logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

त्रिनेत्र गणेश जी लक्खी मेला-2026 के समापन के बाद जिला पुलिस अधीक्षक ने रणथंभौर मैरिज गार्डन में ली डी-ब्रीफिंग। सवाईमाधोपुर : श्री त्रिनेत्र गणेशजी लक्खी मेला-2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण समापन के पश्चात जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश राजौरा RPS की मौजूदगी में मेले में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की डी-ब्रीफिंग ली गई। डी-ब्रीफिंग के दौरान मेले में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं पुलिस ड्यूटी के दौरान सामने आई विभिन्न परिस्थितियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ड्यूटी के दौरान प्राप्त अनुभवों एवं सुझावों पर चर्चा की गई तथा भविष्य में आयोजित होने वाले बड़े धार्मिक एवं अन्य आयोजनों में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पुलिस अधीक्षक ने मेले के दौरान पूरी निष्ठा, सतर्कता एवं समर्पण के साथ ड्यूटी करने वाले समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

1 day ago
user_Sudeep Kumar Gaur
Sudeep Kumar Gaur
Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
1 day ago
f48d278a-c37e-40f2-8380-9dee465e5e23

त्रिनेत्र गणेश जी लक्खी मेला-2026 के समापन के बाद जिला पुलिस अधीक्षक ने रणथंभौर मैरिज गार्डन में ली डी-ब्रीफिंग। सवाईमाधोपुर : श्री त्रिनेत्र गणेशजी लक्खी मेला-2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण समापन के पश्चात जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी एवं अतिरिक्त

68a70e57-c47d-4ff7-bdc4-615aaefed1bf

पुलिस अधीक्षक श्री राकेश राजौरा RPS की मौजूदगी में मेले में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की डी-ब्रीफिंग ली गई। डी-ब्रीफिंग के दौरान मेले में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं पुलिस ड्यूटी के दौरान

cb0bcd76-bcfa-4480-95bd-4a84f431685e

सामने आई विभिन्न परिस्थितियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ड्यूटी के दौरान प्राप्त अनुभवों एवं सुझावों पर चर्चा की गई तथा भविष्य में आयोजित होने वाले बड़े धार्मिक एवं अन्य आयोजनों में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को और

