*ब्राह्मण समाज की चेतावनी: मांगे नहीं मानी गईं तो होगा बड़ा आंदोलन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन* रिपोर्टर हेमंत भार्गव करैरा। समस्त ब्राह्मण समाज करैरा द्वारा समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो समाज को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। समाज ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी वर्ग विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और न्याय की स्थापना है। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज को योजनाबद्ध तरीके से बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। समाज का कहना है कि कुछ संगठनों और व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से एक वर्ग विशेष को निशाना बनाकर गलत प्रचार किया जा रहा है, जिससे समाज में बैमनुष्यता फैल रही है। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को अवगत कराया कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा देश और समाज के हित में कार्य किया है। शिक्षा, संस्कृति, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता में समाज की भूमिका ऐतिहासिक रही है। इसके बावजूद आज समाज को अपमानित करने और झूठे आरोप लगाने की प्रवृत्ति चिंताजनक है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा कानून का उल्लंघन किया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनन कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन पूरे समाज को कटघरे में खड़ा करना न केवल अनुचित है, बल्कि सामाजिक सौहार्द के लिए भी घातक है। समाज ने प्रशासन से मांग की है कि *सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे आपत्तिजनक और भ्रामक संदेशों पर सख्त निगरानी रखी जाए* समाज विशेष के खिलाफ नफरत फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। *शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन निष्पक्ष भूमिका निभाए* ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि प्रशासन ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो ब्राह्मण समाज चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। समाज के लोगों ने यह भी स्पष्ट किया कि वे संविधान और कानून एंव भाई चारे में पूर्ण विश्वास रखते हैं, लेकिन सम्मान और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना उनका अधिकार है और यदि आवश्यक हुआ तो वे लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेंगे। प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन के बाद अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन समाज की मांगों को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या समय रहते कार्रवाई कर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की दिशा में कदम उठाए जाते हैं या नहीं। ****** ब्राह्मण समाज अध्यक्ष करेरा श्री राजेश दुबे (भोला महाराज)
*ब्राह्मण समाज की चेतावनी: मांगे नहीं मानी गईं तो होगा बड़ा आंदोलन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन* रिपोर्टर हेमंत भार्गव करैरा। समस्त ब्राह्मण समाज करैरा द्वारा समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो समाज को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। समाज ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी वर्ग विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और न्याय की स्थापना है। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज को योजनाबद्ध तरीके से बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। समाज का कहना है कि कुछ संगठनों और व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से एक वर्ग विशेष को निशाना बनाकर गलत प्रचार किया जा रहा है, जिससे समाज में बैमनुष्यता फैल रही है। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को अवगत कराया कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा देश और समाज के हित में कार्य किया है। शिक्षा, संस्कृति, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता में समाज की भूमिका ऐतिहासिक रही है। इसके बावजूद आज समाज को अपमानित करने और झूठे आरोप लगाने की प्रवृत्ति चिंताजनक है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा कानून का उल्लंघन किया जाता
