logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सदर तहसील में फैले व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ तहसीलदार के कार्यालय पर भाकियू ने की किसान पंचायत देवरिया जिले में हो रही रसोई गैस की किल्लत ,सदर तहसील में फैले व्याप्त भ्रष्टाचार, आय जाति निवास प्रमाण पत्र में विलम्ब होने, दफा 24 या किसी भी प्रकार की पैमाईश बिना रुपए लिए नहीं करने, अंश निर्धारण में हुई त्रुटि को सही करने समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा देवरिया सदर तहसीलदार कार्यालय पर किसान पंचायत लगाई गई। किसान पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष किसान नेता विनय सिंह सैंथवार ने कहा कि जनपद में रसोई गैस के लिए चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ हैं। एजेंसी मालिक मनमाना कर हैं और प्रशासन लाचार बना हुआ हैं जिसके कारण गरीब वर्ग बहुत ही परेशान हैं। श्री सिंह ने कहा कि एजेंसी मालिकों पर शिकंजा कसना जरूरी हैं । भाकियू पूर्वी उत्तर प्रदेश सचिव विनोद गुप्ता ने कहा कि देवरिया तहसील में तहसील कर्मियों द्वारा बिना रुपए लिए वरासत नहीं किया जा रहा एवं अंशनिर्धारण में सुधार नहीं किया जा रहा हैं जिससे किसानों को बहुत ही परेशानी हो रही हैं। किसान पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण शाही उर्फ बड़े शाही ने कहा कि किसी भी प्रकार की सामान्य पैमाईश हो या दफा 24 की कच्ची नापी हो या पक्की नापी हो बिना रुपए लिए राजस्व कानूनगो कोई कार्य नहीं कर रहे हैं । श्री शाही ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसानों को जागरूक करके आने वाले समय में तहसील में बड़ी पंचायत लगाई जाएगी।पंचायत के अन्त में तहसीलदार के के मिश्र आए , भाकियू नेताओं से वार्ता किए तथा 6 सूत्रीय ज्ञापन लिए। पंचायत में मण्डल संयोजक शहीद ख्वाजा मंसूरी जिला संयोजक सदानंद यादव जिला महासचिव धनंजय सिंह जिला सलाहकार मदन चौहान जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह जिला कोषाध्यक्ष चंद्रदेव सिंह युवा जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंह युवा जिला उपाध्यक्ष बृजेश यादव सत्याग्रह सरोज लल्लन कुशवाहा नियाज़ अहमद दुखी प्रसाद बृजेश सिंह विजय चौरसिया उमाशंकर सिंह शेषनाथ सिंह हदीश अंसारी सत्य नारायण कुशवाहा रामधनी प्रजापति महेन्द्र सिंह राजेंद्र सिंह समेत सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Pradeep srivastv
Pradeep srivastv
देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सदर तहसील में फैले व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ तहसीलदार के कार्यालय पर भाकियू ने की किसान पंचायत देवरिया जिले में हो रही रसोई गैस की किल्लत ,सदर तहसील में फैले व्याप्त भ्रष्टाचार, आय जाति निवास प्रमाण पत्र में विलम्ब होने, दफा 24 या किसी भी प्रकार की पैमाईश बिना रुपए लिए नहीं करने, अंश निर्धारण में हुई त्रुटि को सही करने समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा देवरिया सदर तहसीलदार कार्यालय पर किसान पंचायत लगाई गई। किसान पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष किसान नेता विनय सिंह सैंथवार ने कहा कि जनपद में रसोई गैस के लिए चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ हैं। एजेंसी मालिक मनमाना कर हैं और प्रशासन लाचार बना हुआ हैं जिसके कारण गरीब वर्ग बहुत ही परेशान हैं। श्री सिंह ने कहा कि एजेंसी मालिकों पर शिकंजा कसना जरूरी हैं । भाकियू पूर्वी उत्तर प्रदेश सचिव विनोद गुप्ता ने कहा कि देवरिया तहसील में तहसील कर्मियों द्वारा बिना रुपए लिए वरासत नहीं किया जा रहा एवं अंशनिर्धारण में सुधार नहीं

किया जा रहा हैं जिससे किसानों को बहुत ही परेशानी हो रही हैं। किसान पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण शाही उर्फ बड़े शाही ने कहा कि किसी भी प्रकार की सामान्य पैमाईश हो या दफा 24 की कच्ची नापी हो या पक्की नापी हो बिना रुपए लिए राजस्व कानूनगो कोई कार्य नहीं कर रहे हैं । श्री शाही ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसानों को जागरूक करके आने वाले समय में तहसील में बड़ी पंचायत लगाई जाएगी।