logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कैमोर नगर परिषद में लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न,विधायक ने करोड़ों की सौगात दी *कैमोर नगर परिषद में लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न,विधायक ने करोड़ों की सौगात दी* *नेता बहुत आते जाते है किन्तु संजू भैया जैसा कोई नही वह सिर्फ विधायक नही परिवार का हिस्सा है... पलक ग्रोवर* विजयराघवगढ़ विधानसभा छेत्र अंतर्गत कैमोर नगर परिषद द्वारा आयोजित लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम गुरुवार को भावविभोर वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में नगर विकास से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान फाउण्डेशन निर्माण कार्यों के साथ मुख्य सड़क चौड़ीकरण सौंदर्यीकरण सीसी रोड निर्माण नाली निर्माण एवं मरम्मत जैसे कार्यों की सौगात दी गई। लोकार्पण कार्य लगभग 15 लाख रुपए तथा भूमिपूजन कार्य लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से किए जाने की जानकारी दी गई।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन एवं भगवान हनुमान की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात बजरंग बाल रामायण सेवा समाज कटनी के कलाकारों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।मंचासीन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का स्वागत सभी गणमान्य नागरिकों द्वारा भव्य रूप से किया गया। प्रमुख रूप से मनीष नावेद ने हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए विधायक को विशाल गदा भेंट की। वहीं कैमोर के युवाओं ने मिलकर पुष्पों से बनी विशाल माला पहनाकर उनका आत्मीय सम्मान किया जिससे पूरा माहौल उत्साह और श्रद्धा से भर उठा।नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर का विकास उनके द्वारा नहीं बल्कि उनके मार्गदर्शक विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के नेतृत्व में संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे केवल उस विकास श्रृंखला को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं। पलक नमीत ग्रोवर ने भावुक होते हुए कहा कि संजू भैया हम सभी के लिए परिवार के सदस्य जैसे हैं किसी के भाई तो किसी के बेटे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विधायक स्वयं को जनसेवक मानते हैं और जनता की सेवा को सर्वोपरि रखते हैं। अपने संबोधन में नगर परिषद अध्यक्ष ने परिषद की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए नगर परिषद द्वारा टोल नंबर के साथ एम्बुलेंस सेवा भी संचालित की जा रही है।पलक नमीत ग्रोवर के उद्बोधन से भावविभोर विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि कैमोर नगर की तस्वीर अब पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब यहां सूनापन दिखाई देता था किन्तु पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा और वर्तमान अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर के प्रयासों से नगर आज सुसज्जित और विकसित हो चुका है। उन्होंने एसीसी मैनेजमेंट द्वारा मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा नगर विकास हेतु प्रस्तुत करोड़ों की मांगों को स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की।विधायक ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव से पूर्व वे स्वयं क्षेत्र का सर्वे करेंगे और जनता की सहमति मिलने पर ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधायक का पद कमाई का माध्यम नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है। उनके इस वक्तव्य पर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार समर्थन व्यक्त किया।वहीं नगर परिषद उपाध्यक्ष संतोष केवट ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्र में कई नेता हैं लेकिन सच्चे जनसेवक के रूप में संजय सत्येंद्र पाठक ही सामने आते हैं, जो अपना समय संसाधन और समर्पण जनता के लिए समर्पित करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कोई भी दिग्गज मैदान में आए जीत अंततः संजय सत्येंद्र पाठक की ही होगी।कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर उपाध्यक्ष संतोष केवट मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष परते जिला उपाध्यक्ष सुनीता दाहिया मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा की भी उपस्थिति रही। इसके अलावा जनपद पंचायत अध्यक्ष संध्या कोल उपाध्यक्ष दादा उदयराज सिंह नगर परिषद विजयराघवगढ़ अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुवे, उपाध्यक्ष हरिओम अधिवक्ता बृम्हमूर्ती तिवारी डाक्टर शारदा साहू वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अंकुर ग्रोवर सहित कई गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।विशिष्ट अतिथियों में एसीसी सीमेंट एम.ओ. इंडस्ट्रीज के अतुल दत्ता एसीसी हेड एचआर दिनेश पाठक महाप्रबंधक एवरस्ट सनी खण्डूजा एवरस्ट एचआर हेड विवेक कपूर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों में श्रीराम सोनी विवेक सिंह बघेल जगदीश गुप्ता प्रमोद सोनी एवं शिवगोपाल की उपस्थिति रही। साथ ही श्रीमती रचना मनीष नवेत श्रीमती अनीता राजमन कोल श्रीमती विनिता कोल श्रीमती शांति यादव श्रीमती अनीता सेन श्रीमती रिजवाना सद्दाम खान सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।नवनियुक्त पार्षदों में सुनीता मोंगिया किरण बर्मन, शोभा सोनी एवं अरुण गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और विशेष बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा नगर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया गया।

5 hrs ago
user_Pawan Shrivastava
Pawan Shrivastava
Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago
5acd8b32-6160-48d4-8d20-7fd15bf023b9

