logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एनएच किनारे बंधी गाय को पिकअप ने मारी टक्कर, मौके पर मौत; मुआवजे को लेकर विवाद पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पंडारक थाना क्षेत्र के पैठानीचक गांव में रविवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बंधी एक गाय को तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद पिकअप वाहन भी पलट गया, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृत गाय की मालकिन का कहना है कि गाय की कीमत करीब 75 हजार रुपये थी। वहीं पिकअप मालिक शेरू कुमार ने 52 हजार रुपये मुआवजा देने की बात कही है, लेकिन पीड़ित पक्ष ने इसे पर्याप्त नहीं मानते हुए असहमति जताई है। सूचना मिलते ही पंडारक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल करने के साथ-साथ फरार चालक की तलाश में जुटी है। पिकअप मालिक शेरू कुमार ने बताया कि उनकी गाड़ी पटना से सामान लेकर बांका जा रही थी। इसी दौरान पैठानीचक के पास वाहन अनियंत्रित होकर पहले गाय से टकराया और फिर पलट गया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

3 hrs ago
user_Swaraj Bharat Live
Swaraj Bharat Live
Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
3 hrs ago

एनएच किनारे बंधी गाय को पिकअप ने मारी टक्कर, मौके पर मौत; मुआवजे को लेकर विवाद पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पंडारक थाना क्षेत्र के पैठानीचक गांव में रविवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बंधी एक गाय को तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद पिकअप वाहन भी पलट गया, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृत गाय की मालकिन का कहना है कि गाय की कीमत करीब 75 हजार रुपये थी। वहीं पिकअप मालिक शेरू कुमार ने 52 हजार रुपये मुआवजा देने की बात कही है, लेकिन पीड़ित पक्ष ने इसे पर्याप्त नहीं मानते हुए असहमति जताई है। सूचना मिलते ही पंडारक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल करने के साथ-साथ फरार चालक की तलाश में जुटी है। पिकअप मालिक शेरू कुमार ने बताया कि उनकी गाड़ी पटना से सामान लेकर बांका जा रही थी। इसी दौरान पैठानीचक के पास वाहन अनियंत्रित होकर पहले गाय से टकराया और फिर पलट गया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • मोकामाघाट: विदाई से पहले डीआईजी ने तीन युवाओं को किया सम्मानित ग्रुप सेंटर के मुख्य द्वार पर डीआईजी रविंद्र भगत ने अपनी संवेदनशील सोच की एक और मिसाल पेश की। उन्होंने उन तीन स्थानीय युवाओं को सम्मानित किया, जिन्होंने सड़क हादसे में घायल एक अजनबी की जान बचाकर इंसानियत का परिचय दिया था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि "इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं।" इसके बाद आया विदाई का सबसे भावुक पल। जवानों ने अपने प्रिय अधिकारी को फूलों की वर्षा के बीच सम्मानपूर्वक विदा किया। कई जवान अपनी भावनाओं को रोक नहीं सके। एक जवान ने भावुक होकर कहा, "सर के जाने से ऐसा लग रहा है, जैसे परिवार का कोई सदस्य हमसे दूर जा रहा हो।" जैसे-जैसे काफिला आगे बढ़ा, कैंप परिसर में मौजूद जवानों और उनके परिवारों ने हाथ हिलाकर, फूल बरसाकर और शुभकामनाओं के साथ अपने 'साहब' को अंतिम सलाम दिया। यह सिर्फ एक अधिकारी की विदाई नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और अपनत्व से जुड़े एक अनमोल रिश्ते की भावुक विदाई थी।
    1
    मोकामाघाट: विदाई से पहले डीआईजी ने तीन युवाओं को किया सम्मानित
ग्रुप सेंटर के मुख्य द्वार पर डीआईजी रविंद्र भगत ने अपनी संवेदनशील सोच की एक और मिसाल पेश की। उन्होंने उन तीन स्थानीय युवाओं को सम्मानित किया, जिन्होंने सड़क हादसे में घायल एक अजनबी की जान बचाकर इंसानियत का परिचय दिया था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि "इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं।"
