बबेरू ग्रामीण के 13 ग्राम पंचायत सदस्यों ने डीएम को शपथ पत्र देकर ग्राम प्रधान के ऊपर लगाए गंभीर आरोप अपने इस्तीफा की कही बात बबेरू तहसील परिसर मे आज सोमवार को तहसील सभागार में जिलाधिकारी जे रिभा व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा था ,तभी बबेरू ग्रामीण के 15 ग्राम पंचायत सदस्यों में कुल 13 सदस्यों ने शपथ पत्र के साथ तहसील सभागार में पहुंचे और ग्राम प्रधान श्रीमती कंचन वर्मा व पूर्व में रहे सचिव अरविंद यादव के खिलाफ शिकायत किया है।और कहा कि ग्राम प्रधान के द्वारा अभी तक कोई भी बैठक नहीं कराई गई, समितियों का गठन सिर्फ कागजों में ही है,जो भी विकास कार्यों के अनुमोदन है उसमें सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर है,फर्जी कार्यवाही रजिस्टर बनाकर फर्जी भुगतान कर करोड़ों रुपए का ग्राम प्रधान श्रीमती कंचन वर्मा व सचिव अरविंद यादव ने गबन कर लिया है। लाइट के नाम पर लाखों रुपए का भुगतान किया गया,लेकिन लाइट कही नहीं लगाई गई, वही सदस्यों ने जिलाधिकारी से समिति बनाकर ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ जांच कर कार्यवाही की मांग किया है। वही मौजूद 13 ग्राम पंचायत सदस्य शिवविलास शर्मा ,सुधीर अग्रहरि, राकेश पटेल, रामलखन धुरिया,अजय कुमार महेश वर्मा,बृजेश कुमार, मनोज कुमार, दीपा ,प्रीति अभिलाषा, मुन्नी ऊषा, सभी लोगों शपथ पत्र देकर स्वीकार करने की मांग किया है।
बबेरू ग्रामीण के 13 ग्राम पंचायत सदस्यों ने डीएम को शपथ पत्र देकर ग्राम प्रधान के ऊपर लगाए गंभीर आरोप अपने इस्तीफा की कही बात बबेरू तहसील परिसर मे आज सोमवार को तहसील सभागार में जिलाधिकारी जे रिभा व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा था ,तभी बबेरू ग्रामीण के 15 ग्राम पंचायत सदस्यों में कुल 13 सदस्यों ने शपथ पत्र के साथ तहसील सभागार में पहुंचे और ग्राम प्रधान श्रीमती कंचन वर्मा व पूर्व में रहे सचिव अरविंद यादव के खिलाफ शिकायत किया है।और कहा कि ग्राम प्रधान के द्वारा अभी तक कोई भी बैठक नहीं कराई गई, समितियों का गठन सिर्फ कागजों में ही है,जो भी विकास कार्यों के अनुमोदन है उसमें सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर है,फर्जी कार्यवाही रजिस्टर बनाकर फर्जी भुगतान कर करोड़ों रुपए का ग्राम प्रधान श्रीमती कंचन वर्मा व सचिव अरविंद यादव ने गबन कर लिया है। लाइट के नाम पर लाखों रुपए का भुगतान किया गया,लेकिन लाइट कही नहीं लगाई गई, वही सदस्यों ने जिलाधिकारी से समिति बनाकर ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ जांच कर कार्यवाही की मांग किया है। वही मौजूद 13 ग्राम पंचायत सदस्य शिवविलास शर्मा ,सुधीर अग्रहरि, राकेश पटेल, रामलखन धुरिया,अजय कुमार महेश वर्मा,बृजेश कुमार, मनोज कुमार, दीपा ,प्रीति अभिलाषा, मुन्नी ऊषा, सभी लोगों शपथ पत्र देकर स्वीकार करने की मांग किया है।
- बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ब्योजा गांव में बालवीर कोतवाली पुलिस के द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत उप निरीक्षक निक्की पटेल हेड कांस्टेबल रजनीश कुमार पांडे के द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया है।1
- बांदा । थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिलें और 2 इंजन बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज एवं क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक के पर्यवेक्षण में कोतवाली नगर पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान 22/23 मार्च की रात मुखबिर की सूचना पर अतर्रा रोड स्थित दीप ढाबा के पास से तीनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के समय पुलिस ने मौके से दो चोरी की मोटरसाइकिलें और एक बोरी में रखे दो इंजन बरामद किए। बाद में आरोपियों की निशानदेही पर चार अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं, जिससे कुल बरामदगी छह बाइक तक पहुंच गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी विकास भवन और जिला अस्पताल समेत भीड़-भाड़ वाले स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी के बाद वे वाहनों के पार्ट्स अलग-अलग कर बेच देते थे और पहचान छुपाने के लिए नंबर प्लेट बदल देते थे तथा इंजन और चेसिस नंबर तक मिटा देते थे।पुलिस के अनुसार गिरोह द्वारा अन्य स्थानों पर की गई चोरी की घटनाओं की भी जांच की जा रही है। जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है।1
- कालिंजर ग्रामीणों ने पहुंचे जिला अधिकारी कार्यालय पर नगर मजिस्ट्रेट से दिया शिकायत पत्र की महोदय यहां पर ठेका है जिसमें ग्रामीण महिलाओं को बहुत परेशानी हो रही है मंदिर में बना हुआ मन पूजा पाठ करने में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है1
