सदर ब्लॉक के ग्राम जसवंतपुर स्थित माध्यमिक विद्यालय में जलभराव के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही प्रभावित औरैया। जसवंतपुर स्थित माध्यमिक विद्यालय में जलभराव के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय जाने वाले रास्ते पर पानी भर जाने से बच्चों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि कुछ प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा नाला जाम किए जाने के कारण जल निकासी बाधित हो गई है, जिससे बारिश का पानी रास्ते में जमा हो गया। विद्यालय की शिक्षिका मुन्नी देवी ने बताया कि बच्चे पानी में घुसकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। शुक्रवार को विद्यालय में परीक्षा भी आयोजित होनी है, लेकिन जलभराव के कारण विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या काफी समय से बनी हुई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल नाला खुलवाकर पानी की निकासी कराने और रास्ते को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षा प्रभावित न हो।
सदर ब्लॉक के ग्राम जसवंतपुर स्थित माध्यमिक विद्यालय में जलभराव के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही प्रभावित औरैया। जसवंतपुर स्थित माध्यमिक विद्यालय में जलभराव के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय जाने वाले रास्ते पर पानी भर जाने से बच्चों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है
कि कुछ प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा नाला जाम किए जाने के कारण जल निकासी बाधित हो गई है, जिससे बारिश का पानी रास्ते में जमा हो गया। विद्यालय की शिक्षिका मुन्नी देवी ने बताया कि बच्चे पानी में घुसकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। शुक्रवार को विद्यालय में परीक्षा भी आयोजित होनी है, लेकिन जलभराव के कारण
विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या काफी समय से बनी हुई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल नाला खुलवाकर पानी की निकासी कराने और रास्ते को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षा प्रभावित न हो।
- 14 हजार रुपये के चालान के विरोध में सड़क पर लेटा ई रिक्शा चालक लगा भीषण जान औरैया। कस्बा फफूंद में 14 हजार के चालान के विरोध में सड़क पर लेटा ई-रिक्शा चालक। फफूंद चौराहे पर चालक के सड़क पर लेटने से करीब आधे घंटे तक लगा जाम। चालक अंकित का आरोप, पत्नी की दवा लेने जाते समय किया गया 14 हजार का चालान। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने चालक को समझाकर सड़क से हटाया। चालान किस ट्रैफिक सिपाही ने किया, पुलिस ने जांच कराने की कही बात।1
- इटावा में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक अनुराग सिंह की मौत, *इटावा में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक अनुराग सिंह की मौत, मृतक के भाई ने तीन लोगों पर कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का लगाया आरोप, खेत में बेहोशी की हालत में मिला था युवक, जिला अस्पताल से सैफई किया गया था रेफर, सैफई में चिकित्सकों ने जांच के बाद अनुराग को मृत घोषित किया, मृतक के मोबाइल में घटना से जुड़ी रिकॉर्डिंग होने का भी परिजनों ने किया दावा,रुपयों के लेनदेन को लेकर आरोपियों से रंजिश होने का लगाया गया आरोप, तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी थाना पुलिस, भरथना थाना क्षेत्र के अपूरपुर गाँव का पूरा मामला....*1
- औरैया पुलिस की बड़ी पहल: सभी सर्किल मुख्यालयों पर परिवार परामर्श केंद्र शुरू 'ई-मालखाना व्यवस्था' और 'अनुपम वाटिका' से स्मार्ट व इको-फ्रेंडली पुलिसिंग की ओर बढ़े कदम पारिवारिक विवादों के निपटारे, पुलिस कार्यप्रणाली को हाईटेक बनाने और थानों को हरा-भरा करने के उद्देश्य से औरैया पुलिस ने कई बड़े संवेदनशील व तकनीकी कदम उठाए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जनपद के सभी सर्किल मुख्यालयों पर नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्रों, तीन थानों में डिजिटल ‘ई-मालखाना व्यवस्था’ और थाना कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित “अनुपम वाटिका” का विधिवत शुभारम्भ किया है। यह पूरा आयोजन पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र की गरिमामयी उपस्थिति और पुलिस अधीक्षक औरैया, अभिषेक भारती के निर्देशन में संपन्न हुआ। पारिवारिक विवादों को आपसी संवाद और काउंसलिंग के जरिए सुलझाने के लिए जनपद में परिवार परामर्श केंद्र की शुरुआत की गई है। थाना कोतवाली औरैया परिसर में मुख्य केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर किया गया, जबकि थाना अजीतमल और थाना बिधूना के नवनिर्मित केंद्रों का शुभारम्भ वर्चुअल माध्यम से हुआ। इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य कानूनी कार्रवाई से पहले बातचीत और संवेदनशीलता को प्राथमिकता देकर परिवारों को टूटने