logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उपनगर पुर से 29वीं पदयात्रा गढ़बोर चारभुजा नाथ के लिए रवाना धर्म ध्वजा के साथ श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे, भक्ति और उत्साह का दिखा माहौल भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल उपनगर पुर से 29वीं पदयात्रा गढ़बोर चारभुजा नाथ के लिए रवाना धर्म ध्वजा के साथ श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे, भक्ति और उत्साह का दिखा माहौल भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा के उपनगर पुर से गढ़बोर चारभुजा नाथ के लिए 29वीं पैदल यात्रा शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। पदयात्रा में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। पदयात्रा में शामिल सभी श्रद्धालु उपनगर पुर स्थित बड़े मंदिर लक्ष्मण भगवान के मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। यहां विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान से सुख-समृद्धि एवं यात्रा की सफलता की कामना की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने धर्म ध्वजा लेकर गढ़बोर चारभुजा नाथ के लिए प्रस्थान किया। पदयात्रा के रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान चारभुजा नाथ के जयकारे लगाए। जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं में पदयात्रा को लेकर खासा उत्साह नजर आया। इस अवसर पर पदयात्रा के अध्यक्ष अनिल बिश्नोई, उपाध्यक्ष बंसीलाल माली, कोषाध्यक्ष रामनारायण छीपा एवं संगठन मंत्री नारायण लाल माली सहित संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महिलाएं मौजूद रहीं। उल्लेखनीय है कि उपनगर पुर से गढ़बोर चारभुजा नाथ के लिए यह 29वीं पदयात्रा है। वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल होकर भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन के लिए पैदल यात्रा करते हैं।

19 hrs ago
user_राजकुमार गोयल
राजकुमार गोयल
Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
19 hrs ago

उपनगर पुर से 29वीं पदयात्रा गढ़बोर चारभुजा नाथ के लिए रवाना धर्म ध्वजा के साथ श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे, भक्ति और उत्साह का दिखा माहौल भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल उपनगर पुर से 29वीं पदयात्रा गढ़बोर चारभुजा नाथ के लिए रवाना धर्म ध्वजा के साथ श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे, भक्ति और उत्साह का दिखा माहौल भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा के उपनगर पुर से गढ़बोर चारभुजा

4939eb21-8518-4d5c-a3c5-adbd9eb64745

नाथ के लिए 29वीं पैदल यात्रा शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। पदयात्रा में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। पदयात्रा में शामिल सभी श्रद्धालु उपनगर पुर स्थित बड़े मंदिर लक्ष्मण भगवान के मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। यहां विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान से सुख-समृद्धि एवं यात्रा की सफलता

358f0e32-da28-4daa-a501-49d56fdd457d

की कामना की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने धर्म ध्वजा लेकर गढ़बोर चारभुजा नाथ के लिए प्रस्थान किया। पदयात्रा के रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान चारभुजा नाथ के जयकारे लगाए। जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं में पदयात्रा को लेकर खासा उत्साह नजर आया। इस अवसर पर पदयात्रा के अध्यक्ष अनिल बिश्नोई, उपाध्यक्ष बंसीलाल

b80d9b48-d05d-4040-82e4-6de0608b6c66

माली, कोषाध्यक्ष रामनारायण छीपा एवं संगठन मंत्री नारायण लाल माली सहित संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महिलाएं मौजूद रहीं। उल्लेखनीय है कि उपनगर पुर से गढ़बोर चारभुजा नाथ के लिए यह 29वीं पदयात्रा है। वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल होकर भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन के लिए पैदल यात्रा करते हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अनुकम्पा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया में गणेश उत्सव खेल प्रतियोगिता अनुकम्पा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया, भीलवाड़ा आवरी माता चौक के पास कालोनी में गणेश उत्सव बड़े ही जोश उल्लास से मनाया जा रहा हे ,गुरुवार 17.09.2026 को आरती ,नित्य भजन के बाद खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई , बच्चो ओर सभी सदस्यों के लिए मनोरंजन गेम करवाए गए, कपल ओर पार्टनर गेम बड़े ही रोचक थे ,पत्नी की आवाज पहचानो ,माला पहनाओं ,इत्यादि हुए ।
