logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भूखों को भोजन कराना ही सच्ची मानव सेवा है -जन्म जयंती पर कराए गए भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम) रामगंज वार्ड निवासी श्री संजय मालवीय जी के छोटे भाई एवं शांतनु मालवीय के पूज्य पिताजी शिक्षक स्व. श्री विनीत कुमार जी मालवीय की पावन जन्म जयंती के अवसर पर राम रहीम रोटी बैंक में भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पुण्य अवसर पर मालवीय परिवार द्वारा फल-फ्रूट, मिष्ठान एवं स्वादिष्ट भोजन लाकर जरूरतमंदों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया। शिक्षक के रूप में जिन्होंने जीवन भर ज्ञान का प्रकाश फैलाया, आज उनकी जयंती पर भूखों को भोजन कराकर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। यही तो सच्ची मानव सेवा है। स्व. विनीत जी की पुण्य आत्मा को शत-शत नमन, ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। मालवीय परिवार के इस पुण्य सेवा कार्य के लिए राम रहीम रोटी बैंक परिवार हृदय से आभार व्यक्त करता है। ओम शांति🙏

22 hrs ago
user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
22 hrs ago

भूखों को भोजन कराना ही सच्ची मानव सेवा है -जन्म जयंती पर कराए गए भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम) रामगंज वार्ड निवासी श्री संजय मालवीय जी के छोटे भाई एवं शांतनु मालवीय के पूज्य पिताजी शिक्षक स्व. श्री विनीत कुमार जी मालवीय की पावन जन्म जयंती के अवसर पर राम रहीम रोटी बैंक में भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पुण्य अवसर पर मालवीय परिवार द्वारा फल-फ्रूट, मिष्ठान एवं स्वादिष्ट भोजन लाकर जरूरतमंदों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया। शिक्षक के रूप में जिन्होंने जीवन भर ज्ञान का प्रकाश फैलाया, आज उनकी जयंती पर भूखों को भोजन कराकर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। यही तो सच्ची मानव सेवा है। स्व. विनीत जी की पुण्य आत्मा को शत-शत नमन, ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। मालवीय परिवार के इस पुण्य सेवा कार्य के लिए राम रहीम रोटी बैंक परिवार हृदय से आभार व्यक्त करता है। ओम शांति🙏

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भूखों को भोजन कराना ही सच्ची मानव सेवा है -जन्म जयंती पर कराए गए भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम) रामगंज वार्ड निवासी श्री संजय मालवीय जी के छोटे भाई एवं शांतनु मालवीय के पूज्य पिताजी शिक्षक स्व. श्री विनीत कुमार जी मालवीय की पावन जन्म जयंती के अवसर पर राम रहीम रोटी बैंक में भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पुण्य अवसर पर मालवीय परिवार द्वारा फल-फ्रूट, मिष्ठान एवं स्वादिष्ट भोजन लाकर जरूरतमंदों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया। शिक्षक के रूप में जिन्होंने जीवन भर ज्ञान का प्रकाश फैलाया, आज उनकी जयंती पर भूखों को भोजन कराकर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। यही तो सच्ची मानव सेवा है। स्व. विनीत जी की पुण्य आत्मा को शत-शत नमन, ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। मालवीय परिवार के इस पुण्य सेवा कार्य के लिए राम रहीम रोटी बैंक परिवार हृदय से आभार व्यक्त करता है। ओम शांति🙏
    1
    भूखों को भोजन कराना ही सच्ची मानव सेवा है -जन्म जयंती पर कराए गए भोजन- 
सोहागपुर (नर्मदापुरम)
रामगंज वार्ड निवासी श्री संजय मालवीय जी के छोटे भाई एवं शांतनु मालवीय के पूज्य पिताजी शिक्षक स्व. श्री विनीत कुमार जी मालवीय की पावन जन्म जयंती के अवसर पर राम रहीम रोटी बैंक में भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस पुण्य अवसर पर मालवीय परिवार द्वारा फल-फ्रूट, मिष्ठान एवं स्वादिष्ट भोजन लाकर जरूरतमंदों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया।