पंचायत के अन्त में तहसीलदार के के मिश्र आए , भाकियू नेताओं से वार्ता किए तथा 6 सूत्रीय ज्ञापन लिए। पंचायत में मण्डल संयोजक शहीद ख्वाजा मंसूरी जिला संयोजक सदानंद यादव जिला महासचिव धनंजय सिंह जिला सलाहकार मदन चौहान जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह जिला कोषाध्यक्ष चंद्रदेव सिंह युवा जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंह युवा जिला उपाध्यक्ष बृजेश यादव सत्याग्रह सरोज लल्लन कुशवाहा नियाज़ अहमद दुखी प्रसाद बृजेश सिंह विजय चौरसिया उमाशंकर सिंह शेषनाथ सिंह हदीश अंसारी सत्य नारायण कुशवाहा रामधनी प्रजापति महेन्द्र सिंह राजेंद्र सिंह समेत सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • देवरिया में दिव्य शाकद्वीपीय समाज के तत्वावधान में रविवार की देर शाम को होली उत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पुष्प की होली खेल कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें बच्चों और युवाओं ने गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ लोगों ने आपसी भाईचारे, एकता और परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर समाज के विनय मिश्रा , अखिलेश शर्मा , श्री धर पाण्डेय , शिवानंदन शर्मा डा . प्रमोद नरायण मिश्रा , गोपाल जी पाण्डेय , नंद कुमार पाण्डेय , हिदय पाठक , अमन पाण्डेप , चंदन पाण्डेय , अमीत पाण्डेय , गुलाब पाठक , सतोष कुमार पाण्डेय , सत्य प्रकाश पाण्डेय , सूर्य प्रकाश पाण्डेय , गिरिश चन्द्र मिश्रा , सुनील मिश्रा उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर होली के पर्व को प्रेम, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाया तथा समाज की एकता को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
    4
    देवरिया में दिव्य शाकद्वीपीय समाज के तत्वावधान में रविवार की देर शाम को  होली उत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पुष्प की होली खेल कर 
एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें बच्चों और युवाओं ने गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ लोगों ने आपसी भाईचारे, एकता और परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर समाज के विनय मिश्रा , अखिलेश शर्मा , श्री धर पाण्डेय , शिवानंदन शर्मा डा . प्रमोद नरायण मिश्रा , गोपाल जी पाण्डेय , नंद कुमार पाण्डेय , हिदय पाठक , अमन पाण्डेप , चंदन पाण्डेय , अमीत पाण्डेय  , गुलाब पाठक  , सतोष कुमार पाण्डेय , सत्य प्रकाश पाण्डेय , सूर्य प्रकाश पाण्डेय , गिरिश चन्द्र मिश्रा  , सुनील  मिश्रा  उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर होली के पर्व को प्रेम, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाया तथा समाज की एकता को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
    user_Jyoti pathak
    Jyoti pathak
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अस्पताल में मनाई शादी की सालगिरह ❤️ बीमार पति के लिए पत्नी का भावुक सरप्राइज 😢 Love Beyond Life अस्पताल की खामोशी के बीच गूंजी एक ऐसी प्रेम कहानी जिसने करोड़ों लोगों की आंखें नम कर दीं… ❤️ जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे अपने गंभीर रूप से बीमार पति के लिए एक पत्नी ने अस्पताल के वार्ड को ही खुशियों से सजा दिया। 🎂 खुद दर्द में डूबी होने के बावजूद उन्होंने पति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए वहीं शादी की सालगिरह मनाई, केक काटा और प्यार का दीप जलाकर यह साबित कर दिया कि सच्चा प्रेम हर मुश्किल से बड़ा होता है। ✨ पति की आंखों में आई मुस्कान ने पत्नी के त्याग, समर्पण और अटूट प्रेम को एक मिसाल बना दिया। 💔➡️❤️ यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि कठिन समय में साथ निभाना ही जीवन का सबसे बड़ा उपहार है। इस जोड़ी की सलामती के लिए हर कोई दुआ कर रहा है। 🙏 📌 Video Credit: Original Owner #TrueLove #EmotionalVideo #AnniversaryInHospital #LoveStory #CoupleGoals #HeartTouching #ViralVideo #EmotionalMoment #Inspiration #Humanity #LoveBeyondLife #StayStrong #Prayers 🙏
    1
    अस्पताल में मनाई शादी की सालगिरह ❤️ बीमार पति के लिए पत्नी का भावुक सरप्राइज 😢 Love Beyond Life
अस्पताल की खामोशी के बीच गूंजी एक ऐसी प्रेम कहानी जिसने करोड़ों लोगों की आंखें नम कर दीं… ❤️
जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे अपने गंभीर रूप से बीमार पति के लिए एक पत्नी ने अस्पताल के वार्ड को ही खुशियों से सजा दिया। 🎂