इसके बाद आया विदाई का सबसे भावुक पल। जवानों ने अपने प्रिय अधिकारी को फूलों की वर्षा के बीच सम्मानपूर्वक विदा किया। कई जवान अपनी भावनाओं को रोक नहीं सके। एक जवान ने भावुक होकर कहा, "सर के जाने से ऐसा लग रहा है, जैसे परिवार का कोई सदस्य हमसे दूर जा रहा हो।"
जैसे-जैसे काफिला आगे बढ़ा, कैंप परिसर में मौजूद जवानों और उनके परिवारों ने हाथ हिलाकर, फूल बरसाकर और शुभकामनाओं के साथ अपने 'साहब' को अंतिम सलाम दिया। यह सिर्फ एक अधिकारी की विदाई नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और अपनत्व से जुड़े एक अनमोल रिश्ते की भावुक विदाई थी।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • बाढ़ में मध निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, दिलीप कुमार पिता बुंदेला यादव दयाचक के घर से करीब दो लाख रुपये की बीयर और शराब बरामद, एक गिरफ्तार बाढ़ में मध निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, दिलीप कुमार पिता बुंदेला यादव दयाचक के घर से करीब दो लाख रुपये की बीयर और शराब बरामद, एक गिरफ्तार
    1
    बाढ़ में मध निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, दिलीप कुमार पिता  बुंदेला यादव दयाचक के घर से करीब दो लाख रुपये की बीयर और शराब बरामद, एक गिरफ्तार
बाढ़ में मध निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, दिलीप कुमार पिता  बुंदेला यादव दयाचक के घर से करीब दो लाख रुपये की बीयर और शराब बरामद, एक गिरफ्तार
    user_न्यूज 30 बिहार
    न्यूज 30 बिहार
    Pandarak, Patna•
    12 hrs ago
  • बेगूसराय पहुंचे कांग्रेस पार्टी के और राष्ट्रीय नेता कन्हैया कुमार छात्रों के बीच दौड़ते हुए. कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार और बिहार सरकार के शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए..
    1
    बेगूसराय पहुंचे कांग्रेस पार्टी के और राष्ट्रीय नेता कन्हैया कुमार छात्रों के बीच दौड़ते हुए. कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार और बिहार सरकार के शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए..
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    4 hrs ago
  • नागपंचमी पर्व पर आम ,कटहल खरीददारों की शेखपुरा के बाजारों में भारी भीड़ रही, विशेष करके ग्रामीणों द्वारा खरीददारी की गई। 3/अगस्त को नागपंचमी पर्व मनाया जाएगा।==प्रेषक=जी,एम, आर्य, शेखपुरा
    1
    नागपंचमी पर्व पर आम ,कटहल खरीददारों की शेखपुरा के बाजारों में भारी भीड़ रही, विशेष करके ग्रामीणों द्वारा खरीददारी की गई।
3/अगस्त को नागपंचमी पर्व मनाया जाएगा।==प्रेषक=जी,एम, आर्य, शेखपुरा
    user_Dr.Gyan Mitra Shastri
    Dr.Gyan Mitra Shastri
    शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    6 hrs ago
  • बाढ़ में बड़ी कार्रवाई! घर से ₹2 लाख की बीयर और विदेशी शराब बरामद | एक गिरफ्तार | Bihar News बिहार के बाढ़ अनुमंडल में मध निषेध थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दयाचक स्थित जिओ पार्क मोहल्ले में एक घर से करीब दो लाख रुपये मूल्य की बीयर और विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस को विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन टीम ने अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी, इसकी सप्लाई कौन कर रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
    1
    बाढ़ में बड़ी कार्रवाई! घर से ₹2 लाख की बीयर और विदेशी शराब बरामद | एक गिरफ्तार | Bihar News
बिहार के बाढ़ अनुमंडल में मध निषेध थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दयाचक स्थित जिओ पार्क मोहल्ले में एक घर से करीब दो लाख रुपये मूल्य की बीयर और विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
