Shuru
Apke Nagar Ki App…
कानपुर लखनऊ एक्सप्रेस वे के पैचवर्क की खुली पोल पैचवर्क में भी लापरवाही हुई उजागर ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव - कानपुर लखनऊ एक्सप्रेस वे के पैचवर्क की खुली पोल । पैचवर्क में भी लापरवाही हुई उजागर । किलोमीटर संख्या 61.9 की तीसरी लेन में पैचवर्क उखड़ा । पैचवर्क उखड़ने के साथ ही दूसरी लेन में लगभग 10 सेंटीमीटर ऊपर लेन को बनाया गया । किलोमीटर संख्या 63.2 पर भी डिवाइडर जमीन में धंसा । किलोमीटर संख्या 50 पर भी चल रहा रिपेयरिंग का काम । जगह-जगह पर हाइवे पर लग रहे धचके । PNC कंपनी के द्वारा रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा । कानपुर लखनऊ एक्सप्रेस वे के रिपेयरिंग वर्क में भी उठ रहे सवाल।
Mohd Asif patrkaar
कानपुर लखनऊ एक्सप्रेस वे के पैचवर्क की खुली पोल पैचवर्क में भी लापरवाही हुई उजागर ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव - कानपुर लखनऊ एक्सप्रेस वे के पैचवर्क की खुली पोल । पैचवर्क में भी लापरवाही हुई उजागर । किलोमीटर संख्या 61.9 की तीसरी लेन में पैचवर्क उखड़ा । पैचवर्क उखड़ने के साथ ही दूसरी लेन में लगभग 10 सेंटीमीटर ऊपर लेन को बनाया गया । किलोमीटर संख्या 63.2 पर भी डिवाइडर जमीन में धंसा । किलोमीटर संख्या 50 पर भी चल रहा रिपेयरिंग का काम । जगह-जगह पर हाइवे पर लग रहे धचके । PNC कंपनी के द्वारा रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा । कानपुर लखनऊ एक्सप्रेस वे के रिपेयरिंग वर्क में भी उठ रहे सवाल।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सावन के तीसरे सोमवार मे बरसात दौरान भी पहुंच रहे भक्त बम भोले जयकारों से शांतिपूर्वक शिवलिंग पर कर रहे जलाभिषेक, वही चल रहे भंडारे पर कर रहे प्रसाद ग्रहण फतेहपुर जिले से जहानाबाद कस्बा में आज दिनांक 17/08/2026 श्रावण मास के तीसरे सोमवार की प्रातः से ही शिवभक्तों द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मोहल्ला सुंदरपुर कछेउरा और कस्बे के पूरनपुर समीप स्थित प्राचीन श्री राज राजेश्वर उर्फ बाड़े बाबा धाम और पोजेपुर तथा लालूगंज के बीच स्थापित कैलाश मंदिर पर पहुंच कर बम भोले जयकारों के साथ जलाभिषेक करते नजर आए। जिसमें सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्रीय पुलिस बल उपस्थित रहा। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा के प्राचीन सिद्ध पीठ श्री राजराजेश्वर उर्फ बाड़े बाबा धाम, कैलाश मंदिर, अंबिका देवी मंदिर, श्री राम जानकी धाम, आशा देवी मंदिर, श्री महाकालेश्वर मंदिर, ग्राम टकौली में स्थित नारायण देवता मन्दिर में आज तीसरे सोमवार को शिव भक्त प्रातः से ही श्रद्धा भाव के साथ पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस बल मौजूद हैं और शान्ति व्यवस्था कायम है।1
- 20 वर्षों से सड़क का इंतजार! बदहाल रास्ते पर चलने को मजबूर ग्रामीण, आखिर जिम्मेदार कब जागेंगे विकासखंड देवमई की ग्राम पंचायत करनपुर कपरिया ऊसर में सड़क की बदहाली ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक करीब 20 वर्षों से सड़क निर्माण का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हुआ। बदहाल रास्ते से रोजाना ग्रामीणों को आवागमन करना पड़ रहा है। सवाल यह है कि आखिर विकासखंड स्तर पर निगरानी व्यवस्था कहां है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इस समस्या की जानकारी नहीं है? अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेते हैं या ग्रामीणों को इसी बदहाल रास्ते पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। #फतेहपुर #देवमई #करनपुर #कपरियाऊसर #फतेहपुरन्यूज #यूपी_न्यूज #उत्तरप्रदेश #ग्रामीणसमस्या #सड़कसमस्या #विकासखंडदेवमई #विकासकीपोल #ब्रेकिंगन्यूज #लोकलन्यूज #वायरलन्यूज #न्यूजअपडेट #श्रीकृष्णनिषाद #ShareChat #Trending #Viral #UPNews1
