Shuru
Apke Nagar Ki App…
Nauhatta थाना की बड़ी कारवाई | 135 गैस सिलेंडर बरामद 😱
HTk Today
Nauhatta थाना की बड़ी कारवाई | 135 गैस सिलेंडर बरामद 😱
More news from Saharsa and nearby areas
- Post by HTk Today1
- नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र के तमाम पेंशनभोगियों के लिए एक बेहद जरूरी और समयबद्ध खबर है। नौहट्टा प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) प्रिया भारती ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपना जीवन प्रमाणीकरण (Life Verification) नहीं कराया है, वे आगामी 31 मार्च तक इस प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से पूरा कर लें। निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रमाणीकरण न होने की स्थिति में संबंधित लाभार्थियों की पेंशन योजना का लाभ तत्काल प्रभाव से बंद किया जा सकता है। बीडीओ प्रिया भारती ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सभी तरह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लिए भौतिक सत्यापन जरूरी है। इसके लिए पेंशनभोगी अपने नजदीकी सीएससी (CSC) केंद्र, वसुधा केंद्र या प्रखंड कार्यालय के संबंधित काउंटर पर जाकर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करा सकते हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई पेंशनभोगी अत्यधिक वृद्ध या गंभीर रूप से बीमार है और केंद्र तक आने में असमर्थ है, तो उनके परिजन इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दें ताकि नियमानुसार आवश्यक कदम उठाए जा सकें। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि 31 मार्च के बाद डेटा पोर्टल पर ब्लॉक हो जाएगा, जिससे भुगतान की प्रक्रिया बाधित हो जाएगी। बीडीओ ने अपील की है कि अंतिम समय की अफरा-तफरी से बचने के लिए लाभार्थी आज ही अपना सत्यापन पूर्ण करें। "सभी पेंशनभोगी समय रहते अपना जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित करें। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और आपकी पेंशन की निरंतरता बनाए रखने के लिए अनिवार्य है। लापरवाही बरतने पर पेंशन रुकने की जिम्मेदारी स्वयं लाभार्थी की होगी।1
- सहरसा मौसम दुःख न्यूज🥹✅1
- सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत साहपुर पंचायत से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने अवैध एलपीजी गैस सिलेंडर के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त किए हैं। दरअसल, नवहट्टा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शाहपुर गांव में एक घर के अंदर अवैध तरीके से घरेलू गैस सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है और उन्हें ऊंचे दामों पर बाजार में बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष रोशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। छापेमारी के दौरान जो तस्वीर सामने आई, वह बेहद हैरान करने वाली थी। पुलिस ने मौके से कुल 135 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किए, जिनमें 73 खाली और 62 भरे हुए HP गैस सिलेंडर शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में गैस सिलेंडरों का एक ही स्थान पर मिलना इस बात की ओर साफ इशारा करता है कि यहां लंबे समय से अवैध कारोबार चल रहा था। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपी संजय कुमार दास से जब पूछताछ की गई, तो उसने इस पूरे नेटवर्क में अपने भाई संतोष कुमार दास की संलिप्तता भी बताई। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि ये लोग घरेलू गैस सिलेंडरों को अवैध तरीके से इकट्ठा कर ब्लैक मार्केट में ऊंचे दामों पर बेचते थे।1
- भारत स्काउट एवं गाइड, सुपौल के जिला कार्यालय में बलिदान दिवस के अवसर पर शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त, श्री संजय कुमार झा, भारत स्काउट एवं गाइड, सुपौल, श्री तारकेश्वर पटेल, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी, सुपौल, श्री अभय शंकर झा, श्री सतीश कुमार झा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों एवं स्काउट-गाइड सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्काउटर एवं स्काउट-गाइड सदस्य—नीतीश कुमार, त्रिलोक कुमार, देव कुमार, अमित कुमार, मोहम्मद हबीब, सरवन कुमार, इम्तियाज अहमद, आशीष कुमार, केशव कुमार, संदीप कुमार, प्रियांशु कुमार, सोनू कुमार आदि ने राष्ट्रीय गीत तत्पश्चात एक पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह पदयात्रा गांधी मैदान, महावीर चौक, स्टेशन चौक एवं लोहिया चौक होते हुए शहीद पार्क के समीप संपन्न हुई।2
- बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम में सुपौल जिले की बेटी प्रियंका कुमारी अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉमर्स संकाय में 433 अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रियंका कुमारी अग्रवाल ने अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर बेहद गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनना है और इसके लिए वह पूरी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई जारी रखेंगी। प्रियंका के पिता प्रदीप कुमार अग्रवाल ने भी बेटी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि वे अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने में हर संभव सहयोग करेंगे और उसे उच्च शिक्षा दिलाएंगे। बताया जा रहा है कि प्रियंका ने सुपौल हाई सेकेंडरी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उनकी इस सफलता ने जिले के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का काम किया है।1
- Post by गणेश कुमार1
- सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर पंचायत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध गैस रिफिलिंग के काले खेल का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध गैस सिलेंडर जप्त किए हैं। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई जानकारी के अनुसार, पुलिस को काफी समय से शाहपुर पंचायत में अवैध रूप से गैस के भंडारण और ऊंचे दामों पर रिफिलिंग की सूचना मिल रही थी। नवहट्टा थाना पुलिस ने एक टीम गठित कर संदिग्ध ठिकाने पर अचानक दबिश दी। छापेमारी के दौरान वहां मौजूद लोग पुलिस को देखते ही भागने लगे, हालांकि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मौके से अवैध खेप को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद इलाके के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जप्त किए गए सिलेंडरों में कई घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडर शामिल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में इस तरह अवैध गैस का धंधा किसी बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा था। नवहट्टा पुलिस अपर थाना अध्यक्ष रौशन कुमार के अनुसार, जप्त किए गए सिलेंडरों की गिनती और कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध धंधे के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और इसका मुख्य सरगना कौन है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है।1