Shuru
Apke Nagar Ki App…
लापरवाही की हदें पार , ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की अनदेखी के चलते आम नागरिक परेशान रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर *कानपुर--सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े है ट्रक।* सड़क किनारे खड़े ट्रकों की लगी लंबी कतार। रोजाना बढ़ रही अव्यवस्था से हो सकता है हादसा। ट्रक कहां से आते हैं,कौन खड़ा करवा रहा ये बड़ा सवाल है। ड्राइवर गाड़ियां छोड़कर गायब हो जाते है,जिम्मेदार बेखबर किसी भी दिन हो सकता है कोई बड़ा हादसा। मामला नौबस्ता थाना क्षेत्र के विराट नगर का।
Shubham sahu Reporter
लापरवाही की हदें पार , ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की अनदेखी के चलते आम नागरिक परेशान रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर *कानपुर--सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े है ट्रक।* सड़क किनारे खड़े ट्रकों की लगी लंबी कतार। रोजाना बढ़ रही अव्यवस्था से हो सकता है हादसा। ट्रक कहां से आते हैं,कौन खड़ा करवा रहा ये बड़ा सवाल है। ड्राइवर गाड़ियां छोड़कर गायब हो जाते है,जिम्मेदार बेखबर किसी भी दिन हो सकता है कोई बड़ा हादसा। मामला नौबस्ता थाना क्षेत्र के विराट नगर का।
More news from Kanpur Nagar and nearby areas
- घाटमपुर-साढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हासिल मिली है। पुलिस ने एक 5 वर्षीय मासूम के साथ कुकर्म के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त पृथ्वीपाल उर्फ चौहान (उम्र करीब 35 वर्ष, पुत्र सियाराम को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।1
- PWD विभाग के कर्मचारी व ठेकेदार की बड़ी लापरवाही आई सामने, विभागीय कर्मचारी और ठेकेदार की मिलीभगत से सड़क निर्माण के बहाने सरकारी धन का हो रहा बंदरबांट, भौंरा - सिकहुला लिंक मार्ग पर मानक के विपरीत किया जा रहा कार्य, ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाए मानक के विपरीत कार्य करने और घटिया निर्माण कराने का आरोप, ग्रामीणों के द्वारा शिकायत करने के बावजूद ठेकेदार कर रहे मनमानी, कार्य पूर्ण होने से पहले ही तीन दिन बीत जाने के बाद सड़क में होने लगे गड्ढे, ग्रामीणों ने कैमरे के सामने हाथों से सड़क को उखाड़ते हुए लापरवाह PWD विभाग व ठेकेदार की खोली पोल, सुमेरपुर थाना क्षेत्र के भौंरा डांडा का मामला।4
- नेहरू नगर में आंधी से क्षतिग्रस्त हुए 50 साल पुराने दुर्गा मंदिर के मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। स्थानीय लोगों द्वारा राहत कार्य किए जाने और प्रशासन की अनुपस्थिति के आरोपों के बीच वार्ड 37 के पार्षद पवन गुप्ता का बयान सामने आया है। द कानपुर रिपोर्टर से बातचीत में पार्षद पवन गुप्ता ने मेयर प्रमिला पांडेय पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वार्ड 37 की जनता के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उनका कहना है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई मदद नहीं पहुंची। उन्होंने नगर निगम के उद्यान विभाग के अधिकारी दिवाकर भास्कर पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह गलत जानकारी देकर मुझको ही गुमराह कर रहे हैं। पार्षद ने आगे कहा कि इस तरह की कार्यशैली से जनता में नाराजगी बढ़ रही है और इसका असर राजनीतिक रूप से भी देखने को मिलेगा। उन्होंने यहां तक कह दिया कि मेयर की कार्यप्रणाली भारतीय जनता पार्टी को नुकसान पहुंचा सकती है। इस पूरे मामले ने प्रशासनिक लापरवाही के साथ-साथ पुरानी राजनीतिक खींचतान को फिर से उजागर कर दिया है।1
- "पत्रकार सबकी आवाज उठाते हैं लेकिन उनकी आवाज कोई नही उठाता हम प्रयास कर रहे हैं कि मीडिया में मान्यता प्राप्त पत्रकार को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो जाए" - योगी आदित्यनाथ1
- कानपुर नगर में किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का पुलिस ने किया खुलासा, 6 गिरफ्तार रैकेट में शामिल अन्य 04 की तलाश जारी कानपुर नगर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के निर्देश पर डीसीपी वेस्ट एवं एसीपी कल्याणपुर के नेतृत्व में *थाना रावतपुर पुलिस व सर्विलांस टीम* द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़े एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया गया। कार्रवाई के दौरान कल्याणपुर-रावतपुर क्षेत्र से कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 04 अस्पताल संचालक शामिल हैं। वहीं, इस प्रकरण में संलिप्त अन्य 04 डॉक्टरों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि *शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों में अब तक लगभग 40 से 50 किडनी ट्रांसप्लांट किए जाने की आशंका है।* पुलिस द्वारा पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है, जिससे इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों एवं संस्थानों की भी पहचान की जा सके। शीघ्र ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए प्रकरण का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- Post by Anoop Nishad Kanpur1
- एक युवक दुबई में मजदूरी करता था। महीने में में 3 बार जाता था। लेकिन जांच में पकड़ा गया।1
- घाटमपुर कस्बे के उपभोक्ताओं ने प्रीपेड बिजली मीटरों से जुड़ी समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को एक ज्ञापन सौंपा है। उपभोक्ताओं ने बिना उनकी सहमति के स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने पर अपनी चिंता व्यक्त की है।उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें इन मीटरों के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।1
- नवयुवक ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में सनसनी, एक साल पहले ही हुई थी शादी,खुशियां बदली मातम में, अज्ञात कारणों से उठाया खौफनाक कदम, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में शोक की लहर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र के इंगोहटा गांव का ।।4