logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुना में पुलिस हवाला लूट कार से बरामद 1 करोड़ को 20 लाख लेकर छोड़ दिया *🔶 भारत दिनभर🔶* *गुना में ‘पुलिस हवाला लूट’ का आरोप, 1 करोड़ मिलने के बाद 20 लाख में सेटलमेंट की चर्चा* *सोशल मीडिया पर मामला वायरल, DIG ने देर रात थाने पहुंचकर की सख्त पूछताछ; विभागीय जांच शुरू* *मध्य प्रदेश के गुना जिले में पुलिस पर गंभीर आरोपों वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रूठियाई पुलिस चौकी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से करीब 1 करोड़ रुपए नकद मिलने और बाद में 20 लाख रुपए में कथित “सेटलमेंट” किए जाने की चर्चाओं ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। मामले के तूल पकड़ने और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। अमित सांघी (डीआईजी, ग्वालियर रेंज) देर रात धरनावदा थाना और रूठियाई चौकी पहुंचे, जहां उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों से घंटों पूछताछ कर रिकॉर्ड खंगाले। *चेकिंग में पकड़ी गई गुजरात की कार* सूत्रों के अनुसार, गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात नेशनल हाईवे-46 पर पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गुजरात नंबर की एक स्कॉर्पियो को रोका गया। तलाशी में गाड़ी से नोटों के बंडल मिले, जिनकी कुल राशि लगभग 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। आरोप है कि इतनी बड़ी रकम मिलने के बावजूद नियमानुसार कार्रवाई नहीं की गई और न ही आयकर विभाग को सूचना दी गई। *20 लाख में डील की चर्चा* चर्चाओं के अनुसार, पुलिस और कारोबारी के बीच 20 लाख रुपए में समझौता हुआ। कथित तौर पर पुलिस ने 20 लाख रुपए अपने पास रख लिए और शेष 80 लाख रुपए के साथ वाहन को छोड़ दिया गया। हालांकि बाद में गुजरात के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के फोन आने के बाद यह 20 लाख रुपए भी वापस किए जाने की बात सामने आ रही है। *DIG की सख्त कार्रवाई* मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी अमित सांघी ने मौके पर पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। उन्होंने यह जानने की कोशिश की कि इतनी बड़ी राशि की बरामदगी को रिकॉर्ड में क्यों दर्ज नहीं किया गया और किस आधार पर वाहन को छोड़ा गया। *SP बोले* – जांच जारी, शिकायत नहीं अंकित सोनी, पुलिस अधीक्षक गुना ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल किसी भी पक्ष द्वारा औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वाहन मालिक ने भी इस तरह की घटना से इनकार किया है। *सिवनी कांड जैसी चर्चा* यह मामला सिवनी में सामने आए चर्चित हवाला कांड की याद दिला रहा है, जिसमें पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे थे।

on 22 March
user_Naresh Bajaj
Naresh Bajaj
पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
on 22 March
db3f0289-34f2-4732-8386-5bd6a9443c5a

गुना में पुलिस हवाला लूट कार से बरामद 1 करोड़ को 20 लाख लेकर छोड़ दिया *🔶 भारत दिनभर🔶* *गुना में ‘पुलिस हवाला लूट’ का आरोप, 1 करोड़ मिलने के बाद 20 लाख में सेटलमेंट की चर्चा* *सोशल मीडिया पर मामला वायरल, DIG ने देर रात थाने पहुंचकर की सख्त पूछताछ; विभागीय जांच शुरू* *मध्य प्रदेश के गुना जिले में पुलिस पर गंभीर आरोपों वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रूठियाई पुलिस चौकी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से करीब 1 करोड़ रुपए नकद मिलने और बाद में 20 लाख रुपए में कथित “सेटलमेंट” किए जाने की चर्चाओं ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। मामले के तूल पकड़ने और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। अमित सांघी (डीआईजी, ग्वालियर रेंज) देर रात धरनावदा थाना और रूठियाई चौकी पहुंचे, जहां उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों से घंटों पूछताछ कर रिकॉर्ड खंगाले। *चेकिंग में पकड़ी गई गुजरात की कार* सूत्रों के अनुसार, गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात नेशनल हाईवे-46 पर पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गुजरात नंबर की एक स्कॉर्पियो को रोका गया। तलाशी में गाड़ी से नोटों के बंडल मिले, जिनकी कुल राशि लगभग 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। आरोप है कि इतनी बड़ी रकम मिलने के बावजूद नियमानुसार कार्रवाई नहीं की गई और न ही आयकर विभाग को सूचना दी गई। *20 लाख में डील की चर्चा* चर्चाओं के अनुसार, पुलिस और कारोबारी के बीच 20 लाख रुपए में समझौता हुआ। कथित तौर पर पुलिस ने 20 लाख रुपए अपने पास रख लिए और शेष 80 लाख रुपए के साथ वाहन को छोड़ दिया गया। हालांकि बाद में गुजरात