कैमोर नगर परिषद में लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न,विधायक ने करोड़ों की सौगात दी *कैमोर नगर परिषद में लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न,विधायक ने करोड़ों की सौगात दी* *नेता बहुत आते जाते है किन्तु संजू भैया जैसा कोई नही वह सिर्फ विधायक नही परिवार का हिस्सा है... पलक ग्रोवर* विजयराघवगढ़ विधानसभा छेत्र अंतर्गत कैमोर नगर परिषद द्वारा आयोजित लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम गुरुवार को भावविभोर वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में नगर विकास से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान फाउण्डेशन निर्माण कार्यों के साथ मुख्य सड़क चौड़ीकरण सौंदर्यीकरण सीसी रोड निर्माण नाली निर्माण एवं मरम्मत जैसे कार्यों की सौगात दी गई। लोकार्पण कार्य लगभग 15 लाख रुपए तथा भूमिपूजन कार्य लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से किए जाने की जानकारी दी गई।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन एवं भगवान हनुमान की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात बजरंग बाल रामायण सेवा समाज कटनी के कलाकारों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।मंचासीन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का स्वागत सभी गणमान्य नागरिकों

bedf17f5-9b60-427a-b67d-b73b6167463d

द्वारा भव्य रूप से किया गया। प्रमुख रूप से मनीष नावेद ने हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए विधायक को विशाल गदा भेंट की। वहीं कैमोर के युवाओं ने मिलकर पुष्पों से बनी विशाल माला पहनाकर उनका आत्मीय सम्मान किया जिससे पूरा माहौल उत्साह और श्रद्धा से भर उठा।नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर का विकास उनके द्वारा नहीं बल्कि उनके मार्गदर्शक विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के नेतृत्व में संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे केवल उस विकास श्रृंखला को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं। पलक नमीत ग्रोवर ने भावुक होते हुए कहा कि संजू भैया हम सभी के लिए परिवार के सदस्य जैसे हैं किसी के भाई तो किसी के बेटे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विधायक स्वयं को जनसेवक मानते हैं और जनता की सेवा को सर्वोपरि रखते हैं। अपने संबोधन में नगर परिषद अध्यक्ष ने परिषद की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए नगर परिषद द्वारा टोल नंबर के साथ एम्बुलेंस सेवा भी संचालित की जा रही है।पलक नमीत ग्रोवर के उद्बोधन से भावविभोर विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि कैमोर नगर की

5b3bbe4c-85c8-4cd2-ae14-9d381f16d4f9

तस्वीर अब पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब यहां सूनापन दिखाई देता था किन्तु पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा और वर्तमान अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर के प्रयासों से नगर आज सुसज्जित और विकसित हो चुका है। उन्होंने एसीसी मैनेजमेंट द्वारा मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा नगर विकास हेतु प्रस्तुत करोड़ों की मांगों को स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की।विधायक ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव से पूर्व वे स्वयं क्षेत्र का सर्वे करेंगे और जनता की सहमति मिलने पर ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधायक का पद कमाई का माध्यम नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है। उनके इस वक्तव्य पर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार समर्थन व्यक्त किया।वहीं नगर परिषद उपाध्यक्ष संतोष केवट ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्र में कई नेता हैं लेकिन सच्चे जनसेवक के रूप में संजय सत्येंद्र पाठक ही सामने आते हैं, जो अपना समय संसाधन और समर्पण जनता के लिए समर्पित करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कोई भी दिग्गज मैदान में आए जीत अंततः संजय सत्येंद्र पाठक की ही होगी।कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर उपाध्यक्ष संतोष

केवट मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष परते जिला उपाध्यक्ष सुनीता दाहिया मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा की भी उपस्थिति रही। इसके अलावा जनपद पंचायत अध्यक्ष संध्या कोल उपाध्यक्ष दादा उदयराज सिंह नगर परिषद विजयराघवगढ़ अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुवे, उपाध्यक्ष हरिओम अधिवक्ता बृम्हमूर्ती तिवारी डाक्टर शारदा साहू वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अंकुर ग्रोवर सहित कई गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।विशिष्ट अतिथियों में एसीसी सीमेंट एम.ओ. इंडस्ट्रीज के अतुल दत्ता एसीसी हेड एचआर दिनेश पाठक महाप्रबंधक एवरस्ट सनी खण्डूजा एवरस्ट एचआर हेड विवेक कपूर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों में श्रीराम सोनी विवेक सिंह बघेल जगदीश गुप्ता प्रमोद सोनी एवं शिवगोपाल की उपस्थिति रही। साथ ही श्रीमती रचना मनीष नवेत श्रीमती अनीता राजमन कोल श्रीमती विनिता कोल श्रीमती शांति यादव श्रीमती अनीता सेन श्रीमती रिजवाना सद्दाम खान सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।नवनियुक्त पार्षदों में सुनीता मोंगिया किरण बर्मन, शोभा सोनी एवं अरुण गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और विशेष बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा नगर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया गया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    3
    Post by RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    user_RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    Voice of people बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • वरिष्ठ अधिवक्ता का बड़ा आरोप? देखे पूरा वीडियो #sntnewspinch #adv #advocate #rti #righttoeducation
    1
    वरिष्ठ अधिवक्ता  का बड़ा आरोप?
