Shuru
Apke Nagar Ki App…
सवाई माधोपुर: कुस्तला में शाखा डाकघर शतकवीर अभियान में खोले 143 खाते, सवाई माधोपुर। परिमंडल कार्यालय जयपुर द्वारा दिए लक्ष्य के परिप्रेक्ष्य में डाक अधीक्षक नरेश कुमार के निर्देशन में सवाई माधोपुर उपखण्ड में आज शाखा डाकघर कुस्तला ने "शाखा डाकघर शतकवीर" अभियान में एक दिन में 143 खाते खोले गए। शाखा डाकपाल मुरारीलाल मीना द्वारा सवाई माधोपुर उपखंड में एक साथ 143 खाते खोलकर इतिहास रच दिया जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक निरीक्षक विश्वेंद्र दुबे ने बीपीएम मुरारीलाल मीना को साफा पहनाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मेलोसियर रमाकांत शर्मा ,शेरसिंह मीना,सुमित शर्मा,नीरज कुमार मीना,राहुल कुमार सहित सभी शाखा डाकपाल व ग्रामीण मौजूद रहे।
Bhagwan sharma
सवाई माधोपुर: कुस्तला में शाखा डाकघर शतकवीर अभियान में खोले 143 खाते, सवाई माधोपुर। परिमंडल कार्यालय जयपुर द्वारा दिए लक्ष्य के परिप्रेक्ष्य में डाक अधीक्षक नरेश कुमार के निर्देशन में सवाई माधोपुर उपखण्ड में आज शाखा डाकघर कुस्तला ने "शाखा डाकघर शतकवीर" अभियान में एक दिन में 143 खाते खोले गए। शाखा डाकपाल मुरारीलाल मीना द्वारा सवाई माधोपुर उपखंड में एक साथ 143 खाते खोलकर इतिहास रच दिया जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक निरीक्षक विश्वेंद्र दुबे ने बीपीएम मुरारीलाल मीना को साफा पहनाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मेलोसियर रमाकांत शर्मा ,शेरसिंह मीना,सुमित शर्मा,नीरज कुमार मीना,राहुल कुमार सहित सभी शाखा डाकपाल व ग्रामीण मौजूद रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- एक्शनएड एसोसिएशन द्वारा संचालित कामगार महिला अधिकार अभियान के अंतर्गत बुनकर बस्ती एवं माचेड़ा क्षेत्र में महिला श्रमिकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य क्रियान्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला श्रमिकों को उनके अधिकारों, कार्यस्थल पर सुरक्षा तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा।कार्यक्रम के दौरान रामराज बैरवा एवं हेमराज भील द्वारा कामगार महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रतिभागियों को यह भी समझाया गया कि कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में वे कैसे शिकायत दर्ज कर सकती हैं और उन्हें कानूनी रूप से क्या संरक्षण प्राप्त है। इसके अलावा, महिलाओं को उनके श्रम अधिकारों, न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं—जैसे श्रमिक पंजीकरण, मातृत्व लाभ, पेंशन एवं स्वास्थ्य योजनाओं—की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और अपने सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। एक्शनएड के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से महिला श्रमिकों को जागरूक बनाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सशक्त करना बेहद आवश्यक है, ताकि वे सम्मानजनक और सुरक्षित कार्य वातावरण प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला श्रमिकों ने भाग लिया।1
- फलोदी। अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीद दिवस के अवसर पर हेल्पिंग हैंड्स टीम फलोदी के तत्वावधान में जिला मुख्यालय फलोदी में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल फलोदी स्थित ब्लड बैंक में आयोजित इस शिविर में सुबह से ही युवाओं और समाजसेवियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य शहीदों की याद में समाज में सेवा और जागरूकता का संदेश फैलाना है। हेल्पिंग हैंड्स टीम ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग आगे आएं और रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने में योगदान दें। 📞 संपर्क: 9799817729 शहीदों की याद में सेवा का जज्बा—फलोदी बना मिसाल!1