शिक्षक के रूप में जिन्होंने जीवन भर ज्ञान का प्रकाश फैलाया, आज उनकी जयंती पर भूखों को भोजन कराकर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। यही तो सच्ची मानव सेवा है।
स्व. विनीत जी की पुण्य आत्मा को शत-शत नमन, ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।
मालवीय परिवार के इस पुण्य सेवा कार्य के लिए राम रहीम रोटी बैंक परिवार हृदय से आभार व्यक्त करता है। 
ओम शांति🙏
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 7 लीटर शराब के मामले में कार्रवाई, स्टेशन रोड थाना प्रभारी मदन पवार लाइन हाजिर, प्रधान आरक्षक रवीश बोहरे निलंबित पिपरिया। 7 लीटर शराब के मामले में रामनगर कॉलोनी निवासी ब्रजेश कहार के साथ मारपीट के आरोपों के बाद स्टेशन रोड थाना पुलिस में बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले में स्टेशन रोड थाना प्रभारी मदन पवार को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि प्रधान आरक्षक रवीश बोहरे को निलंबित किया गया है। बताया जा रहा है कि 7 लीटर शराब को लेकर ब्रजेश कहार के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। शिकायत और मामले की जांच के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी मदन पवार को लाइन हाजिर तथा प्रधान आरक्षक रवीश बोहरे को निलंबित कर दिया। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में आगे की जांच एवं कार्रवाई जारी है।
    1
    7 लीटर शराब के मामले में कार्रवाई, स्टेशन रोड थाना प्रभारी मदन पवार लाइन हाजिर, प्रधान आरक्षक रवीश बोहरे निलंबित
पिपरिया। 7 लीटर शराब के मामले में रामनगर कॉलोनी निवासी ब्रजेश कहार के साथ मारपीट के आरोपों के बाद स्टेशन रोड थाना पुलिस में बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले में स्टेशन रोड थाना प्रभारी मदन पवार को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि प्रधान आरक्षक रवीश बोहरे को निलंबित किया गया है।
बताया जा रहा है कि 7 लीटर शराब को लेकर ब्रजेश कहार के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। शिकायत और मामले की जांच के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी मदन पवार को लाइन हाजिर तथा प्रधान आरक्षक रवीश बोहरे को निलंबित कर दिया।
पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में आगे की जांच एवं कार्रवाई जारी है।
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मध्यप्रदेश टूरिज्म का भारी भरकम बोर्ड गिरने से फैली सनसनी, मोटरसाइकिलें आई चपेट में नर्मदापुरम - जिले के स्टेशन रोड थाना पिपरिया क्षेत्र में आज सुबह पिपरिया पचमढ़ी मुख्य मार्ग पर मटकुली बस स्टैंड पर मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग का भारी भरकम बोर्ड अचानक रोड पर गिर जाने से बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी जिससे कुछ समय के किये जाम की स्थिति बन गयी थी, बोर्ड रोड के दोनों तरफ खड़ी मोटरसाइकिलें पर जा गिरा जिससे मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गयी ग़नीमत रही कि यह बोर्ड किसी व्यक्ति पर नही गिरा नहीं तो जनहानि से इनकार भी नहीं जा सकता था, बोर्ड के पाइप नीचे से पूरी तरह से सड़ चुका था बोर्ड की ऊंचाई लगभग 40 से 45 फ़ीट होगी ।वही स्टेट हाईवे प्रदेश का एक मात्र हिल पचमढ़ी का मुख्य मार्ग है जिस पर लगातार आवागमन बना रहता है एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी है , बोर्ड गिरने पर पुलिस आरक्षक संजय कुमार ने ग्रामवासियों के साथ मिल कर बोर्ड को सड़क से हटवाया । सबसे बड़ा सवाल मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग के कई बोर्ड सालो से लगे हुए है देखरेख के अभाव में यह बोर्ड जंग खा रहे है जिससे नीचे से कई बोर्ड सडने की स्थिति में आ गए जो कि किसी बड़ी दुर्घटना को न्यौता दे रहे है, वही शासन प्रशासन को चाहिए इस पर गंभीरता से ध्यान दे ।
