Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली के लालगंज कस्बे में मंडी समिति के सामने दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद पुलिस की मौजूदगी में जमकर मारपीट हुई
Pankaj
रायबरेली के लालगंज कस्बे में मंडी समिति के सामने दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद पुलिस की मौजूदगी में जमकर मारपीट हुई
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखनऊ: CEC के खिलाफ कांग्रेस नेताओं का हल्लाबोल प्रदर्शन, प्रदर्शन के दौरान कई कांग्रेस नेता घायल। लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से प्रदेश चुनाव आयुक्त कार्यालय तक निकाले गए जुलूस के दौरान पुलिस ने नेताओं को रोकने का किया प्रयास। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ के लगाए नारे। इस दौरान पुलिस के साथ हुई धक्कमुक्की और घसीटते हुए नेताओं को पुलिस ने प्रदर्शन खत्म करवाया। इस प्रदर्शन में कई नेताओं को आई चोट, कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी भी पुलिस के साथ धक्का मुक्की के दौरान हुए घायल, कांग्रेस नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध जमकर करते रहे नारेबाजी, बारिश के बावजूद जारी रहा प्रदर्शन। सूत्र1
- रायबरेली के लालगंज कस्बे में मंडी समिति के सामने दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद पुलिस की मौजूदगी में जमकर मारपीट हुई1
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रतापगढ़ में भाजपा ने किया नमन भारतीय जनता पार्टी प्रतापगढ़ द्वारा एकात्म मानववाद के प्रणेता, राष्ट्रवादी चिंतक एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं संकल्प के साथ मनाई गई। जनपद मुख्यालय से लेकर बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, संघर्ष एवं विचारों को स्मरण किया।जनपद में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव, सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। आयोजित विचार गोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्र और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा और जनसेवा का साधन माना। उनका अंत्योदय का विचार आज भी भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी कार्यों को दिशा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पंडित दीनदयाल जी के विचारों को अपने आचरण में उतारते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, विकास और जनकल्याण की पहुंच सुनिश्चित करने का संकल्प लेना चाहिए।सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारतीय राजनीति को एकात्म मानववाद, राष्ट्रवाद, स्वदेशी और अंत्योदय की विचारधारा से नई दिशा प्रदान की। उनका जीवन सादगी, राष्ट्रनिष्ठा और समाज के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल जी का चिंतन केवल किसी राजनीतिक विचारधारा तक सीमित नहीं था, बल्कि वह सम्पूर्ण समाज के कल्याण और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास का मार्गदर्शन करता है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।जिला प्रवक्ता राघवेन्द्र शुक्ला ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर जनपद के करीब 2500 से अधिक बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही उनके जीवन, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के विचारों को कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच साझा किया गया। जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी ने बताया कि बूथ स्तर तक आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके अंत्योदय के संकल्प को सेवा एवं जनकल्याण के माध्यम से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अनुराग मिश्र,राम आसरे पाल,रामजी मिश्र, सदस्य काशी क्षेत्र अशोक मिश्र, जिला महामंत्री राजेश सिंह, अजय वर्मा, राजन मिश्र, जिला मंत्री सूर्य प्रकाश पटेल, अंशुमान सिंह, साधु दुबे, आलोक गर्ग, शिवांगू सोनकर, सुजीत पांडेय, गजराज सिंह सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- *अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त को देवसरा पुलिस ने तेलियानी नहर पुलिया के पास से किया गिरफ्तार* प्रतापगढ़ :- पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा अपहरण के अभियोग से संबंधित एक अभियुक्त राजन सिंह को गिरफ्तार किया गया,पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपहृत/गुमशुदा व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी हेतु लगातार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह के पर्वेक्षण में तेजतर्रार थाना प्रभारी आसपुर देवसरा राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में उनकी कुशल टीम,जिसमें उ0नि0 संजय कुमार, का0 प्रवेश चौहान द्वारा* देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित अभियुक्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अन्तर्गत धारा 87/137(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त राजन सिंह पिता का नाम कमलेश सिंह जो ग्राम सभा मधईसराय पट्टी का बताया जा था है जिसकी उम्र करीब 19 वर्ष है जिसको देवसरा थाने के क्षेत्रान्तर्गत तेलियानी नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया कर आगे की कार्रवाई की जा रही,,2
