logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*न्यूज़ ग्रुपों में आपत्तिजनक फोटो भेजने का मामला, अलीम ने SP कार्यालय में दी शिकायत!* नरसिंहपुर, 23 सितंबर 2026। जिले में WhatsApp के माध्यम से आपत्तिजनक फोटो और APK फाइल भेजे जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पायलट अलीम बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय नरसिंहपुर पहुंचे और शिकायत प्रस्तुत की। बताया गया है कि 22 सितंबर की रात अलीम के मोबाइल नंबर से कुछ WhatsApp नंबरों पर आपत्तिजनक फोटो के साथ एक APK फाइल भेजी गई। इन नंबरों में कुछ ऐसे WhatsApp न्यूज़ ग्रुप भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिनमें मीडियाकर्मी जुड़े हुए हैं। अलीम का कहना है कि उनके नंबर से उक्त सामग्री भेजे जाने की जानकारी सामने आने के बाद उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर यह पता लगाने की मांग की है कि उनके नंबर से यह सामग्री किस तरह और किसके द्वारा भेजी गई। मामले में पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर जांच किए जाने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि WhatsApp अकाउंट अथवा मोबाइल नंबर का उपयोग किस प्रकार हुआ और APK फाइल भेजने के पीछे कौन जिम्मेदार है। देखिए, पूरे मामले को लेकर पायलट अलीम ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर क्या कुछ कहा - पोलखोल से।

15 hrs ago
user_Polkholnewz
Polkholnewz
News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago

*न्यूज़ ग्रुपों में आपत्तिजनक फोटो भेजने का मामला, अलीम ने SP कार्यालय में दी शिकायत!* नरसिंहपुर, 23 सितंबर 2026। जिले में WhatsApp के माध्यम से आपत्तिजनक फोटो और APK फाइल भेजे जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पायलट अलीम बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय नरसिंहपुर पहुंचे और शिकायत प्रस्तुत की। बताया गया है कि 22 सितंबर की रात अलीम के मोबाइल नंबर से कुछ WhatsApp नंबरों पर आपत्तिजनक फोटो के साथ एक APK फाइल भेजी गई। इन नंबरों में कुछ ऐसे WhatsApp न्यूज़ ग्रुप भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिनमें मीडियाकर्मी जुड़े हुए हैं। अलीम का कहना है कि उनके नंबर से उक्त सामग्री भेजे जाने की जानकारी सामने आने के बाद उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर यह पता लगाने की मांग की है कि उनके नंबर से यह सामग्री किस तरह और किसके द्वारा भेजी गई। मामले में पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर जांच किए जाने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि WhatsApp अकाउंट अथवा मोबाइल नंबर का उपयोग किस प्रकार हुआ और APK फाइल भेजने के पीछे कौन जिम्मेदार है। देखिए, पूरे मामले को लेकर पायलट अलीम ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर क्या कुछ कहा - पोलखोल से।

  • user_User5224
    User5224
    Madhya Pradesh
    🙏
    10 hrs ago
  • user_User5224
    User5224
    Madhya Pradesh
    🙏
    10 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • kareli___नेवी_जवान_पर_चाकू_से_जानलेवा_हमला,_पुलिस_ने_2_आरोपियों_को_किया_गिरफ्तार___
    1
    kareli___नेवी_जवान_पर_चाकू_से_जानलेवा_हमला,_पुलिस_ने_2_आरोपियों_को_किया_गिरफ्तार___
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 💥 *बरमान के 50 से अधिक ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट* 💥 *40 साल से पट्टे की मांग, कलेक्टर से लगाई गुहार*
    1
    💥 *बरमान के 50 से अधिक ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट*