    4
    अनुकम्पा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया में गणेश उत्सव खेल प्रतियोगिता 
अनुकम्पा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया, भीलवाड़ा आवरी माता चौक के पास कालोनी में  गणेश उत्सव बड़े ही जोश उल्लास से मनाया जा रहा हे ,गुरुवार 17.09.2026 को आरती ,नित्य भजन के बाद खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई , बच्चो ओर सभी सदस्यों के लिए मनोरंजन गेम करवाए गए, कपल ओर पार्टनर गेम बड़े ही रोचक थे ,पत्नी की आवाज पहचानो ,माला पहनाओं ,इत्यादि हुए ।
    user_R K Arora
    R K Arora
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • RTI से मिली कॉपियों में मूल्यांकन को लेकर विद्यार्थियों ने जताई आपत्ति, रिवैल्यूएशन में बदले अंक लोकेशन भीलवाड़ा राजस्थान राजाराम जैन MDSU की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच पर उठे गंभीर सवाल RTI से मिली कॉपियों में मूल्यांकन को लेकर विद्यार्थियों ने जताई आपत्ति, रिवैल्यूएशन में बदले अंक भीलवाड़ा। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (MDSU), अजमेर की परीक्षा मूल्यांकन व्यवस्था को लेकर विद्यार्थियों के बीच असंतोष सामने आया है। विद्यार्थियों का आरोप है कि कई मामलों में उत्तरपुस्तिकाओं का समुचित मूल्यांकन नहीं किया गया, जिसके चलते उन्हें अपेक्षा से कम अंक मिले और कई विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हो गए। मामला उस समय और गंभीर हो गया, जब कुछ विद्यार्थियों ने सूचना के अधिकार (RTI) के माध्यम से अपनी परीक्षा उत्तरपुस्तिकाओं की प्रतियां प्राप्त कीं। विद्यार्थियों के अनुसार, इन उत्तरपुस्तिकाओं में लिखे गए उत्तरों और दिए गए अंकों के बीच कथित रूप से कई विसंगतियां सामने आई हैं। कुछ विद्यार्थियों का कहना है कि उत्तर लिखे होने के बावजूद संबंधित प्रश्नों में अंक नहीं दिए गए या अपेक्षाकृत कम अंक प्रदान किए गए। वहीं, रिवैल्यूएशन के बाद कुछ विद्यार्थियों के अंकों में बदलाव होने की बात भी सामने आई है। विद्यार्थियों का कहना है कि यदि पहली बार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरी तरह निर्धारित मापदंडों के अनुसार किया गया था, तो पुनर्मूल्यांकन के दौरान अंकों में अंतर कैसे सामने आया। विश्वविद्यालय से उठाए सवाल इसी संदर्भ में माणिक्यलाल वर्मा महाविद्यालय (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) भीलवाड़ा के इकाई सचिव विठ्ठल शर्मा ने विश्वविद्यालय की मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े परीक्षा परिणामों में पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है और RTI के माध्यम से प्राप्त उत्तरपुस्तिकाओं में यदि मूल्यांकन संबंधी विसंगतियां सामने आ रही हैं, तो विश्वविद्यालय को इसकी गंभीरता से जांच करनी चाहिए। विठ्ठल शर्मा ने विश्वविद्यालय से सवाल किया कि यदि विद्यार्थियों द्वारा RTI के माध्यम से प्राप्त उत्तरपुस्तिकाओं में लिखे गए उत्तरों के अनुरूप अंक नहीं दिए गए हैं और रिवैल्यूएशन में अंकों में बदलाव हुआ है, तो ऐसी स्थिति के लिए जिम्मेदारी किसकी है और मूल्यांकन प्रक्रिया की निगरानी किस प्रकार की जाती है। निष्पक्ष जांच की मांग विद्यार्थियों की ओर से मांग की गई है कि RTI के माध्यम से प्राप्त उत्तरपुस्तिकाओं और रिवैल्यूएशन के परिणामों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही, यदि जांच में मूल्यांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो उसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए और प्रभावित विद्यार्थियों को उचित राहत दी जाए। परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों के आगे के अध्ययन, प्रवेश और करियर को सीधे प्रभावित करते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों का कहना है कि उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पारदर्शी, निष्पक्ष और निर्धारित नियमों के अनुसार होना चाहिए। मामले में MDSU प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आना भी महत्वपूर्ण है, ताकि RTI में प्राप्त उत्तरपुस्तिकाओं और रिवैल्यूएशन में सामने आए अंकों के अंतर की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।
