Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेशनल हाईवे रोड में भी थूक पॉलिश लगाकर काम किया जाता है.😱 #shortvideo #shorts #reels #road #national #lohardaga
AAM JANATA
नेशनल हाईवे रोड में भी थूक पॉलिश लगाकर काम किया जाता है.😱 #shortvideo #shorts #reels #road #national #lohardaga
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by AAM JANATA1
- *अगस्त माह से झारखंड आंदोलनकारी समन्वय समिति के बैनर तले शुरू किया जाएगा आर-पार की लड़ाई:क्रष्णा कुमार ठाकुर लोहरदगा: झारखंड आंदोलनकारी महासभा लोहरदगा जिला समिति की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष राजू महतो, प्रधान महासचिव मो. कय्यूम खान, संयोजिका विनीता खलखो, सीता उरांव, जिला संयोजक प्रो. विनोद भगत, आदि मौजूद थे। मौके पर केन्द्रीय अध्यक्ष राजू महतो ने अपने संबोधन में कहा कि वर्षों से अपने मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांगों पर सरकार अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठायी है। उन्होंने कहा कि अगस्त माह क्रांति का माह है। आने वाले अगस्त में हमलोग झारखंड आंदोलनकारी समन्वय समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों के साथ मिल कर अंतिम लड़ाई लड़ेंगे और अपने उद्देश्यों में सफल होंगे। केन्द्रीय प्रधान महासचिव मो. कय्यूम खान ने कहा कि सरकार सभी आंदोलनकारियों समान रूप से सम्मान, नियोजन पेंशन समेत व्यवस्थाओं का लाभ देने की दिशा में ठोस कार्य करें। उन्होंने कहा कि कम से कम कि आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन मोडल लागू करें। जिला संयोजक प्रो. विनोद भगत ने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा आंदोलनकारियों को बरगला कर आर्थिक दोहन करने का प्रयास कर रहे हैं। उनसे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि झारखंड के अमर पुरोधाओं के सपने को साकार करने, और अलग राज्य के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संघर्ष तेज करने की आवश्यकता है। जिला अध्यक्ष अनिल कुमार भगत ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के मामले को सरकार को जल्द से जल्द वार्ता कर निष्पादित करना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि आंदोलनकारियों से वार्ता करें और आंदोलनकारियों के लिए बनी नियमावली में संशोधन कर जेल जाने की बाध्यता समाप्त करें। जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमर किन्डो ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड आंदोलन की ही उपज है। सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द आंदोलनकारियों के हित में ठोस निर्णय लेकर वार्ता कर समस्याओं का समाधान करें। कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आंदोलनकारी के पुत्र होने का हक अदा करें। केन्द्रीय संयोजित विनिता खलखो ने कहा कि बिना किसी दबाव के जेल जाने की बाध्यता समाप्त करते हुए सभी झारखंड आंदोलनकारियों को समान रूप से मान-सम्मान, पहचान, नियोजन, पेंशन आदि के मामले को अविलंब निष्पादित करें। संबोधित करने वालों में सीता उरांव, जिला सचिव विशेषण भगत, बालोमुनी बखला, सुखदेव उरांव, उषा रानी लकड़ा, विजय कुमार विद्यार्थी, संचालन कृष्णा कुमार ठाकुर, शाहिद अहमद आदि शामिल थे। बैठक में चैतू मुंडा, गंगा उरांव, तारामनी मिंज, सुशीला लकड़ा, नगर रवि उरांव, ललिता भगत, विफई पाहन, सूरज मोहन लकड़ा, जगदीश उरांव आदि सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकारी मौजूद थे। सर्व सहमति से अगली बैठक 20 मई बुधवार को रखी गई है।3