💥 *40 साल से पट्टे की मांग, कलेक्टर से लगाई गुहार*
    user_प्रदीप शर्मा करेली
    प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जबलपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट। स्काई इंडिया टीवी चैनल। *भगवान श्री विश्वकर्मा जी की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब* *जबलपुर। भगवान श्री विश्वकर्मा जी के पावन पूजन पर्व के अवसर पर श्री विश्वकर्मा महासंगठन, जबलपुर के तत्वावधान में भगवान श्री विश्वकर्मा जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में विश्वकर्मा समाज के साथ-साथ शहर के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की*। *इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा युवा महासंगठन ने भी बड़ी संख्या में युवाओं के साथ अपनी गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई। युवाओं की सहभागिता ने शोभायात्रा में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया तथा समाज की एकता एवं संगठन शक्ति का परिचय दिया*। *वहीं श्री विश्वकर्मा महिला महासंगठन की मातृशक्ति ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठजनों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। युवाओं का उत्साह, मातृशक्ति की सहभागिता और वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन इस भव्य आयोजन की विशेष पहचान रहा*। *कार्यक्रम में जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं PWD मंत्री माननीय श्री राकेश सिंह जी, जबलपुर क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री आशीष दुबे जी, पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री लखन घनघोरिया जी, JDA अध्यक्ष श्री संदीप जैन जी, JDA उपाध्यक्ष श्री प्रशांत केशरवानी जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर जी एवं जबलपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता तथा नगर निगम PWD विभाग के मंत्री श्री विवेक राम सोनकर जी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई*। *सभी जनप्रतिनिधियों ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी के दर्शन कर विश्वकर्मा समाज को पूजन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा समाज की उन्नति, एकता और समृद्धि की कामना की*मंदिर निर्माण के लिए ₹10 लाख की घोषणा* *इस अवसर पर माननीय श्री राकेश सिंह जी द्वारा जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भगवान श्री विश्वकर्मा जी के मंदिर निर्माण हेतु ₹10 लाख की राशि की घोषणा की गई। इस घोषणा का समाजजनों द्वारा हर्ष एवं उत्साह के साथ स्वागत किया गया*। *यह भव्य आयोजन विश्वकर्मा समाज की आस्था, एकता, संगठन शक्ति और युवा-मातृशक्ति की सहभागिता का शानदार उदाहरण बना*। *जय भगवान श्री विश्वकर्मा* *विश्वकर्मा समाज की एकता — समाज की शक्ति*
    1
    जबलपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट। स्काई इंडिया टीवी चैनल।               *भगवान श्री विश्वकर्मा जी की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब* 

*जबलपुर। भगवान श्री विश्वकर्मा जी के पावन पूजन पर्व के अवसर पर श्री विश्वकर्मा महासंगठन, जबलपुर के तत्वावधान में भगवान श्री विश्वकर्मा जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में विश्वकर्मा समाज के साथ-साथ शहर के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की*।

*इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा युवा महासंगठन ने भी बड़ी संख्या में युवाओं के साथ अपनी गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई। युवाओं की सहभागिता ने शोभायात्रा में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया तथा समाज की एकता एवं संगठन शक्ति का परिचय दिया*।

*वहीं श्री विश्वकर्मा महिला महासंगठन की मातृशक्ति ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठजनों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। युवाओं का उत्साह, मातृशक्ति की सहभागिता और वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन इस भव्य आयोजन की विशेष पहचान रहा*।

*कार्यक्रम में जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं PWD मंत्री माननीय श्री राकेश सिंह जी, जबलपुर क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री आशीष दुबे जी, पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री लखन घनघोरिया जी, JDA अध्यक्ष श्री संदीप जैन जी, JDA उपाध्यक्ष श्री प्रशांत केशरवानी जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर जी एवं जबलपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता तथा नगर निगम PWD विभाग के मंत्री श्री विवेक राम सोनकर जी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई*।

*सभी जनप्रतिनिधियों ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी के दर्शन कर विश्वकर्मा समाज को पूजन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा समाज की उन्नति, एकता और समृद्धि की कामना की*मंदिर निर्माण के लिए ₹10 लाख की घोषणा*

*इस अवसर पर माननीय श्री राकेश सिंह जी द्वारा जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भगवान श्री विश्वकर्मा जी के मंदिर निर्माण हेतु ₹10 लाख की राशि की घोषणा की गई। इस घोषणा का समाजजनों द्वारा हर्ष एवं उत्साह के साथ स्वागत किया गया*।