    1
    RTI से मिली कॉपियों में मूल्यांकन को लेकर विद्यार्थियों ने जताई आपत्ति, रिवैल्यूएशन में बदले अंक
लोकेशन भीलवाड़ा राजस्थान राजाराम जैन 
MDSU की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच पर उठे गंभीर सवाल
RTI से मिली कॉपियों में मूल्यांकन को लेकर विद्यार्थियों ने जताई आपत्ति, रिवैल्यूएशन में बदले अंक
भीलवाड़ा।
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (MDSU), अजमेर की परीक्षा मूल्यांकन व्यवस्था को लेकर विद्यार्थियों के बीच असंतोष सामने आया है। विद्यार्थियों का आरोप है कि कई मामलों में उत्तरपुस्तिकाओं का समुचित मूल्यांकन नहीं किया गया, जिसके चलते उन्हें अपेक्षा से कम अंक मिले और कई विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हो गए।
मामला उस समय और गंभीर हो गया, जब कुछ विद्यार्थियों ने सूचना के अधिकार (RTI) के माध्यम से अपनी परीक्षा उत्तरपुस्तिकाओं की प्रतियां प्राप्त कीं। विद्यार्थियों के अनुसार, इन उत्तरपुस्तिकाओं में लिखे गए उत्तरों और दिए गए अंकों के बीच कथित रूप से कई विसंगतियां सामने आई हैं। कुछ विद्यार्थियों का कहना है कि उत्तर लिखे होने के बावजूद संबंधित प्रश्नों में अंक नहीं दिए गए या अपेक्षाकृत कम अंक प्रदान किए गए।
वहीं, रिवैल्यूएशन के बाद कुछ विद्यार्थियों के अंकों में बदलाव होने की बात भी सामने आई है। विद्यार्थियों का कहना है कि यदि पहली बार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरी तरह निर्धारित मापदंडों के अनुसार किया गया था, तो पुनर्मूल्यांकन के दौरान अंकों में अंतर कैसे सामने आया।
विश्वविद्यालय से उठाए सवाल
इसी संदर्भ में माणिक्यलाल वर्मा महाविद्यालय (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) भीलवाड़ा के इकाई सचिव विठ्ठल शर्मा ने विश्वविद्यालय की मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े परीक्षा परिणामों में पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है और RTI के माध्यम से प्राप्त उत्तरपुस्तिकाओं में यदि मूल्यांकन संबंधी विसंगतियां सामने आ रही हैं, तो विश्वविद्यालय को इसकी गंभीरता से जांच करनी चाहिए।
विठ्ठल शर्मा ने विश्वविद्यालय से सवाल किया कि यदि विद्यार्थियों द्वारा RTI के माध्यम से प्राप्त उत्तरपुस्तिकाओं में लिखे गए उत्तरों के अनुरूप अंक नहीं दिए गए हैं और रिवैल्यूएशन में अंकों में बदलाव हुआ है, तो ऐसी स्थिति के लिए जिम्मेदारी किसकी है और मूल्यांकन प्रक्रिया की निगरानी किस प्रकार की जाती है।
निष्पक्ष जांच की मांग
विद्यार्थियों की ओर से मांग की गई है कि RTI के माध्यम से प्राप्त उत्तरपुस्तिकाओं और रिवैल्यूएशन के परिणामों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही, यदि जांच में मूल्यांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो उसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए और प्रभावित विद्यार्थियों को उचित राहत दी जाए।
परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों के आगे के अध्ययन, प्रवेश और करियर को सीधे प्रभावित करते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों का कहना है कि उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पारदर्शी, निष्पक्ष और निर्धारित नियमों के अनुसार होना चाहिए।
मामले में MDSU प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आना भी महत्वपूर्ण है, ताकि RTI में प्राप्त उत्तरपुस्तिकाओं और रिवैल्यूएशन में सामने आए अंकों के अंतर की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।
    user_राजाराम जैन
    राजाराम जैन
    Media house Bhilwara, Rajasthan•