खुद दर्द में डूबी होने के बावजूद उन्होंने पति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए वहीं शादी की सालगिरह मनाई, केक काटा और प्यार का दीप जलाकर यह साबित कर दिया कि सच्चा प्रेम हर मुश्किल से बड़ा होता है। ✨
पति की आंखों में आई मुस्कान ने पत्नी के त्याग, समर्पण और अटूट प्रेम को एक मिसाल बना दिया। 💔➡️❤️
यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि कठिन समय में साथ निभाना ही जीवन का सबसे बड़ा उपहार है।
इस जोड़ी की सलामती के लिए हर कोई दुआ कर रहा है। 🙏
📌 Video Credit: Original Owner
#TrueLove #EmotionalVideo #AnniversaryInHospital #LoveStory #CoupleGoals #HeartTouching #ViralVideo #EmotionalMoment #Inspiration #Humanity #LoveBeyondLife #StayStrong #Prayers 🙏
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कुशीनगर। सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के पिडरा दैलासी चौराहा स्थित रामजी बंधुन स्मारक स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। नेहा यादव, ब्यूटी यादव, आराध्या गुप्ता, राधा रानी, अंशिका, विवेक सिंह व अंशु सहित कई बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। डायरेक्टर अजय कुमार यादव ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
    1
    कुशीनगर। सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के पिडरा दैलासी चौराहा स्थित रामजी बंधुन स्मारक स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। नेहा यादव, ब्यूटी यादव, आराध्या गुप्ता, राधा रानी, अंशिका, विवेक सिंह व अंशु सहित कई बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। डायरेक्टर अजय कुमार यादव ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
    user_श्रवण कुमार मद्धेशिया
    श्रवण कुमार मद्धेशिया
    Local News Reporter Hata, Kushi Nagar•
    21 hrs ago
  • कुशीनगर|सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा पिडरा दैलासी चौराहा स्थित रामजी बंधु स्मारक स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, अभिभावक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत देशभक्ति गीतों से हुई, जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इसके बाद बच्चों ने नृत्य, नाटक और समूह गायन की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की शानदार प्रस्तुति को देखकर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और मंच प्रस्तुति देखने लायक रही। विद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। नेहा यादव, ब्यूटी यादव, आराध्या गुप्ता, राधा रानी, अंशिका, विवेक सिंह और अंशु सहित कई बच्चों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर अजय कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे कार्यक्रम बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों से जोड़ना भी है, ताकि वे भविष्य में समाज और देश के लिए उपयोगी नागरिक बन सकें। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान दुधनाथ, नित्यानंद, सच्चिदानंद, संदीप यादव, अशोक यादव, दिलीप, विजय पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।
    1
    कुशीनगर|सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा पिडरा दैलासी चौराहा स्थित रामजी बंधु स्मारक स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, अभिभावक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत देशभक्ति गीतों से हुई, जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इसके बाद बच्चों ने नृत्य, नाटक और समूह गायन की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की शानदार प्रस्तुति को देखकर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और मंच प्रस्तुति देखने लायक रही। विद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। नेहा यादव, ब्यूटी यादव, आराध्या गुप्ता, राधा रानी, अंशिका, विवेक सिंह और अंशु सहित कई बच्चों को सम्मानित किया गया।
विद्यालय के डायरेक्टर अजय कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे कार्यक्रम बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों से जोड़ना भी है, ताकि वे भविष्य में समाज और देश के लिए उपयोगी नागरिक बन सकें।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान दुधनाथ, नित्यानंद, सच्चिदानंद, संदीप यादव, अशोक यादव, दिलीप, विजय पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by विजय यादवकुशीनगरपडरौना