- *BREKING NEWS BANDA* *ग्राम तरहटी कालिंजर में शराब ठेके के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज* *बांदा*: -ग्राम तरहटी कालिंजर के निवासियों ने जिलाधिकारी को एक पत्र लिखकर गांव के बीच स्थित देशी शराब ठेके को हटाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब ठेके के कारण गांव में शराबियों का जमावड़ा बना रहता है, जिससे महिलाओं और बच्चों को परेशानी होती है। शराबी गंदे शब्दों का उपयोग करते हैं, उल्टी और पेशाब करते हैं, और झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शराब ठेके को गांव से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की है।3
- कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिलें और 2 इंजन बरामद।1
- *अंतर्जनपदीय बाइक चोरों का गैंग का खुलासा* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बांदा।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने के क्रम में सोमवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों से हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 03 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों से वाहन चोरी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत किया गया था। एसपी पलाश बंसल के द्वारा टीमों का गठन कर अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के रविवार की रात मुखबिर की सूचना पर दीप ढाबा के आगे अतर्रा रोड के पास से अभियुक्त प्रशांत उर्फ चंदू उर्फ राणा पुत्र जगतपाल निवासी रामपुर थाना औंग जनपद फतेहपुर,रोहित उर्फ बउवा पुत्र छिद्दू निवासी रामपुर थाना औंग जनपद फतेहपुर,अली मोहम्मद पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी चौडगरा थाना कल्याणपुर जनपद कानपुर को गिरफ्तार किया गया है। मौके से चोरी की 02 मोटरसाइकिल व बोरी में 02 मोटरसाइकिल के इंजन बरामद हुए तथा उनकी निशादेही पर 04 अन्य मोटरसाइकिलों सहित कुछ 06 मोटरसाइकिलें बरामद हुई है। जिसके सम्बन्ध में पूछताछ की गई तो पाया गया कि उक्त दोनों मोटरसाइकिल विकास भवन व जिला अस्पताल से चोरी की गई हैं। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह तीनों जनपद के भीड़-भाड़ वाले स्थानों,सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों आदि से मोटरसाइकिल चोरी करते है। तथा उनके पार्ट अलग- अलग कर बेच देते थे। वाहनों की पहचान छुपाने के उद्देश्य से वाहनों के नम्बर प्लेट बदल देते थे व नम्बर खुरच (टेम्पर्ड) कर देते थे एवं इंजन/चेसिस नम्बर को भी खुरच कर मिटा देते थे। इनके द्वारा अन्य स्थानों से भी मोटरसाइकिलें चोरी की गई थी। इस सम्बन्ध में गहनता से जांच की जा रही है कि इनके द्वारा और किन-किन स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में शहर कोतवाल बलराम सिंह,रामकिशोर यादव चौकी प्रभारी जिला अस्पताल,उप निरीक्षक दीपक कुमार चौधरी,गजेन्द्र सिंह,आरक्षी चन्दन कुमार,राकेश कुमार,शैलेन्द्र कुमार,राम कुमार शामिल रहे।2
- बांदा रेलवे स्टेशन परिसर में हाल ही में बैनर विवाद ने समाज में नारी सुरक्षा और सम्मान पर सवाल खड़ा कर दिया है। घटना के अनुसार, आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक (एसआई) संतोष कुमार ने एक महिला पत्रकार को वीडियो बनाने से रोका। इसके बाद उन्होंने महिला पत्रकार का मोबाइल छीना और ज़बरदस्ती पटक दिया। घटना का वीडियो स्वयं इस बात की पुष्टि करता है कि नारी सम्मान की अवधारणा आज भी कई जगहों पर चुनौतीपूर्ण स्थिति में है। मीडिया के स्वतंत्रता और महिला सुरक्षा के अधिकार के बीच टकराव इस मामले को और गंभीर बनाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी घटनाएँ न केवल कानून और प्रशासनिक प्रक्रिया पर सवाल उठाती हैं, बल्कि समाज में महिला अधिकार और उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएँ भी उत्पन्न करती हैं।1
- बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मर्का थाना क्षेत्र के बाकल गांव के यमुना नदी के दक्षिण दिशा की ओर जोगनी माता का मंदिर बना हुआ है। जिसमें आज सोमवार को नवरात्र के पंचमी के दिन श्रद्धालुओं का सुबह से ही जन सैलाब उमर पड़ा जिसमें सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। वही मंदिर परिसर में मेला भी लगाया गया है, जिसमें कई जनपदों से दुकानदार आए हुए हैं, वहीं लोगों की मान्यताएं है जो भी भक्त श्रद्धा भाव के साथ जोगनी माता मंदिर में आता है, तो उसकी मनोकामना आवश्यक पूरी होती है, गांव के पूर्व प्रधान गया प्रसाद ने आज सोमवार की सुबह 8 बजे नवरात्रि के पंचमी के दिन बताया कि बहुत ही पुराना मंदिर है, इस मंदिर में उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ बिहार और आसपास के जनपद फतेहपुर कौशांबी प्रयागराज कानपुर महोबा हमीरपुर बांदा चित्रकूट आदि जनपदों से श्रद्धालु पूजा अर्चना करते हैं। जिनकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। आज नवरात्र के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की हजारों की संख्या में भीड़ पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर परिसर में आ रही है,1