- हथगाम-थरियांव मार्ग निर्माण की मांग पर चक्का जाम। । एसडीएम के आश्वासन के बाद खत्म हुआ चक्का जाम, सैकड़ों लोगों ने उठाई हथगाम-थरियांव मार्ग निर्माण की मांग हथगाम/फतेहपुर। हथगाम-थरियांव मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर समाजसेवी बाबू सिंह खरहरा की अगुवाई में 10 अगस्त से चल रहा जन आंदोलन सोमवार को चक्का जाम में बदल गया। सोमवार दोपहर करीब दो बजे सैकड़ों आंदोलनकारी सड़क के बीच बैठ गए और आवागमन बाधित कर दिया। चक्का जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। चक्का जाम में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ रामदल अध्यक्ष आगेन्द्र साहू मय टीम शामिल हुए। इसके अलावा केतकी सिंह तथा हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक ऊषा मौर्य के पुत्र विकल्प मौर्य समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग आंदोलन में पहुंचे। आंदोलनकारियों ने हथगाम-थरियांव मार्ग के निर्माण और चौड़ीकरण की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। आंदोलनकारियों का कहना था कि हथगाम-थरियांव मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और जलभराव होने से राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने मार्ग का स्थायी समाधान कराने की मांग की। ज्ञापन में रखी गईं प्रमुख मांगें आंदोलनकारियों ने प्रशासन को दिए ज्ञापन में हथगाम-थरियांव मार्ग का तत्काल सर्वे कराकर सड़क का चौड़ीकरण कराने की मांग की। इसके साथ ही उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुसार सड़क निर्माण, सड़क के दोनों ओर आवश्यकता के अनुसार इंटरलॉकिंग फुटपाथ तथा राहगीरों के सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था कराने की मांग रखी गई। ज्ञापन में सड़क पर बने गड्ढों और जलभराव का तत्काल अस्थायी समाधान कराने, निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांच के लिए सक्षम अधिकारियों की निगरानी सुनिश्चित करने तथा स्थायी निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश देने की मांग भी शामिल रही। आंदोलनकारियों ने क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी समस्या का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की। एसडीएम के पहुंचने पर समाप्त हुआ धरना चक्का जाम की सूचना पर प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम खागा अश्वनी कुमार पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से बातचीत की। अधिकारियों की मौजूदगी में उनकी मांगों को लेकर वार्ता हुई। एसडीएम के पहुंचने और बातचीत के बाद आंदोलनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया। मौके पर सीओ थरियांव दुर्गेश दीप और नायब तहसीलदार भी मौजूद रहे। वहीं हथगाम थाना पुलिस तथा डायल 112 की टीम भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौके पर मौजूद रही। पुलिस ने स्थिति पर नजर बनाए रखते हुए यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया। आंदोलनकारियों ने कहा कि हथगाम-थरियांव मार्ग क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसकी बदहाली से लंबे समय से लोगों को परेशानी हो रही है। एसडीएम से वार्ता के बाद फिलहाल चक्का जाम समाप्त हो गया और मार्ग पर यातायात सुचारु कराया गया।4
- रायबरेली/डलमऊ। नाग पंचमी के अवसर पर डलमऊ क्षेत्र के घोरवारा गांव में बच्चों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। पर्व को लेकर बच्चों ने पारंपरिक तरीके से नाग पंचमी का आयोजन किया और पूरे उत्साह के साथ पर्व मनाया।1
- खाद का वजन कम हुआ, दाम बढ़े; 2027 में जनता सिखाएगी सबक: पल्लवी पटेल खाद का वजन कम हुआ, दाम बढ़े; 2027 में जनता सिखाएगी सबक: पल्लवी पटेल लोकभारती न्यूज, खखरेरू /फतेहपुर, केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण आज देश का अन्नदाता पाई-पाई को मोहताज है। किसान अपनी फसल का दाम खुद तय नहीं कर सकता, और सरकार उसे बिजली व खाद के संकट में झोंक रही है। यह तीखा हमला अपना दल (कमेरावादी) की नेता व सिराथू विधायक डॉ पल्लवी पटेल ने खखरेरू के रक्षपालपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोला कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों को बेनकाब करते हुए पल्लवी पटेल ने कहा, "पहले किसानों को 50 किलो खाद की बोरी मिलती थी, जिसे सरकार ने घटाकर 45 किलो कर दिया। वजन कम हुआ और कीमतें आसमान छू रही हैं, फिर भी किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए विधायक ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग धर्म और आत्मनिर्भरता के झूठे नारों के पीछे अपनी विफलताओं को छिपा रहे हैं नोटबंदी का सच उजागर करते हुए उन्होंने कहा कि कालेधन पर अंकुश लगाने के दावे खोखले साबित हुए। आम जनता लाइन में खड़ी रही, जबकि बड़े-बड़े घोटालेबाज देश का पैसा लूटकर बाहर भाग गए। यूजीसी पेपर लीक जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है 2027 में 40 सीटों पर तैयारी, किसी से गठबंधन नहीं पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं से सड़क से संसद तक जनहित की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया और 23 अगस्त की रायबरेली रैली में जुटने की अपील की। 