    1
    Post by विजय  यादवकुशीनगरपडरौना
    user_विजय  यादवकुशीनगरपडरौना
    विजय यादवकुशीनगरपडरौना
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • कुशीनगर मंडलायुक्त गोरखपुर मंडल अनिल ढींगरा ने आज जनपद कुशीनगर के भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनगणना से सम्बंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि जनगणना के आधार पर ही देश एवं प्रदेश सरकार द्वारा विकास से संबंधित योजनाएँ एवं कार्यक्रम तैयार किए जाते हैं।उन्होंने कहा कि जनगणना का उद्देश्य एवं उसका महत्व भली-भांति समझ लेना चाहिए। यदि किसी को कोई दुविधा या असमंजस हो तो संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर लें। उन्होंने बताया कि जनगणना के बाद प्रत्येक प्रगणक को क्षेत्र आवंटित किया जाता है, जिसमें वे घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार का सर्वे कर सभी आवश्यक जानकारियाँ एकत्र करते हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि जनगणना का कार्य त्रुटिरहित होना चाहिए तथा किसी भी परिवार की जानकारी अधूरी नहीं रहनी चाहिए। साथ ही जनगणना से संबंधित सूचनाओं की गोपनीयता बनाए रखने के भी निर्देश दिए।मंडलायुक्त ने बताया कि जनगणना का कार्य दो चरणों में सम्पन्न किया जाएगा। प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण एवं गणना 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक की जाएगी। इसके पूर्व 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक नागरिकों को स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार से संबंधित विवरण स्वयं दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य 28 फरवरी 2027 तक सम्पन्न कराया जाएगा।इसके पश्चात मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में समस्त उपजिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के साथ बैठक कर राजस्व विभाग की धारा-24, धारा-34, धारा-80 सहित अन्य राजस्व वादों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व वादों का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। पुराने वादों की सुनवाई कर आदेश पारित करते हुए इस माह के अंत तक अधिकतम पुराने मामलों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी प्रतिदिन न्यायालय की कार्यवाही की स्वयं निगरानी करें। एसआईआर की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि मैपिंग के बाद जिन लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं उनसे फार्म भरवाकर पेंडेंसी समाप्त की जाए। ऐसे बूथों को चिन्हित किया जाए जहाँ 10 से कम फार्म भरे गए हैं और संबंधित बीएलओ को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने सांसद, विधायक पूर्व सांसद-विधायक एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों के परिवारों को भी चिन्हित करने तथा उनके परिवार के किसी भी सदस्य का नाम मतदाता सूची से छूटने न देने के निर्देश दिए। साथ ही 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं को विशेष रूप से सूची में जोड़ने पर बल दिया। इस दौरान फार्म-8, एनआरआई, ईपी रेशियो आदि की भी समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इसके पूर्व मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण करते हुए विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। शिकायत प्रकोष्ठ का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि आईजीआरएस पर कोई भी शिकायत लंबित न रहे तथा किसी भी प्रकरण में असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त न हो। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सहमति से शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। मुख्यमंत्री संदर्भित शिकायतों का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर श्रेणी में न जाने पाए।निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने भूमि सुधार, लोकवाड़ी, संयुक्त कार्यालय, नजारत, जिला पूर्ति कार्यालय सहित अन्य पटलों का भी निरीक्षण किया तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं इंडेक्स तैयार करने के निर्देश दिए।