Shuru
Apke Nagar Ki App…
खगड़िया नगर परिषद में नाला निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर अफसरों की जांच: सदर एसडीओ धनंजय कुमार के नेतृत्व में पहुंचे अधिकारी दिए गए सख्त निर्देश Nitish Mishra Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar District Administration, Khagaria - Bihar Rajesh Verma Bablu Kumar Mandal Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Abhay Kumar Press
खगड़िया नगर परिषद में नाला निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर अफसरों की जांच: सदर एसडीओ धनंजय कुमार के नेतृत्व में पहुंचे अधिकारी दिए गए सख्त निर्देश Nitish Mishra Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar District Administration, Khagaria - Bihar Rajesh Verma Bablu Kumar Mandal Information & Public Relations Department, Government of Bihar
More news from बिहार and nearby areas
- गोगरी में सीईओ का साप्ताहिक जनता दरबार शिविर आयोजित, उमड़ी फरियादियों की भीड़। गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आज दिन शनिवार को साप्ताहिक जनता-दरबार शिविर का सुबह के 11:00 बजे से शाम के करीब 3:00 तक आयोजन किया गया। जहां विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। जनता दरबार की अध्यक्षता राजस्व पदाधिकारी सुजीत कुमार ने की। इस दौरान कुल 4 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदन जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण एवं भूमि संबंधी अन्य मामलों से जुड़े हुए थे। राजस्व पदाधिकारी ने एक-एक कर सभी मामलों की सुनवाई की तथा संबंधित पक्षों से जानकारी ली। सुनवाई के दौरान 3 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। वहीं शेष मामलों में आवश्यक कागजातों की जांच एवं दोनों पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के बाद अगली जनता दरबार में सुनवाई करने की बात कही गई। एआरओ सुजीत कुमार ने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निष्पक्ष एवं त्वरित निष्पादन किया जायेगा,ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जनता दरबार में अंचल कार्यालय के कर्मचारी, राजस्व कर्मी सुजीत कुमार एवं कई फरियादी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार में पहुंचकर आवेदन दें, ताकि समय पर उनकी समस्याओं का निपटारा किया जाए।1
- खगड़िया पुलिस ने 50,000 हजार के ईनामी अपराधी को गिरफ्तार किया।1
- खगड़िया नगर परिषद में नाला निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर अफसरों की जांच: सदर एसडीओ धनंजय कुमार के नेतृत्व में पहुंचे अधिकारी दिए गए सख्त निर्देश Nitish Mishra Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar District Administration, Khagaria - Bihar Rajesh Verma Bablu Kumar Mandal Information & Public Relations Department, Government of Bihar1
- जिला जनता दल यूनाइटेड की ओर से जीविका दीदी के 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जीविका के 20 वर्ष बेमिसाल , बिहार की तरक्की की चाबी महिलाओं के हाथ में जमालपुर विधायक श्री नचिकेता मंडल नीतीश संवाद का आयोजन मुंगेर जनता दल (यू) महिला प्रकोष्ठ द्वारा वर्तमान जिलाध्यक्षआ पूनम पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य वक्ता जद(यू) नेत्री एवं पूर्व सांसद कहकाशा प्रवीण एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉo प्रीति थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल एवं तारापुर के पूर्व विधायक राजीव सिंह ,मुंगेर महापौर कुमकुम देवी ,जदयू के जिला अध्यक्ष सौरभ निधि मौजूद रहे। जीविका से महिलाओं के जीवन में आए बदलाव की कहानी जीविका दीदियों ने सुनाई और बताया कि नीतीश कुमार द्वारा जीविका के निर्माण से किस प्रकार से स्वावलंबी बनी उनका आत्म सम्मान बढ़ा और समाज का दृष्टिकोण किस प्रकार महिलाओं के लिए बदला। इस बदलते हुए बिहार के नायक नीतीश कुमार ने महिलाओं की तकदीर को बदला ही नहीं बल्कि समाज में अबला कहलाने वाली महिलाओं का सबला है और परिवार के जीविकापार्जन की सहायक है। जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल ने कहा कि माननीय नेता नीतीश कुमार ने सिर्फ अपने पहले वर्ष के कार्यकाल में ही सोच लिया था कि बिहार की महिलाओं जब तक आगे नहीं बढ़ेगी तब तक बिहार आगे नहीं बढ़ेगा। बिहार की तरक्की की चाबी महिलाओं के हाथ में है। महिलाओं सबल होगी तब ही राज्य भी सबल होगा। उनके 2006 में आरंभ किया गया प्रयास बिहार के विकास की नई कहानी लिखने लगा। जीविका की बहनों ने माननीय नीतीश कुमार की दृष्टि को आत्मसात किया और अपने तकदीर लिखने लगी।