के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के फोन आने के बाद यह 20 लाख रुपए भी वापस किए जाने की बात सामने आ रही है। *DIG की सख्त कार्रवाई* मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी अमित सांघी ने मौके पर पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। उन्होंने यह जानने की कोशिश की कि इतनी बड़ी राशि की बरामदगी को रिकॉर्ड में क्यों दर्ज नहीं किया गया और किस आधार पर वाहन को छोड़ा गया। *SP बोले* – जांच जारी, शिकायत नहीं अंकित सोनी, पुलिस अधीक्षक गुना ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल किसी भी पक्ष द्वारा औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वाहन मालिक ने भी इस तरह की घटना से इनकार किया है। *सिवनी कांड जैसी चर्चा* यह मामला सिवनी में सामने आए चर्चित हवाला कांड की याद दिला रहा है, जिसमें पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे थे।

  • user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश
    💣
    on 22 March
  • user_Sanjay Singh
    Sanjay Singh
    विजयराघवगढ़, कटनी, मध्य प्रदेश
    😡
    on 22 March
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *कैमोर नगर परिषद में लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न,विधायक ने करोड़ों की सौगात दी* *नेता बहुत आते जाते है किन्तु संजू भैया जैसा कोई नही वह सिर्फ विधायक नही परिवार का हिस्सा है... पलक ग्रोवर* विजयराघवगढ़ विधानसभा छेत्र अंतर्गत कैमोर नगर परिषद द्वारा आयोजित लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम गुरुवार को भावविभोर वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में नगर विकास से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान फाउण्डेशन निर्माण कार्यों के साथ मुख्य सड़क चौड़ीकरण सौंदर्यीकरण सीसी रोड निर्माण नाली निर्माण एवं मरम्मत जैसे कार्यों की सौगात दी गई। लोकार्पण कार्य लगभग 15 लाख रुपए तथा भूमिपूजन कार्य लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से किए जाने की जानकारी दी गई।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन एवं भगवान हनुमान की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात बजरंग बाल रामायण सेवा समाज कटनी के कलाकारों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।मंचासीन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का स्वागत सभी गणमान्य नागरिकों द्वारा भव्य रूप से किया गया। प्रमुख रूप से मनीष नावेद ने हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए विधायक को विशाल गदा भेंट की। वहीं कैमोर के युवाओं ने मिलकर पुष्पों से बनी विशाल माला पहनाकर उनका आत्मीय सम्मान किया जिससे पूरा माहौल उत्साह और श्रद्धा से भर उठा।नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर का विकास उनके द्वारा नहीं बल्कि उनके मार्गदर्शक विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के नेतृत्व में संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे केवल उस विकास श्रृंखला को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं। पलक नमीत ग्रोवर ने भावुक होते हुए कहा कि संजू भैया हम सभी के लिए परिवार के सदस्य जैसे हैं किसी के भाई तो किसी के बेटे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विधायक स्वयं को जनसेवक मानते हैं और जनता की सेवा को सर्वोपरि रखते हैं। अपने संबोधन में नगर परिषद अध्यक्ष ने परिषद की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए नगर परिषद द्वारा टोल नंबर के साथ एम्बुलेंस सेवा भी संचालित की जा रही है।पलक नमीत ग्रोवर के उद्बोधन से भावविभोर विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि कैमोर नगर की तस्वीर अब पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब यहां सूनापन दिखाई देता था किन्तु पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा और वर्तमान अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर के प्रयासों से नगर आज सुसज्जित और विकसित हो चुका है। उन्होंने एसीसी मैनेजमेंट द्वारा मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा नगर विकास हेतु प्रस्तुत करोड़ों की मांगों को स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की।विधायक ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव से पूर्व वे स्वयं क्षेत्र का सर्वे करेंगे और जनता की सहमति मिलने पर ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधायक का पद कमाई का माध्यम नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है। उनके इस वक्तव्य पर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार समर्थन व्यक्त किया।