भ्रमण एवं बैठक के दौरान जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी समस्त उपजिलाधिकारी तहसीलदार तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    कुशीनगर मंडलायुक्त गोरखपुर मंडल  अनिल ढींगरा ने आज जनपद कुशीनगर के भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनगणना से सम्बंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि जनगणना के आधार पर ही देश एवं प्रदेश सरकार द्वारा विकास से संबंधित योजनाएँ एवं कार्यक्रम तैयार किए जाते हैं।उन्होंने कहा कि जनगणना का उद्देश्य एवं उसका महत्व भली-भांति समझ लेना चाहिए। यदि किसी को कोई दुविधा या असमंजस हो तो संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर लें। उन्होंने बताया कि जनगणना के बाद प्रत्येक प्रगणक को क्षेत्र आवंटित किया जाता है, जिसमें वे घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार का सर्वे कर सभी आवश्यक जानकारियाँ एकत्र करते हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि जनगणना का कार्य त्रुटिरहित होना चाहिए तथा किसी भी परिवार की जानकारी अधूरी नहीं रहनी चाहिए। साथ ही जनगणना से संबंधित सूचनाओं की गोपनीयता बनाए रखने के भी निर्देश दिए।मंडलायुक्त ने बताया कि जनगणना का कार्य दो चरणों में सम्पन्न किया जाएगा। प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण एवं गणना 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक की जाएगी। इसके पूर्व 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक नागरिकों को स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार से संबंधित विवरण स्वयं दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य 28 फरवरी 2027 तक सम्पन्न कराया जाएगा।इसके पश्चात मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में समस्त उपजिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के साथ बैठक कर राजस्व विभाग की धारा-24, धारा-34, धारा-80 सहित अन्य राजस्व वादों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व वादों का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। पुराने वादों की सुनवाई कर आदेश पारित करते हुए इस माह के अंत तक अधिकतम पुराने मामलों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी प्रतिदिन न्यायालय की कार्यवाही की स्वयं निगरानी करें।
एसआईआर की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि मैपिंग के बाद जिन लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं उनसे फार्म भरवाकर पेंडेंसी समाप्त की जाए। ऐसे बूथों को चिन्हित किया जाए जहाँ 10 से कम फार्म भरे गए हैं और संबंधित बीएलओ को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने सांसद, विधायक पूर्व सांसद-विधायक एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों के परिवारों को भी चिन्हित करने तथा उनके परिवार के किसी भी सदस्य का नाम मतदाता सूची से छूटने न देने के निर्देश दिए। साथ ही 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं को विशेष रूप से सूची में जोड़ने पर बल दिया। इस दौरान फार्म-8, एनआरआई, ईपी रेशियो आदि की भी समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इसके पूर्व मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण करते हुए विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। शिकायत प्रकोष्ठ का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि आईजीआरएस पर कोई भी शिकायत लंबित न रहे तथा किसी भी प्रकरण में असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त न हो। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सहमति से शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। मुख्यमंत्री संदर्भित शिकायतों का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर श्रेणी में न जाने पाए।निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने भूमि सुधार, लोकवाड़ी, संयुक्त कार्यालय, नजारत, जिला पूर्ति कार्यालय सहित अन्य पटलों का भी निरीक्षण किया तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं इंडेक्स तैयार करने के निर्देश दिए।