Shuru
Apke Nagar Ki App…
इचाक में जमीन घोटाले का मामला गरमाया, जांच को पहुंचे एसडीओ-एलआरडीसी 10 दिनों में कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेता
Update news 24
इचाक में जमीन घोटाले का मामला गरमाया, जांच को पहुंचे एसडीओ-एलआरडीसी 10 दिनों में कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेता
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Update news 241
- हजारीबाग | स्वच्छ भारत मिशन के प्रदेश सहसंयोजक एवं हजारीबाग प्रमंडल प्रभारी नीरज कुमार गुप्ता ने शहर के प्रमुख गांधी मैदान के अस्तित्व पर खतरा जताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग का हृदय स्थल माने जाने वाला गांधी मैदान उपेक्षा का शिकार हो रहा है, जिस पर नगर निगम और जिला प्रशासन को तुरंत ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने रामनवमी जुलूस के दौरान इंद्रपुरी चौक से लेकर झांकी रूट तक क्षतिग्रस्त हुए बिजली तारों को जल्द ठीक कराने की भी अपील की है। नीरज कुमार गुप्ता ने बिजली विभाग से आग्रह किया है कि वे इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द मरम्मत कार्य शुरू करें, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।1
- Post by Aditya Kumar metha1
- बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बनासो बाजार में बिजली का पोल गिरने से महिला की मौत की खबर सामने आई है। मृतका की पहचान बक्सपुरा निवासी गंदोरी महतो की पत्नी सोहगी देवी के रूप में बताई जा रही है। सब्जी बेचने आई थी महिला।, JLKM नेता माही पटेल ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप।1
- हजारीबाग की इंटरनेशनल रामनवमी की गूंज देश-विदेश तक, भव्य आयोजन के बीच कुछ घटनाओं पर उठे सवाल डॉ. आरसी प्रसाद मेहता बोले – “रामनवमी इंटरनेशनल थी, है और रहेगी”, डीजे व नशे पर सख्ती की मांग -- डॉ आरसी मेहता ने राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग भी दोहराई हजारीबाग। हजारीबाग की विश्व विख्यात इंटरनेशनल रामनवमी एक बार फिर भव्यता और आस्था के साथ संपन्न हुई। इस आयोजन की चर्चा न केवल पूरे देश में बल्कि विदेशों तक होती है। हर वर्ष की तरह इस बार भी लाखों रामभक्तों का जनसैलाब उमड़ा और श्रद्धा, उत्साह तथा भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। रामनवमी जुलूस में शामिल अखाड़ा धारियों और श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों और जिला प्रशासन की सक्रिय भागीदारी से यह विशाल आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। हालांकि इस भव्य आयोजन के बीच कुछ ऐसी घटनाएं भी सामने आईं, जिसने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया। इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रमंडलीय अध्यक्ष (उत्तरी छोटानागपुर) तथा हजारीबाग सदर विधानसभा के 2019 के कांग्रेस प्रत्याशी एवं उपविजेता रहे डॉ. आरसी प्रसाद मेहता ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “हजारीबाग की रामनवमी इंटरनेशनल थी, इंटरनेशनल है और हमेशा इंटरनेशनल रहेगी।” साथ ही उन्होंने इसे राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग भी दोहराई। डॉ. मेहता ने कहा कि इस बार कुछ असामाजिक तत्वों के कारण ऐसी घटनाएं हुईं, जिनसे कई सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने इसके पीछे आपसी रंजिश, तेज ध्वनि वाले डीजे और युवाओं में बढ़ते नशे के सेवन को मुख्य कारण बताया। उन्होंने विशेष रूप से “पावर डीजे” पर चिंता जताते हुए कहा कि अत्यधिक ध्वनि समाज के लिए घातक है, खासकर हृदय रोगियों के लिए यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि ऐसे समय में मरीज स्वयं को सुरक्षित रखें, घरों के दरवाजे-खिड़कियां बंद रखें और डीजे से दूरी बनाए रखें। प्रशासन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराया जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि केवल त्योहारों में ही नहीं, बल्कि शादी-विवाह जैसे आयोजनों में भी डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की दिशा में पहल होनी चाहिए। डॉ. मेहता ने विष्णुगढ़ के कुसुंभा गांव में हुई एक मासूम बच्ची की निर्मम हत्या का जिक्र करते हुए इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं न केवल हजारीबाग बल्कि पूरे झारखंड को कलंकित करती हैं और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसी कुप्रथाओं पर रोक लगाने की जरूरत बताई। अंत में डॉ. मेहता ने रामनवमी के सफल आयोजन के लिए रामनवमी महासमिति, विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों तथा जिला एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और समर्पण से ही यह विश्व प्रसिद्ध आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।1
- कोडरमा सदर अस्पताल में पिछले पांच महीनों से ब्लड बैंक बंद रहने के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इमरजेंसी स्थिति में भी जरूरत के अनुसार रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे मरीजों को मजबूरन दूसरे अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे अस्पताल पहुंचे मरीजों के परिजनों ने बताया कि समय पर खून नहीं मिलने से स्थिति गंभीर हो जाती है और काफी भागदौड़ करनी पड़ती है। खासकर गंभीर मरीजों के लिए यह समस्या और भी चिंता का विषय बनी हुई है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि तकनीकी व प्रक्रिया संबंधी कारणों से ब्लड बैंक बंद है, जिसे जल्द ही चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, ब्लड की कमी का सबसे अधिक असर थैलेसीमिया और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों पर पड़ रहा है। परिजनों ने जल्द से जल्द ब्लड बैंक चालू करने की मांग की है, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- Post by Update news 241
- कोडरमा:डोमचांच के ढाब थाना क्षेत्र के जंगल से एक व्यक्ति का पेड़ मे लुंगी के फंदे से झुलता हुआ शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान ढाब के नावाडीह निवासी 55 वर्षीय किशोर यादव के रुप मे हुई है। परिजनों ने बुधवार को सुबह 8 बजे बताया कि घर मे मामूली विवाद के बाद मृतक रविवार से हीं लापता हो गया था जिसकी खोजबीन लगातार की जा रही थी और थाना मे सन्हा भी दर्ज कराया था। इसी दौरान आज भी परिजन जंगल की ओर खोज - बीन कर रहे थे जहाँ देखा गया की फंदे से शव झूल रहा है. जिसके बाद घटना की सूचना ढाब पुलिस को दी गई जहाँ ढाब थाना प्रभारी बमबम अपने दल - बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। इधर परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है।1