    4
    मध्यप्रदेश टूरिज्म का भारी भरकम बोर्ड गिरने से फैली सनसनी, मोटरसाइकिलें आई चपेट में
नर्मदापुरम - जिले के स्टेशन रोड थाना पिपरिया क्षेत्र में आज सुबह पिपरिया पचमढ़ी मुख्य मार्ग पर मटकुली बस स्टैंड पर मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग का भारी भरकम बोर्ड अचानक रोड पर गिर जाने से बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी जिससे कुछ समय के किये जाम की स्थिति बन गयी थी, बोर्ड रोड के दोनों तरफ खड़ी मोटरसाइकिलें पर जा गिरा जिससे मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गयी ग़नीमत रही कि यह बोर्ड किसी व्यक्ति पर नही गिरा नहीं तो जनहानि से इनकार भी नहीं जा सकता था, बोर्ड के पाइप नीचे से पूरी तरह से सड़ चुका था बोर्ड की ऊंचाई लगभग 40 से 45 फ़ीट होगी ।वही स्टेट हाईवे प्रदेश का एक मात्र हिल पचमढ़ी का मुख्य मार्ग है जिस पर लगातार आवागमन बना रहता है एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी है , बोर्ड गिरने पर पुलिस आरक्षक संजय कुमार ने ग्रामवासियों के साथ मिल कर बोर्ड को सड़क से हटवाया ।
सबसे बड़ा सवाल मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग के कई बोर्ड सालो से लगे हुए है देखरेख के अभाव में यह बोर्ड जंग खा रहे है जिससे नीचे से कई बोर्ड सडने की स्थिति में आ गए जो कि किसी बड़ी दुर्घटना को न्यौता दे रहे है, वही शासन प्रशासन को चाहिए इस पर गंभीरता से ध्यान दे ।
    user_Pankaj Pal
    Pankaj Pal
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • पिपरिया में शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, बीच सड़क से युवक का अपहरण कर चप्पलों-थप्पड़ों से पीटा। ​ पिपरिया-बनखेड़ी में MRP से महंगी, तो 12 किमी दूर शोभापुर में 200-300 रुपये सस्ती मिल रही शराब, शौकीनों को निशाना बना रहे बाउंसर। • ​23 सितंबर की मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद जागी पुलिस, 4 गुर्गों के खिलाफ किडनैपिंग और मारपीट की FIR दर्ज। • ​ घटना शाम 5 बजे की, लेकिन पुलिस रिकॉर्ड में 5:55 बजे मोकलवाड़ी से 7 बोतल अवैध शराब के साथ दिखाई गिरफ्तारी। • ​किडनैपिंग और मारपीट की FIR दर्ज होते ही शराब ठेकेदार अटल राय ने झाड़ा पल्ला, कहा- "आरोपी हमारे बंदे नहीं।" • ​ क्या पिपरिया में आबकारी विभाग का काम अब ठेकेदार के प्राइवेट बाउंसर संभाल रहे हैं? • ​19 जुलाई को भी शोभापुर से दारू ला रहे युवक को 3 घंटे बंधक बनाकर पीटा गया था। • नर्मदापुरम SP साई कृष्णा एस. थोटा का दावा पूरे मामले की गहराई से की जा रही है जांच। #SPnarmadapuram#activefollowersnonfollowersviewersfollowersシ゚viralfollowersシ゚a #activefollowersnonfollowersviewersfollowersシ゚viralfollowers�
    1
    पिपरिया में शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, बीच सड़क से युवक का अपहरण कर चप्पलों-थप्पड़ों से पीटा।
​ पिपरिया-बनखेड़ी में MRP से महंगी, तो 12 किमी दूर शोभापुर में 200-300 रुपये सस्ती मिल रही शराब, शौकीनों को निशाना बना रहे बाउंसर।
• ​23 सितंबर की मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद जागी पुलिस, 4 गुर्गों के खिलाफ किडनैपिंग और मारपीट की FIR दर्ज।
• ​ घटना शाम 5 बजे की, लेकिन पुलिस रिकॉर्ड में 5:55 बजे मोकलवाड़ी से 7 बोतल अवैध शराब के साथ दिखाई गिरफ्तारी।
• ​किडनैपिंग और मारपीट की FIR दर्ज होते ही शराब ठेकेदार अटल राय ने झाड़ा पल्ला, कहा- "आरोपी हमारे बंदे नहीं।"
• ​ क्या पिपरिया में आबकारी विभाग का काम अब ठेकेदार के प्राइवेट बाउंसर संभाल रहे हैं?