- हरियाणा की यह घटना दिल को झकझोर देने वाली है। एक नवजात बच्ची को सुनसान जगह में ठंड के मौसम में खुली बदन में छोड़ देना इतना जघन्य अपराध है। पास में एक कुत्तिया अपने बच्चों के साथ उस बच्ची को भी संरक्षण दे रही है, इसीलिए यह कहा जा रहा है कि मानवता अभी जिंदा है लेकिन इंसानों में नहीं बल्कि जानवरों में।1
- रेफरल अस्पताल सिसई परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ललिता कुमारी मिंज और सहिया सहकर्ता लीलन कुमारी, सिलवंती मिंज, के द्वारा संयुक्त रूप से 50 सहिया दीदियों को सहिया बंडी दिया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सईया के कार्य में गुणवत्ता लाने एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिनका नाम सहिया ऐप में पंजीकृत है और पूर्व में नहीं दिया गया हैं उन सभी सहिया दीदियों को सहिया बंडी दिया गया।1
- सिसई (गुमला)। थाना क्षेत्र के बसिया रोड सिसई जिला गुमला निवासी शिवकुमार साहु पिता स्व रामेश्वर साहु ने अपने ससुराल पक्ष के द्वारा जबरन धर्म परिवर्तन कराये जाने को लेकर उनके विरुद्ध थाना में लिखित रूप से आवेदन देकर शिकायत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवकुमार साहु ने आवेदन में कहा है कि उसका विवाह खूंटी जिला अंतर्गत पिपरा टोली निवासी शालिवाहन महतो की पुत्री खुशबू कुमारी से वर्ष 2015 में हिन्दू रीति रिवाज से संपन्न कराया गया था और बाद में कोर्ट मैरिज भी कराया गया। युवक का आरोप है कि उसके ससुराल वाले विवाह के पूर्व से ही ईसाई धर्म को मानते आ रहे हैं लेकिन इसकी जानकारी युवक या युवक के परिजनों को नहीं दी गई थी। विवाह के कुछ दिनों बाद युवक को पता तब चला जब युवक को जबरदस्ती बाइबिल देकर पढ़ने का दबाव बनाया गया और तीन दिनों तक चर्च भी लेकर गए। ईसाई धर्म को मानने वालों में युवक का ससुर शालिवाहन महतो, सास अनिता देवी, पत्नी खुशबू कुमारी एवं उसकी बड़ी बहन संध्या कुमारी शामिल हैं। वहीं युवक की पत्नी और उसकी बड़ी बहन ईसाई धर्म के प्रचार प्रसार में शामिल हैं। युवक का छः सात साल का एक बेटा भी है जिसे चर्च ले जाया जाता है और वहां नाच गान कराया जाता है युवक के साले द्वारा फोन पर आग्रह किया गया की बच्चा को अपने साथ ले जाएं। क्योंकि ये लोग बच्चे को संस्कार विहीन बना देंगे। आपका बच्चा बहुत ही संस्कारी है युवक के सास अनिता देवी द्वारा प्रलोभन भी दिया गया की धर्म परिवर्तन करोगे तो तुम्हारी पत्नी के साथ तुम्हारी भी जॉब लगवा देंगे। और यदि धर्म परिवर्तन नहीं करोगे तो कभी ससुराल नहीं आ पाओगे और ना ही अपने बच्चे से कभी मिल पाओगे। युवक शिवकुमार ने आगे बताया कि 21 अप्रैल 2026 को मेरी पत्नी खुशबू बसिया रोड सिसई स्थित मेरे घर आई और घर में लगे सभी हिन्दू देवी देवताओं के तस्वीर को उतार कर फाड़ दिया वहीं आंगन में स्थित तुलसी पौधा व बजरंग बली के ध्वज को भी उखाड़ कर फेंक दिया है तथा मेरे मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया है उनकी इन हरकतों के वजह से मेरा मानसिक संतुलन बिगड़ने लगा है और तनाव के वजह से बहुत ज्यादा बेचैनी होने लगता है। युवक शिवकुमार साहु ने पुलिस प्रशासन से अपनी पत्नी सहित ससुराल वालों पर उचित कानूनी कार्रवाई करने सहित न्याय की मांग