*मुख्य विकास अधिकारी ने आँगनवाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक विद्यालय श्याम सुन्दरपुर का किया निरिक्षण , दिए निर्देश* *मुख्य विकास अधिकारी ने आँगनवाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक विद्यालय श्याम सुन्दरपुर का किया निरिक्षण , दिए निर्देश* *कक्षाओं में बाल शिक्षण अधिगमन सामग्री न मिलने एवं परिसर में बाल मैत्री पेंटिंग न पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के दिए निर्देश* *पंजीकृत छात्र छात्राओं की विद्यालय में शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए,अन्यथा प्रधानध्यापक के विरुद्ध की जायेगी कार्यवाही* *बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए: मुख्य विकास अधिकारी* कानपुर देहात :- दिनांक : 21 अगस्त 2026 मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज जनपद के विकासखण्ड मलासा के आँगनवाड़ी केंद्र श्याम सुन्दरपुर एवं प्राथमिक विद्यालय श्याम सुन्दरपुर का औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सर्वप्रथम आँगनवाड़ी केंद्र श्याम सुन्दरपुर का निरिक्षण किया, निरिक्षण के समय मौके पर 19 छात्र छात्रायें पंजीकृत पाए पर मात्र 03 छात्र ही मौके पर उपस्थित मिले। मौके पर उपस्थित बच्चों में शिक्षा का अभाव मिला इसके पश्चात उनके द्वारा प्राथमिक विद्यालय श्याम सुन्दरपुर का निरिक्षण किया गया निरिक्षण के समय विद्यालय के प्रधानध्यापक दिनेश कुमार उपस्थित मिले इसके अतिरिक्त अजय कुमार शिक्षा मित्र मौके पर अनुपस्थित पाए गए , मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पूछे जाने पर प्रधानध्यापक द्वारा बताया गया कि वे किसी काम से बीआरसी गए हुए है जिस पर उन्होंने सम्बंधित का स्पष्टीकरण प्राप्त किये जाने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए । वहीं विद्यालय में 68 छात्र छात्राओं का पंजीकरण हुआ है जिसके सापेक्ष मात्र 49 छात्र/छात्रायें उपस्थित पाए गए उन्होंने प्रधानध्यापक को निर्देश दिए कि बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित की जाए साथ ही विद्यालय में उपस्थित होने वाले सभी छात्र/छात्राएं पूरी ड्रेस में ही आये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत की तथा उनकी शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन किया। उन्होंने अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील व्यवस्था, पाठ्य सामग्री तथा विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। वहीं विद्यायल में बाल शिक्षण अधिगमन सामग्री नहीं मिली जिस पर उन्होंने संबंधित प्रधानध्यापक को निर्देश दिए कि सभी कक्षाओं में सामग्री उपलब्ध रहे अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। विद्यालय परिसर में बाल मैत्री पेंटिंग न होने पर प्रधानध्यापक को फटकार लगाते हुये तत्काल कराये जाने तथा स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के दिए निर्देश। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालयों एवं पेयजल व्यवस्था को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही उन्होंने अभिभावकों के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

- खबर कानपुर देहात | डेरापुर। थाना डेरापुर क्षेत्र में आवारा पशु की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे हादसे का शिकार हो गए। हादसे में युवक को मामूली चोटें आई हैं। आवारा पशु की चपेट में आए मां-बेटे, बाइक से टकराया बछड़ा खबर कानपुर देहात | डेरापुर। थाना डेरापुर क्षेत्र में आवारा पशु की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे हादसे का शिकार हो गए। हादसे में युवक को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, औरैया जनपद के मर्दाना निवासी आशीष कुमार पुत्र शिवप्रसाद (लगभग 20 वर्ष) अपनी मां संजू देवी (42 वर्ष) के साथ बाइक से औरैया से कानपुर जा रहे थे। इसी दौरान काधी चौकी के समीप सड़क पर घूम रहा गाय का बछड़ा अचानक उनकी बाइक से टकरा गया। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई और आशीष कुमार को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल एंबुलेंस बुलाकर मां-बेटे को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में आवारा पशुओं के सड़कों पर घूमने से हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से आवारा पशुओं को पकड़वाने और सड़क पर उनकी आवाजाही रोकने की मांग की है।1
- मास्टर रोल में 59 श्रमिक, मौके पर मिले 44 मिले स्त प्रतिसत श्रमिको की उपस्थित के दिये निर्देश कानपुर देहात, 21 अगस्त। विकासखंड अमरौधा की ग्राम पंचायत श्याम सुंदरपुर में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान बंबा से डड़वापुर तक नाली खुदाई का कार्य चलता मिला। कार्य के लिए 59 श्रमिकों का मास्टर रोल जनरेट था, जबकि मौके पर 44 श्रमिक ही उपस्थित मिले। इनमें 21 पुरुष और 23 महिलाएं शामिल थीं। करीब 1.3 किलोमीटर लंबी नाली के निर्माण पर 1.92 लाख रुपये की प्राक्कलन धनराशि प्रस्तावित है। सीडीओ ने श्रमिकों और रोजगार सेवक से कार्य तथा मजदूरी भुगतान की जानकारी ली। उन्होंने मजदूरी का समय से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही खंड विकास अधिकारी और डीसी मनरेगा को मास्टर रोल के सापेक्ष श्रमिकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।1
- रेलवे ओवर ब्रिज ना होने के कारण लोग जान जोखिम मे डालकर करते फाटक पार कानपुर देहात जिला के कंचोसी नगरपंचायत मे रेलवे ओवर ब्रिज न होने के कारण लोग जान जोखिम मे डालकर करते हैं रेलवे क्रासिंग पार फाटक बंद होने के बाबजूद लोग बूम के नीचे से मोटरसाईकल निकालने के चक्कर मे ही होते हैं हादसे का शिकार फोर लेन क्रॉसिंग होने के कारण लग जाता है लम्बा जाम1