6e166855-0d27-47a8-867a-0b65b3e337fa

बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पुलिस अधीक्षक ने मेले के दौरान पूरी निष्ठा, सतर्कता एवं समर्पण के साथ ड्यूटी करने वाले समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • चेयरमैन पद के लिए 3 नामांकन दाखिल, भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी मैदान में बामनवास नगरपालिका बामनवास, सवाईमाधोपुर। बामनवास नगरपालिका में नगर निकाय आम चुनाव के बाद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आज पूरी हो गई। 15 सितंबर से शुरू हुई प्रक्रिया के अंतिम दिन 16 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक कुल 3 नामांकन पत्र जमा हुए। इनमें भाजपा से संतरा मीणा, कांग्रेस से रेखा मीणा और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लीला देवी ने नामांकन दाखिल किया है। प्रक्रिया के दौरान कुल 11 नामांकन पत्र वितरित किए गए। रिटर्निंग अधिकारी नीतू मीणा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीणा व तहसीलदार बृजेश कुमार सिहरा सहित कार्मिक मौजूद रहे।
    1
    चेयरमैन पद के लिए 3 नामांकन दाखिल, भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी मैदान में
बामनवास नगरपालिका
बामनवास, सवाईमाधोपुर। बामनवास नगरपालिका में नगर निकाय आम चुनाव के बाद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आज पूरी हो गई। 15 सितंबर से शुरू हुई प्रक्रिया के अंतिम दिन 16 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक कुल 3 नामांकन पत्र जमा हुए। इनमें भाजपा से संतरा मीणा, कांग्रेस से रेखा मीणा और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लीला देवी ने नामांकन दाखिल किया है। प्रक्रिया के दौरान कुल 11 नामांकन पत्र वितरित किए गए। रिटर्निंग अधिकारी नीतू मीणा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीणा व तहसीलदार बृजेश कुमार सिहरा सहित कार्मिक मौजूद रहे।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सभापति चुनाव में फिर चर्चा में मामा-भांजे की जोड़ी गंगापुर सिटी नगर परिषद में सियासी सरगर्मी तेज, कांग्रेस-भाजपा ने बोर्ड बनाने का किया दावा गंगापुर सिटी। नगर परिषद सभापति पद के चुनाव को लेकर गंगापुर सिटी में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन के अंतिम दिन सभापति पद के दावेदारों के साथ उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ी। चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। खास बात यह है कि सभापति चुनाव को लेकर एक बार फिर मामा-भांजे की जोड़ी चर्चा में है। सभापति पद के लिए कांग्रेस की ओर से कृष्ण कुमार गोयल ने एकमात्र आवेदन किया है। वहीं उनके मामा गिरधारी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आवेदन किया है। दूसरी ओर भाजपा की ओर से गीता देवी नरुका और विजय गुप्ता ने सभापति पद के लिए आवेदन किया है। नामांकन के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में पहुंचे, जिससे नगर परिषद परिसर में चुनावी माहौल दिखाई दिया। नगर परिषद में पार्षदों के आंकड़ों की बात करें तो कांग्रेस के पास 27 पार्षद, भाजपा के पास 17 पार्षद और 16 निर्दलीय पार्षद हैं। ऐसे में सभापति पद के चुनाव में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल अपने-अपने बोर्ड के गठन का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा के दावों के बीच अब शहर में सभापति पद के चुनाव को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पार्षदों के समर्थन को लेकर राजनीतिक दलों में सक्रियता बढ़ गई है। वहीं निर्दलीय पार्षदों के रुख पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशियों के समर्थन में जुटने वाले पार्षदों को लेकर राजनीतिक समीकरण बनने-बिगड़ने लगे हैं। मामा-भांजे की जोड़ी के एक ही चुनाव में अलग-अलग खेमों से मैदान में आने से मुकाबला और भी चर्चा का विषय बन गया है। आने वाले दिनों में किस प्रत्याशी के पक्ष में कितने पार्षद खड़े होते हैं, यह तस्वीर चुनाव के दौरान ही साफ होगी।
    2
    सभापति चुनाव में फिर चर्चा में मामा-भांजे की जोड़ी