की है। वहीं इस मामले को लेकर सामाजिक संगठनों ने कड़ा विरोध करते हुए मिशनरियों द्वारा राज्य को ईसाईलैंड बनाने की साजिश बताया है। हिन्दू जागृत मंच के प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय वर्मा ने राज्य में चल रहे धर्मांतरण के खेल को लेकर कहा कि कहीं चँगाई के नाम पर तो कहीं शादी का प्रलोभन देकर व डरा धमका कर धर्मांतरण कराया जा रहा है यह मिशनरियों द्वारा राज्य को ईसाईलैंड बनाने का साजिश रचा जा रहा है क्योंकि यहां की सरकार इस मामले पर सख्त रुख नहीं अपना रही है जिसके वजह से इनका मनोबल बढ़ता जा रहा है वहीं पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, असम की सरकारें धर्म परिवर्तन और लव जिहाद के खिलाफ बहुत ही सख्त रुख अपना चुकी है जिसके कारण ये लोग बौखला गए हैं ये केवल धर्मांतरण ही नहीं करा रहे हैं बल्कि ये मतांतरण व राष्ट्रतंतारण करा रहे हैं उन्होंने कहा कि इस राज्य के विधायक, मंत्री सभी धर्मांतरित हैं और आदिवासी आरक्षण का लाभ ले रहे हैं। लेकिन अब यह खेल ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा बहुत जल्द डिलिस्टिंग होने जा रहा है इसके बाद से सब खेल बंद हो जायेगा।3
- लिए जाने क्या कहा रूपाली राज ने1
- गारु प्रखंड मुख्यालय में लंबे समय से बंद पड़ा मुख्यमंत्री दाल भात योजना की दुकान विगत दो दिनों से लगातार खोली जा रही है उक्त जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार ने दिया। लातेहार जिला अंतर्गत सुदूरवर्ती एवं अनुसूचित जनजाति बहुल गारु प्रखंड मुख्यालय में विगत कई महीनो से झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री दाल भात योजना की दुकान बंद पड़ी हुई थी । जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने बंद पड़ी दुकान का फोटो साझा करते हुए उप विकास आयुक्त लातेहार सैयद रियाज अहमद को सोशल अकाउंट के माध्यम से शिकायत किया था। मामले पर संज्ञान लेते हुए श्री अहमद ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को अभिलंब यह निर्देश दिया था कि मामले की जांच करते हुए अभिलंब दुकान खुलवाने का प्रयास किया जाए , साथ ही जितने दिन दुकान बंद रही और पूर्व में खोली गई सारा का अद्यतन रिपोर्ट बनाकर विभाग को समर्पित करने का निर्देश दिया था । वही मामले पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री दाल भात योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है इस बात में कोई दो राय नहीं है , इस योजना के तहत अमीर गरीब कोई भी व्यक्ति मात्र ₹5 अदा कर दाल भात योजना का लाभ पा सकता है वही बताया कि कुछ दिन दुकान बंद रही इसके लिए मुझे खेद है । वही बताया कि दुकान संचालक के द्वारा मांग की गई थी सुरक्षित स्थान दुकान खोलने के लिए दिया जाए , इस बात को ध्यान में रखते हुए धांगर टोला पंचायत भवन स्थित संचालक को स्थान आवंटित कर दिया गया है । वही गारू प्रखंड वासियों से अपील किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति गारु प्रखंड मुख्यालय किसी भी कार्य से आते हैं और उन्हें भूख लगने पर यदि यह महसूस होता है कि उनके पास रुपए का अभाव है तो वे मात्र ₹5 अदाकर धांगर टोला पंचायत भवन स्थित मुख्यमंत्री दाल भारत योजना का लाभ पा सकते हैं। साथी लोगों से यह भी अपील किया है कि यदि योजना का लाभ पाने में कोई परेशानी या दिक्कत होती है तो प्रखंड कार्यालय में शिकायत स्वयं मुझे करें।1
- Post by AAM JANATA1