वहीं नगर परिषद उपाध्यक्ष संतोष केवट ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्र में कई नेता हैं लेकिन सच्चे जनसेवक के रूप में संजय सत्येंद्र पाठक ही सामने आते हैं, जो अपना समय संसाधन और समर्पण जनता के लिए समर्पित करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कोई भी दिग्गज मैदान में आए जीत अंततः संजय सत्येंद्र पाठक की ही होगी।कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर उपाध्यक्ष संतोष केवट मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष परते जिला उपाध्यक्ष सुनीता दाहिया मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा की भी उपस्थिति रही। इसके अलावा जनपद पंचायत अध्यक्ष संध्या कोल उपाध्यक्ष दादा उदयराज सिंह नगर परिषद विजयराघवगढ़ अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुवे, उपाध्यक्ष हरिओम अधिवक्ता बृम्हमूर्ती तिवारी डाक्टर शारदा साहू वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अंकुर ग्रोवर सहित कई गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।विशिष्ट अतिथियों में एसीसी सीमेंट एम.ओ. इंडस्ट्रीज के अतुल दत्ता एसीसी हेड एचआर दिनेश पाठक महाप्रबंधक एवरस्ट सनी खण्डूजा एवरस्ट एचआर हेड विवेक कपूर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों में श्रीराम सोनी विवेक सिंह बघेल जगदीश गुप्ता प्रमोद सोनी एवं शिवगोपाल की उपस्थिति रही। साथ ही श्रीमती रचना मनीष नवेत श्रीमती अनीता राजमन कोल श्रीमती विनिता कोल श्रीमती शांति यादव श्रीमती अनीता सेन श्रीमती रिजवाना सद्दाम खान सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।नवनियुक्त पार्षदों में सुनीता मोंगिया किरण बर्मन, शोभा सोनी एवं अरुण गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और विशेष बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा नगर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया गया।
    4
    *कैमोर नगर परिषद में लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न,विधायक ने करोड़ों की सौगात दी*
*नेता बहुत आते जाते है किन्तु संजू भैया जैसा कोई नही वह सिर्फ विधायक नही परिवार का हिस्सा है... पलक ग्रोवर*
विजयराघवगढ़ विधानसभा छेत्र अंतर्गत कैमोर  नगर परिषद द्वारा आयोजित लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम गुरुवार को भावविभोर वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में नगर विकास से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान फाउण्डेशन निर्माण कार्यों के साथ मुख्य सड़क चौड़ीकरण सौंदर्यीकरण सीसी रोड निर्माण नाली निर्माण एवं मरम्मत जैसे कार्यों की सौगात दी गई। लोकार्पण कार्य लगभग 15 लाख रुपए तथा भूमिपूजन कार्य लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से किए जाने की जानकारी दी गई।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन एवं भगवान हनुमान की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात बजरंग बाल रामायण सेवा समाज कटनी के कलाकारों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।मंचासीन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का स्वागत सभी गणमान्य नागरिकों द्वारा भव्य रूप से किया गया। प्रमुख रूप से मनीष नावेद ने हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए विधायक को विशाल गदा भेंट की। वहीं कैमोर के युवाओं ने मिलकर पुष्पों से बनी विशाल माला पहनाकर उनका आत्मीय सम्मान किया जिससे पूरा माहौल उत्साह और श्रद्धा से भर उठा।नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर का विकास उनके द्वारा नहीं बल्कि उनके मार्गदर्शक विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के नेतृत्व में संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे केवल उस विकास श्रृंखला को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं। पलक नमीत ग्रोवर ने भावुक होते हुए कहा कि संजू भैया हम सभी के लिए परिवार के सदस्य जैसे हैं किसी के भाई तो किसी के बेटे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विधायक स्वयं को जनसेवक मानते हैं और जनता की सेवा को सर्वोपरि रखते हैं। अपने संबोधन में नगर परिषद अध्यक्ष ने परिषद की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए नगर परिषद द्वारा टोल नंबर के साथ एम्बुलेंस सेवा भी संचालित की जा रही है।पलक नमीत ग्रोवर के उद्बोधन से भावविभोर विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि कैमोर नगर की तस्वीर अब पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब यहां सूनापन दिखाई देता था किन्तु पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा और वर्तमान अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर के प्रयासों से नगर आज सुसज्जित और विकसित हो चुका है। उन्होंने एसीसी मैनेजमेंट द्वारा मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा नगर विकास हेतु प्रस्तुत करोड़ों की मांगों को स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की।