    14 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज " गुदली में ग्रामीणों ने पैंथर को पकड़ा, वन विभाग को दी सूचना, कर्मचारियों ने पिंजरे में सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार के लिए पहुंचाया भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल " ब्रेकिंग न्यूज " गुदली में ग्रामीणों ने पैंथर को पकड़ा, वन विभाग को दी सूचना, कर्मचारियों ने पिंजरे में सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार के लिए पहुंचाया भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल गुदली। ग्राम पंचायत कोचरिया के निकट स्थित गुदली ग्राम पंचायत क्षेत्र में आज ग्रामीणों ने एक पैंथर को देखकर हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैंथर को सुरक्षित रूप से पिंजरे में रेस्क्यू किया। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने पैंथर को उपचार के लिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पैंथर बीमार एवं कमजोर स्थिति में था, जिसके कारण वह ग्रामीणों पर अधिक आक्रामक तरीके से हमला नहीं कर पाया। ग्रामीणों ने सावधानी बरतते हुए उसे पकड़कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। पैंथर के मिलने की सूचना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए कौतूहल का माहौल बन गया। वन विभाग की टीम ने पैंथर को सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार के लिए पहुंचाया। अधिकारियों द्वारा उसके स्वास्थ्य की जांच एवं आवश्यक उपचार किया जा रहा है। ग्रामीणों की तत्परता और वन विभाग की टीम की कार्रवाई से पैंथर को सुरक्षित बचाकर उपचार के लिए पहुंचाया जा सका।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज  "                                                                           गुदली में ग्रामीणों ने पैंथर को पकड़ा,

वन विभाग को दी सूचना, कर्मचारियों ने पिंजरे में सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार के लिए पहुंचाया
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
" ब्रेकिंग न्यूज  "                                                                           गुदली में ग्रामीणों ने पैंथर को पकड़ा,
वन विभाग को दी सूचना, कर्मचारियों ने पिंजरे में सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार के लिए पहुंचाया
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
गुदली। ग्राम पंचायत कोचरिया के निकट स्थित गुदली ग्राम पंचायत क्षेत्र में आज ग्रामीणों ने एक पैंथर को देखकर हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैंथर को सुरक्षित रूप से पिंजरे में रेस्क्यू किया। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने पैंथर को उपचार के लिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पैंथर बीमार एवं कमजोर स्थिति में था, जिसके कारण वह ग्रामीणों पर अधिक आक्रामक तरीके से हमला नहीं कर पाया। ग्रामीणों ने सावधानी बरतते हुए उसे पकड़कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया।
पैंथर के मिलने की सूचना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए कौतूहल का माहौल बन गया। वन विभाग की टीम ने पैंथर को सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार के लिए पहुंचाया। अधिकारियों द्वारा उसके स्वास्थ्य की जांच एवं आवश्यक उपचार किया जा रहा है।
ग्रामीणों की तत्परता और वन विभाग की टीम की कार्रवाई से पैंथर को सुरक्षित बचाकर उपचार के लिए पहुंचाया जा सका।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    14 hrs ago
  • प्रबोधक संघ का जिला सम्मेलन में पुरानी सेवा की गणना की उठी मांग शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ कोटडी ब्लॉक में बनका खेड़ा पंचायत स्थित श्री देवनारायण मंदिर मोचडियो का मंड में जिला शैक्षिक सम्मेलन आयोजित हुआ। प्रबोधक संघ के जिलाध्यक्ष किशन सिंह के अनुसार प्रबोधक जिला शैक्षिक सम्मेलन बनका खेड़ा पंचायत स्थित श्री देवनारायण मंदिर मोचडियो का मंड में 18 वा जिला शैक्षिक सम्मेलन कोटड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन के मुख्य आतिथ्य आरम्भ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रबोधको की वाजिब मांग है जिसको सरकार तक पहुंचाएंगे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबोधक संघ के जिला अध्यक्ष किशन सिंह राठौड़ ने की। जिसमें जिले की पंचायत समितियां के प्रबोधक शिक्षको ने भाग लिया । सम्मेलन में विद्यालय हित में होने वाली विभिन्न गतिविधियों, छात्र-छात्राओं के नामांकन गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं नवाचार से संबंधित साथ ही प्रबोधकों की विभिन्न समस्याओं के बारे में मंथन किया गया। जिसमें प्रबोधको की एक ही मुख्य मांग पुरानी सेवा गणना की उठी। विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य दिलीप सिंह महाराज सा,पूर्व जिला परिषद सदस्य धर्मचंद जीनगर, पूर्व जिला परिषद सदस्य अमरचंद गाडरी,भीलवाड़ा के प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर लाल जीनगर,अतिरिक्त प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी जगजितेंद्र सिंह,कोटडी के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा, बिजोलिया के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा, पूर्व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर बाल्दी, पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी उदयलाल स्वर्णकार, सत्यनारायण शास्त्री, सुठेपा के पूर्व सरपंच रमेश चंद्र शर्मा, कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह तंवर, एकीकृत शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत,आईटी सेल प्रदेश प्रभारी गजराज सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष किशन सिंह राठौड़,जिला वरिष्ठ महामंत्री ललित तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष देवराज सिंह, संयोजक मंडल के हरिशंकर जाट,विमल आचार्य ने समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्ति होने वाले प्रबोधको, उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रबोधको को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भीलवाड़ा जिले से विभिन्न पंचायत समितियो के गांव गांव ढाणी मजरों से प्रबोधको एवं शिक्षक जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का मंच नरेंद्र सिंह राणावत ने किया l
    2
    प्रबोधक संघ का जिला सम्मेलन में पुरानी सेवा की  गणना की उठी मांग
शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार 
अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ कोटडी ब्लॉक में  बनका खेड़ा   पंचायत स्थित श्री देवनारायण मंदिर मोचडियो का मंड में जिला शैक्षिक सम्मेलन आयोजित हुआ।
प्रबोधक संघ के जिलाध्यक्ष किशन सिंह के अनुसार प्रबोधक जिला शैक्षिक सम्मेलन बनका खेड़ा पंचायत स्थित श्री देवनारायण मंदिर मोचडियो का मंड में
18 वा जिला शैक्षिक सम्मेलन कोटड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन के मुख्य आतिथ्य आरम्भ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रबोधको की वाजिब मांग है जिसको सरकार तक पहुंचाएंगे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबोधक संघ के जिला अध्यक्ष किशन सिंह राठौड़ ने की।  जिसमें जिले की पंचायत समितियां के प्रबोधक शिक्षको ने भाग लिया । सम्मेलन में विद्यालय हित में होने वाली विभिन्न गतिविधियों, छात्र-छात्राओं के नामांकन गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं नवाचार से संबंधित साथ ही  प्रबोधकों की विभिन्न समस्याओं के बारे में मंथन किया गया। जिसमें प्रबोधको की एक ही मुख्य मांग पुरानी सेवा गणना की  उठी। विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य दिलीप सिंह महाराज सा,पूर्व जिला परिषद सदस्य धर्मचंद जीनगर, पूर्व जिला परिषद सदस्य अमरचंद गाडरी,भीलवाड़ा के प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर लाल जीनगर,अतिरिक्त प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी जगजितेंद्र सिंह,कोटडी के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा, बिजोलिया के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा, पूर्व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर बाल्दी, पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी उदयलाल स्वर्णकार, सत्यनारायण शास्त्री, सुठेपा के पूर्व सरपंच रमेश चंद्र शर्मा, कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह तंवर, एकीकृत शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत,आईटी सेल प्रदेश प्रभारी गजराज सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष किशन सिंह