- सदर ब्लॉक के ग्राम जसवंतपुर स्थित माध्यमिक विद्यालय में जलभराव के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही प्रभावित औरैया। जसवंतपुर स्थित माध्यमिक विद्यालय में जलभराव के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय जाने वाले रास्ते पर पानी भर जाने से बच्चों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि कुछ प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा नाला जाम किए जाने के कारण जल निकासी बाधित हो गई है, जिससे बारिश का पानी रास्ते में जमा हो गया। विद्यालय की शिक्षिका मुन्नी देवी ने बताया कि बच्चे पानी में घुसकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। शुक्रवार को विद्यालय में परीक्षा भी आयोजित होनी है, लेकिन जलभराव के कारण विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या काफी समय से बनी हुई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल नाला खुलवाकर पानी की निकासी कराने और रास्ते को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षा प्रभावित न हो।3
- नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, जहांगीरपुर चौराहे के पास से सट्टी पुलिस ने दबोचा सट्टी थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जहांगीरपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक, 16 अगस्त को पीड़िता की मां ने सट्टी थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी करीब 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को महकापुर गांव निवासी आकाश पुत्र चन्द्रपाल बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की थी। पुलिस टीम ने नाबालिग को बरामद करने के बाद उसके बयान दर्ज कराए और मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में मारपीट, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर सट्टी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी आकाश को जहांगीरपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।1
- आवारा पशु की चपेट में आए मां-बेटे, बाइक से टकराया बछड़ा खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद आवारा पशु की चपेट में आए मां-बेटे, बाइक से टकराया बछड़ा खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद डेरापुर। थाना डेरापुर क्षेत्र में आवारा पशु की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे हादसे का शिकार हो गए। हादसे में युवक को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, औरैया जनपद के मर्दाना निवासी आशीष कुमार पुत्र शिवप्रसाद (लगभग 20 वर्ष) अपनी मां संजू देवी (42 वर्ष) के साथ बाइक से औरैया से कानपुर जा रहे थे। इसी दौरान काधी चौकी के समीप सड़क पर घूम रहा गाय का बछड़ा अचानक उनकी बाइक से टकरा गया। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई और आशीष कुमार को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल एंबुलेंस बुलाकर मां-बेटे को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में आवारा पशुओं के सड़कों पर घूमने से हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से आवारा पशुओं को पकड़वाने और सड़क पर उनकी आवाजाही रोकने की मांग की है।1
- कंचौसी-झींझक नहर मार्ग पर मड़ैया गांव के पास हुआ हादसा, 108 एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल कंचौसी-झींझक नहर मार्ग पर मड़ैया गांव के पास हुआ हादसा, 108 एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल घर लौट रहे बाइक सवार युवक के लिए गुरुवार देर शाम सफर अचानक हादसे में बदल गया। कंचौसी-झींझक नहर मार्ग पर मड़ैया गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। जोरदार टक्कर के बाद बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा और घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कमसिया गांव निवासी अनिकेत गुरुवार देर शाम दिवियापुर स्टेशन से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे। वह कंचौसी-झींझक नहर मार्ग पर मड़ैया गांव के पास पहुंचे ही थे कि अचानक उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अनिकेत बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे, जिससे उनके शरीर में चोटें आईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों ने घायल युवक की मदद करते हुए घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल अनिकेत को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक ले जाया गया। सीएचसी में चिकित्सक डॉ. जे.पी. सिंह ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया। हादसे की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई। डॉ. जे.पी. सिंह ने शुक्रवार सुबह 11 बजे बताया कि युवक के शरीर में चोटें आई थीं, जिनका उपचार कर दिया गया है। उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य है।1
- झांसे में लेकर महिलाओं से जेवरात ठगने वाले दो शातिर गिरफ्तार कानपुर देहात । थाना रसूलाबाद पुलिस ने चोरी, छिनैती व टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पीली व सफेद धातु के जेवरात, 11 हजार रुपये नकद, दो तमंचे, कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपित शाहरूख निवासी नौरंगाबाद, थाना रूरा और शमीर निवासी जल्लापुर सिकंदरा, थाना राजपुर हैं। उनका तीसरा साथी हुसैन निवासी बैंदा, घाटमपुर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपित सिद्ध बाबा बनकर लोगों को झांसे में लेते थे। हरिद्वार से आने और सिद्ध होने की बात कहकर महिलाओं को अनहोनी का भय दिखाते तथा जेवरात व नकदी लेकर फरार हो जाते थे। पूछताछ में आरोपितों ने मंगलपुर, रसूलाबाद, सिकंदरा और औरैया के अछल्दा में कई घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- झींझक नगर पालिका में काशीराम कॉलोनी कानपुर देहात में लगी आग झींझक नगर पालिका काशीराम कॉलोनी अकत मास झोपड़ी में लगी आग बिटिया के कपड़े और लड़के के इन सब लोगों के कपड़े जल गए लकड़ी की अलमारी में लगी आग जिनके यहां आग लगी है उनका नाम ममता है उनका कहना है कि हम उसे तरफ खाना बना रहे थे तभी किसी ने आग लगा दी1