विधायक ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव से पूर्व वे स्वयं क्षेत्र का सर्वे करेंगे और जनता की सहमति मिलने पर ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधायक का पद कमाई का माध्यम नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है। उनके इस वक्तव्य पर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार समर्थन व्यक्त किया।वहीं नगर परिषद उपाध्यक्ष संतोष केवट ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्र में कई नेता हैं लेकिन सच्चे जनसेवक के रूप में संजय सत्येंद्र पाठक ही सामने आते हैं, जो अपना समय संसाधन और समर्पण जनता के लिए समर्पित करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कोई भी दिग्गज मैदान में आए जीत अंततः संजय सत्येंद्र पाठक की ही होगी।कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर उपाध्यक्ष संतोष केवट मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष परते जिला उपाध्यक्ष सुनीता दाहिया मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा की भी उपस्थिति रही। इसके अलावा जनपद पंचायत अध्यक्ष संध्या कोल उपाध्यक्ष दादा उदयराज सिंह नगर परिषद विजयराघवगढ़ अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुवे, उपाध्यक्ष हरिओम अधिवक्ता बृम्हमूर्ती तिवारी डाक्टर शारदा साहू वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अंकुर ग्रोवर सहित कई गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।विशिष्ट अतिथियों में एसीसी सीमेंट एम.ओ. इंडस्ट्रीज के अतुल दत्ता एसीसी हेड एचआर दिनेश पाठक महाप्रबंधक एवरस्ट सनी खण्डूजा एवरस्ट एचआर हेड विवेक कपूर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों में श्रीराम सोनी विवेक सिंह बघेल जगदीश गुप्ता प्रमोद सोनी एवं शिवगोपाल की उपस्थिति रही। साथ ही श्रीमती रचना मनीष नवेत श्रीमती अनीता राजमन कोल श्रीमती विनिता कोल श्रीमती शांति यादव श्रीमती अनीता सेन श्रीमती रिजवाना सद्दाम खान सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।नवनियुक्त पार्षदों में सुनीता मोंगिया किरण बर्मन, शोभा सोनी एवं अरुण गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और विशेष बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा नगर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया गया।
    user_Pawan Shrivastava
    Pawan Shrivastava
    Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *🌹मैहर पुलिस का अमानवीय चेहरा: लापता महिला की तलाश के बदले मांगे 6000 रुपये, SI पर अभद्रता का आरोप।💥* मैहर - नवनियुक्त जिले मैहर में खाकी एक बार फिर दागदार हुई है। एक ओर जहां प्रदेश सरकार पुलिस को मित्रवत व्यवहार की सीख दे रही है, वहीं मैहर थाने में न्याय की गुहार लगाने पहुंचे एक पीड़ित परिवार को अपमान और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ा। थाने में तैनात उपनिरीक्षक (SI) आर.एन. साकेत पर परिजनों के साथ अभद्रता करने और महिला की तलाश के एवज में रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला मैहर थाना क्षेत्र के हरनामपुर (वार्ड नंबर 14) का है। 31 मार्च 2026 की रात हरनामपुर निवासी टीमन दाहिया उर्फ पवन ने अपनी पत्नी सुधा दाहिया के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस घटना के बाद से ही सुधा दाहिया संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हैं। जब सुधा के मायके पक्ष के लोग सतना से उसकी तलाश में मैहर पहुंचे और पुलिस से मदद मांगी, तो उन्हें व्यवस्था की कड़वाहट का अहसास हुआ। परिजनों का आरोप है कि 2 अप्रैल को जब वे शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो SI आर.एन. साकेत ने सहानुभूति दिखाने के बजाय उनके साथ बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया। काफी जद्दोजहद और थाना प्रभारी के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया जा सका। हैरान कर देने वाला मोड़ तब आया जब 3 अप्रैल को पीड़ित परिवार के पास मैहर थाने से जुड़े एक मोबाइल नंबर (8962555074) से कॉल आया। आरोप है कि फोन करने वाले व्यक्ति ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "6000 रुपये दोगे, तभी आगे की कार्यवाही होगी और महिला की तलाश की जाएगी।" इस घटना ने मैहर पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या अब लापता व्यक्तियों को ढूंढने के लिए भी पुलिस को 'फीस' देनी होगी? पीड़ित परिवार के साथ अभद्रता करने वाले अधिकारी पर क्या अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी? वह मोबाइल नंबर किसका है जिससे रिश्वत की मांग की गई? परिजनों ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि इस भ्रष्टाचार के खेल की निष्पक्ष जांच की जाए, दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई हो और जल्द से जल्द लापता सुधा दाहिया का पता लगाया जाए।