*यह भव्य आयोजन विश्वकर्मा समाज की आस्था, एकता, संगठन शक्ति और युवा-मातृशक्ति की सहभागिता का शानदार उदाहरण बना*।
*जय भगवान श्री विश्वकर्मा* 
 *विश्वकर्मा समाज की एकता — समाज की शक्ति*
    user_Satish Vishwakarma
    Satish Vishwakarma
    Photographer करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • शिव शक्ति गणेश मंडल ब्रह्मांड घाट बरमान नर्मदे हर जिंदगी भर
    1
    शिव शक्ति गणेश मंडल ब्रह्मांड घाट बरमान नर्मदे हर जिंदगी भर
    user_शंभू दयाल सेन
    शंभू दयाल सेन
    Narsimhapur, Narsinghpur•
    3 hrs ago
  • Post by News Chandra Shekher Sonu
    1
    Post by News Chandra Shekher Sonu
    user_News Chandra Shekher Sonu
    News Chandra Shekher Sonu
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *जगदम्बा कॉलोनी का पहुंच मार्ग अतिक्रमण की चपेट में, सड़क चौड़ीकरण की मांग; एम्बुलेंस-फायर ब्रिगेड की आवाजाही पर भी सवाल!* नरसिंहपुर। 23 सितम्बर 2026 जगदम्बा कॉलोनी, मुशरान वार्ड कंदेली के रहवासियों ने कॉलोनी के पहुंच मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर सड़क चौड़ीकरण कराने की मांग को लेकर कलेक्टर के समक्ष जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत किया है। रहवासियों का कहना है कि सांकल रोड से जगदम्बा कॉलोनी तक पहुंचने वाला मार्ग वर्तमान में बेहद संकीर्ण है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन में रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी तक पहुंचने के लिए सांकल रोड से लगे शासकीय रकबे के खसरा नंबर 77 में से मार्ग है। आरोप है कि मार्ग के आसपास कुछ लोगों द्वारा आवंटित पट्टा क्षेत्र से अधिक भूमि पर अतिक्रमण किए जाने के कारण रास्ता और अधिक संकरा हो गया है। स्थिति यह है कि मार्ग पर दो चार पहिया वाहनों का एक साथ निकलना भी मुश्किल बताया गया है। रहवासियों ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया कि मार्ग की संकीर्णता के कारण आपात स्थिति में एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे वाहनों के कॉलोनी तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में उन्होंने जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर चौड़ीकरण कराने की मांग की है। इसके अलावा रहवासियों का कहना है कि सीवर लाइन कंपनी द्वारा पहुंच मार्ग पर कई चेंबर बनाए जाने के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। वर्तमान में मार्ग की स्थिति आवागमन के लिए खराब बताई गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। आवेदन के अनुसार, कॉलोनीवासियों द्वारा इस समस्या को लेकर कई वर्षों से मौखिक एवं लिखित रूप से संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है। वहीं, 20 जनवरी 2026 को मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नरसिंहपुर को भी लिखित आवेदन दिया गया था। रहवासियों का आरोप है कि समय बीतने के बावजूद समस्या के समाधान के लिए अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। अब कॉलोनीवासियों ने कलेक्टर से मांग की है कि मौके की जांच कराकर शासकीय भूमि की सीमांकन कार्रवाई कराई जाए, यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा जगदम्बा कॉलोनी के पहुंच मार्ग का आवश्यकतानुसार चौड़ीकरण और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराई जाए।
    1
    *जगदम्बा कॉलोनी का पहुंच मार्ग अतिक्रमण की चपेट में, सड़क चौड़ीकरण की मांग; एम्बुलेंस-फायर ब्रिगेड की आवाजाही पर भी सवाल!*
नरसिंहपुर।  23 सितम्बर 2026 जगदम्बा कॉलोनी, मुशरान वार्ड कंदेली के रहवासियों ने कॉलोनी के पहुंच मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर सड़क चौड़ीकरण कराने की मांग को लेकर कलेक्टर के समक्ष जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत किया है। रहवासियों का कहना है कि सांकल रोड से जगदम्बा कॉलोनी तक पहुंचने वाला मार्ग वर्तमान में बेहद संकीर्ण है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आवेदन में रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी तक पहुंचने के लिए सांकल रोड से लगे शासकीय रकबे के खसरा नंबर 77 में से मार्ग है। आरोप है कि मार्ग के आसपास कुछ लोगों द्वारा आवंटित पट्टा क्षेत्र से अधिक भूमि पर अतिक्रमण किए जाने के कारण रास्ता और अधिक संकरा हो गया है। स्थिति यह है कि मार्ग पर दो चार पहिया वाहनों का एक साथ निकलना भी मुश्किल बताया गया है।
रहवासियों ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया कि मार्ग की संकीर्णता के कारण आपात स्थिति में एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे वाहनों के कॉलोनी तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में उन्होंने जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर चौड़ीकरण कराने की मांग की है।