भ्रमण एवं बैठक के दौरान जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी समस्त उपजिलाधिकारी तहसीलदार तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • देवरिया। आम आदमी पार्टी (आप) देवरिया का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन लक्ष्मीचंद जालजीमल धर्मशाला, मालवीय रोड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव तथा प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ अजय यादव शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान ने की। इस दौरान जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों से पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विशेष अतिथि के रूप में आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष रविन्द्र यादव भी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बैठकों का दौर चलाया जाएगा। मुख्य अतिथि राजेश यादव ने आगामी नगर पंचायत चुनाव पूरे दमखम के साथ सभी सीटों पर लड़ने का ऐलान किया। सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने बढ़ती महंगाई और गैस की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। नेताओं ने कहा कि मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और जनता बदलाव चाहती है। जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान ने भी केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि देश की विदेश नीति भी प्रभावित हो रही है। कार्यक्रम में राजेन्द्र प्रसाद निषाद, राम किशोर चौहान, मंजू देवी, सुरेन्द्र प्रताप, जमील अहमद, सुरेश चौहान, रविन्द्र चौरसिया, शशि कपूर, अमित कुमार भारती, प्रोफेसर राम प्रसाद तिवारी, अविनाश सिंह, बसंत कन्नौजिया, सुरेश कमानी, ध्रुवदेव माधव, मंजु झुनझुनवाला, धीरज गौड़, सुभाष भावन, शिव नारायण यादव, शिव बहादुर सिंह, रीता यादव, शफीकुल्लाह अंसारी और अरविन्द निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    देवरिया। आम आदमी पार्टी 
(आप) देवरिया का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन लक्ष्मीचंद जालजीमल धर्मशाला, मालवीय रोड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव तथा प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ अजय यादव शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान ने की। इस दौरान जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों से पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विशेष अतिथि के रूप में आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष रविन्द्र यादव भी उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बैठकों का दौर चलाया जाएगा। मुख्य अतिथि राजेश यादव ने आगामी नगर पंचायत चुनाव पूरे दमखम के साथ सभी सीटों पर लड़ने का ऐलान किया।
सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने बढ़ती महंगाई और गैस की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। नेताओं ने कहा कि मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और जनता बदलाव चाहती है। जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान ने भी केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि देश की विदेश नीति भी प्रभावित हो रही है।
कार्यक्रम में राजेन्द्र प्रसाद निषाद, राम किशोर चौहान, मंजू देवी, सुरेन्द्र प्रताप, जमील अहमद, सुरेश चौहान, रविन्द्र चौरसिया, शशि कपूर, अमित कुमार भारती, प्रोफेसर राम प्रसाद तिवारी, अविनाश सिंह, बसंत कन्नौजिया, सुरेश कमानी, ध्रुवदेव माधव, मंजु झुनझुनवाला, धीरज गौड़, सुभाष भावन, शिव नारायण यादव, शिव बहादुर सिंह, रीता यादव, शफीकुल्लाह अंसारी और अरविन्द निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Jyoti pathak
    Jyoti pathak
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • "सबको माफ करते हुए, सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ, ठीक है"गाजियाबाद में 13 साल से कोमा में पड़े हरीश राणा को अंतिम विदाई !! हरीश अब दिल्ली एम्स पहुंच गए हैं। यहां उनके लाइफ़ सपोर्ट सिस्टम हटाए जाएंगे और उन्हें इच्छा मृत्यु दी जाएगी। इस देश में कोई भी हरीश को ठीक नहीं कर पाया। उन मां–बाप के लिए बेहद भावुक पल था, जब वो हरीश को आखिरी विदाई दे रहे थे। उन्हें पता था कि हरीश अब कभी उठ खड़े नहीं हो सकते, फिर भी वो 13 साल तक बेड पर उसकी सेवा करते रहे।
    1
    "सबको माफ करते हुए, सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ, ठीक है"गाजियाबाद में 13 साल से कोमा में पड़े हरीश राणा को अंतिम विदाई !!