- पिंटू मिश्रा फिर बने देवदूत, 2 दिन में बचाई दो जिंदगी। बाघराय प्रतापगढ़ प्रधान प्रतिनिधि महराजपुर पिंटू मिश्र फिर बन देवदूत ,2 दिन में 2 इंसानों की सर्पदंश से बचाई जान। ग्राम पंचायत महराजपुर के राजुल सरोज को आज सुबह 7 बजे घर में जहरीला सांप ने डसा, सूचना पर तुरंत एक्टिव हुए प्रधान प्रतिनिधि महराजपुर पिंटू मिश्र, राजुल सरोज को ले गए सीएचसी बाघराय,जहां पर डॉक्टर जाफरी और उनकी टीम ने किया समुचित इलाज। एहतियातन इलाज के लिए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल प्रतापगढ़ किया रिफर। प्रधान प्रतिनिधि महराजपुर पिंटू मिश्र ने देरी न करते हुए युवक को ले गए जिला अस्पताल, सर्प दंश के प्रभाव से युवक पूरी तरह सुरक्षित,परिजन समेत गांव वाले प्रधान प्रतिनिधि की तत्परता की कर रहे प्रशंसा , 2 दिन के अंदर 2 इंसानों की जान बचाकर महराजपुर के ग्रामीणों के लिए बने देवदूत। *अवधेश चंद्र पांडेय पत्रकार*1
- रायबरेली के GIC ग्राउंड में अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। कई जनपदों से पहुंचे कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल पर माहौल उत्साहपूर्ण दिखाई दिया। रायबरेली के GIC ग्राउंड में अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। कई जनपदों से पहुंचे कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल पर माहौल उत्साहपूर्ण दिखाई दिया।1
- सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, सार्वजनिक रास्ता बंद करने से ग्रामीण परेशान शिकायत के बाद बच्ची को धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने डीएम-एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, सार्वजनिक रास्ता बंद करने से ग्रामीण परेशान शिकायत के बाद बच्ची को धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने डीएम-एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार अमेठी। जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नरबहनपुर, छिवरहा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और वर्षों पुराने सार्वजनिक रास्ते को बंद करने का मामला सामने आया है। गांव निवासी ममता सिंह ने इस संबंध में जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी पंकज मिश्र और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। साथ ही शिकायत के बाद अपनी बच्ची को जान से मारने और गायब करने की धमकी का भी गंभीर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ममता सिंह के अनुसार राजस्व अभिलेखों में ग्राम सभा की तीन जमीनें दर्ज हैं गाटा संख्या 400 नवीन परती,गाटा संख्या 423 खाल निकालने का स्थान, सुरक्षित खाते की भूमि- गाटा संख्या 434 गैर मुमकिन खाते की भूमि दर्ज है। आरोप है कि इन तीनों गाटा संख्याओं पर गांव के ही कुँवर विक्रम सिंह, सुभाष सिंह और विकास सिंह द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा कर व्यक्तिगत लाभ लिया जा रहा है, जिससे ग्राम सभा को राजस्व की क्षति हो रही है। इसके अलावा ममता सिंह ने बताया कि गाटा संख्या 401 से सटा हुआ वर्षों पुराना सार्वजनिक रास्ता जो ग्रामीणों के आवागमन का मुख्य साधन था, उसे भी बंद कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसने इसकी शिकायत प्रशासन से की तो विपक्षी डब्लू सिंह और सोनू सिंह ने उसकी बच्ची को जान से मारने और गायब कर देने की धमकी दी। इस घटना के बाद से उसका पूरा परिवार दहशत में है। पीड़िता ने कहा है कि यदि उसे या उसकी बेटी को किसी प्रकार की हानि होती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मामले में एसडीएम अमेठी पंकज मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच के लिए कानूनगो और लेखपाल को मौके पर भेजकर पैमाइश के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पीपरपुर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामला राजस्व से जुड़ा हुआ है, इस संबंध में एसडीएम को पत्र भेजा गया है। राजस्व टीम की रिपोर्ट और अभिलेखों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि महिला की ओर से विपक्षी के खिलाफ पहले से ही एक मुकदमा दर्ज है।2
- *आगरा: एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक की भीषण भिड़ंत...* *फंसे चालक को सुरक्षित निकाला गया...* लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे स्थित रेवरी टोल प्लाजा के पास बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक वाहन में फंस गया... सूचना पर थाना काकोरी इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों और वहां से गुजर रहे वाहन चालकों की मदद से फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला...1