है, तो उसके खिलाफ कानूनन कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन पूरे समाज को कटघरे में खड़ा करना न केवल अनुचित है, बल्कि सामाजिक सौहार्द के लिए भी घातक है। समाज ने प्रशासन से मांग की है कि *सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे आपत्तिजनक और भ्रामक संदेशों पर सख्त निगरानी रखी जाए* समाज विशेष के खिलाफ नफरत फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। *शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन निष्पक्ष भूमिका निभाए* ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि प्रशासन ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो ब्राह्मण समाज चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। समाज के लोगों ने यह भी स्पष्ट किया कि वे संविधान और कानून एंव भाई चारे में पूर्ण विश्वास रखते हैं, लेकिन सम्मान और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना उनका अधिकार है और यदि आवश्यक हुआ तो वे लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेंगे। प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन के बाद अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन समाज की मांगों को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या समय रहते कार्रवाई कर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की दिशा में कदम उठाए जाते हैं या नहीं। ****** ब्राह्मण समाज अध्यक्ष करेरा श्री राजेश दुबे (भोला महाराज)
- पहली बार नगर परिषद ने अपनी स्थाई संपत्ति बनाने के लिए आज नगर में दुकान निर्माण के लिए भूमि पूजन कराया। पी एच ई ऑफिस के पास 18 दुकानों का निर्माण रूपये 64.40 लाख की लागत से किया जाएगा। जिससे नगर परिषद की आमदनी बढ़ेगी। नगर परिषद द्वारा प्रस्तावित दुकान निर्माण योजना का भूमिपूजन आज करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने किया भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष शारदा रावत, तहसीलदार कल्पना शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गोपाल कृष्ण गुप्ता, धनीराम यादव, नफीस खान, रामस्वरूप रावत, वार्ड पार्षद संजय नीखरा, आकाश नरवारे, निकिता, खेमराज कुशवाह सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- बबीना छावनी परिषद ने सख्ती के साथ हटाया अतिक्रमण दी सख्त हिदायत देखने हुएं कहां की अभी समझा रहे हैं आती क्रमण मत करो अब किया तो मुकद्दमा और चालान की बात होगी अब देखना है की अतिक्रमण अभियान कब तक जारी रहेगा या फिर बही पुराना रवैया रहेगा रिपोर्ट प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना झांसी1
- आज बबीना क्षेत्र में छावनी परिषद की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में मिला-जुला माहौल देखने को मिला। जहां एक ओर परिषद का दस्ता नियमानुसार सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने में जुटा रहा, वहीं कुछ व्यापारियों ने मौके पर विरोध दर्ज कराया।3
- झाँसी। रानीपुर कस्बे की पुरानी सब्जी मंडी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नगर पंचायत और प्रशासन की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर पहुंची। प्रशासन ने मंडी परिसर में अवैध रूप से संचालित की जा रही फलों की दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। प्रशासन का कहना है कि पुरानी सब्जी मंडी की भूमि पर नगर पंचायत द्वारा नया निर्माण प्रस्तावित है। इस स्थान पर छह दुकानों के साथ एक कार्यालय भवन का निर्माण किया जाना है। इसी उद्देश्य से करीब 40 दिन पूर्व दुकानदारों को नोटिस जारी कर नई सब्जी मंडी में दुकानें स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए थे। कार्रवाई से पहले एसडीएम न्यायिक यदुवीर सिंह ने दुकानदारों के साथ लगभग दो घंटे तक बैठक कर उन्हें समझाइश दी। प्रशासन की ओर से यह आश्वासन भी दिया गया कि सभी दुकानदारों को नई सब्जी मंडी में सुरक्षित एवं उचित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। बावजूद इसके निर्धारित समयसीमा में दुकानें नहीं हटाई गईं। इसके बाद नगर पंचायत कर्मियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या टकराव की स्थिति न बने। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई पूरी तरह नियमानुसार की गई है और आगे भी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।1