• ​19 जुलाई को भी शोभापुर से दारू ला रहे युवक को 3 घंटे बंधक बनाकर पीटा गया था।
• नर्मदापुरम SP साई कृष्णा एस. थोटा का दावा पूरे मामले की गहराई से की जा रही है जांच।
#SPnarmadapuram#activefollowersnonfollowersviewersfollowersシ゚viralfollowersシ゚a #activefollowersnonfollowersviewersfollowersシ゚viralfollowers�
    user_SATISH KUMAR
    SATISH KUMAR
    Advertising agency बनखेड़ी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पितृपक्ष शुरू होते ही सेठानी घाट पर उमड़ी आस्था, पितरों के तर्पण को पहुंचे श्रद्धालु नर्मदा तट पर सुबह से गूंजे मंत्रोच्चार, आचार्य पंडित दीपक दुबे ने बताया पितृपक्ष का महत्व नर्मदापुरम। 16 दिवसीय पितृपक्ष की शुरुआत के साथ ही शनिवार को विश्व प्रसिद्ध सेठानी घाट पर आस्था का सैलाब देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा तट पर अपने पितरों के तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान के लिए पहुंचने लगे। सूर्योदय के साथ घाट पर मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने नर्मदा में स्नान कर पितरों का स्मरण किया और विधि-विधान से तर्पण किया। कई परिवारों ने पुरोहितों की मौजूदगी में पिंडदान और श्राद्ध कर्म भी संपन्न कराया। सेठानी घाट पर सुबह से ही धार्मिक माहौल बना रहा। **आचार्य पंडित दीपक दुबे ने बताया कि** पितृपक्ष सनातन परंपरा में पितरों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष समय माना गया है। इन 16 दिनों में श्रद्धालु अपने पितरों का स्मरण कर तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान करते हैं। मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक किए गए श्राद्ध कर्म से पितरों को तृप्ति मिलती है और परिवार में सुख-शांति की कामना की जाती है। उन्होंने बताया कि पितृपक्ष में नर्मदा जैसे पवित्र नदी तट पर तर्पण और श्राद्ध का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है।पितृपक्ष के आगामी दिनों में भी सेठानी घाट पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहने की संभावना है। नर्मदा तट पर होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों के चलते पूरे पितृपक्ष के दौरान घाट पर आस्था और भक्ति का माहौल नजर आएगा।
    1
    पितृपक्ष शुरू होते ही सेठानी घाट पर उमड़ी आस्था, पितरों के तर्पण को पहुंचे श्रद्धालु 
नर्मदा तट पर सुबह से गूंजे मंत्रोच्चार, आचार्य पंडित दीपक दुबे ने बताया पितृपक्ष का महत्व
नर्मदापुरम। 16 दिवसीय पितृपक्ष की शुरुआत के साथ ही शनिवार को विश्व प्रसिद्ध सेठानी घाट पर आस्था का सैलाब देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा तट पर अपने पितरों के तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान के लिए पहुंचने लगे। सूर्योदय के साथ घाट पर मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया।
श्रद्धालुओं ने नर्मदा में स्नान कर पितरों का स्मरण किया और विधि-विधान से तर्पण किया। कई परिवारों ने पुरोहितों की मौजूदगी में पिंडदान और श्राद्ध कर्म भी संपन्न कराया। सेठानी घाट पर सुबह से ही धार्मिक माहौल बना रहा।
**आचार्य पंडित दीपक दुबे ने बताया कि** पितृपक्ष सनातन परंपरा में पितरों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष समय माना गया है। इन 16 दिनों में श्रद्धालु अपने पितरों का स्मरण कर तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान करते हैं। मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक किए गए श्राद्ध कर्म से पितरों को तृप्ति मिलती है और परिवार में सुख-शांति की कामना की जाती है। उन्होंने बताया कि पितृपक्ष में नर्मदा जैसे पवित्र नदी तट पर तर्पण और श्राद्ध का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है।पितृपक्ष के आगामी दिनों में भी सेठानी घाट पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहने की संभावना है। नर्मदा तट पर होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों के चलते पूरे पितृपक्ष के दौरान घाट पर आस्था और भक्ति का माहौल नजर आएगा।