राठौड़,जिला वरिष्ठ महामंत्री ललित तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष देवराज सिंह, संयोजक मंडल के हरिशंकर जाट,विमल आचार्य ने समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्ति होने वाले प्रबोधको, उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रबोधको को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भीलवाड़ा जिले से विभिन्न पंचायत समितियो के गांव गांव ढाणी मजरों से प्रबोधको एवं शिक्षक जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों का अभिनंदन  किया गया। कार्यक्रम का मंच नरेंद्र सिंह राणावत ने किया l
    user_Bheru lal luxkar
    Bheru lal luxkar
    Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • युगप्रधान आचार्य भगवन् श्री शिव मुनि जी म सा का 85वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। सेन्थी शांतिभवन में आचार्य संप्रदाय के युगप्रधान आचार्य भगवन् श्री शिव मुनि जी म सा का 85वां जन्मदिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उनके जीवन, साधना एवं आध्यात्मिक योगदान का स्मरण किया गया। सभा में बताया गया कि आचार्य भगवन् श्री का जन्म 18 सितंबर 1942 के रनिया मलोट मंडी में हुआ सूर्य के भांति आपका जन्म हुआ, आपके जन्म से सब और हर्षोल्लास छा गया उनके माता-पिता के रूप में माता विद्यादेवी एवं पिता श्री चिरंजीवी लाल का उल्लेख किया गया। वर्तमान में आचार्य भगवन् सूरत में विराजमान हैं। जैन सिद्धांताचार्य प्रतिभाश्रीजी महाराज साहब को उनके दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रवचन के दौरान साध्वी प्रेक्षाश्रीजी महाराज साहब ने मन, वचन और काया के माध्यम से योग साधना के स्वरूप पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को ध्यान की साधना से जुड़ने तथा आत्मध्यान शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आत्मध्यान के माध्यम से साधक अपने भीतर की आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। इस अवसर पर तपस्वी रत्ना दीक्षिता श्रीजी महाराज साहब की तपस्या के निमित्त जैन दिवाकर महिला मंडल की ओर से चौबीसी रखी गई। कार्यक्रम में नींबोद से आए मनीष भटेवरा एवं पवन पटवारी, अमरचंद लोड़ा संपत चपलोद सहित अमयज जन्मदिवस के उपलक्ष में गीति का प्रस्तुत की गई तथा अपने विचार एवं भाषण के माध्यम से आचार्य भगवन् के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।
    1
    युगप्रधान आचार्य भगवन् श्री शिव मुनि जी म सा का 85वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। सेन्थी शांतिभवन में आचार्य संप्रदाय के युगप्रधान आचार्य भगवन् श्री शिव मुनि जी म सा का 85वां जन्मदिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उनके जीवन, साधना एवं आध्यात्मिक योगदान का स्मरण किया गया।
सभा में बताया गया कि आचार्य भगवन् श्री का जन्म  18 सितंबर 1942 के रनिया मलोट मंडी में हुआ सूर्य के भांति आपका जन्म हुआ, आपके जन्म से सब और हर्षोल्लास छा गया उनके माता-पिता के रूप में माता विद्यादेवी एवं पिता श्री चिरंजीवी लाल का उल्लेख किया गया। वर्तमान में आचार्य भगवन् सूरत में विराजमान हैं। जैन सिद्धांताचार्य प्रतिभाश्रीजी महाराज साहब को उनके दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
प्रवचन के दौरान साध्वी प्रेक्षाश्रीजी महाराज साहब ने मन, वचन और काया के माध्यम से योग साधना के स्वरूप पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को ध्यान की साधना से जुड़ने तथा आत्मध्यान शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आत्मध्यान के माध्यम से साधक अपने भीतर की आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने की दिशा में आगे बढ़ सकता है।
इस अवसर पर तपस्वी रत्ना दीक्षिता श्रीजी महाराज साहब की तपस्या के निमित्त जैन दिवाकर महिला मंडल की ओर से चौबीसी रखी गई।
कार्यक्रम में नींबोद से आए मनीष भटेवरा एवं पवन पटवारी, अमरचंद  लोड़ा संपत चपलोद सहित अमयज जन्मदिवस के उपलक्ष में गीति का प्रस्तुत की गई  तथा अपने विचार एवं भाषण के माध्यम से आचार्य भगवन् के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • सुनो ये कहा बता रहे हैं आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी में आयुर्वेद चिकित्सा के बारे में, इनके साथ क्या हुआ सब कुछ बताएंगे