- *भव्य कलश शोभा यात्रा* कुठौंद : रंधीरपुर में 46 वा वार्षिकोत्सव ११ कुंडीय विशाल श्री रुद्र महायज्ञ श्रीमद् भगवत व रामकथा यज्ञ की भव्य कलश जल यात्रा निकाली गई ,"यज्ञचार्य जी अरुण दीक्षित सोनू महाराज ज्योतिषाचार्य पचोखरा भागवत कथा आप सभी को भागवताचार्य श्री श्री 1008 जगतगुरु महामंडलेश्वर बाल योगी श्री महंत ब्रह्म ऋषि श्री अमृतदास खाकी महाराज जगन्नाथपुरी हैदराबाद (उत्तर प्रदेश रत्न से सम्मानित) गुरु जी के मुखारविंद से कथा 12 बजे से 05 बजे तक सुनने को मिलेगी, प्रवचनकर्ता श्री श्री 1008 गणेशाचार्य महाराज गणेश पीठ नरसिंहगढ़ जबलपुर नासिक , श्री संत राजेंद्र दास महाराज मऊरानीपुर (झांसी) , विदेशी ज्योति पाण्डेय चित्रकूट धाम के मुखारविंद से प्रवचन 11 बजे से हरिइच्छा तक सुनने को मिलेंगे यज्ञ भागवत कथा के आयोजक- अध्यक्ष श्री हनुमांतलला समस्त क्षेत्रवासी, विशाल भंडारा दिनांक 13 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे से हरि इच्छा तक चलेगा ! पूर्व ब्लॉक प्रमुख, श्याम यादव (कुठौंद जिला पंचायत प्रत्याशी) मण्डल अध्यक्ष जनप्रिय पूजा शुक्ला नेता, दीपू त्रिपाठी (उगांव), प्रधान नरेंद्र महंत, दिनेश पंत, अवधेश सिंह राजावत, भगवान दुवे, सुरेंद्र दीक्षित, लाले महाराज, अनुरुद्ध सेंगर, बी पी यादव सहित सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्ति भक्तजन मौजूद रहे।3
- झाँसी। के.के. ग्रुप के तत्वावधान में सोमवार को झांसी के बड़ागांव गेट बाहर, बाबा का अटा के पास एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर अयोध्या धाम के संत वैदेही बल्लभ महाराज के मार्गदर्शन में शिव परिवार मंदिर की स्थापना, गौशाला तथा आश्रम के लिए चिन्हित भूमि पर विधि-विधान के साथ भूमि पूजन एवं हवन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण और भक्तिमय वातावरण ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान संत वैदेही बल्लभ महाराज ने कहा कि आश्रम और गौशाला केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि मानव सेवा, गौ-सेवा और संस्कार निर्माण के केंद्र होंगे, जहाँ समाज को धर्म, करुणा और सेवा का मार्ग दिखाया जाएगा। इस अवसर पर केके ग्रुप कल्याणकारी संस्था के संस्थापक नत्थू कुशवाहा, केकेजी ग्रुप के फाउंडर एवं समाजसेवी दिलीप पाण्डे, एडवोकेट हाजी जैद रिजवान मंसूरी, अनिल वर्मा, पंकज परासर सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में के.के.जी. के फाउंडर दिलीप पाण्डे ने अपने वक्तव्य में कहा, हमारा उद्देश्य केवल भवन निर्माण नहीं, बल्कि समाज में सेवा, संस्कार और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। वैदेही बल्लभ महाराज के सान्निध्य में यह आश्रम, गौशाला और मंदिर आने वाले समय में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए आश्रय व सेवा का केंद्र बनेगा। केके ग्रुप समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में आध्यात्मिक और सामाजिक संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है और ऐसे प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया तथा संत वैदेही बल्लभ महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाजसेवा, गौ-संरक्षण और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का सशक्त संदेश भी देकर गया।1
- पिछोर | राधापुर क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर की गई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद को घटना का कारण बताया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।1
- करैरा के ग्राम सिलानगर में झोपड़ी में सो रहे वीर सिंह आदिवासी की आकाशीय बिजली गिरने से हुई दर्दनाक मौत @हाइलाइट1
- दिनाँक 02.02.2026 को बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद जी की जयंती झाँसी जिले मे और विधानसभा स्तर पर मनाई गई। #JanAdhikarParty #गरीब_हो_या_धनवान_सब_की_शिक्षा_एक_समान #जिसकी_जितनी_जनसंख्या_उसकी_उतनी_हिस्सेदारी #BabuSinghKushwaha #PDA #highlights #jap #highlightseveryone #janadhikarpaartyuttarpradesh #highlight #PDA जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी गरीब हो या हो धनवान, सब की शिक्षा एक समान जन अधिकार पार्टी जिंदाबाद माननीय श्री बाबू सिंह कुशवाहा जिंदाबाद माननीया श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा जिंदाबाद #foryou #viralpost2026 #viralreel2026シ #nonfollowers #trending #Viralシ #facebookreelsviral #viralreelschallenge #election #jantakehit #instagramreels #viralnews #viralkhabar #uttarpradesh #india #newsinreel #news #bundelkhand #bundelkhandnews #viral #trending #reel #global #trend #viral #trendingnolw #explore #foryou #foryouonfacebook #reels #viralvideo #facebookreels1