इसके अलावा रहवासियों का कहना है कि सीवर लाइन कंपनी द्वारा पहुंच मार्ग पर कई चेंबर बनाए जाने के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। वर्तमान में मार्ग की स्थिति आवागमन के लिए खराब बताई गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
आवेदन के अनुसार, कॉलोनीवासियों द्वारा इस समस्या को लेकर कई वर्षों से मौखिक एवं लिखित रूप से संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है। वहीं, 20 जनवरी 2026 को मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नरसिंहपुर को भी लिखित आवेदन दिया गया था। रहवासियों का आरोप है कि समय बीतने के बावजूद समस्या के समाधान के लिए अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
अब कॉलोनीवासियों ने कलेक्टर से मांग की है कि मौके की जांच कराकर शासकीय भूमि की सीमांकन कार्रवाई कराई जाए, यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा जगदम्बा कॉलोनी के पहुंच मार्ग का आवश्यकतानुसार चौड़ीकरण और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराई जाए।
    user_Polkholnewz
    Polkholnewz
    News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • पखांजूर - रक्षक में युवाओं का उत्साह
    1
    पखांजूर - रक्षक में युवाओं का उत्साह
    user_Ashish Dubey Journalist
    Ashish Dubey Journalist
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *करंट लगाकर उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने शव नर्मदा में फेंका! गाडरवारा के अंधे हत्याकांड का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार* एंकर - नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा क्षेत्र से सामने आए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पलोहा थाने में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच के दौरान पुलिस को ऐसे सुराग मिले, जिन्होंने पूरे मामले की तस्वीर बदल दी। पुलिस के मुताबिक, तरबर उर्फ बड्डा गुर्जर की हत्या कर शव को नर्मदा नदी में फेंके जाने की बात सामने आई है। मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 16 सितंबर को परिजनों ने तरबर उर्फ बड्डा गुर्जर के लापता होने की शिकायत पलोहा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला गया, जिसके आधार पर पुलिस का शक 9 लोगों पर गया। पुलिस के अनुसार, संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें हत्या से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने तरबर उर्फ बड्डा गुर्जर को करंट लगाकर हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को नर्मदा नदी में फेंकने की बात कबूल की है। मामले की जांच में फॉरेंसिक टीम और डिजिटल साक्ष्यों की भी मदद ली गई। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे कथित अवैध संबंध का एंगल भी सामने आया है। बाइट — बी.एल. त्यागी, थाना प्रभारी, पलोहा थाना *करंट लगाकर उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने शव नर्मदा में फेंका! गाडरवारा के अंधे हत्याकांड का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार* एंकर - नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा क्षेत्र से सामने आए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पलोहा थाने में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच के दौरान पुलिस को ऐसे सुराग मिले, जिन्होंने पूरे मामले की तस्वीर बदल दी। पुलिस के मुताबिक, तरबर उर्फ बड्डा गुर्जर की हत्या कर शव को नर्मदा नदी में फेंके जाने की बात सामने आई है। मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 16 सितंबर को परिजनों ने तरबर उर्फ बड्डा गुर्जर के लापता होने की शिकायत पलोहा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला गया, जिसके आधार पर पुलिस का शक 9 लोगों पर गया। पुलिस के अनुसार, संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें हत्या से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने तरबर उर्फ बड्डा गुर्जर को करंट लगाकर हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को नर्मदा नदी में फेंकने की बात कबूल की है। मामले की जांच में फॉरेंसिक टीम और डिजिटल साक्ष्यों की भी मदद ली गई। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे कथित अवैध संबंध का एंगल भी सामने आया है। बाइट — बी.एल. त्यागी, थाना प्रभारी, पलोहा थाना
    4
    *करंट लगाकर उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने शव नर्मदा में फेंका! गाडरवारा के अंधे हत्याकांड का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार*