    1
    सुनो ये कहा बता रहे हैं आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी में आयुर्वेद चिकित्सा के बारे में, इनके साथ क्या हुआ सब कुछ बताएंगे
    user_Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Ayurvedic Practitioner Chittaurgarh, Chittorgarh•
    10 hrs ago
  • श्री सांवलिया सेठ के भंडार में छठे चरण की गणना, 81 लाख 65 हजार रुपये प्राप्त सांवलिया सेठ की भंडार दानपेटी में छठे चरण की गणना पूरी, 81 लाख 65 हजार रुपये की दानराशि प्राप्त; छह चरणों में अब तक 28 करोड़ 8 लाख 47 हजार 600 रुपये की गणना
    1
    श्री सांवलिया सेठ के भंडार में छठे चरण की गणना, 81 लाख 65 हजार रुपये प्राप्त
सांवलिया सेठ की भंडार दानपेटी में छठे चरण की गणना पूरी, 81 लाख 65 हजार रुपये की दानराशि प्राप्त; छह चरणों में अब तक 28 करोड़ 8 लाख 47 हजार 600 रुपये की गणना
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • पालना जी देवनारायण मंदिर पर दो दिवसीय मेला श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान देवनारायण के दर्शन, बगड़ावत गायन और भजनों से गूंजा मेला परिसर भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल पालना जी देवनारायण मंदिर पर दो दिवसीय मेला श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान देवनारायण के दर्शन, बगड़ावत गायन और भजनों से गूंजा मेला परिसर भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा के नेशनल हाईवे के समीप स्थित प्रसिद्ध श्री देवनारायण पालना जी धाम पर आयोजित दो दिवसीय वार्षिक मेला श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। श्री देवनारायण पालना जी मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित मेले में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री देवनारायण के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की और अपनी मनोकामनाएं मांगी। मेले के प्रथम दिन बगड़ावत गायन की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। वहीं दूसरे दिन भजन गायकों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर श्रद्धालु देर तक झूमते नजर आए और मंदिर परिसर भगवान देवनारायण के जयकारों से गूंजता रहा। झंडे लेकर पहुंचे श्रद्धालु, डीजे की धुन पर झूमे भक्त पालना जी धाम की आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु हाथों में ध्वजा और झंडे लेकर पैदल तथा वाहनों से मेले में पहुंचे। कई श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए भगवान देवनारायण के दरबार तक पहुंचे। मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाओं के पूर्ण होने की प्रार्थना की। चमत्कारी मान्यता से जुड़ा है पालना जी धाम स्थानीय मान्यता के अनुसार पालना जी धाम का संबंध भगवान श्री देवनारायण की बाल लीलाओं से है। मान्यता है कि इसी पवित्र स्थान पर भगवान देवनारायण को शेरनी ने दूध पिलाया था तथा उनके आशीर्वाद से सूखे पेड़ों में भी हरियाली आ गई थी। इन्हीं लोक मान्यताओं के चलते यह स्थान पालना जी देवनारायण धाम के नाम से प्रसिद्ध हुआ। श्रद्धालुओं में इस पवित्र स्थल के प्रति गहरी आस्था है और दूर-दूर से लोग यहां दर्शन करने पहुंचते हैं। पुलिस प्रशासन की पुख्ता व्यवस्था, श्रद्धालुओं को नहीं हुई परेशानी मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा एवं यातायात की पुख्ता व्यवस्थाएं की गईं। पुलिस जवानों ने मेला स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्था संभाली तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने में सहयोग किया। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के चलते मेले के दौरान किसी भी श्रद्धालु को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और मेला शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ। मेले में उमड़ा जनसैलाब, आकर्षण का केंद्र बनीं दुकानें दो दिवसीय मेले में विभिन्न प्रकार की स्टॉलें लगाई गईं। खान-पान की दुकानों पर तरह-तरह के व्यंजनों का लोगों ने आनंद लिया। वहीं बच्चों के लिए खिलौने, झूले, चकरी सहित मनोरंजन के विभिन्न साधन आकर्षण का केंद्र रहे। परिवार सहित पहुंचे लोगों ने खरीदारी के साथ मेले का जमकर आनंद लिया। श्री देवनारायण पालना जी मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गईं। ट्रस्ट की व्यवस्थाओं और पुलिस प्रशासन के सहयोग से दो दिवसीय धार्मिक मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। मेले के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री देवनारायण के जयकारे लगाए और अगले वर्ष पुनः मेले में आने का संकल्प लेकर विदाई ली।