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • माल्हनवाड़ा में सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, हितग्राहियों से किया संवाद माल्हनवाड़ा/बनखेड़ी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत वाराणसी से वड़नगर तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा का नरसिंहपुर जिले से नर्मदापुरम जिले में प्रवेश के दौरान पिपरिया विधानसभा के ग्राम माल्हनवाड़ा में भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। नरसिंहपुर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामस्नेही पाठक के साथ सेवा यात्रियों का होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी, नर्मदापुरम भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री माधवदास अग्रवाल, बनखेड़ी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री हरीश मालानी सहित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के दौरान पी.एम. श्री शासकीय हाई स्कूल, माल्हनवाड़ा परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया। सेवा संकल्प यात्रा के गोविंद नगर पहुंचने पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया गया। इस दौरान हितग्राहियों से योजनाओं के माध्यम से मिल रहे लाभों की जानकारी ली गई तथा उनके अनुभव और सुझाव भी सुने गए। इसके बाद ठैनी एवं बनखेड़ी में जगह-जगह सेवा संकल्प यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। बनखेड़ी में सेवा यात्रियों एवं भाजपा पदाधिकारियों द्वारा सफाई कर्मियों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। यात्रा के माध्यम से जनभागीदारी, सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। बनखेड़ी से NDPM NEWS twenty four नर्मदापुरम की खास रिपोर्ट
    2
    माल्हनवाड़ा में सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, हितग्राहियों से किया संवाद
माल्हनवाड़ा/बनखेड़ी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत वाराणसी से वड़नगर तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा का नरसिंहपुर जिले से नर्मदापुरम जिले में प्रवेश के दौरान पिपरिया विधानसभा के ग्राम माल्हनवाड़ा में भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
नरसिंहपुर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामस्नेही पाठक के साथ सेवा यात्रियों का होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी, नर्मदापुरम भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री माधवदास अग्रवाल, बनखेड़ी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री हरीश मालानी सहित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
यात्रा के दौरान पी.एम. श्री शासकीय हाई स्कूल, माल्हनवाड़ा परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया।
सेवा संकल्प यात्रा के गोविंद नगर पहुंचने पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया गया। इस दौरान हितग्राहियों से योजनाओं के माध्यम से मिल रहे लाभों की जानकारी ली गई तथा उनके अनुभव और सुझाव भी सुने गए।
इसके बाद ठैनी एवं बनखेड़ी में जगह-जगह सेवा संकल्प यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। बनखेड़ी में सेवा यात्रियों एवं भाजपा पदाधिकारियों द्वारा सफाई कर्मियों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।
यात्रा के माध्यम से जनभागीदारी, सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
बनखेड़ी से NDPM NEWS twenty four नर्मदापुरम की खास रिपोर्ट
    user_NDPM NEWS 24
    NDPM NEWS 24
    Local News Reporter होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जैन समाज ने आज पालकी शोभायात्रा एवं क्षमावाणी पर्व मनाया। पिपरिया। जैन समाज के आज प्रयूषण पर्व के समापन पर मंगलवारा जैन मंदिर से भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई को विभिन्न मार्गों से होती हुई कला मंदिर पंहुची। मंगलवारा चौक पर अमृत सेवा समिति एवं हिन्दू उत्सव समिति के सदस्य श्री सुखदेव कालोटी, सुजीत पटवा, सुभाष अग्रवाल एवं गिरधर मल्ल ने स्वागत किया। कलमंदिर में क्षमावाणी पर्व मंदिर विधि के साथ पात्र भावना के बाद समापन हुआ । समाज के प्रदीप जैन एडवोकेट, रितेश जैन,उमेश समैया,सेठ सुरेश जैन,उत्तम जैन महेश जैन सहित समाज के गणमान्य व्यक्तियों महिलाएं एवं बच्चे भारी संख्या में उपस्थित हुए।