गंगापुर सिटी नगर परिषद में सियासी सरगर्मी तेज, कांग्रेस-भाजपा ने बोर्ड बनाने का किया दावा
गंगापुर सिटी। नगर परिषद सभापति पद के चुनाव को लेकर गंगापुर सिटी में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन के अंतिम दिन सभापति पद के दावेदारों के साथ उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ी। चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। खास बात यह है कि सभापति चुनाव को लेकर एक बार फिर मामा-भांजे की जोड़ी चर्चा में है।
सभापति पद के लिए कांग्रेस की ओर से कृष्ण कुमार गोयल ने एकमात्र आवेदन किया है। वहीं उनके मामा गिरधारी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आवेदन किया है। दूसरी ओर भाजपा की ओर से गीता देवी नरुका और विजय गुप्ता ने सभापति पद के लिए आवेदन किया है। नामांकन के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में पहुंचे, जिससे नगर परिषद परिसर में चुनावी माहौल दिखाई दिया।
नगर परिषद में पार्षदों के आंकड़ों की बात करें तो कांग्रेस के पास 27 पार्षद, भाजपा के पास 17 पार्षद और 16 निर्दलीय पार्षद हैं। ऐसे में सभापति पद के चुनाव में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल अपने-अपने बोर्ड के गठन का दावा कर रहे हैं।
कांग्रेस और भाजपा के दावों के बीच अब शहर में सभापति पद के चुनाव को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पार्षदों के समर्थन को लेकर राजनीतिक दलों में सक्रियता बढ़ गई है। वहीं निर्दलीय पार्षदों के रुख पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशियों के समर्थन में जुटने वाले पार्षदों को लेकर राजनीतिक समीकरण बनने-बिगड़ने लगे हैं। मामा-भांजे की जोड़ी के एक ही चुनाव में अलग-अलग खेमों से मैदान में आने से मुकाबला और भी चर्चा का विषय बन गया है। आने वाले दिनों में किस प्रत्याशी के पक्ष में कितने पार्षद खड़े होते हैं, यह तस्वीर चुनाव के दौरान ही साफ होगी।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत छांवा से बाबा कुशालगढ़ के श्याम मंदिर की ध्वजा पदयात्रा
    1
    गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत छांवा से बाबा कुशालगढ़ के श्याम मंदिर की ध्वजा पदयात्रा
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    4 hrs ago
  • लावारिस हालत में घूम रही मंदबुद्धि महिला को पुलिस ने परिजनों से मिलाया रात में सूचना मिलते ही मंडावरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित थाने लाया, पति ने पहचान कर साथ ले गया मंडावरी। खानपुर-मंडावरी रोड पर मंगलवार रात लावारिस हालत में घूम रही करीब 45 वर्षीय महिला को मंडावरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया। पुलिस की इस कार्रवाई से महिला के परिवार में खुशी का माहौल हो गया। पुलिस के अनुसार 15 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे टेलीफोन के जरिए सूचना मिली कि खानपुर-मंडावरी रोड पर एक महिला लावारिस हालत में घूम रही है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी जगदीश प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में एएसआई हरिसिंह एवं महिला कांस्टेबल रेखा सरकारी वाहन से मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने महिला को सुरक्षित थाने लाकर आसपास के थानों में भी उसकी पहचान के संबंध में सूचना दी। पुलिस की सूचना के बाद महिला के पति रामफूल मीणा थाने पहुंचे और महिला की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की। आवश्यक पहचान के बाद पुलिस ने महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया। परिवार से मिलकर चेहरे पर लौटी खुशी काफी समय से अपने परिजनों से दूर रही महिला के सकुशल मिलने पर परिवारजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एक महिला को उसके परिवार से मिलाने का पुण्य कार्य किया है। मंडावरी पुलिस की इस मानवीय पहल से पुलिस की संवेदनशील एवं मददगार छवि सामने आई है। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़
    4
    लावारिस हालत में घूम रही मंदबुद्धि महिला को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

रात में सूचना मिलते ही मंडावरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित थाने लाया, पति ने पहचान कर साथ ले गया