    1
    *🌹मैहर पुलिस का अमानवीय चेहरा: लापता महिला की तलाश के बदले मांगे 6000 रुपये, SI पर अभद्रता का आरोप।💥*
मैहर -  नवनियुक्त जिले मैहर में खाकी एक बार फिर दागदार हुई है। एक ओर जहां प्रदेश सरकार पुलिस को मित्रवत व्यवहार की सीख दे रही है, वहीं मैहर थाने में न्याय की गुहार लगाने पहुंचे एक पीड़ित परिवार को अपमान और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ा। थाने में तैनात उपनिरीक्षक (SI) आर.एन. साकेत पर परिजनों के साथ अभद्रता करने और महिला की तलाश के एवज में रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं।
मामला मैहर थाना क्षेत्र के हरनामपुर (वार्ड नंबर 14) का है। 31 मार्च 2026 की रात हरनामपुर निवासी टीमन दाहिया उर्फ पवन ने अपनी पत्नी सुधा दाहिया के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस घटना के बाद से ही सुधा दाहिया संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हैं। जब सुधा के मायके पक्ष के लोग सतना से उसकी तलाश में मैहर पहुंचे और पुलिस से मदद मांगी, तो उन्हें व्यवस्था की कड़वाहट का अहसास हुआ। परिजनों का आरोप है कि 2 अप्रैल को जब वे शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो SI आर.एन. साकेत ने सहानुभूति दिखाने के बजाय उनके साथ बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया। काफी जद्दोजहद और थाना प्रभारी के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया जा सका।
हैरान कर देने वाला मोड़ तब आया जब 3 अप्रैल को पीड़ित परिवार के पास मैहर थाने से जुड़े एक मोबाइल नंबर (8962555074) से कॉल आया। आरोप है कि फोन करने वाले व्यक्ति ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि
"6000 रुपये दोगे, तभी आगे की कार्यवाही होगी और महिला की तलाश की जाएगी।"
इस घटना ने मैहर पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या अब लापता व्यक्तियों को ढूंढने के लिए भी पुलिस को 'फीस' देनी होगी?
पीड़ित परिवार के साथ अभद्रता करने वाले अधिकारी पर क्या अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी?
वह मोबाइल नंबर किसका है जिससे रिश्वत की मांग की गई?
परिजनों ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि इस भ्रष्टाचार के खेल की निष्पक्ष जांच की जाए, दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई हो और जल्द से जल्द लापता सुधा दाहिया का पता लगाया जाए।
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • अमदरा में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान निकाली गई भव्य शोभायात्रा नौगवा हनुमान मंदिर में महाआरती। मैहर । जिले के अमदरा में शनिवार को अमदरा में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा टिस्किली हनुमान मंदिर से अमदरा रेलवे स्टेशन से होते हुए नौगवा हनुमान मंदिर में महाआरती के बाद प्रसाद वितरण के समापन हुआ। उक्त कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पटेल, उपाध्यक्ष बिमलेश तिवारी, जिला संयोजक शिव चौरसिया,रोहित चौरसिया, पवन अग्रवाल, सुनील दुबे, नीरज विश्वकर्मा, आश्विन पाण्डेय, रितेश शिवहरे, शिवम साहू, चंकी पांडे, सत्य बर्मन, अनुज गौतम, नमन साहू, प्रदीप बर्मन, संजय साहू, सागर पटेल, प्रखंड निवासरत कार्यकर्ता, विविध संगठन के कार्यकर्ता एवं अमदरा क्षेत्र के हिन्दू जनमानस, मातृशक्ति उपस्थित रहीं।
    4
    अमदरा में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान निकाली गई भव्य शोभायात्रा नौगवा हनुमान मंदिर में महाआरती। 
मैहर । जिले के अमदरा में शनिवार को अमदरा में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा टिस्किली हनुमान मंदिर से अमदरा रेलवे स्टेशन से होते हुए नौगवा हनुमान मंदिर में महाआरती के बाद प्रसाद वितरण के समापन हुआ। उक्त कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पटेल, उपाध्यक्ष बिमलेश तिवारी, जिला संयोजक शिव चौरसिया,रोहित चौरसिया, पवन अग्रवाल, सुनील दुबे, नीरज विश्वकर्मा, आश्विन पाण्डेय, रितेश शिवहरे, शिवम साहू, चंकी पांडे, सत्य बर्मन, अनुज गौतम, नमन साहू, प्रदीप बर्मन, संजय साहू, सागर पटेल, प्रखंड निवासरत कार्यकर्ता, विविध संगठन के कार्यकर्ता एवं अमदरा क्षेत्र के हिन्दू जनमानस, मातृशक्ति उपस्थित रहीं।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • क्या मैहर प्रशासन है RTI का हत्यारा? #sntnewspinch
    1
    क्या मैहर प्रशासन है RTI का हत्यारा?
