घुघरी: अधेड़ महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिला शव, पति-बेटों पर हत्या का शक निवास थाना क्षेत्र के ग्राम घुरनेर में सनसनीखेज मामला मंडला जिले के निवास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुरनेर में शुक्रवार सुबह एक अधेड़ महिला का शव उसके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका की पहचान 42 वर्षीय तुलसा बाई के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया शव पर चोट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि महिला को उसके पति और बेटों द्वारा लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने पति व बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिवार से अलग रहती थी महिला जानकारों के अनुसार तुलसा बाई लंबे समय से पति व बेटों से अलग घर के बाहर एक छोटी सी कोठरी में रह रही थीं। वह दूसरों के घरों में मजदूरी का काम करके अपना गुजारा करती थीं। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन परिवार में विवाद होता था और महिला के साथ मारपीट भी की जाती थी। तीन दिन पहले भी घर में विवाद हुआ था, जिसके बाद से कोई आवाज नहीं आई। शव 48 घंटे से अधिक पुराना बताए जा रहा है। सुबह हुई घटना की जानकारी सुबह करीब आठ बजे मृतका के छोटे बेटे राजेश सिगरौरे (उम्र लगभग 20 वर्ष) ने एक गुजरती महिला को रोका और बताया कि उसकी मां नहीं उठ रही हैं। जब उस महिला ने शव को हिलाया तो चेहरे और सिर पर खून तथा चोट के गहरे निशान दिखाई दिए। तुरंत गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पति पक्ष पर गुस्सा उतारा। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। *घटना स्थल पर मिले संदिग्ध सबूत* पुलिस को घटनास्थल पर एक प्लास्टिक के टब में लाल रंग का पानी मिला, जिससे शंका है कि खून से सने हाथ धोए गए होंगे। शव पर चोट के निशान स्पष्ट रूप से दिख रहे हैं, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हुई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही निवास के एसडीओपी पी.एस. वालरे और थाना प्रभारी गोपाल घासले अपने पूरे स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला, साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पति व बेटों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। गांव में दहशत का माहौल इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।
घुघरी: अधेड़ महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिला शव, पति-बेटों पर हत्या का शक निवास थाना क्षेत्र के ग्राम घुरनेर में सनसनीखेज मामला मंडला जिले के निवास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुरनेर में शुक्रवार सुबह एक अधेड़ महिला का शव उसके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका की पहचान 42 वर्षीय तुलसा बाई के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया शव पर चोट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि महिला को उसके पति और बेटों द्वारा लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने पति व बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिवार से
अलग रहती थी महिला जानकारों के अनुसार तुलसा बाई लंबे समय से पति व बेटों से अलग घर के बाहर एक छोटी सी कोठरी में रह रही थीं। वह दूसरों के घरों में मजदूरी का काम करके अपना गुजारा करती थीं। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन परिवार में विवाद होता था और महिला के साथ मारपीट भी की जाती थी। तीन दिन पहले भी घर में विवाद हुआ था, जिसके बाद से कोई आवाज नहीं आई। शव 48 घंटे से अधिक पुराना बताए जा रहा है। सुबह हुई घटना की जानकारी सुबह करीब आठ बजे मृतका के छोटे बेटे राजेश सिगरौरे (उम्र लगभग 20 वर्ष) ने एक गुजरती महिला को रोका और बताया
कि उसकी मां नहीं उठ रही हैं। जब उस महिला ने शव को हिलाया तो चेहरे और सिर पर खून तथा चोट के गहरे निशान दिखाई दिए। तुरंत गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पति पक्ष पर गुस्सा उतारा। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। *घटना स्थल पर मिले संदिग्ध सबूत* पुलिस को घटनास्थल पर एक प्लास्टिक के टब में लाल रंग का पानी मिला, जिससे शंका है कि खून से सने हाथ धोए गए होंगे। शव पर चोट के निशान स्पष्ट रूप से दिख रहे हैं, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हुई
है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही निवास के एसडीओपी पी.एस. वालरे और थाना प्रभारी गोपाल घासले अपने पूरे स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला, साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पति व बेटों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। गांव में दहशत का माहौल इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।
