आया।
    user_Balkishan Namdev
    Balkishan Namdev
    Electrician कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • भगवान महावीर स्वामी के जन्म जयंती की जिला वेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दैनिक भास्कर रूपेश जैन बृजपुर
    1
    भगवान महावीर स्वामी के जन्म जयंती की जिला वेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दैनिक भास्कर रूपेश जैन बृजपुर
    user_Rupesh Jain
    Rupesh Jain
    में दैनिक भास्कर में संवाददाता हु पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    10 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.