से बचाना है, जिससे समाज में सौहार्द और आपसी विश्वास को बढ़ावा मिल सके। स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए जनपद के तीन थानों—कोतवाली औरैया, थाना दिबियापुर और थाना कुदरकोट में डिजिटल ‘ई-मालखाना व्यवस्था’ शुरू की गई है। इस नई तकनीक के तहत अब मुकदमों से जुड़े माल (माल मुकदमाती) के रख-रखाव, विवरण और प्रबंधन को पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है। पारंपरिक कागजी रजिस्टरों की जगह अब सारा डेटा कंप्यूटर पर सुरक्षित रहेगा, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, सटीकता और दक्षता आएगी। इसी क्रम में थाना कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित “अनुपम वाटिका” का भी मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस वाटिका को विकसित करने का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान करना है। इसके साथ ही, यह वाटिका दिन-रात ड्यूटी पर मुस्तैद रहने वाले पुलिस कर्मियों के लिए एक शांतिपूर्ण एवं सुखद माहौल उपलब्ध कराएगी, जिससे उनका तनाव कम हो सके।4
- *मुख्य विकास अधिकारी ने आँगनवाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक विद्यालय श्याम सुन्दरपुर का किया निरिक्षण , दिए निर्देश* *मुख्य विकास अधिकारी ने आँगनवाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक विद्यालय श्याम सुन्दरपुर का किया निरिक्षण , दिए निर्देश* *कक्षाओं में बाल शिक्षण अधिगमन सामग्री न मिलने एवं परिसर में बाल मैत्री पेंटिंग न पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के दिए निर्देश* *पंजीकृत छात्र छात्राओं की विद्यालय में शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए,अन्यथा प्रधानध्यापक के विरुद्ध की जायेगी कार्यवाही* *बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए: मुख्य विकास अधिकारी* कानपुर देहात :- दिनांक : 21 अगस्त 2026 मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज जनपद के विकासखण्ड मलासा के आँगनवाड़ी केंद्र श्याम सुन्दरपुर एवं प्राथमिक विद्यालय श्याम सुन्दरपुर का औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सर्वप्रथम आँगनवाड़ी केंद्र श्याम सुन्दरपुर का निरिक्षण किया, निरिक्षण के समय मौके पर 19 छात्र छात्रायें पंजीकृत पाए पर मात्र 03 छात्र ही मौके पर उपस्थित मिले। मौके पर उपस्थित बच्चों में शिक्षा का अभाव मिला इसके पश्चात उनके द्वारा प्राथमिक विद्यालय श्याम सुन्दरपुर का निरिक्षण किया गया निरिक्षण के समय विद्यालय के प्रधानध्यापक दिनेश कुमार उपस्थित मिले इसके अतिरिक्त अजय कुमार शिक्षा मित्र मौके पर अनुपस्थित पाए गए , मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पूछे जाने पर प्रधानध्यापक द्वारा बताया गया कि वे किसी काम से बीआरसी गए हुए है जिस पर उन्होंने सम्बंधित का स्पष्टीकरण प्राप्त किये जाने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए । वहीं विद्यालय में 68 छात्र छात्राओं का पंजीकरण हुआ है जिसके सापेक्ष मात्र 49 छात्र/छात्रायें उपस्थित पाए गए उन्होंने प्रधानध्यापक को निर्देश दिए कि बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित की जाए साथ ही विद्यालय में उपस्थित होने वाले सभी छात्र/छात्राएं पूरी ड्रेस में ही आये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत की तथा उनकी शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन किया। उन्होंने अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील व्यवस्था, पाठ्य सामग्री तथा विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। वहीं विद्यायल में बाल शिक्षण अधिगमन सामग्री नहीं मिली जिस पर उन्होंने संबंधित प्रधानध्यापक को निर्देश दिए कि सभी कक्षाओं में सामग्री उपलब्ध रहे अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। विद्यालय परिसर में बाल मैत्री पेंटिंग न होने पर प्रधानध्यापक को फटकार लगाते हुये तत्काल कराये जाने तथा स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के दिए निर्देश। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालयों एवं पेयजल व्यवस्था को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही उन्होंने अभिभावकों के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।1
- विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का सीडीओ ने किया निरीक्षण कानपुर देहात। 20 अगस्त 2026 को मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने विकास भवन परिसर स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों की व्यवस्थाओं, कर्मचारियों की उपस्थिति, अभिलेखों के रख-रखाव, स्वच्छता तथा जनसामान्य को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण विभाग की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पूजा, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के कनिष्ठ सहायक सुरेंद्र बहादुर, अश्वनी त्रिवेदी (डीसी, एसबीएम), उपायुक्त स्वतः रोजगार कार्यालय की डीएमएम निखा सचान, पूजा वर्मा (डीएमएम) एवं अंकित, लघु सिंचाई कार्यालय के प्रधान सहायक राकेश कुमार सचान, कनिष्ठ सहायक शशिकांत वर्मा, हिमांशु कुमार जायसवाल तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कमलेश कनोजिया अनुपस्थित पाए गए। कृषि विभाग के मोहित मिश्रा आकस्मिक अवकाश पर थे, लेकिन उनके द्वारा मानव संपदा पोर्टल पर सक्षम अधिकारी से अनुमति नहीं ली गई थी। वहीं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महेंद्र वर्मा बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले। मुख्य विकास अधिकारी ने अनुपस्थित पाए गए संबंधित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी कर्मचारियों को समय से कार्यालय पहुंचने और अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करने के लिए सख्त निर्देश दिए। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकताओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के साथ कार्यालय में आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ संवेदनशील एवं सकारात्मक व्यवहार किया जाए। उन्होंने कार्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने, अभिलेखों को व्यवस्थित रखने तथा विभागीय कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही विभिन्न योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति दें और शासन की मंशा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।2
- कानपुर देहात: राजपुर थाना क्षेत्र में कांधी के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि युवक को गंभीर चोटें नहीं आईं। कानपुर देहात: राजपुर थाना क्षेत्र में कांधी के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि युवक को गंभीर चोटें नहीं आईं। जानकारी के अनुसार युवक अपनी कार से गांव देवब्राह्मणपुर जा रहा था। कांधी के पास अचानक वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसा होते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने मदद करते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय निवासियों के मुताबिक सड़क किनारे खाई होने और रात के समय अंधेरा रहने के कारण इस स्थान पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना संभावित स्थान पर बैरिकेडिंग कराने के साथ चेतावनी बोर्ड लगाए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।1
- सदर ब्लॉक के ग्राम जसवंतपुर स्थित माध्यमिक विद्यालय में जलभराव के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही प्रभावित औरैया। जसवंतपुर स्थित माध्यमिक विद्यालय में जलभराव के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय जाने वाले रास्ते पर पानी भर जाने से बच्चों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि कुछ प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा नाला जाम किए जाने के कारण जल निकासी बाधित हो गई है, जिससे बारिश का पानी रास्ते में जमा हो गया। विद्यालय की शिक्षिका मुन्नी देवी ने बताया कि बच्चे पानी में घुसकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। शुक्रवार को विद्यालय में परीक्षा भी आयोजित होनी है, लेकिन जलभराव के कारण विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या काफी समय से बनी हुई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल नाला खुलवाकर पानी की निकासी कराने और रास्ते को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षा प्रभावित न हो।3
- भाल के मुख्य मार्ग पर मृत पशुओं से फैली दुर्गंध, राहगीरों और स्कूली बच्चों का निकलना हुआ दूभर भाल गांव के मुख्य मार्ग स्थित नहर पुल के पास मृत पशुओं के पड़े रहने से ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गाय, भैंस समेत अन्य मृत पशुओं के अवशेष पड़े होने से क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोगों का वहां से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बीमारी फैलने की आशंका जताते हुए संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। भाल निवासी अंकित सिंह और उनके साथियों ने गुरुवार को करीब 3 बजे इस समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए बताया कि गांव की मुख्य सड़क पर मृत पशुओं के पड़े रहने से राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी हो रही है। दुर्गंध के कारण लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है और आसपास के वातावरण में संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। अंकित सिंह ने गांव के वरिष्ठजनों और जिम्मेदार लोगों से मामले का संज्ञान लेकर मृत पशुओं के अवशेषों को हटवाने तथा समस्या के स्थायी निस्तारण की अपील की है। वहीं उत्कर्ष फौजी, धर्मेंद्र सिंह, राघवेंद्र, रामकेश, छोटे सिंह, सिद्धे तिवारी सहित अन्य ग्रामीणों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि मृत1