छापेमारी के दौरान पुलिस को विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन टीम ने अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी, इसकी सप्लाई कौन कर रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
  • पुलिस कर्मियों से चाय पिलाने का पैसा मांगना दुकानदार को पड़ा भारी, गाली गलौज करते हुए मारे कई थप्पड़, विडियो आया सामने पटना जिले के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत फोरलेन के पास स्थित चाय दुकानदार को चाय पिलाने का रुपया पुलिस वालों से मांगना महंगा पड़ गया, खाकी के नशे में धुत पुलिसकर्मियों की दुकानदार से बर्बरता का मामला सामने आया है। चाय विक्रेता ने पुलिस गाड़ी में आए पुलिस वालो को चाय पिलाने के बाद जब पैसा मांगा, तो पुलिसकर्मी अपना आपा खो बैठे। उन्होंने न केवल दुकानदार के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज की, बल्कि अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए उसपर एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। वहां बैठे लोग इस घटना को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ, गाड़ी में बैठे उक्त सिपाही के अन्य पुलिसकर्मी साथी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सभी पुलिसकर्मियों ने मिलकर चाय विक्रेता को सरेआम पीटना शुरू कर दिया। दबंगई दिखाते हुए वे पीड़ित दुकानदार को गालियां देते और घसीटते हुए अपने साथ ले जाने लगे। मिली जानकारी के अनुसार मौके पर बख्तियारपुर थाना में तैनात जमादार और दो होमगार्ड शामिल थे। दुकानदार का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह कह रहे हैं कि उन्हें पीटकर सिर फोड़ दिया गया, चाय का पैसा वह मांगेंगे तो क्या उनके साथ मारपीट की जाएगी। उन्होंने सिस्टम पर भी सवाल उठाए हैं। मामले को लेकर बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच का प्रतिवेदन बरीय अधिकारियों को भेजा जाएगा। वहीं एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है दोषी पाए जाने पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
    1
    पुलिस कर्मियों से चाय पिलाने का पैसा मांगना दुकानदार को पड़ा भारी, गाली गलौज करते हुए मारे कई थप्पड़, विडियो आया सामने
पटना जिले के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत फोरलेन के पास स्थित चाय दुकानदार को चाय पिलाने का रुपया पुलिस वालों से मांगना महंगा पड़ गया, खाकी के नशे में धुत पुलिसकर्मियों की दुकानदार से बर्बरता का मामला सामने आया है। चाय विक्रेता ने पुलिस गाड़ी में आए पुलिस वालो को चाय पिलाने के बाद जब पैसा मांगा, तो पुलिसकर्मी अपना आपा खो बैठे। उन्होंने न केवल दुकानदार के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज की, बल्कि अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए उसपर एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। वहां बैठे लोग इस घटना को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ, गाड़ी में बैठे उक्त सिपाही के अन्य पुलिसकर्मी साथी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सभी पुलिसकर्मियों ने मिलकर चाय विक्रेता को सरेआम पीटना शुरू कर दिया। दबंगई दिखाते हुए वे पीड़ित दुकानदार को गालियां देते और घसीटते हुए अपने साथ ले जाने लगे। मिली जानकारी के अनुसार मौके पर बख्तियारपुर थाना में तैनात जमादार और दो होमगार्ड शामिल थे।
दुकानदार का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह कह रहे हैं कि उन्हें पीटकर सिर फोड़ दिया गया, चाय का पैसा वह मांगेंगे तो क्या उनके साथ मारपीट की जाएगी। उन्होंने सिस्टम पर भी सवाल उठाए हैं।
मामले को लेकर बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच का प्रतिवेदन बरीय अधिकारियों को भेजा जाएगा।
वहीं एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है दोषी पाए जाने पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.