देखे पूरा वीडियो 
#sntnewspinch #adv #advocate #rti #righttoeducation
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    2 hrs ago
  • ​सीधी-रीवा | मध्य भारत न्यूज़ ​प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान मानवीय संवेदनाएं उस वक्त तार-तार हो गईं, जब अपना घर बचाने के लिए महिलाएं अधिकारियों के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाती रहीं। मामला सीधी-रीवा क्षेत्र का है, जहां अतिक्रमण हटाने या खुदाई की कार्रवाई के दौरान छह परिवारों के आशियाने पर संकट गहरा गया है। ​मलबे में तब्दील हुई जीवन भर की पूंजी ​70 वर्षीय लक्ष्मीकांत द्विवेदी का दर्द किसी की भी आंखें नम कर सकता है। उन्होंने बताया कि कई बार आवेदन देने के बाद भी जब कार्रवाई नहीं रुकी, तो उन्होंने मजबूर होकर एसडीएम (SDM) के पैर पकड़ लिए। उन्होंने गुहार लगाई— "साहब! मेरा घर मत गिराइए, यही मेरा सब कुछ है।" लेकिन उनकी एक न सुनी गई और देखते ही देखते उनका घर मलबे के ढेर में बदल गया। ​असुरक्षित हुए मकान, कभी भी गिर सकते हैं ​मौके पर मौजूद महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि प्रशासन द्वारा चारों ओर खुदाई करवा दी गई है, जिससे बचे हुए मकान भी अब पूरी तरह असुरक्षित हो गए हैं। नींव कमजोर होने के कारण घरों के कभी भी गिरने का खतरा बना हुआ है, जिससे 6 परिवारों की जान जोखिम में है। ​"जहां कभी बच्चों की हंसी गूंजती थी, वहां अब सिर्फ धूल और सन्नाटा पसरा हुआ है।" — लक्ष्मीकांत द्विवेदी (पीड़ित) ​रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ, मध्य भारत न्यूज़
    1
    ​सीधी-रीवा | मध्य भारत न्यूज़
​प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान मानवीय संवेदनाएं उस वक्त तार-तार हो गईं, जब अपना घर बचाने के लिए महिलाएं अधिकारियों के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाती रहीं। मामला सीधी-रीवा क्षेत्र का है, जहां अतिक्रमण हटाने या खुदाई की कार्रवाई के दौरान छह परिवारों के आशियाने पर संकट गहरा गया है।
​मलबे में तब्दील हुई जीवन भर की पूंजी
​70 वर्षीय लक्ष्मीकांत द्विवेदी का दर्द किसी की भी आंखें नम कर सकता है। उन्होंने बताया कि कई बार आवेदन देने के बाद भी जब कार्रवाई नहीं रुकी, तो उन्होंने मजबूर होकर एसडीएम (SDM) के पैर पकड़ लिए। उन्होंने गुहार लगाई— "साहब! मेरा घर मत गिराइए, यही मेरा सब कुछ है।" लेकिन उनकी एक न सुनी गई और देखते ही देखते उनका घर मलबे के ढेर में बदल गया।
​असुरक्षित हुए मकान, कभी भी गिर सकते हैं
​मौके पर मौजूद महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि प्रशासन द्वारा चारों ओर खुदाई करवा दी गई है, जिससे बचे हुए मकान भी अब पूरी तरह असुरक्षित हो गए हैं। नींव कमजोर होने के कारण घरों के कभी भी गिरने का खतरा बना हुआ है, जिससे 6 परिवारों की जान जोखिम में है।
​"जहां कभी बच्चों की हंसी गूंजती थी, वहां अब सिर्फ धूल और सन्नाटा पसरा हुआ है।" — लक्ष्मीकांत द्विवेदी (पीड़ित)
​रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ, मध्य भारत न्यूज़
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • राजेन्द्र भारती के मामले में विधि सम्मत कार्रवाई: मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि दतिया से निर्वाचित विधायक श्री राजेन्द्र भारती को माननीय विशेष जिला न्यायालय, नई दिल्ली ने तीन वर्ष के कारावास एवं 1 लाख रूपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। इस आदेश के उपरांत माननीय सर्वोच्च न्यायालय के 10 जुलाई, 2013 के आदेश का पालन करते हुए श्री राजेन्द्र भारती की सदस्यता 2 अप्रैल, 2026 से शून्य कर दी गई है। इस आदेश का पालन करते हुए विधानसभा सचिवालय ने एक स्थान रिक्त होने का गजट नोटिफिकेशन जारी किया है।लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8 (3) का प्रावधान है कि यदि किसी व्यक्ति का दोषसिद्ध होने पर दो वर्ष या उससे अधिक की कारावास की सजा दी जाती है, तो वह दोषसिद्धि की तिथि से ही अयोग्य हो जाता है। श्री राजेंद्र भारती के मामले में 3 वर्ष की सजा होने से यह प्रावधान पूरी तरह लागू होता है तथा विधायक की सीट स्वतः रिक्त हो जाती है। अत: यह कार्रवाई विधि सम्मत हुई है। यह पहला मामला नहीं है जब यह कार्रवाई हुई है। पूर्व में भी श्रीमती आशा रानी सिंह की सदस्यता उन्हें 10 वर्ष की सज़ा होने पर इसी आधार समाप्त की गई थी। 2019 में प्रह्लाद लोधी की भी सदस्यता इसी प्रकार 2 वर्ष की सज़ा होने पर समाप्त की गई थी फिर वह हाई कोर्ट से स्थग्न ले आये थे तो उनकी सदस्यता बहाल की गई थी। एक प्रश्न के जवाब में श्री तोमर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के रूप में उन्होंने सदैव दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर कार्य किया है। विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री अरविंद शर्मा गुरुवार रात दिल्ली से लौटे थे। वे गुरुवार रात को आवश्यक शासकीय कार्य करने के लिए सचिवालय आए थे। साथ में उनका स्टाफ भी था। रविवार 5 अप्रैल को विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माननीय यज्ञदत्त शर्मा जी की जयंतीú समारोपूर्वक मनाई जाना है। शुक्रवार 3 अप्रैल को गुड फ्राडडे तथा 4 अप्रैल को शनिवार का अवकाश है। इस कारण सचिवालय 5 अप्रैल के आयोजन की तैयारी कर रहा था। श्री तोमर ने कहा कि अदालत के आदेश का पालन किया गया है। आगे भी न्यायालय जैसा निर्णय देगा हम वैसा पालन करेंगे।