    1
    पालना जी देवनारायण मंदिर पर दो दिवसीय मेला श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न
हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान देवनारायण के दर्शन, बगड़ावत गायन और भजनों से गूंजा मेला परिसर
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
पालना जी देवनारायण मंदिर पर दो दिवसीय मेला श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न
हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान देवनारायण के दर्शन, बगड़ावत गायन और भजनों से गूंजा मेला परिसर
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा के नेशनल हाईवे के समीप स्थित प्रसिद्ध श्री देवनारायण पालना जी धाम पर आयोजित दो दिवसीय वार्षिक मेला श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। श्री देवनारायण पालना जी मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित मेले में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री देवनारायण के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की और अपनी मनोकामनाएं मांगी।
मेले के प्रथम दिन बगड़ावत गायन की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। वहीं दूसरे दिन भजन गायकों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर श्रद्धालु देर तक झूमते नजर आए और मंदिर परिसर भगवान देवनारायण के जयकारों से गूंजता रहा।
झंडे लेकर पहुंचे श्रद्धालु, डीजे की धुन पर झूमे भक्त
पालना जी धाम की आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु हाथों में ध्वजा और झंडे लेकर पैदल तथा वाहनों से मेले में पहुंचे। कई श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए भगवान देवनारायण के दरबार तक पहुंचे। मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाओं के पूर्ण होने की प्रार्थना की।
चमत्कारी मान्यता से जुड़ा है पालना जी धाम
स्थानीय मान्यता के अनुसार पालना जी धाम का संबंध भगवान श्री देवनारायण की बाल लीलाओं से है। मान्यता है कि इसी पवित्र स्थान पर भगवान देवनारायण को शेरनी ने दूध पिलाया था तथा उनके आशीर्वाद से सूखे पेड़ों में भी हरियाली आ गई थी। इन्हीं लोक मान्यताओं के चलते यह स्थान पालना जी देवनारायण धाम के नाम से प्रसिद्ध हुआ। श्रद्धालुओं में इस पवित्र स्थल के प्रति गहरी आस्था है और दूर-दूर से लोग यहां दर्शन करने पहुंचते हैं।
पुलिस प्रशासन की पुख्ता व्यवस्था, श्रद्धालुओं को नहीं हुई परेशानी
मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा एवं यातायात की पुख्ता व्यवस्थाएं की गईं। पुलिस जवानों ने मेला स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्था संभाली तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने में सहयोग किया। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के चलते मेले के दौरान किसी भी श्रद्धालु को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और मेला शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ।
मेले में उमड़ा जनसैलाब, आकर्षण का केंद्र बनीं दुकानें
दो दिवसीय मेले में विभिन्न प्रकार की स्टॉलें लगाई गईं। खान-पान की दुकानों पर तरह-तरह के व्यंजनों का लोगों ने आनंद लिया। वहीं बच्चों के लिए खिलौने, झूले, चकरी सहित मनोरंजन के विभिन्न साधन आकर्षण का केंद्र रहे। परिवार सहित पहुंचे लोगों ने खरीदारी के साथ मेले का जमकर आनंद लिया।
श्री देवनारायण पालना जी मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गईं। ट्रस्ट की व्यवस्थाओं और पुलिस प्रशासन के सहयोग से दो दिवसीय धार्मिक मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। मेले के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री देवनारायण के जयकारे लगाए और अगले वर्ष पुनः मेले में आने का संकल्प लेकर विदाई ली।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.