सभापति चुनाव में फिर चर्चा में मामा-भांजे की जोड़ी गंगापुर सिटी नगर परिषद में सियासी सरगर्मी तेज, कांग्रेस-भाजपा ने बोर्ड बनाने का किया दावा गंगापुर सिटी। नगर परिषद सभापति पद के चुनाव को लेकर गंगापुर सिटी में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन के अंतिम दिन सभापति पद के दावेदारों के साथ उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ी। चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। खास बात यह है कि सभापति चुनाव को लेकर एक बार फिर मामा-भांजे की जोड़ी चर्चा में है। सभापति पद के लिए कांग्रेस की ओर से कृष्ण कुमार गोयल ने एकमात्र आवेदन किया है। वहीं उनके मामा गिरधारी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आवेदन किया है। दूसरी ओर भाजपा की ओर से गीता देवी नरुका और विजय गुप्ता ने सभापति पद के लिए आवेदन किया है। नामांकन के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में पहुंचे, जिससे नगर परिषद परिसर में चुनावी माहौल दिखाई दिया। नगर परिषद में पार्षदों के आंकड़ों की बात करें तो कांग्रेस के पास 27 पार्षद, भाजपा के पास 17 पार्षद और 16 निर्दलीय पार्षद हैं। ऐसे में सभापति पद के चुनाव में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल अपने-अपने बोर्ड के गठन का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा के दावों के बीच अब शहर में सभापति पद के चुनाव को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पार्षदों के समर्थन को लेकर राजनीतिक दलों में सक्रियता बढ़ गई है। वहीं निर्दलीय पार्षदों के रुख पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशियों के समर्थन में जुटने वाले पार्षदों को लेकर राजनीतिक समीकरण बनने-बिगड़ने लगे हैं। मामा-भांजे की जोड़ी के एक ही चुनाव में अलग-अलग खेमों से मैदान में आने से मुकाबला और भी चर्चा का विषय बन गया है। आने वाले दिनों में किस प्रत्याशी के पक्ष में कितने पार्षद खड़े होते हैं, यह तस्वीर चुनाव के दौरान ही साफ होगी।
सभापति चुनाव में फिर चर्चा में मामा-भांजे की जोड़ी गंगापुर सिटी नगर परिषद में सियासी सरगर्मी तेज, कांग्रेस-भाजपा ने बोर्ड बनाने का किया दावा गंगापुर सिटी। नगर परिषद सभापति पद के चुनाव को लेकर गंगापुर सिटी में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन के अंतिम दिन सभापति पद के दावेदारों के साथ उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ी। चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। खास बात यह है कि सभापति चुनाव को लेकर एक बार फिर मामा-भांजे की जोड़ी चर्चा में है। सभापति पद के लिए कांग्रेस की ओर से कृष्ण कुमार गोयल ने एकमात्र आवेदन किया है। वहीं उनके मामा गिरधारी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आवेदन किया है। दूसरी ओर भाजपा की ओर से गीता देवी नरुका और विजय गुप्ता ने सभापति पद के लिए आवेदन किया है। नामांकन के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में पहुंचे, जिससे नगर परिषद परिसर में चुनावी माहौल दिखाई दिया। नगर
परिषद में पार्षदों के आंकड़ों की बात करें तो कांग्रेस के पास 27 पार्षद, भाजपा के पास 17 पार्षद और 16 निर्दलीय पार्षद हैं। ऐसे में सभापति पद के चुनाव में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल अपने-अपने बोर्ड के गठन का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा के दावों के बीच अब शहर में सभापति पद के चुनाव को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पार्षदों के समर्थन को लेकर राजनीतिक दलों में सक्रियता बढ़ गई है। वहीं निर्दलीय पार्षदों के रुख पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशियों के समर्थन में जुटने वाले पार्षदों को लेकर राजनीतिक समीकरण बनने-बिगड़ने लगे हैं। मामा-भांजे की जोड़ी के एक ही चुनाव में अलग-अलग खेमों से मैदान में आने से मुकाबला और भी चर्चा का विषय बन गया है। आने वाले दिनों में किस प्रत्याशी के पक्ष में कितने पार्षद खड़े होते हैं, यह तस्वीर चुनाव के दौरान ही साफ होगी।