    1
    राजेन्द्र भारती के मामले में विधि सम्मत कार्रवाई: मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर
मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि दतिया से निर्वाचित विधायक श्री राजेन्द्र भारती को माननीय विशेष जिला न्यायालय, नई दिल्ली ने तीन वर्ष के कारावास एवं 1 लाख रूपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। इस आदेश के उपरांत माननीय सर्वोच्च न्यायालय के 10 जुलाई, 2013 के आदेश का पालन करते हुए श्री राजेन्द्र भारती की सदस्यता 2 अप्रैल, 2026 से शून्य कर दी गई है। इस आदेश का पालन करते हुए विधानसभा सचिवालय ने एक स्थान रिक्त होने का गजट नोटिफिकेशन जारी किया है।लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8 (3) का प्रावधान है कि यदि किसी व्यक्ति का दोषसिद्ध होने पर दो वर्ष या उससे अधिक की कारावास की सजा दी जाती है, तो वह दोषसिद्धि की तिथि से ही अयोग्य हो जाता है। श्री राजेंद्र भारती के मामले में 3 वर्ष की सजा होने से यह प्रावधान पूरी तरह लागू होता है तथा विधायक की सीट स्वतः रिक्त हो जाती है। अत: यह कार्रवाई विधि सम्मत हुई है। यह पहला मामला नहीं है जब यह कार्रवाई हुई है। पूर्व में भी श्रीमती आशा रानी सिंह की सदस्यता उन्हें 10 वर्ष की सज़ा होने पर इसी आधार समाप्त की गई थी। 2019 में प्रह्लाद लोधी की भी सदस्यता इसी प्रकार 2 वर्ष की सज़ा होने पर समाप्त की गई थी फिर वह हाई कोर्ट से स्थग्न ले आये थे तो उनकी सदस्यता बहाल की गई थी।
एक प्रश्न के जवाब में श्री तोमर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के रूप में उन्होंने सदैव दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर कार्य किया है।  विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री अरविंद शर्मा गुरुवार रात दिल्ली से लौटे थे। वे गुरुवार रात को आवश्यक शासकीय कार्य करने के लिए सचिवालय आए थे। साथ में उनका स्टाफ भी था। रविवार 5 अप्रैल को विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माननीय यज्ञदत्त शर्मा जी की जयंतीú समारोपूर्वक मनाई जाना है। शुक्रवार 3 अप्रैल को गुड फ्राडडे तथा 4 अप्रैल को शनिवार का अवकाश है। इस कारण सचिवालय 5 अप्रैल के आयोजन की तैयारी कर रहा था। 
श्री तोमर ने कहा कि अदालत के आदेश का पालन किया गया है। आगे भी न्यायालय जैसा निर्णय देगा हम वैसा पालन करेंगे।
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • नौरोजाबाद में नल-जल योजना में बड़ा घोटाला! करोड़ों की योजना में भ्रष्टाचार का खेल, शिकायतों के बाद भी नहीं हुई जांच करोड़ों की योजना में भ्रष्टाचार का खेल जांच की मांग! नगर परिषद नौरोजाबाद में संचालित मुख्यमंत्री नल-जल योजना में भारी अनियमितताओं और संभावित भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही हैं कि योजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने, सड़क खुदाई, निर्माण कार्य एवं सामग्री के उपयोग में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है, जिससे शासन की करोड़ों रुपये की योजना पर सवाल खड़े हो गए हैं। सीएमओ, इंजीनियर और ठेकेदार पर मिलीभगत के आरोप नगरवासियों का आरोप है कि नगर परिषद नौरोजाबाद के जिम्मेदार अधिकारी, सीएमओ, इंजीनियर एवं ठेकेदार के बीच मिलीभगत के चलते कार्य मनमाने तरीके से किया जा रहा है। बिना तकनीकी मानकों और नियमों का पालन किए पाइपलाइन बिछाई जा रही है, जिससे भविष्य में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की संभावना बनी हुई है। नई और पुरानी सड़कों को खोदकर डाली जा रही पाइपलाइन, योजना पर खतरा डिंडोरी रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर पाइपलाइन डालने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, डिंडोरी रोड का निर्माण कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले ही जुहिला नदी से लाई गई मुख्य सप्लाई पाइपलाइन बिछा दी गई है। ऐसे में जब सड़क का निर्माण होगा, तो पाइपलाइन को निकालना पड़ेगा या उसके क्षतिग्रस्त होने की पूरी संभावना बनी हुई है। इससे स्पष्ट है कि कार्य बिना उचित योजना और तकनीकी मानकों के किया जा रहा है, जिससे शासन की योजना को नुकसान पहुंच सकता है। शासन के पैसे खुलेआम दरुपयोग जिम्मेदार मौन  नगर के अंदर भी कई स्थानों पर नई और पुरानी सड़कों को खोदकर पाइपलाइन डाली गई है और लगातार डाली जा रही