एंकर - नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा क्षेत्र से सामने आए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पलोहा थाने में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच के दौरान पुलिस को ऐसे सुराग मिले, जिन्होंने पूरे मामले की तस्वीर बदल दी। पुलिस के मुताबिक, तरबर उर्फ बड्डा गुर्जर की हत्या कर शव को नर्मदा नदी में फेंके जाने की बात सामने आई है। मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, 16 सितंबर को परिजनों ने तरबर उर्फ बड्डा गुर्जर के लापता होने की शिकायत पलोहा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला गया, जिसके आधार पर पुलिस का शक 9 लोगों पर गया।
पुलिस के अनुसार, संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें हत्या से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने तरबर उर्फ बड्डा गुर्जर को करंट लगाकर हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को नर्मदा नदी में फेंकने की बात कबूल की है।
मामले की जांच में फॉरेंसिक टीम और डिजिटल साक्ष्यों की भी मदद ली गई। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे कथित अवैध संबंध का एंगल भी सामने आया है।

बाइट — बी.एल. त्यागी, थाना प्रभारी, पलोहा थाना
*करंट लगाकर उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने शव नर्मदा में फेंका! गाडरवारा के अंधे हत्याकांड का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार*
एंकर - नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा क्षेत्र से सामने आए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पलोहा थाने में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच के दौरान पुलिस को ऐसे सुराग मिले, जिन्होंने पूरे मामले की तस्वीर बदल दी। पुलिस के मुताबिक, तरबर उर्फ बड्डा गुर्जर की हत्या कर शव को नर्मदा नदी में फेंके जाने की बात सामने आई है। मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, 16 सितंबर को परिजनों ने तरबर उर्फ बड्डा गुर्जर के लापता होने की शिकायत पलोहा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला गया, जिसके आधार पर पुलिस का शक 9 लोगों पर गया।
पुलिस के अनुसार, संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें हत्या से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने तरबर उर्फ बड्डा गुर्जर को करंट लगाकर हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को नर्मदा नदी में फेंकने की बात कबूल की है।
मामले की जांच में फॉरेंसिक टीम और डिजिटल साक्ष्यों की भी मदद ली गई। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे कथित अवैध संबंध का एंगल भी सामने आया है।
बाइट — बी.एल. त्यागी, थाना प्रभारी, पलोहा थाना
    user_Bablu Choudhary.
    Bablu Choudhary.
    Photographer नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *गुमशुदगी से हत्या के खुलासे तक पहुँची नरसिंहपुर पुलिस की सघन जांच* • *गुमशुदा की तलाश एवं मामले के शीघ्र खुलासे हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई थी।* • *गुमशुदगी के मामले का नरसिंहपुर पुलिस ने किया सफल खुलासा, 09 आरोपी गिरफ्तार।* • *पुलिस जांच में गुमशुदा की करंट लगाकर हत्या किए जाने का हुआ खुलासा।* • *आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की गई।* • *आरोपियों ने हत्या के बाद शव नर्मदा नदी में फेंकना स्वीकार किया।* • *आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बिजली का तार, गुमशुदा का गमछा, हाथ में पहनने का कड़ा एवं मोटरसाइकिल की चाबी जप्त की गई।*
    1
    *गुमशुदगी से हत्या के खुलासे तक पहुँची नरसिंहपुर पुलिस की सघन जांच*
•	*गुमशुदा की तलाश एवं मामले के शीघ्र खुलासे हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई थी।*
•	*गुमशुदगी के मामले का नरसिंहपुर पुलिस ने किया सफल खुलासा, 09 आरोपी गिरफ्तार।*
•	*पुलिस जांच में गुमशुदा की करंट लगाकर हत्या किए जाने का हुआ खुलासा।*
•	*आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की गई।*
•	*आरोपियों ने हत्या के बाद शव नर्मदा नदी में फेंकना स्वीकार किया।*
•	*आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बिजली का तार, गुमशुदा का गमछा, हाथ में पहनने का कड़ा एवं मोटरसाइकिल की चाबी जप्त की गई।*
    user_Sanjay Mehra
    Sanjay Mehra
    Photographer नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.