Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sakir Husen1983 news reporter 8824615723
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Bikaner local news1
- होली की लपटें... (होलिका दहन की अग्नि) बुराई पर अच्छाई, अहंकार के नाश और पवित्रता का प्रतीक हैं। पौराणिक कथाओं में यह प्रहलाद की रक्षा और होलिका के अंत को दर्शाती है, जो नफरत पर भक्ति की जीत का संदेश देती है। मान्यता के अनुसार, होलिका की लपटों की दिशा और धुआं देश व समाज के भविष्य का संकेत देते हैं, जिसमें पश्चिम दिशा की ओर लपटें जाना शुभ माना जाता है।1
- आईरा न्यूज रियाद। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब ने अपनी हवाई सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान द्वारा खाड़ी देशों को निशाना बनाए जाने की खबरों के बाद सऊदी अरब हाई अलर्ट पर है। सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब के आसमान की रक्षा के लिए मल्टी-लेयर्ड एयर डिफेंस नेटवर्क तैनात है। इसमें अमेरिकी THAAD एयर डिफेंस सिस्टम और पैट्रियट मिसाइल इंटरसेप्टर शामिल हैं। इसके अलावा दक्षिण कोरिया का KM-SAM सिस्टम भी सुरक्षा तंत्र का हिस्सा है। ड्रोन और कम ऊंचाई वाले खतरों से निपटने के लिए आधुनिक रडार और एंटी-ड्रोन तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कई मिसाइलों को रास्ते में ही इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया गया, हालांकि कुछ हमलों का सीमित असर भी देखने को मिला। सऊदी अरब का रक्षा बजट लगभग 78 अरब डॉलर बताया जाता है, जिससे वह उन्नत रक्षा तकनीकों से लैस है।1
- बीकानेर, 3 मार्च। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि मंगलवार को होली के रंगों में रंगी दिखी। वृष्णि ने चंग पर थाप लगाई और लोकगीतों पर आनंद में दिखी। अवसर था जिला कलेक्टर निवास पर आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह का। जिला कलेक्टर निवास पर होली का पर्व परंपरागत उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर जिला कलेक्टर, अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में वरिष्ठ आरएएस अधिकारी उम्मेद दान रत्नू, जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरिशंकर आचार्य, गोपाल जोशी, मोहन सुराणा तथा श्याम सुंदर चौधरी, सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।इस दौरान जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का पर्व है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि त्योहारों के माध्यम से समाज में भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें तथा पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए सुरक्षित और सादगीपूर्ण होली मनाएं। उन्होंने बीकानेर की होली को देशभर में विशेष और अलहदा बताया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और रंगीन बना दिया। बाबू लाल छंगाणी ने लोकगीत और नृत्य प्रस्तुत किए, वहीं बसंत ओझा ने नाक से बांसुरी बजाकर अपनी अनूठी कला का प्रदर्शन किया। उपस्थित जनों ने ठुमके लगाकर होली का आनंद लिया।4
- #shardarshar1
- गांवो में होली के अवसर पर शानदार कार्यक्रम1
- पादूकलां (नागौर)। जिले के रियांबड़ी उपखंड के ग्राम सथानी कस्बे में जाट समाज ने सामाजिक सुधार की दिशा में ऐतिहासिक पहल करते हुए बड़ा और साहसिक निर्णय लिया है। बढ़ती फिजूलखर्ची और विवाह समारोहों में दिखावे की प्रवृत्ति से समाज के लोग कर्ज के बोझ तले दब रहे हैं। इस गंभीर विषय को लेकर समाजबंधु वीर तेजाजी महाराज के स्थान पर एकत्रित हुए और शपथ लेकर सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए। बैठक में निर्णय लिया गया कि अब विवाह समारोह में चार तोला सोने से अधिक न तो दिया जाएगा और न ही मंगवाया जाएगा। शादी-ब्याह में डीजे, हल्दी, मेहंदी और फ्लोर जैसी दिखावटी व्यवस्थाएं पूर्णतः बंद रहेंगी। सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार समाज ने मृत्यु भोज (मौत-मरकट) में पेहरावनी प्रथा समाप्त करने का निर्णय लिया। विवाह एवं मृत्यु कार्यक्रमों में कपड़े देने की परंपरा पर रोक लगाई गई है। शादी में बर्तन बांटने, मिठाई जानी-बिन्दड़ी की प्रथा भी बंद रहेगी। रस्म के तौर पर केवल गुड़ या बताशे दिए जाएंगे। परिवारजन अपनी श्रद्धानुसार लिफाफे में सहयोग कर सकेंगे। एक जाजम पर होगा स्नेह मिलन दीवाली और होली पर घर-घर जाकर स्नेह मिलन की परंपरा को समाप्त कर अब सभी समाजबंधु एक ही स्थान पर, वीर तेजाजी महाराज के स्थल पर एक जाजम पर बैठकर सामूहिक स्नेह मिलन करेंगे।ढोल-थाली से निभेंगे रीति-रिवाज पुरानी परंपराओं को पुनर्जीवित करते हुए तय किया गया कि अब शादी और अन्य सामाजिक कार्यक्रम ढोल और थाली के साथ सादगीपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे।शिक्षा पर विशेष जोर बैठक में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग का संकल्प भी लिया गया। समाज के प्रबुद्धजनों ने स्पष्ट किया कि इन नियमों की पालना समाजहित में अनिवार्य रूप से की जाएगी।सथानी कस्बे से उठी यह पहल न केवल क्षेत्र बल्कि पूरे जिले में सामाजिक परिवर्तन की नई मिसाल बन सकती है।3
- Post by Sakir Husen1983 news reporter 88246157231