है, जिससे सड़कों की स्थिति खराब हो रही है। नगर परिषद नौरोजाबाद जाने वाले मुख्य मार्ग को भी बीच सड़क से खोदकर पाइपलाइन बिछाई गई है, जो नियमों के विपरीत प्रतीत होता है। इस प्रकार के कार्यों से आम जनता को भारी परेशानी हो रही है और शासन के धन का भी दुरुपयोग हो रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा — ठेकेदार या जिम्मेदार अधिकारी? जबकि नियमानुसार पहले पाइपलाइन बिछाकर उसके बाद सड़क निर्माण होना चाहिए। इसके उलट कार्य किए जाने से सड़कों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। बिना NOC के सड़क खुदाई, नियमों की खुली अनदेखी स्थानीय निवासी देवेंद्र प्यासी का कहना है कि राज्य मार्ग (हिंडोरी रोड) पर बिना सक्षम प्राधिकारी से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लिए ही सड़क को जगह-जगह तोड़कर पाइपलाइन डाली जा रही है, जो नियमों के विपरीत है। इस संबंध में उनके द्वारा लिखित शिकायत भी की गई है, लेकिन अब तक न जांच हुई और न ही कोई कार्रवाई, जिससे जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं इसी तरह SECL जुहिला क्षेत्र नौरोजाबाद से भी  बिना कोई NOC लिए नगर परिषद नौरोजाबाद दौरा निर्माण कार्य और नल जल योजना का कम चल रहा है। शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार मौन इस पूरे मामले को लेकर संबंधित विभाग और अधिकारियों को अलग-अलग शिकायत आवेदन भी सौंपे गए हैं। पहला आवेदन नगर परिषद नौरोजाबाद के मुख्य नगर परिषद अधिकारी को दिया गया, जिसमें वर्ष 2016 से अधूरी पड़ी नल-जल योजना, गुणवत्ताहीन कार्य, बार-बार सड़कों की खुदाई, पाइपलाइन की खराब गुणवत्ता एवं आम नागरिकों को हो रही परेशानियों का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। दूसरा आवेदन एम.पी.आर.डी.सी. (MPRDC) को दिया गया, जिसमें डिंडोरी राज्य मार्ग (हिंडोरी हाईवे) को बिना अनुमति एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र के क्षतिग्रस्त कर पाइपलाइन बिछाने की शिकायत की गई है। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि सड़क को जगह-जगह तोड़कर अव्यवस्थित तरीके से पाइपलाइन डाली जा रही है, जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। पाइप उखाड़कर ले गए कर्मचारी, पानी को तरसे लोग नगर के कृष्णा कॉलोनी एवं वार्ड क्रमांक 03 में बिछाई गई पाइपलाइन को ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा उखाड़कर ले जाने के आरोप भी सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही गड्ढा खोदकर पाइपलाइन कनेक्शन दिया गया था, लेकिन बाद में कर्मचारी आकर उसी पाइप को उखाड़कर ले गए।लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही ठेकेदार को खुली छूट दे रहे हैं, तो आम जनता की परेशानी स्वाभाविक है। सवाल यह भी उठता है कि जिन घरों में कनेक्शन दिया गया था, उन्हें किस आदेश और नियम के तहत हटाया गया? भीषण गर्मी में लोगों को पानी से वंचित करना बेहद गंभीर मामला है नल तो लगा हुआ है लेकिन जल के लिए तरस रहे नगरवासी जल्दी पाइप लाइन जोड़ने की मांग कर रहे है और जिम्मेदार ठेकदार और उसके कर्मचारी के ऊपर कार्यवाही की वार्ड वासी मांग कर रहा है  सीएम हेल्पलाइन 181 में भी शिकायत दर्ज मामले की गंभीरता को देखते हुए नागरिकों ने मध्य प्रदेश सरकार की सीएम हेल्पलाइन 181 में भी शिकायत दर्ज कराई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इन बिंदुओं पर जांच की मांग नगरवासियों ने मांग की है कि पाइपलाइन में उपयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता जांची जाए, किस वार्ड में कितने कनेक्शन दिए गए, इसका सत्यापन किया जाए, उपयोग की गई सामग्री और खर्च की जांच हो, सड़क खुदाई एवं निर्माण कार्य की तकनीकी जांच हो, ठेकेदार के बिल भुगतान एवं वित्तीय अनियमितताओं की जांच की जाए। जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग रवासियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर अधिकारी, इंजीनियर एवं ठेकेदार के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि पूर्व में भी शिकायतें की गईं और पानी टंकी में लीकेज जैसी समस्याएं सामने आईं, लेकिन उसके बाद भी न ठेकेदार पर कोई कार्रवाई हुई और न ही उसे ब्लैकलिस्ट किया गया। इससे साफ प्रतीत होता है कि सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारी इस ओर गंभीर नहीं हैं। वही लोगों ने जिला प्रशासन और मध्य प्रदेश शासन द्वारा एक उच्चस्तरीय टीम गठित कर पूरे कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए, जिसमें टेंडर प्रक्रिया, बिल भुगतान, पाइपलाइन बिछाने का कार्य, उपयोग की गई सामग्री एवं गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
    1
    नौरोजाबाद में नल-जल योजना में बड़ा घोटाला! करोड़ों की योजना में भ्रष्टाचार का खेल, शिकायतों के बाद भी नहीं हुई जांच
करोड़ों की योजना में भ्रष्टाचार का खेल जांच की मांग!