हरीश अब दिल्ली एम्स पहुंच गए हैं। यहां उनके लाइफ़ सपोर्ट सिस्टम हटाए जाएंगे और उन्हें इच्छा मृत्यु दी जाएगी। इस देश में कोई भी हरीश को ठीक नहीं कर पाया।
उन मां–बाप के लिए बेहद भावुक पल था, जब वो हरीश को आखिरी विदाई दे रहे थे। उन्हें पता था कि हरीश अब कभी उठ खड़े नहीं हो सकते, फिर भी वो 13 साल तक बेड पर उसकी सेवा करते रहे।
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने जनगणना प्रशिक्षण, राजस्व वादों एवं शिकायत निस्तारणों का किया समीक्षा कुशीनगर /मंडलायुक्त गोरखपुर मंडल श्री अनिल ढींगरा ने आज जनपद कुशीनगर के भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनगणना से सम्बंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि जनगणना के आधार पर ही देश एवं प्रदेश सरकार द्वारा विकास से संबंधित योजनाएँ एवं कार्यक्रम तैयार किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना का उद्देश्य एवं उसका महत्व भली-भांति समझ लेना चाहिए। यदि किसी को कोई दुविधा या असमंजस हो तो संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर लें। उन्होंने बताया कि जनगणना के बाद प्रत्येक प्रगणक को क्षेत्र आवंटित किया जाता है, जिसमें वे घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार का सर्वे कर सभी आवश्यक जानकारियाँ एकत्र करते हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि जनगणना का कार्य त्रुटिरहित होना चाहिए तथा किसी भी परिवार की जानकारी अधूरी नहीं रहनी चाहिए। साथ ही जनगणना से संबंधित सूचनाओं की गोपनीयता बनाए रखने के भी निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने बताया कि जनगणना का कार्य दो चरणों में सम्पन्न किया जाएगा। प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण एवं गणना 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक की जाएगी। इसके पूर्व 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक नागरिकों को स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार से संबंधित विवरण स्वयं दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य 28 फरवरी 2027 तक सम्पन्न कराया जाएगा। इसके पश्चात मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में समस्त उपजिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के साथ बैठक कर राजस्व विभाग की धारा-24, धारा-34, धारा-80 सहित अन्य राजस्व वादों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व वादों का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। पुराने वादों की सुनवाई कर आदेश पारित करते हुए इस माह के अंत तक अधिकतम पुराने मामलों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी प्रतिदिन न्यायालय की कार्यवाही की स्वयं निगरानी करें। एसआईआर की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि मैपिंग के बाद जिन लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं उनसे फार्म भरवाकर पेंडेंसी समाप्त की जाए। ऐसे बूथों को चिन्हित किया जाए जहाँ 10 से कम फार्म भरे गए हैं और संबंधित बीएलओ को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने सांसद, विधायक, पूर्व सांसद-विधायक एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों के परिवारों को भी चिन्हित करने तथा उनके परिवार के किसी भी सदस्य का नाम मतदाता सूची से छूटने न देने के निर्देश दिए। साथ ही 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं को विशेष रूप से सूची में जोड़ने पर बल दिया। इस दौरान फार्म-8, एनआरआई, ईपी रेशियो आदि की भी समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके पूर्व मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण करते हुए विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। शिकायत प्रकोष्ठ का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि आईजीआरएस पर कोई भी शिकायत लंबित न रहे तथा किसी भी प्रकरण में असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त न हो। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सहमति से शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। मुख्यमंत्री संदर्भित शिकायतों का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर श्रेणी में न जाने पाए। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने भूमि सुधार, लोकवाड़ी, संयुक्त कार्यालय, नजारत, जिला पूर्ति कार्यालय सहित अन्य पटलों का भी निरीक्षण किया तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं इंडेक्स तैयार करने के निर्देश दिए। भ्रमण एवं बैठक के दौरान जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने  जनगणना प्रशिक्षण, राजस्व वादों एवं शिकायत निस्तारणों का किया समीक्षा