- CcBichhiya, Mandla😂6 hrs ago
- अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का एक्शन, मंडला के मवई में शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई1
- Post by Salim khan1
- अंजनिया पुलिस ने 24 घंटे में खोला राज। गुमशुदगी की जांच में खुला मिस्ट्री - बड़े भाई ने छोटे भाई आशीष की हत्या कर शव के टुकड़े सेप्टिक टैंक में सीमेंट की परत के नीचे छिपाए। आरोपी गिरफ्तार।1
- Post by Chandan Singh Maravi1
- Post by KUNAL MUSIC STUDIO1
- ⏩कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न ⏩स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार को सर्वोच्च प्राथमिकता — कलेक्टर ⏩ कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों तथा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई। ⏩प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कलेक्टर ने बताया कि जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के साथ आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि विशेष रूप से शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्थाओं में तेजी लाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता होगी। ⏩उन्होंने मीडिया कर्मियों से कहा कि उमरिया जिला हम सभी का है तथा जिले को बेहतर बनाने में मीडियाकर्मियों का सहयोग आवश्यक होगा।शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक प्रत्येक व्यक्ति को मिले,यह सुनिश्चित किया जा जाएगा। ⏩कलेक्टर ने मीडिया कर्मियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे सटीक एवं तथ्यात्मक समाचारों का प्रकाशन करें तथा भ्रामक खबरों से बचें। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया द्वारा शासन तक पहुंचाई गई जानकारी पर निश्चित रूप से कार्यवाही की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया कर्मियों ने विभिन्न मुद्दों पर प्रश्न पूछे,जिनका कलेक्टर ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। ⏩इस अवसर पर जिला जनसंपर्क अधिकारी अरुणेंद्र सिंह सहित अन्य मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- Post by Salim khan1
- Post by Govardhan kushwaha1
- पाली में बकाया किराए पर बड़ी कार्रवाई, माँ बिरासिनी देवी मंदिर ट्रस्ट की 8 दुकानें सील बिरसिंहपुर पाली तपस गुप्ता जिले के पाली नगर में प्रशासन ने बकाया किराए के मामलों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। माँ बिरासिनी देवी मंदिर ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित दुकानों पर राजस्व विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर 8 दुकानों को सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय व्यापारियों में हलचल तेज हो गई और अन्य दुकानदारों में भी बकाया भुगतान को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई तहसीलदार लक्ष्मीकांत शर्मा के नेतृत्व में की गई, जिसमें नगर पालिका और पुलिस विभाग की टीम ने भी सक्रिय सहयोग दिया। प्रशासन द्वारा पहले ही मंदिर प्रबंधन समिति के माध्यम से 21 दुकानदारों को नोटिस जारी कर बकाया किराया जमा करने के निर्देश दिए गए थे। नोटिस के बावजूद कई दुकानदारों ने न तो किराया जमा किया और न ही किसी प्रकार का जवाब प्रस्तुत किया, जिसके चलते प्रशासन को सख्त कदम उठाना पड़ा। तहसीलदार ने बताया कि नोटिस जारी होने के बाद कुछ दुकानदारों ने अपना बकाया किराया जमा कर दिया था, लेकिन 11 दुकानदार अब भी बकाया राशि नहीं चुका पाए थे। प्रशासन की टीम जब कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची, तो दो दुकानदारों ने तत्काल बकाया राशि जमा कर दी। इससे कुल ₹3 लाख 11 हजार की वसूली की गई। इसके बाद शेष 8 दुकानों को नियमानुसार सील कर दिया गया। सील की गई दुकानों में भागवत प्रसाद सोनी, रामदुलारे विश्वकर्मा, रोशन लालवानी, नरेश सेन (अंकित सोनी), सुंदरलाल बर्मन (चुटूदाना), रविशंकर तिवारी, सुनील शिवहरे और मनोज जैसवाल के नाम शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार, इन दुकानदारों द्वारा पिछले 4 से 6 वर्षों से किराया जमा नहीं किया जा रहा था, जिससे मंदिर ट्रस्ट को आर्थिक नुकसान हो रहा था। यह पूरी कार्रवाई पाली एसडीएम एवं मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष मीनाक्षी बनजारे के निर्देश पर की गई। प्रशासन ने साफ तौर पर संकेत दिया है कि शासकीय और ट्रस्ट की संपत्तियों के किराए को लेकर अब किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बकायेदारों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन की इस सख्ती को एक स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर अब बिना किसी ढील के कार्रवाई होगी। वहीं, समय पर किराया जमा करने वाले दुकानदारों ने इस कदम का समर्थन करते हुए इसे उचित बताया है।4