नगर परिषद नौरोजाबाद में संचालित मुख्यमंत्री नल-जल योजना में भारी अनियमितताओं और संभावित भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही हैं कि योजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने, सड़क खुदाई, निर्माण कार्य एवं सामग्री के उपयोग में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है, जिससे शासन की करोड़ों रुपये की योजना पर सवाल खड़े हो गए हैं।
सीएमओ, इंजीनियर और ठेकेदार पर मिलीभगत के आरोप
नगरवासियों का आरोप है कि नगर परिषद नौरोजाबाद के जिम्मेदार अधिकारी, सीएमओ, इंजीनियर एवं ठेकेदार के बीच मिलीभगत के चलते कार्य मनमाने तरीके से किया जा रहा है। बिना तकनीकी मानकों और नियमों का पालन किए पाइपलाइन बिछाई जा रही है, जिससे भविष्य में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की संभावना बनी हुई है।
नई और पुरानी सड़कों को खोदकर डाली जा रही पाइपलाइन, योजना पर खतरा
डिंडोरी रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर पाइपलाइन डालने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, डिंडोरी रोड का निर्माण कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले ही जुहिला नदी से लाई गई मुख्य सप्लाई पाइपलाइन बिछा दी गई है। ऐसे में जब सड़क का निर्माण होगा, तो पाइपलाइन को निकालना पड़ेगा या उसके क्षतिग्रस्त होने की पूरी संभावना बनी हुई है। इससे स्पष्ट है कि कार्य बिना उचित योजना और तकनीकी मानकों के किया जा रहा है, जिससे शासन की योजना को नुकसान पहुंच सकता है।
शासन के पैसे खुलेआम दरुपयोग जिम्मेदार मौन 
नगर के अंदर भी कई स्थानों पर नई और पुरानी सड़कों को खोदकर पाइपलाइन डाली गई है और लगातार डाली जा रही है, जिससे सड़कों की स्थिति खराब हो रही है। नगर परिषद नौरोजाबाद जाने वाले मुख्य मार्ग को भी बीच सड़क से खोदकर पाइपलाइन बिछाई गई है, जो नियमों के विपरीत प्रतीत होता है। इस प्रकार के कार्यों से आम जनता को भारी परेशानी हो रही है और शासन के धन का भी दुरुपयोग हो रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा — ठेकेदार या जिम्मेदार अधिकारी?
जबकि नियमानुसार पहले पाइपलाइन बिछाकर उसके बाद सड़क निर्माण होना चाहिए। इसके उलट कार्य किए जाने से सड़कों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है।
बिना NOC के सड़क खुदाई, नियमों की खुली अनदेखी
स्थानीय निवासी देवेंद्र प्यासी का कहना है कि राज्य मार्ग (हिंडोरी रोड) पर बिना सक्षम प्राधिकारी से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लिए ही सड़क को जगह-जगह तोड़कर पाइपलाइन डाली जा रही है, जो नियमों के विपरीत है। इस संबंध में उनके द्वारा लिखित शिकायत भी की गई है, लेकिन अब तक न जांच हुई और न ही कोई कार्रवाई, जिससे जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं इसी तरह SECL जुहिला क्षेत्र नौरोजाबाद से भी  बिना कोई NOC लिए नगर परिषद नौरोजाबाद दौरा निर्माण कार्य और नल जल योजना का कम चल रहा है।
शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार मौन
इस पूरे मामले को लेकर संबंधित विभाग और अधिकारियों को अलग-अलग शिकायत आवेदन भी सौंपे गए हैं। पहला आवेदन नगर परिषद नौरोजाबाद के मुख्य नगर परिषद अधिकारी को दिया गया, जिसमें वर्ष 2016 से अधूरी पड़ी नल-जल योजना, गुणवत्ताहीन कार्य, बार-बार सड़कों की खुदाई, पाइपलाइन की खराब गुणवत्ता एवं आम नागरिकों को हो रही परेशानियों का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। दूसरा आवेदन एम.पी.आर.डी.सी. (MPRDC) को दिया गया, जिसमें डिंडोरी राज्य मार्ग (हिंडोरी हाईवे) को बिना अनुमति एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र के क्षतिग्रस्त कर पाइपलाइन बिछाने की शिकायत की गई है। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि सड़क को जगह-जगह तोड़कर अव्यवस्थित तरीके से पाइपलाइन डाली जा रही है, जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।
पाइप उखाड़कर ले गए कर्मचारी, पानी को तरसे लोग
नगर के कृष्णा कॉलोनी एवं वार्ड क्रमांक 03 में बिछाई गई पाइपलाइन को ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा उखाड़कर ले जाने के आरोप भी सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही गड्ढा खोदकर पाइपलाइन कनेक्शन दिया गया था, लेकिन बाद में कर्मचारी आकर उसी पाइप को उखाड़कर ले गए।लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही ठेकेदार को खुली छूट दे रहे हैं, तो आम जनता की परेशानी स्वाभाविक है। सवाल यह भी उठता है कि जिन घरों में कनेक्शन दिया गया था, उन्हें किस आदेश और नियम के तहत हटाया गया? भीषण गर्मी में लोगों को पानी से वंचित करना बेहद गंभीर मामला है नल तो लगा हुआ है लेकिन जल के लिए तरस रहे नगरवासी जल्दी पाइप लाइन जोड़ने की मांग कर रहे है और जिम्मेदार ठेकदार और उसके कर्मचारी के ऊपर कार्यवाही की वार्ड वासी मांग कर रहा है 