#sntnewspinch
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    10 hrs ago
  • ओलावृष्टि से किसानों की खड़ी पकी फसल पूरी तरह से बर्बाद खेतों में बैठकर किसान कर रहे सर्वे करने वालों का इंतजार उमरिया मानपुर तहसील अंतर्गत राजस्व मंडल चिल्हारी के राजस्व ग्राम चिल्हारी एवं बम्हनगमा में बुधवार की रात्रि लगभग 2 बजे अचानक बेमौसम बारिश के साथ ओला एवं तूफान से किसानों की खड़ी फसल गेहूं, चना,अरहर,की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है किसान चिंतित परेशान हैं किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है ओला वृष्टि से प्रभावित क्षेत्र चिल्हारी का कुछ भाग एवं बम्हनगमा ग्राम है पीड़ित किसानों द्वारा तीन दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा फसल नुकसान का आकलन करने कोई भी प्रशासनिक राजस्व अधिकारी आज तक नहीं पहुंचे, पीड़ित किसानों द्वारा जिला कलेक्टर शासन प्रशासन से गुहार लगाई है अधिकारी खेतों में पहुंचकर खराब हुई फसलों का सर्वे करा तुरंत मुआवजा राशि प्रदान की जाए जिससे किसान वह अपना जीवकोपार्जन एवं अगली खेती कर सके l
    1
    ओलावृष्टि से किसानों की खड़ी पकी फसल पूरी तरह से बर्बाद 
खेतों में बैठकर किसान कर रहे सर्वे करने वालों का इंतजार 
उमरिया
मानपुर तहसील अंतर्गत राजस्व मंडल चिल्हारी के राजस्व ग्राम चिल्हारी एवं बम्हनगमा में बुधवार की रात्रि लगभग 2 बजे अचानक बेमौसम बारिश के साथ ओला एवं तूफान से किसानों की खड़ी फसल  गेहूं, चना,अरहर,की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है किसान चिंतित परेशान हैं  किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है ओला वृष्टि से प्रभावित क्षेत्र चिल्हारी का कुछ भाग एवं बम्हनगमा ग्राम है पीड़ित किसानों द्वारा तीन दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा फसल नुकसान का आकलन करने कोई भी प्रशासनिक राजस्व अधिकारी आज तक नहीं पहुंचे, पीड़ित किसानों द्वारा जिला कलेक्टर शासन प्रशासन से गुहार लगाई है अधिकारी खेतों में पहुंचकर खराब हुई फसलों का सर्वे करा तुरंत मुआवजा राशि प्रदान की जाए जिससे किसान वह अपना जीवकोपार्जन एवं अगली खेती कर सके l
    user_Neeraj Singh Raghuvanshi
    Neeraj Singh Raghuvanshi
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    3
    Post by RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    user_RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    Voice of people बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • **घंटाघर क्षेत्र में मंदिर के सामने शराब दुकान का विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन** कटनी। शहर के घंटाघर क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर के ठीक सामने संचालित हो रही शराब दुकान को लेकर स्थानीय नागरिकों और व्यापारी वर्ग में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस संबंध में आज दिनांक 31 मार्च 2026 को जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर महोदय के समक्ष शिकायत आवेदन प्रस्तुत कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उक्त शराब दुकान मंदिर के बेहद नजदीक संचालित हो रही है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। आरोप है कि कई लोग मंदिर के सामने ही बैठकर शराब का सेवन करते हैं और वहीं शराब की बोतलें व चकना के खाली पैकेट फेंक कर चले जाते हैं। इससे मंदिर में पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शराब दुकान से लगभग 10 फुट की दूरी पर श्री हनुमान जी का मंदिर, 40 फुट की दूरी पर मां काली जी का मंदिर एवं लगभग 35 मीटर की दूरी पर खेर माता मंदिर स्थित है। ऐसे धार्मिक क्षेत्र में शराब की दुकान होने से महिलाओं, बच्चों और राहगीरों को काफी असुविधा हो रही है। व्यापारी वर्ग का कहना है कि सुबह से लेकर रात तक यहां शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। कई बार शराब के नशे में लोग गाली-गलौज करते हैं और कांच की बोतलें फोड़ देते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर स्कूली बच्चों और महिलाओं को यहां से गुजरने में परेशानी होती है। आमजन और व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस स्थान पर शराब दुकान का संचालन जारी रहा या दोबारा अनुमति दी गई, तो वे इसके खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर रोड जाम भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित घटना या दुर्घटना की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। फिलहाल, नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति और धार्मिक वातावरण बना रहे।