- सवाई माधोपुर परिमंडल कार्यालय जयपुर द्वारा दिए लक्ष्य के परिप्रेक्ष्य में डाक अधीक्षक नरेश कुमार के निर्देशन में सवाई माधोपुर उपखण्ड में आज शाखा डाकघर कुस्तला ने "शाखा डाकघर शतकवीर" अभियान में एक दिन में 143 खाते खोले गए । शाखा डाकपाल मुरारी लाल मीना ने सवाई माधोपुर उपखंड में एक साथ इतने खाते खोलकर इतिहास रच दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक निरीक्षक विश्वेंद्र दुबे ने बीपीएम मुरारी लाल मीना को साफा पहनाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मेलोसियर रमाकांत शर्मा ,शेरसिंह मीना, सुमित शर्मा, नीरज कुमार मीना, राहुल कुमार सहित सभी शाखा डाकपाल व ग्रामीण मोजूद रहे।1
- Post by राजन सवाई माधोपुर1
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- गंगापुर सिटी में बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा युवा नेता नागेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में नसिया कॉलोनी स्थित भगत सिंह पार्क मैं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । इस दौरान कार्यक्रम संयोजक आकाश मीणा ने बताया कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम युवाओं द्वारा भगत सिंह जी के चित्र पटल पर माल्यार्पण कर एवं दीप जलाकर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की इसी क्रम मैं मुख्यवक्ता के नाते उपस्थित युवा मोर्चा के युवा नेता नागेश कुमार शर्मा ने सभी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि " भारत वर्ष की आजादी हेतु विभिन्न क्रांतिकारियों द्वारा अपना सर्वस्व अर्पण किया गया एवं प्राण तक न्योछावर कर दिए किंतु भगत सिंह जी,सुखदेव जी एवं राजगुरु जी द्वारा अपने यौवन को मां भारती के श्री चरणों में समर्पित कर दिए जिस उम्र मैं एक युवा अपने परिवार के लिए सोचता है,अपने भविष्य के बारे मै सोचता है उस उम्र मैं इन वीर युवा क्रांतिकारियों द्वारा अपने प्राणों को न्योछावर करना भारतवर्ष के इतिहास मैं स्वर्ण अक्षरों मैं दर्ज किया जाना चाहिए साथ ही हम सभी को भी अपने मौलिक कर्तव्यों को समझकर मां भारती की सेवा मैं रत रहना चाहिए ऐसा संकल्प हम सभी को ग्रहण करना होगा यही हमारे इन वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी । इसी क्रम मैं राहत ए कुशाल के संस्थापक कपिल डंगोरिया ने भगत सिंह जी , भारतीय सैनिकों एवं संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के ऊपर एक बेहद सुंदर व्याख्यान समस्त युवाओं के समक्ष प्रस्तुत किया । कार्यक्रम के अंत मैं सभी युवाओं ने भगत सिंग जी के चित्रपटल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि समर्पित की । इस दौरान कार्यक्रम मैं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सूरज सेनी ,राजू गजराना, राहत ए कुशाल के सदस्य रॉबिन वाल्मीकि, पवन सेनी , विकास कुमार मीणा , संतोष कुमार माली, योगेश माली, सुनील मालवीय, अजय सिंह लोधा, सोनू कश्यप, सागर सेनी , नरेन्द्र सेनी, रोहन वर्मा , संतोष महावार, दीपक कुमार , संतोष सेनी , राहुल सेनी, मोहित कुमार , सनी शाक्यवाल, ऋषिकेश सेनी, समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे । कार्यक्रम के अंत मैं सभी ने अल्पाहार भी प्राप्त किया ।1
- गंगापुर सिटी के पास स्थित रायसना में बिजली विभाग द्वारा निंदनीय घटना के उपरोक्त में ज्ञापन1
- सवाई माधोपुर। परिमंडल कार्यालय जयपुर द्वारा दिए लक्ष्य के परिप्रेक्ष्य में डाक अधीक्षक नरेश कुमार के निर्देशन में सवाई माधोपुर उपखण्ड में आज शाखा डाकघर कुस्तला ने "शाखा डाकघर शतकवीर" अभियान में एक दिन में 143 खाते खोले गए। शाखा डाकपाल मुरारीलाल मीना द्वारा सवाई माधोपुर उपखंड में एक साथ 143 खाते खोलकर इतिहास रच दिया जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक निरीक्षक विश्वेंद्र दुबे ने बीपीएम मुरारीलाल मीना को साफा पहनाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मेलोसियर रमाकांत शर्मा ,शेरसिंह मीना,सुमित शर्मा,नीरज कुमार मीना,राहुल कुमार सहित सभी शाखा डाकपाल व ग्रामीण मौजूद रहे।1