सीएम हेल्पलाइन 181 में भी शिकायत दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए नागरिकों ने मध्य प्रदेश सरकार की सीएम हेल्पलाइन 181 में भी शिकायत दर्ज कराई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
इन बिंदुओं पर जांच की मांग
नगरवासियों ने मांग की है कि पाइपलाइन में उपयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता जांची जाए, किस वार्ड में कितने कनेक्शन दिए गए, इसका सत्यापन किया जाए, उपयोग की गई सामग्री और खर्च की जांच हो, सड़क खुदाई एवं निर्माण कार्य की तकनीकी जांच हो, ठेकेदार के बिल भुगतान एवं वित्तीय अनियमितताओं की जांच की जाए।
जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग
रवासियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर अधिकारी, इंजीनियर एवं ठेकेदार के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि पूर्व में भी शिकायतें की गईं और पानी टंकी में लीकेज जैसी समस्याएं सामने आईं, लेकिन उसके बाद भी न ठेकेदार पर कोई कार्रवाई हुई और न ही उसे ब्लैकलिस्ट किया गया। इससे साफ प्रतीत होता है कि सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारी इस ओर गंभीर नहीं हैं। वही लोगों ने जिला प्रशासन और मध्य प्रदेश शासन द्वारा एक उच्चस्तरीय टीम गठित कर पूरे कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए, जिसमें टेंडर प्रक्रिया, बिल भुगतान, पाइपलाइन बिछाने का कार्य, उपयोग की गई सामग्री एवं गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    पत्रकार बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सभी दमोह जिले के पत्रकारों से निवेदन है कि अब इन्हें न्याय दिलाने की कृपा करे दमोह जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम रियाना में हुई मारपीट की घटना अब तूल पकड़ती जा रही है। इस मामले में पीड़ित महिला का एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें वह एक पत्रकार से बातचीत करते हुए अपनी आपबीती सुनाती नजर आ रही हैं। ऑडियो में पीड़िता ने साफ तौर पर आरोप लगाया है कि उनके साथ मारपीट हुई, लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई और एफआईआर दर्ज करने के बजाय केवल एनसीआर दर्ज कर मामला टाल दिया। साथ ही, उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर भय का माहौल होने की बात भी कही है। पीड़ित महिला ने ऑडियो के माध्यम से न्याय की गुहार लगाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह ऑडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है और अब प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब बड़ा सवाल: क्या पीड़ित महिला को मिलेगा न्याय? क्या प्रशासन करेगा निष्पक्ष कार्रवाई? इस पूरे मामले पर अब सबकी नजरें टिकी हुई हैं। #BreakingUpdate #viralaudio #damonsalvatore #DamohNews #BreakingUpdate #ViralAudio #JusticeForVictim #MPPolice #Battyagarh #CrimeNews #damohne Collector Office Damoh Damoh Police
    1
    सभी दमोह जिले के पत्रकारों से निवेदन है कि अब इन्हें न्याय दिलाने की कृपा करे 
दमोह जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम रियाना में हुई मारपीट की घटना अब तूल पकड़ती जा रही है। इस मामले में पीड़ित महिला का एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें वह एक पत्रकार से बातचीत करते हुए अपनी आपबीती सुनाती नजर आ रही हैं।
ऑडियो में पीड़िता ने साफ तौर पर आरोप लगाया है कि उनके साथ मारपीट हुई, लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई और एफआईआर दर्ज करने के बजाय केवल एनसीआर दर्ज कर मामला टाल दिया। साथ ही, उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर भय का माहौल होने की बात भी कही है।
पीड़ित महिला ने ऑडियो के माध्यम से न्याय की गुहार लगाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
यह ऑडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है और अब प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
अब बड़ा सवाल:
क्या पीड़ित महिला को मिलेगा न्याय?