    1
    **घंटाघर क्षेत्र में मंदिर के सामने शराब दुकान का विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन**
कटनी। शहर के घंटाघर क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर के ठीक सामने संचालित हो रही शराब दुकान को लेकर स्थानीय नागरिकों और व्यापारी वर्ग में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस संबंध में आज दिनांक 31 मार्च 2026 को जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर महोदय के समक्ष शिकायत आवेदन प्रस्तुत कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उक्त शराब दुकान मंदिर के बेहद नजदीक संचालित हो रही है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। आरोप है कि कई लोग मंदिर के सामने ही बैठकर शराब का सेवन करते हैं और वहीं शराब की बोतलें व चकना के खाली पैकेट फेंक कर चले जाते हैं। इससे मंदिर में पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शराब दुकान से लगभग 10 फुट की दूरी पर श्री हनुमान जी का मंदिर, 40 फुट की दूरी पर मां काली जी का मंदिर एवं लगभग 35 मीटर की दूरी पर खेर माता मंदिर स्थित है। ऐसे धार्मिक क्षेत्र में शराब की दुकान होने से महिलाओं, बच्चों और राहगीरों को काफी असुविधा हो रही है।
व्यापारी वर्ग का कहना है कि सुबह से लेकर रात तक यहां शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। कई बार शराब के नशे में लोग गाली-गलौज करते हैं और कांच की बोतलें फोड़ देते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर स्कूली बच्चों और महिलाओं को यहां से गुजरने में परेशानी होती है।
आमजन और व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस स्थान पर शराब दुकान का संचालन जारी रहा या दोबारा अनुमति दी गई, तो वे इसके खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर रोड जाम भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित घटना या दुर्घटना की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
फिलहाल, नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति और धार्मिक वातावरण बना रहे।
    user_Pawan Shrivastava
    Pawan Shrivastava
    Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अब पुलिस कह देगी कि महिला झूठा आरोप लगा रही है 6000 हज़ार की रिश्वत नहीं मांगी गई ! ग़ज़ब हाल है भाई मध्य प्रदेश पुलिस का#maihar #satna #madhyapradesh #police #mppolice
    1
    अब पुलिस कह देगी कि महिला झूठा आरोप लगा रही है 6000 हज़ार की रिश्वत नहीं मांगी गई ! ग़ज़ब हाल है भाई मध्य प्रदेश पुलिस का#maihar #satna #madhyapradesh #police #mppolice
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    13 hrs ago
  • मैहर में तेज रफ्तार ऑटो का कहर: खड़ी कार से टकराकर पलटा, छात्रा गंभीर घायल, चालक मौके से फरार मैहर। शहर के व्यस्त काली माता चौक में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार से आ रहा एक बेलगाम ऑटो चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़ी अल्टो कार से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार स्कूल जा रही एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को तुरंत बाहर निकाला और जिला अस्पताल मैहर पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था, जिसके चलते वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया
    1
    मैहर में तेज रफ्तार ऑटो का कहर: खड़ी कार से टकराकर पलटा, छात्रा गंभीर घायल, चालक मौके से फरार
मैहर। शहर के व्यस्त काली माता चौक में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार से आ रहा एक बेलगाम ऑटो चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़ी अल्टो कार से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पलट गया।
हादसे में ऑटो में सवार स्कूल जा रही एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को तुरंत बाहर निकाला और जिला अस्पताल मैहर पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था, जिसके चलते वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.