मंडावरी। खानपुर-मंडावरी रोड पर मंगलवार रात लावारिस हालत में घूम रही करीब 45 वर्षीय महिला को मंडावरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया। पुलिस की इस कार्रवाई से महिला के परिवार में खुशी का माहौल हो गया।
पुलिस के अनुसार 15 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे टेलीफोन के जरिए सूचना मिली कि खानपुर-मंडावरी रोड पर एक महिला लावारिस हालत में घूम रही है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी जगदीश प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में एएसआई हरिसिंह एवं महिला कांस्टेबल रेखा सरकारी वाहन से मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने महिला को सुरक्षित थाने लाकर आसपास के थानों में भी उसकी पहचान के संबंध में सूचना दी।
पुलिस की सूचना के बाद महिला के पति रामफूल मीणा थाने पहुंचे और महिला की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की। आवश्यक पहचान के बाद पुलिस ने महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया।
परिवार से मिलकर चेहरे पर लौटी खुशी
काफी समय से अपने परिजनों से दूर रही महिला के सकुशल मिलने पर परिवारजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एक महिला को उसके परिवार से मिलाने का पुण्य कार्य किया है।
मंडावरी पुलिस की इस मानवीय पहल से पुलिस की संवेदनशील एवं मददगार छवि सामने आई है।
रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    21 min ago
  • तीनधाम यात्रा पर निकला श्रद्धालुओं का जत्था, जयकारों से गूंजा लालसोट लालसोट। कौथून रोड जमात स्थित गणेश मंदिर से बुधवार को करीब चार दर्जन जोड़ों का श्रद्धालु जत्था तीनधाम यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा से पहले श्रद्धालुओं का फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया। श्रद्धालुओं ने बालाजी, वीर हनुमान, महाकाली और गोपालजी मंदिर में दर्शन कर यात्रा की शुरुआत की। करीब 45 दिन की यात्रा में मथुरा, वृंदावन, अयोध्या, हरिद्वार, चित्रकूट, काशी, जगन्नाथ धाम, तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, द्वारका, नाथद्वारा सहित अनेक धार्मिक स्थलों के दर्शन किए जाएंगे। आचार्य राजेश खांडल ने बताया कि तीर्थ यात्रा से धर्म और आस्था के प्रति भाव मजबूत होता है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु चार ज्योतिर्लिंग सहित विभिन्न धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे। रवाना होते समय श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
    1
    तीनधाम यात्रा पर निकला श्रद्धालुओं का जत्था, जयकारों से गूंजा लालसोट
लालसोट। कौथून रोड जमात स्थित गणेश मंदिर से बुधवार को करीब चार दर्जन जोड़ों का श्रद्धालु जत्था तीनधाम यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा से पहले श्रद्धालुओं का फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
श्रद्धालुओं ने बालाजी, वीर हनुमान, महाकाली और गोपालजी मंदिर में दर्शन कर यात्रा की शुरुआत की। करीब 45 दिन की यात्रा में मथुरा, वृंदावन, अयोध्या, हरिद्वार, चित्रकूट, काशी, जगन्नाथ धाम, तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, द्वारका, नाथद्वारा सहित अनेक धार्मिक स्थलों के दर्शन किए जाएंगे।
आचार्य राजेश खांडल ने बताया कि तीर्थ यात्रा से धर्म और आस्था के प्रति भाव मजबूत होता है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु चार ज्योतिर्लिंग सहित विभिन्न धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे। रवाना होते समय श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • देवनारायण मंदिर मकसूदनपुरा चौहानपुर में लगेगा एक दिवसीय मेला: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मकसूदनपुरा चौहानपुर स्थित भगवान श्री देवनारायण मंदिर परिसर मे एकदिवसीय मेला कई विधायक रहेंगे मुख्य अतिथि कन्हैया दंगल और भजन संध्या का आयोजन मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मकसूदनपुरा चौहानपुर स्थित भगवान श्री देवनारायण मंदिर परिसर में आगामी 17 सितंबर 2026, गुरुवार को एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर मंदिर समिति एवं ग्रामीणों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। देवनारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष एडवोकेट विनोद गुर्जर ने बताया कि मेले में मुख्य अतिथि के रूप में दर्शन सिंह गुर्जर विधायक करौली, हंसराज मीणा विधायक सपोटरा तथा मानसिंह गुर्जर पूर्व विधायक गंगापुर सिटी एवं वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष सवाई माधोपुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि मेले के तहत सुबह 10 बजे से कन्हैया दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें खेड़ला की झोपड़ी, ओलवाड़ा एवं दुमोदा की पार्टियों द्वारा कन्हैया पद गायन की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं शाम 7 बजे से पूरी रात भजन संध्या का आयोजन रहेगा, जिसमें मुकेश ठीकरिया, नरसी जयसिंहपुर एवं एचआर गोठ द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। मेले में आसपास के गांवों से श्रद्धालु झंडे लेकर डीजे के साथ पैदल यात्रा करते हुए भगवान श्री देवनारायण मंदिर पहुंचेंगे। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।
    1
    देवनारायण मंदिर मकसूदनपुरा चौहानपुर में लगेगा एक दिवसीय मेला: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मकसूदनपुरा चौहानपुर स्थित भगवान श्री देवनारायण मंदिर परिसर मे एकदिवसीय मेला कई विधायक रहेंगे मुख्य अतिथि कन्हैया दंगल और भजन संध्या का आयोजन
मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मकसूदनपुरा चौहानपुर स्थित भगवान श्री देवनारायण मंदिर परिसर में आगामी 17 सितंबर 2026, गुरुवार को एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर मंदिर समिति एवं ग्रामीणों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।
देवनारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष एडवोकेट विनोद गुर्जर ने बताया कि मेले में मुख्य अतिथि के रूप में दर्शन सिंह गुर्जर विधायक करौली, हंसराज मीणा विधायक सपोटरा तथा मानसिंह गुर्जर पूर्व विधायक गंगापुर सिटी एवं वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष सवाई माधोपुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि मेले के तहत सुबह 10 बजे से कन्हैया दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें खेड़ला की झोपड़ी, ओलवाड़ा एवं दुमोदा की पार्टियों द्वारा कन्हैया पद गायन की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
वहीं शाम 7 बजे से पूरी रात भजन संध्या का आयोजन रहेगा, जिसमें मुकेश ठीकरिया, नरसी जयसिंहपुर एवं एचआर गोठ द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
मेले में आसपास के गांवों से श्रद्धालु झंडे लेकर डीजे के साथ पैदल यात्रा करते हुए भगवान श्री देवनारायण मंदिर पहुंचेंगे। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 min ago
  • विश्व ओजोन दिवस पर शहर में जागरूकता रैली एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से दिया ओजोन परत संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा का संदेश करौली विश्व ओजोन दिवस के उपलक्ष में ज्योतिबा फुले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वन विभाग एवं जिला पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।उप वन संरक्षक ओमप्रकाश जांगिड ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली निकालकर की गई। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने ओजोन परत के संरक्षण,पर्यावरण सुरक्षा एवं प्रदूषण नियंत्रण के प्रति आमजन को जागरूक किया। इस दौरान विश्व ओजोन दिवस पर कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यशाला में उन्होंने ओजोन परत के महत्व, इसके क्षरण के कारणों तथा इसके संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका के संबंध में विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर ज्योतिबा फुले विद्यालय के संस्था प्रधान धर्मराज सैनी, सहायक वन संरक्षक विकेत सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी करौली पवन शर्मा, वनपाल प्रेमचंद, अरुण चौधरी, हेमेन्द्र शर्मा सहित वन विभाग के कर्मचारी, विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    1
    विश्व ओजोन दिवस पर शहर में जागरूकता रैली एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से दिया ओजोन परत संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा का संदेश
करौली विश्व ओजोन दिवस के उपलक्ष में ज्योतिबा फुले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वन विभाग एवं जिला पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।उप वन संरक्षक ओमप्रकाश जांगिड ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे  बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली निकालकर की गई। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने ओजोन परत के संरक्षण,पर्यावरण सुरक्षा एवं प्रदूषण नियंत्रण के प्रति आमजन को जागरूक किया। इस दौरान विश्व ओजोन दिवस पर कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यशाला में उन्होंने ओजोन परत के महत्व, इसके क्षरण के कारणों तथा इसके संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका के संबंध में विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर ज्योतिबा फुले विद्यालय के संस्था प्रधान धर्मराज सैनी, सहायक वन संरक्षक विकेत सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी करौली पवन शर्मा, वनपाल प्रेमचंद, अरुण चौधरी, हेमेन्द्र शर्मा सहित वन विभाग के कर्मचारी, विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • भाजपा से सभापति पद के लिए विजय कुमारी शर्मा ने नामांकन किया दाखिल हिण्डौन स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।भारतीय जनता पार्टी की ओर से सभापति पद के लिए प्रत्याशी ने विधिवत नामांकन दाखिल कर दिया है। बुधवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा की तरफ से विजय कुमारी शर्मा ने सभापति पद के लिए अपना पर्चा भरा है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।विजय कुमारी शर्मा ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने दस्तावेज प्रस्तुत किए। इस मौके हिंडौन की पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, भाजपा के नगर परिषद चुनाव प्रभारी राम अवतार मीणा सहित प्रमुख भाजपा नेता और बड़ी संख्या में समर्थित पार्षद रहे मौजूद रहे। ​
    1
    भाजपा से सभापति पद के लिए विजय कुमारी शर्मा ने नामांकन किया दाखिल
हिण्डौन स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।भारतीय जनता पार्टी की ओर से सभापति पद के लिए प्रत्याशी ने विधिवत नामांकन दाखिल कर दिया है। बुधवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा की तरफ से विजय कुमारी शर्मा ने सभापति पद के लिए अपना पर्चा भरा है।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।विजय कुमारी शर्मा ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने दस्तावेज प्रस्तुत किए। इस मौके हिंडौन की पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, भाजपा के नगर परिषद चुनाव प्रभारी राम अवतार मीणा सहित प्रमुख भाजपा नेता और बड़ी संख्या में समर्थित पार्षद रहे मौजूद रहे।
​
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.