बिहार ने अगले 20 वर्षों में महिलाओं की नई इमारत लिख दे और 10 वर्ष बाद जीविका दीदियों के आग्रह पर बिहार में शराबबंदी का ऐतिहासिक फैसला हुआ और आज बिहार का यह मॉडल देश भर में नजीर है ।आपके सहयोग से यह सरकार है और आगे भी नीतीश जी की राह पर बिहार का विकास जारी रहेगा। पूर्व सांसद कहकाशा प्रवीण ने कहा कि नीतीश जी ने महिला सशक्तिकरण की ऐसी इबारत लिखी की मुझे जैसे सम्मान घर की बेटी जिसके पिता सब्जी बेचते थे और माता भी मछली बेचती थी वो बिहार में भागलपुर की मेयर बनी और भारत की संसद में उच्च सदन की सदस्या बनी। नीतीश जी ने घर-घर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जीविका बनाया । पंचायती राज में 50% आरक्षण और नौकरियों में 35% का आरक्षण देकर बिहार की महिलाओं को सबल बनाया है। आपका सहयोग और आशीर्वाद नीतीश जी के लिए और निशांत जी के लिए इसी प्रकार बने रहे। कार्यक्रम को प्रदेश महिला नेत्री बबीता राय प्रदेश महासचिव जदयू महिला मंडल,इंदुमती देवी, मंडल ,नवीन सिंह संजय सिंह, कमल नयन सिंह इत्यादि ने भी संबोधित किया।1
- 2 अक्टूबर पर बोले अपना किसान पार्टी के जिलाध्यक्ष—गांधी और शास्त्री के सपनों का भारत बनाना होगा” “गांधी जयंती पर जिलाध्यक्ष का संदेश—सत्य, अहिंसा और किसान कल्याण को मिले प्राथमिकता”1
- खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र केबदला घाट स्टेशन पर टिकट व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल बदला घाट स्टेशन पर टिकट व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल खगड़िया/मानसी। मानसी प्रखंड क्षेत्र के बदला घाट रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर की व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद ही कई यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराया जाता है। इस कारण जल्दबाजी में यात्रा करने वाले कुछ यात्री बिना टिकट ट्रेन में सवार हो जाते हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश पासवान ने बताया कि बदला घाट स्टेशन पर टिकट काउंटर की व्यवस्था को लेकर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रेन के स्टेशन पर रुकने के बाद टिकट दिए जाने की स्थिति में कई यात्री समय पर टिकट नहीं ले पाते हैं। बाद में मानसी स्टेशन पर जीआरपी द्वारा जांच के दौरान ऐसे यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा जाता है और उनसे जुर्माना वसूला जाता है। ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन से टिकट काउंटर की व्यवस्था में सुधार करने तथा ट्रेन के आने से पहले यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय पर टिकट मिलने से यात्रियों को अनावश्यक परेशानी और जुर्माने से बचाया जा सकता है। मामले में रेलवे प्रशासन से व्यवस्था की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।1
- अनुदान नहीं वेतनमान व 7वां वेतन का लाभ वित्तरहित शिक्षकों को दिलाएगा जन सुराज, स्नातक पास को मुफ्त ऋण अनुदान नहीं नियमित वेतनमान के साथ सातवां वेतन का लाभ? बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के लिए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का मास्टर स्ट्रोक आखिर क्यों मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नए वेतनमान की घोषणा को रजनीश रंजन ने करार दिया चुनावी जुमला? आखिर कैसे Dr. N K Yadav के किले को ध्वस्त कर कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में बाजी मारेंगे जन सुराज के प्रत्याशी?1
- गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यायालय के वारंट पर दो वारंटी गिरफ्तार,भेजा गया न्याय के हिरासत में। गोगरी थाना पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को अलग-अलग ठिकानों से शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार किया गया। शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बरेटा निवासी स्व. रवींद्र यादव के पुत्र दीपक यादव तथा जमालपुर निवासी वेद प्रकाश शर्मा के पुत्र सूरज शर्मा के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। वारंट के आधार पर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की और अलग-अलग स्थानों से दोनों को पकड़ लिया। गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर कुमार ने बताया कि न्यायालय के निर्देश के आलोक में पुलिस टीम ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया था। इसी क्रम में शुक्रवार की रात दोनों आरोपियों को अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों से आवश्यक पूछताछ एवं कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय की प्रक्रिया के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। थाना पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लंबित वारंट वाले आरोपियों के बीच भी पुलिस कार्रवाई को लेकर सक्रियता बढ़ी है।1