कुशीनगर /मंडलायुक्त गोरखपुर मंडल श्री अनिल ढींगरा ने आज जनपद कुशीनगर के भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनगणना से सम्बंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि जनगणना के आधार पर ही देश एवं प्रदेश सरकार द्वारा विकास से संबंधित योजनाएँ एवं कार्यक्रम तैयार किए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि जनगणना का उद्देश्य एवं उसका महत्व भली-भांति समझ लेना चाहिए। यदि किसी को कोई दुविधा या असमंजस हो तो संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर लें। उन्होंने बताया कि जनगणना के बाद प्रत्येक प्रगणक को क्षेत्र आवंटित किया जाता है, जिसमें वे घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार का सर्वे कर सभी आवश्यक जानकारियाँ एकत्र करते हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि जनगणना का कार्य त्रुटिरहित होना चाहिए तथा किसी भी परिवार की जानकारी अधूरी नहीं रहनी चाहिए। साथ ही जनगणना से संबंधित सूचनाओं की गोपनीयता बनाए रखने के भी निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने बताया कि जनगणना का कार्य दो चरणों में सम्पन्न किया जाएगा। प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण एवं गणना 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक की जाएगी। इसके पूर्व 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक नागरिकों को स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार से संबंधित विवरण स्वयं दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य 28 फरवरी 2027 तक सम्पन्न कराया जाएगा।
इसके पश्चात मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में समस्त उपजिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के साथ बैठक कर राजस्व विभाग की धारा-24, धारा-34, धारा-80 सहित अन्य राजस्व वादों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व वादों का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। पुराने वादों की सुनवाई कर आदेश पारित करते हुए इस माह के अंत तक अधिकतम पुराने मामलों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी प्रतिदिन न्यायालय की कार्यवाही की स्वयं निगरानी करें।
एसआईआर की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि मैपिंग के बाद जिन लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं उनसे फार्म भरवाकर पेंडेंसी समाप्त की जाए। ऐसे बूथों को चिन्हित किया जाए जहाँ 10 से कम फार्म भरे गए हैं और संबंधित बीएलओ को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने सांसद, विधायक, पूर्व सांसद-विधायक एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों के परिवारों को भी चिन्हित करने तथा उनके परिवार के किसी भी सदस्य का नाम मतदाता सूची से छूटने न देने के निर्देश दिए। साथ ही 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं को विशेष रूप से सूची में जोड़ने पर बल दिया। इस दौरान फार्म-8, एनआरआई, ईपी रेशियो आदि की भी समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके पूर्व मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण करते हुए विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। शिकायत प्रकोष्ठ का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि आईजीआरएस पर कोई भी शिकायत लंबित न रहे तथा किसी भी प्रकरण में असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त न हो। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सहमति से शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। मुख्यमंत्री संदर्भित शिकायतों का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर श्रेणी में न जाने पाए।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने भूमि सुधार, लोकवाड़ी, संयुक्त कार्यालय, नजारत, जिला पूर्ति कार्यालय सहित अन्य पटलों का भी निरीक्षण किया तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं इंडेक्स तैयार करने के निर्देश दिए।
भ्रमण एवं बैठक के दौरान जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Raju Dubey
    Raju Dubey
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.