- सभापति चुनाव में फिर चर्चा में मामा-भांजे की जोड़ी गंगापुर सिटी नगर परिषद में सियासी सरगर्मी तेज, कांग्रेस-भाजपा ने बोर्ड बनाने का किया दावा गंगापुर सिटी। नगर परिषद सभापति पद के चुनाव को लेकर गंगापुर सिटी में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन के अंतिम दिन सभापति पद के दावेदारों के साथ उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ी। चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। खास बात यह है कि सभापति चुनाव को लेकर एक बार फिर मामा-भांजे की जोड़ी चर्चा में है। सभापति पद के लिए कांग्रेस की ओर से कृष्ण कुमार गोयल ने एकमात्र आवेदन किया है। वहीं उनके मामा गिरधारी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आवेदन किया है। दूसरी ओर भाजपा की ओर से गीता देवी नरुका और विजय गुप्ता ने सभापति पद के लिए आवेदन किया है। नामांकन के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में पहुंचे, जिससे नगर परिषद परिसर में चुनावी माहौल दिखाई दिया। नगर परिषद में पार्षदों के आंकड़ों की बात करें तो कांग्रेस के पास 27 पार्षद, भाजपा के पास 17 पार्षद और 16 निर्दलीय पार्षद हैं। ऐसे में सभापति पद के चुनाव में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल अपने-अपने बोर्ड के गठन का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा के दावों के बीच अब शहर में सभापति पद के चुनाव को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पार्षदों के समर्थन को लेकर राजनीतिक दलों में सक्रियता बढ़ गई है। वहीं निर्दलीय पार्षदों के रुख पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशियों के समर्थन में जुटने वाले पार्षदों को लेकर राजनीतिक समीकरण बनने-बिगड़ने लगे हैं। मामा-भांजे की जोड़ी के एक ही चुनाव में अलग-अलग खेमों से मैदान में आने से मुकाबला और भी चर्चा का विषय बन गया है। आने वाले दिनों में किस प्रत्याशी के पक्ष में कितने पार्षद खड़े होते हैं, यह तस्वीर चुनाव के दौरान ही साफ होगी।2
- गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत छांवा से बाबा कुशालगढ़ के श्याम मंदिर की ध्वजा पदयात्रा1
- चेयरमैन पद के लिए 3 नामांकन दाखिल, भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी मैदान में बामनवास नगरपालिका बामनवास, सवाईमाधोपुर। बामनवास नगरपालिका में नगर निकाय आम चुनाव के बाद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आज पूरी हो गई। 15 सितंबर से शुरू हुई प्रक्रिया के अंतिम दिन 16 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक कुल 3 नामांकन पत्र जमा हुए। इनमें भाजपा से संतरा मीणा, कांग्रेस से रेखा मीणा और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लीला देवी ने नामांकन दाखिल किया है। प्रक्रिया के दौरान कुल 11 नामांकन पत्र वितरित किए गए। रिटर्निंग अधिकारी नीतू मीणा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीणा व तहसीलदार बृजेश कुमार सिहरा सहित कार्मिक मौजूद रहे।1
- विश्व ओजोन दिवस पर शहर में जागरूकता रैली एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से दिया ओजोन परत संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा का संदेश करौली विश्व ओजोन दिवस के उपलक्ष में ज्योतिबा फुले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वन विभाग एवं जिला पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।उप वन संरक्षक ओमप्रकाश जांगिड ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली निकालकर की गई। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने ओजोन परत के संरक्षण,पर्यावरण सुरक्षा एवं प्रदूषण नियंत्रण के प्रति आमजन को जागरूक किया। इस दौरान विश्व ओजोन दिवस पर कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यशाला में उन्होंने ओजोन परत के महत्व, इसके क्षरण के कारणों तथा इसके संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका के संबंध में विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर ज्योतिबा फुले विद्यालय के संस्था प्रधान धर्मराज सैनी, सहायक वन संरक्षक विकेत सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी करौली पवन शर्मा, वनपाल प्रेमचंद, अरुण चौधरी, हेमेन्द्र शर्मा सहित वन विभाग के कर्मचारी, विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- गुजरात में इंस्टाग्राम पर 5 महीने तक सुंदर लड़की से इश्क लड़ा, शादी भी कर ली... सुहागरात के 10 दिन तक “आज नहीं, कल” का नौटंकी चलता रहा! जब शक हुआ तो पुलिस बुलाई... घूंघट उठाया तो लुगाई की जगह असली मर्द निकला! सोशल मीडिया वाला छपरी प्यार अब इतना खतरनाक हो गया है, आदमी-आदमी से मोहब्बत करने लगा है! गुजरात में इंस्टाग्राम पर 5 महीने तक सुंदर लड़की से इश्क लड़ा, शादी भी कर ली... सुहागरात के 10 दिन तक “आज नहीं, कल” का नौटंकी चलता रहा! जब शक हुआ तो पुलिस बुलाई... घूंघट उठाया तो लुगाई की जगह असली मर्द निकला! सोशल मीडिया वाला छपरी प्यार अब इतना खतरनाक हो गया है, आदमी-आदमी से मोहब्बत करने लगा है!1
- तीनधाम यात्रा पर निकला श्रद्धालुओं का जत्था, जयकारों से गूंजा लालसोट लालसोट। कौथून रोड जमात स्थित गणेश मंदिर से बुधवार को करीब चार दर्जन जोड़ों का श्रद्धालु जत्था तीनधाम यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा से पहले श्रद्धालुओं का फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया। श्रद्धालुओं ने बालाजी, वीर हनुमान, महाकाली और गोपालजी मंदिर में दर्शन कर यात्रा की शुरुआत की। करीब 45 दिन की यात्रा में मथुरा, वृंदावन, अयोध्या, हरिद्वार, चित्रकूट, काशी, जगन्नाथ धाम, तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, द्वारका, नाथद्वारा सहित अनेक धार्मिक स्थलों के दर्शन किए जाएंगे। आचार्य राजेश खांडल ने बताया कि तीर्थ यात्रा से धर्म और आस्था के प्रति भाव मजबूत होता है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु चार ज्योतिर्लिंग सहित विभिन्न धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे। रवाना होते समय श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।1
- हिंडौन नगर परिषद सभापति चुनाव: भाजपा से विजय कुमारी चतुर्वेदी और निर्दलीय फुलवा देवी ने भरा नामांकन.. हिंडौन सिटी। स्थानीय नगर परिषद में सभापति पद के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को सभापति पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से विजय कुमारी चतुर्वेदी और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फुलवा देवी ने अपना-अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। भाजपा प्रत्याशी विजय कुमारी चतुर्वेदी हाल ही में वार्ड संख्या 60 से भाजपा के टिकट पर पार्षद चुनी गई हैं, वहीं वार्ड संख्या 58 से चुनाव जीतकर आईं पार्षद फुलवा देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सभापति पद की रेस में ताल ठोक दी है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, भाजपा के चुनाव प्रभारी राम अवतार मीना समेत कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी विजय कुमारी चतुर्वेदी के समर्थन में मौजूद रहे। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 18 सितंबर नाम वापसी की अंतिम तारीख है। 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभापति के लिए मतदान होगा और इसी दिन मतों की गणना की जाएगी। 22 सितंबर को उपसभापति का चुनाव होगा।3
- भाजपा से सभापति पद के लिए विजय कुमारी शर्मा ने नामांकन किया दाखिल हिण्डौन स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।भारतीय जनता पार्टी की ओर से सभापति पद के लिए प्रत्याशी ने विधिवत नामांकन दाखिल कर दिया है। बुधवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा की तरफ से विजय कुमारी शर्मा ने सभापति पद के लिए अपना पर्चा भरा है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।विजय कुमारी शर्मा ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने दस्तावेज प्रस्तुत किए। इस मौके हिंडौन की पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, भाजपा के नगर परिषद चुनाव प्रभारी राम अवतार मीणा सहित प्रमुख भाजपा नेता और बड़ी संख्या में समर्थित पार्षद रहे मौजूद रहे। 1