Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोपालगंज में उधार जेवर-नगद मांगने पर हमला: ज्वैलर गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती! गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित हकाम बाजार में एक आभूषण दुकानदार पर हमला हुआ है। दुकानदार ने उधार दिए गए जेवर और नकदी के पैसे मांगे थे। जिसके बाद कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
हथुआ हलचल
गोपालगंज में उधार जेवर-नगद मांगने पर हमला: ज्वैलर गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती! गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित हकाम बाजार में एक आभूषण दुकानदार पर हमला हुआ है। दुकानदार ने उधार दिए गए जेवर और नकदी के पैसे मांगे थे। जिसके बाद कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
More news from बिहार and nearby areas
- गोपालगंज में उधार जेवर-नगद मांगने पर हमला: ज्वैलर गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती! गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित हकाम बाजार में एक आभूषण दुकानदार पर हमला हुआ है। दुकानदार ने उधार दिए गए जेवर और नकदी के पैसे मांगे थे। जिसके बाद कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।1
- भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर गोपालगंज शहर में कांग्रेस का तिरंगा मार्च, शहीदों को किया नमन गोपालगंज। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में 9 अगस्त का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ “भारत छोड़ो आंदोलन” का बिगुल फूंका और देशवासियों को “करो या मरो” का नारा दिया। इसी ऐतिहासिक दिवस की वर्षगांठ पर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश गर्ग की अध्यक्षता में भव्य तिरंगा मार्च निकाला गया। यह मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक पहुंचा। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन किया तथा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर ओम प्रकाश गर्ग ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन सिर्फ अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन नहीं था, बल्कि यह भारत की आजादी, स्वाभिमान और लोकतांत्रिक चेतना का सबसे बड़ा जनआंदोलन था। महात्मा गांधी के आह्वान पर देश के लाखों लोगों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा कि आजादी हमें शहीदों के बलिदान से मिली है। इसलिए आज की पीढ़ी का कर्तव्य है कि वह संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की रक्षा करे। कांग्रेस पार्टी आज भी उसी विचारधारा और संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता हर स्तर पर मजबूती से अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। तिरंगा मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय”, “महात्मा गांधी अमर रहें”, “शहीदों की शहादत अमर रहे”, “भारत छोड़ो आंदोलन अमर रहे” जैसे नारों से वातावरण को देशभक्ति से गुंजायमान कर दिया। उक्त कार्यक्रम में सत्तार अली, शकील अख्तर, आजाद सिद्दीकी, अली हुसैन, विनोद यादव, रियाजुद्दीन अंसारी, मोहम्मद कामरान, इमामुद्दीन अंसारी, जमशेद, तौकीर आलम, फौजदार अंसारी, रियाज अहमद, मोहम्मद मेराजुद्दीन, मनोज जायसवाल, धनंजय गिरि ,शंभू कुशवाहा, सरवर अली, सुरेंद्र कुमार राम, इरफान, मोहम्मद सैफ , अमरजीत राम, तसव्वर अंसारी, सोनू बाबू, प्रीतम कुमार,अर्जुन कुमार ,मनीष कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।1
- गोपालगंज बिहार नेपाल से पानी छोड़ने पर बिहार के सीमावर्ती सटे कुछ गांव में पानी चढ़ गया है,, खास रिपोर्ट👉1
- दुबई श्रीलंका ईस्ट अफ्रीका का क्लाइंट इंटरव्यू गोपालगंज में 09931320013,08092453611 दुबई श्रीलंका ईस्ट अफ्रीका का क्लाइंट इंटरव्यू गोपालगंज में 09931320013,080924536111
- भारत छोड़ो आंदोलन और अगस्त क्रांति के वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानीयों कोटि कोटि नमन। 9 August. भारत के वीर जवानों एवं स्वतंत्रता सेनानीयों की के नाम एक छोटी सी झांकी। वन्देमातरम। 09.08.2026.1
- शिशुओं के नियमित टीकाकरण को लेकर ओझावलिया में निकली जागरूकता रैली बैरिया प्रखंड के सिसवा सरेया पंचायत के ओझावलिया में बच्चों के नियमित टीकाकरण एवं एमसीपी कार्ड के महत्व को लेकर शनिवार के दोपहर जनजागरूकता रैली व संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम कम्युनिटी प्रैक्टिस के डिमांड कार्यक्रम के तहत हुआ। अध्यक्षता आंगनवाड़ी सेविका प्रीति झा ने की। उन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पंचायत के विभिन्न वार्डों से गुजरते हुए लोगों को बच्चों का समय पर टीकाकरण कराने का संदेश दिया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रीति झा ने कहा कि बच्चों का समय पर टीकाकरण कराना अभिभावकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने मातृ एवं शिशु सुरक्षा एमसीपी कार्ड को सुरक्षित रखने की अपील की। कार्यक्रम के समापन पर मुखिया के हाथों लाभार्थियों के बीच एमसीपी कार्ड सुरक्षित रखने के लिए विशेष झोले वितरित किए गए। मौके पर आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सेविका, एएनएम सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। सीओपीडी जिला समन्वयक उमेश तिवारी, ब्लॉक समन्वयक धनंजय तिवारी, क्षेत्र समन्वयक नुरैशा सहित टीम के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।1
- गोपालगंज में शादी के बाद भी कुंवारा रह गया दूल्हा, विदाई के बाद दुल्हन को लेकर फरार हो गए 'मायके वाले! बिहार के गोपालगंज से हैरान करने वाला सामने आया, यहां शादी के बाद भी एक दूल्हा कुंवारा ही रह गया। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दुल्हन विदाई के बाद रास्ते से ही गायब हो गई। थावे मंदिर में शादी की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन अपने कथित गैंग के सदस्यों के साथ फरार हो गई। दूल्हे के परिवार का आरोप है कि शादी के नाम पर उनसे करीब 1 लाख 20 हजार रुपये लिए गए। इसके अलावा दुल्हन शादी के बाद गहने और अन्य सामान भी लेकर चली गई।1
- प्रेमी को मनाने के लिए टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस के समझाने पर उतरी नीचे प्रेमी को मनाने के लिए टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस के समझाने पर उतरी नीचे बड़हरिया: सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के बहादुरपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अपने प्रेमी को मनाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि युवती का प्रेमी बहुआरा गांव का रहने वाला है। प्रेमी से किसी बात को लेकर नाराजगी के बाद युवती उसे मनाने के लिए टावर पर चढ़ गई। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी मिली, मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की लगातार कोशिशों के बाद आखिरकार युवती दोपहर के समय टावर से नीचे उतर आई। युवती के नीचे उतरते ही मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि, युवती आखिर किस वजह से टावर पर चढ़ी थी और प्रेमी के बीच विवाद का वास्तविक कारण क्या था, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन ने युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।1