2027 के विधानसभा चुनाव पर सरकार को ललकारते हुए उन्होंने साफ किया कि अपना दल (कमेरावादी) प्रदेश की 40 सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है और फिलहाल किसी भी दल से गठबंधन का कोई इरादा नहीं है सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सीएल पटेल ने की, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गांव-गांव जाकर संघर्ष का संकल्प लिया सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सीएल पटेल, प्रयागराज मंडल उपाध्यक्ष सतनारायण पटेल, जिलाध्यक्ष विद्या पटेल, जिला महिला अध्यक्ष सुशील सिंह, युवा विधान सभा अध्यक्ष रत्नेश सिंह ,तेज प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह (बालाजी), अंकित सिंह डब्बू, निखिल धोबी, पुष्पराज सिंह, टीकम सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे2
- लखनऊ से हेरोइन लाकर सोनभद्र में सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 1 किलो 204 ग्राम हेरोइन के साथ 6 गिरफ्तार लखनऊ से हेरोइन लाकर सोनभद्र में सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 1 किलो 204 ग्राम हेरोइन के साथ 6 गिरफ्तार सोनभद्र में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो लखनऊ से हेरोइन खरीदकर सोनभद्र के अलग-अलग इलाकों में उसकी सप्लाई करता था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इनके कब्जे से एक किलो 204 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ 40 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस की कार्रवाई यहीं नहीं रुकी, बल्कि नशे की तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दो वाहनों, छह मोबाइल फोन और नकदी को भी कब्जे में लिया गया है। बरामदगी समेत पूरी कार्रवाई में जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ 75 लाख रुपये बताई जा रही है। मामला सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि अभियान के तहत यह कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग संदिग्ध वाहनों के जरिए हेरोइन लेकर इलाके में आ रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग शुरू की गई। चेकिंग के दौरान रॉबर्ट्सगंज की ओर से आ रहे दो वाहनों को पुलिस टीम ने रोका। तलाशी लेने पर दोनों वाहनों से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक एक वाहन से 696 ग्राम और दूसरे वाहन से 508 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस तरह कुल एक किलो 204 ग्राम हेरोइन पुलिस के हाथ लगी। इसके साथ ही छह मोबाइल फोन और 1550 रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे थार वाहन की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये और क्रेटा वाहन की कीमत करीब 18 लाख रुपये है। बरामद हेरोइन, नकदी, मोबाइल फोन और दोनों वाहनों को मिलाकर कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ 75 लाख रुपये बताई गई है। पूछताछ में पुलिस के सामने इस पूरे नेटवर्क को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये लोग आपस में पैसा लगाकर लखनऊ से हेरोइन खरीदते थे और सोनभद्र के अलग-अलग क्षेत्रों में फुटकर बिक्री के जरिए इसे खपाते थे। पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य बिक्री से प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लेते थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी सोनभद्र के अलग-अलग क्षेत्रों में हेरोइन बेचने की योजना बनाकर काम करते थे। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनके संबंध में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में चोपन थाना क्षेत्र के नीयल पीएनबी डाला बाजार निवासी आयुष जायसवाल, डाला चढ़ाई निवासी धर्मवीर उर्फ देवनाथ चन्द्रवंशी, डाला चढ़ाई निवासी सुधीर कुमार उर्फ छोटू, डाला चढ़ाई निवासी सूरज उर्फ अभिषेक, चुड़ी गली डाला निवासी जितेंद्र कुमार और अनपरा क्षेत्र के निवासी दीपक साहू उर्फ मुंगा लाल साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दीपक साहू अनपरा क्षेत्र में फुटकर में हेरोइन बेचने का काम करता था। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी पुलिस ने जानकारी दी है। इनमें कई आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत अलग-अलग मामलों में पहले से मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हेरोइन की सप्लाई कहां से होती थी और इस कारोबार में इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।मामले का खुलासा करते हुए सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी अन्य जनपदों में भी इसी तरह अवैध गतिविधियों को अंजाम देते थे। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। अब इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही आरोपियों की संपत्तियों का सत्यापन कराया जाएगा और संपत्ति से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- ऊंचाहार में धूमधाम से मनाई गई नाग पंचमी, प्राचीन महादेवन गुप्तेश्वर धाम में हुआ भव्य अखाड़ा और गुड़िया पीटने का कार्यक्रम रायबरेली। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नाग पंचमी का पर्व ऊंचाहार में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। दिनांक 17 अगस्त 2026 को प्राचीन महादेव गुप्तेश्वर धाम मंदिर परिसर में पूर्व चेयरमैन श्री प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में भव्य गुड़िया पीटने एवं अखाड़े का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद अखाड़े में पहलवानों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पहलवानों को आयोजक - श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन द्वारा उचित पुरस्कार देकर सम्मानित एवं उत्साहित किया गया। गुड़िया पीटने की परंपरा में भी बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं शामिल हुईं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र गुप्ता लाल बहादुर मौर्य, बीनू चौरसिया, राहुल गुप्ता, जयश्याम जायसवाल, वासुदेव यादव, मुन्ना मौर्य पूर्व सभासद, प्रमोद कुमार मौर्या, दिलीप मौर्या, मोहन चौरसिया, राज जयसवाल सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे क्षेत्र में नाग पंचमी को लेकर उत्साह का माहौल रहा।1
- महाकाल मन्दिर में कंरट की अफवाह से भगदड़,एक दर्जन श्रद्धालुओं के हताहत,, उज्जैन सावन के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के दौरान अचानक करंट फैलने की एक अफवाह उड़ गई। इस अफवाह के कारण परिसर में भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए, जिसमें लगभग एक दर्जन श्रद्धालुओं के हताहत होने और तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, साल में केवल एक बार नागपंचमी के दिन खुलने वाले भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन करने के लिए महाकाल मंदिर में अहले सुबह से ही भारी संख्या में भक्तों का सैलाब उमड़ा था। सावन का तीसरा सोमवार होने के कारण मंदिर में सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले इलाके में अचानक भीड़ का दबाव अत्यधिक बढ़ गया। भीड़ के भारी दबाव और उसी समय फैले करंट की अफवाह ने पलभर में स्थिति को गंभीर बना दिया। हालात बेकाबू होते ही वहां भगदड़ मच गई, जिससे कई श्रद्धालु नीचे गिर पड़े और घबराहट के कारण बेहोश हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों, पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला। उन्होंने तुरंत मोर्चा संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया और बेहोश तथा घायल हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। इस घटना के बाद प्रशासन ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।1
- dharna pradarshan thariyaon se hadgaon Marg ke mang ke liye thariyaon se hadgaon Marg jarjar halat mein Gambhir samasya ka Samna karna pad raha hai is area ki jansankhya gusse aur aakrosh mein is system ke khilaf dharna pradarshan kar rahi hai jald se jald is samasya ka Samadhan kiya jaaye2