क्या प्रशासन करेगा निष्पक्ष कार्रवाई?
इस पूरे मामले पर अब सबकी नजरें टिकी हुई हैं। #BreakingUpdate #viralaudio #damonsalvatore 
#DamohNews #BreakingUpdate #ViralAudio #JusticeForVictim #MPPolice #Battyagarh #CrimeNews #damohne Collector Office Damoh Damoh Police
    user_अरविंद सिंह लोधी
    अरविंद सिंह लोधी
    News Anchor जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • **घंटाघर क्षेत्र में मंदिर के सामने शराब दुकान का विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन** कटनी। शहर के घंटाघर क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर के ठीक सामने संचालित हो रही शराब दुकान को लेकर स्थानीय नागरिकों और व्यापारी वर्ग में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस संबंध में आज दिनांक 31 मार्च 2026 को जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर महोदय के समक्ष शिकायत आवेदन प्रस्तुत कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उक्त शराब दुकान मंदिर के बेहद नजदीक संचालित हो रही है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। आरोप है कि कई लोग मंदिर के सामने ही बैठकर शराब का सेवन करते हैं और वहीं शराब की बोतलें व चकना के खाली पैकेट फेंक कर चले जाते हैं। इससे मंदिर में पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शराब दुकान से लगभग 10 फुट की दूरी पर श्री हनुमान जी का मंदिर, 40 फुट की दूरी पर मां काली जी का मंदिर एवं लगभग 35 मीटर की दूरी पर खेर माता मंदिर स्थित है। ऐसे धार्मिक क्षेत्र में शराब की दुकान होने से महिलाओं, बच्चों और राहगीरों को काफी असुविधा हो रही है। व्यापारी वर्ग का कहना है कि सुबह से लेकर रात तक यहां शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। कई बार शराब के नशे में लोग गाली-गलौज करते हैं और कांच की बोतलें फोड़ देते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर स्कूली बच्चों और महिलाओं को यहां से गुजरने में परेशानी होती है। आमजन और व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस स्थान पर शराब दुकान का संचालन जारी रहा या दोबारा अनुमति दी गई, तो वे इसके खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर रोड जाम भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित घटना या दुर्घटना की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। फिलहाल, नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति और धार्मिक वातावरण बना रहे।
    1
    **घंटाघर क्षेत्र में मंदिर के सामने शराब दुकान का विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन**
कटनी। शहर के घंटाघर क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर के ठीक सामने संचालित हो रही शराब दुकान को लेकर स्थानीय नागरिकों और व्यापारी वर्ग में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस संबंध में आज दिनांक 31 मार्च 2026 को जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर महोदय के समक्ष शिकायत आवेदन प्रस्तुत कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उक्त शराब दुकान मंदिर के बेहद नजदीक संचालित हो रही है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। आरोप है कि कई लोग मंदिर के सामने ही बैठकर शराब का सेवन करते हैं और वहीं शराब की बोतलें व चकना के खाली पैकेट फेंक कर चले जाते हैं। इससे मंदिर में पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शराब दुकान से लगभग 10 फुट की दूरी पर श्री हनुमान जी का मंदिर, 40 फुट की दूरी पर मां काली जी का मंदिर एवं लगभग 35 मीटर की दूरी पर खेर माता मंदिर स्थित है। ऐसे धार्मिक क्षेत्र में शराब की दुकान होने से महिलाओं, बच्चों और राहगीरों को काफी असुविधा हो रही है।
व्यापारी वर्ग का कहना है कि सुबह से लेकर रात तक यहां शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। कई बार शराब के नशे में लोग गाली-गलौज करते हैं और कांच की बोतलें फोड़ देते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर स्कूली बच्चों और महिलाओं को यहां से गुजरने में परेशानी होती है।
आमजन और व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस स्थान पर शराब दुकान का संचालन जारी रहा या दोबारा अनुमति दी गई, तो वे इसके खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर रोड जाम भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित घटना या दुर्घटना की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
फिलहाल, नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति और धार्मिक वातावरण बना रहे।
    user_Pawan Shrivastava
    Pawan Shrivastava
    Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आम आदमी पार्टी (AAP) ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उप-नेता (Deputy Leader) पद से हटा दिया है। उसके बाद उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा Silenced, not defeated My message to the ‘aam aadmi’ — खामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं हूँ ‘आम आदमी’ को मेरे संदेश #sntnewspinch #new #RaghavChadha #aamaadm
    1
    आम आदमी पार्टी (AAP) ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उप-नेता (Deputy Leader) पद से हटा दिया है।
उसके बाद उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा 
Silenced, not defeated My message to the ‘aam aadmi’ — खामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं हूँ ‘आम आदमी’ को मेरे संदेश
#sntnewspinch  #new #RaghavChadha #aamaadm
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    22 hrs ago
  • Post by Neeraj Ravi
    1
    Post by Neeraj Ravi
    user_Neeraj Ravi
    Neeraj Ravi
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.