    1
    जैन समाज ने आज पालकी शोभायात्रा एवं क्षमावाणी पर्व मनाया।

पिपरिया। जैन समाज के आज प्रयूषण पर्व के समापन पर मंगलवारा जैन मंदिर से भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई को विभिन्न मार्गों से होती हुई कला मंदिर पंहुची। मंगलवारा चौक पर अमृत सेवा समिति एवं हिन्दू उत्सव समिति के सदस्य श्री सुखदेव कालोटी, सुजीत पटवा, सुभाष अग्रवाल एवं गिरधर मल्ल ने स्वागत किया। कलमंदिर में क्षमावाणी पर्व मंदिर विधि के साथ     पात्र भावना के बाद समापन हुआ । समाज के प्रदीप जैन एडवोकेट, रितेश जैन,उमेश समैया,सेठ सुरेश जैन,उत्तम जैन महेश जैन सहित समाज के गणमान्य व्यक्तियों महिलाएं एवं बच्चे भारी संख्या में उपस्थित हुए।
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • MP Crime: नर्मदापुरम में सैलून संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला, इटारसी में चाकूबाजी का अजीब ड्रामा! मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम और इटारसी से दो बड़ी और सनसनीखेज घटनाएं सामने आई हैं। नर्मदापुरम में कारोबार की प्रतिस्पर्धा के चलते सैलून संचालक सतीश उर्फ गब्बर पर तीन बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी घटना इटारसी की है, जहां एक युवक को चाकू लगने के मामले में पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने खुद पर हमला कर झूठी साजिश रची थी। देखिए पूरी खबर इस वीडियो में। #MPNews #Narmadapuram #Itarsi #CrimeNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #PoliceInvestigation #LatestNews #MPCrime MP Crime: नर्मदापुरम में सैलून संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला, इटारसी में चाकूबाजी का अजीब ड्रामा! मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम और इटारसी से दो बड़ी और सनसनीखेज घटनाएं सामने आई हैं। नर्मदापुरम में कारोबार की प्रतिस्पर्धा के चलते सैलून संचालक सतीश उर्फ गब्बर पर तीन बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी घटना इटारसी की है, जहां एक युवक को चाकू लगने के मामले में पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने खुद पर हमला कर झूठी साजिश रची थी। देखिए पूरी खबर इस वीडियो में। #MPNews #Narmadapuram #Itarsi #CrimeNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #PoliceInvestigation #LatestNews #MPCrime
    1
    MP Crime: नर्मदापुरम में सैलून संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला, इटारसी में चाकूबाजी का अजीब ड्रामा!  

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम और इटारसी से दो बड़ी और सनसनीखेज घटनाएं सामने आई हैं। नर्मदापुरम में कारोबार की प्रतिस्पर्धा के चलते सैलून संचालक सतीश उर्फ गब्बर पर तीन बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी घटना इटारसी की है, जहां एक युवक को चाकू लगने के मामले में पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने खुद पर हमला कर झूठी साजिश रची थी। देखिए पूरी खबर इस वीडियो में।  

#MPNews #Narmadapuram #Itarsi #CrimeNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #PoliceInvestigation #LatestNews #MPCrime
MP Crime: नर्मदापुरम में सैलून संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला, इटारसी में चाकूबाजी का अजीब ड्रामा!  
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम और इटारसी से दो बड़ी और सनसनीखेज घटनाएं सामने आई हैं। नर्मदापुरम में कारोबार की प्रतिस्पर्धा के चलते सैलून संचालक सतीश उर्फ गब्बर पर तीन बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी घटना इटारसी की है, जहां एक युवक को चाकू लगने के मामले में पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने खुद पर हमला कर झूठी साजिश रची थी। देखिए पूरी खबर इस वीडियो में।  
#MPNews #Narmadapuram #Itarsi #CrimeNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #PoliceInvestigation #LatestNews #MPCrime
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.