काशी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, 31 अक्टूबर को होगा शुभारंभ काशी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, 31 अक्टूबर को होगा शुभारंभ वाराणसी। काशीवासियों को 31 अक्टूबर से दिल्ली के लिए पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस अत्याधुनिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। 16 आधुनिक कोच से सुसज्जित इस ट्रेन में यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए कई सुविधाएं दी गई हैं। प्रत्येक बर्थ पर मोबाइल और अन्य उपकरण चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट तथा रीडिंग लैंप की व्यवस्था होगी। वहीं, फर्स्ट एसी कोच में यात्रियों को हॉट-वॉटर शावर की सुविधा भी मिलेगी। दावा किया जा रहा है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से वाराणसी से दिल्ली तक का सफर महज 8 से 9 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। इसके शुरू होने से काशी और देश की राजधानी दिल्ली के बीच रेल संपर्क को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
काशी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, 31 अक्टूबर को होगा शुभारंभ काशी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, 31 अक्टूबर को होगा शुभारंभ वाराणसी। काशीवासियों को 31 अक्टूबर से दिल्ली के लिए पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस अत्याधुनिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। 16 आधुनिक कोच से सुसज्जित इस ट्रेन में यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए कई सुविधाएं दी गई हैं। प्रत्येक बर्थ पर मोबाइल और अन्य उपकरण चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट तथा रीडिंग लैंप की व्यवस्था होगी। वहीं, फर्स्ट एसी कोच में यात्रियों को हॉट-वॉटर शावर की सुविधा भी मिलेगी। दावा किया जा रहा है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से वाराणसी से दिल्ली तक का सफर महज 8 से 9 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। इसके शुरू होने से काशी और देश की राजधानी दिल्ली के बीच रेल संपर्क को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
- राजकीय कृषि बीज भंडार का टास्क फोर्स अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण* __किसानों को नियमानुसार बीज वितरण का दिया निर्देश_ *राजकीय कृषि बीज भंडार का टास्क फोर्स अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण* __किसानों को नियमानुसार बीज वितरण का दिया निर्देश_ वाराणसी। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के जंसा स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार केंद्र का शुक्रवार को शासन द्वारा वाराणसी मंडल हेतु नामित टास्क फोर्स अधिकारी सुरेंद्र चंद्र चौधरी, संयुक्त कृषि निदेशक आजमगढ़ मंडल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मंडल शैलेंद्र कुमार, उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल एवं जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौजूद रहे। निरीक्षण के समय मौके पर गोदाम प्रभारी अमरजीत पटेल, टीएसी राजकुमार सहित बीज लेने आए किसान धनुषधारी, विकास चंद्र वर्मा, कुंती देवी, राकेश पाल, चंद्रबली यादव आदि उपस्थित थे और गोदाम पर बीज वितरण का कार्य चल रहा था। टास्क फोर्स अधिकारी द्वारा जिला कृषि अधिकारी वाराणसी को निर्देशित किया गया कि जिन किसानों ने बीज की बुकिंग की है उन्हें नियमानुसार निर्धारित दर पर बीज दिया जाए तथा बीज प्राप्ति की रसीद किसानों को अवश्य उपलब्ध कराई जाए। साथ ही जिन किसान भाइयों द्वारा दलहनी फसल में चना, मटर, मसूर तथा तिलहनी फसल में सरसों की बुकिंग की गई है और ई-लॉटरी के माध्यम से चयन हुआ है, उन्हें क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से सूचित करते हुए यथाशीघ्र बीज वितरण सुनिश्चित किया जाए। जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा गेहूं, चना, मटर, मसूर एवं सरसों के उच्च गुणवत्ता के बीज अनुदान पर राजकीय कृषि बीज भंडारों के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वर्तमान में गेहूं बीज की बुकिंग हेतु पोर्ट खुला है। उन्होंने किसानों से अपील की कि पोर्टल पर बुकिंग कर योजनाओं का लाभ उठाएं। साथ ही बताया कि पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से जिन बीमित किसानों की धान की फसल को नुकसान हुआ है, वे 72 घंटे के भीतर व्हाट्सएप नंबर 7065514447, क्रॉप इंश्योरेंस ऐप, PMFBY वेबसाइट या जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं।1
- कलम के तेज धार से पीएम किसान की 24वीं किश्त जारी, अयोध्या के 3,93,011 किसानों के खाते में पहुंचे 78.60 करोड़ - उप कृषि निदेशक पीके कनौजिया ने दी जानकारी कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा में पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन, बनासकांठा से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण रबी बुवाई और पीएम किसान की समस्याओं पर उप कृषि निदेशक ने किसानों को किया जागरूक अयोध्या। बनासकांठा, गुजरात में प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त जारी होने के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा में पीएम किसान उत्सव दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ए.के. मिश्र, संयुक्त कृषि निदेशक अयोध्या मण्डल ने की, जबकि पूरे कार्यक्रम की अगुवाई और किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी देने में उप कृषि निदेशक अयोध्या डॉ. पी.के. कनौजिया की प्रमुख भूमिका रही। कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा में आयोजित इस कार्यक्रम में बनासकांठा से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया, जिसे किसानों ने बड़ी उत्सुकता से देखा। कार्यक्रम में डॉ. पी.के. कनौजिया उप कृषि निदेशक, अयोध्या, डॉ. सौरभ वर्मा जिला कृषि अधिकारी, डॉ. बी.पी. शाही वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा, केवीके के वैज्ञानिक, विकासखण्ड मसौधा के कृषि विभाग के कर्मचारी और जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। पीके कनौजिया ने बताया अयोध्या के किसानों को मिला 78.60 करोड़ का लाभ कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए उप कृषि निदेशक डॉ. पी.के. कनौजिया ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि में आने वाली समस्याओं जैसे - आधार लिंकिंग, ई-केवाईसी, भू-लेख अंकन आदि के निदान के बारे में बिंदुवार जानकारी दी। उन्होंने किसानों की शंकाओं का समाधान किया। डॉ. कनौजिया ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि आज जनपद अयोध्या के 3,93,011 किसानों के खाते में 24वीं किश्त के रूप में 2000 रुपये प्रति किसान के हिसाब से कुल 78.60 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए हैं। इस जानकारी से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं डॉ. बी.पी. शाही ने वर्तमान रबी बुवाई में प्रजातियों के चयन और बुवाई की समय-सीमा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान विकासखण्ड मसौधा के कृषक श्री जगरूराम को मटर मिनीकिट एवं श्री अजीत प्रताप सिंह बिरौली को चना मिनीकिट, जिनका चयन बुकिंग के पश्चात ई-लॉटरी से हुआ था, का वितरण संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. ए.के. मिश्र द्वारा किया गया। अंत में डॉ. पी.के. कनौजिया ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और किसानों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।4
- दिव्यांगजनों और वृद्धजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण शिविर आयोजित 70 से 200 लाभार्थियों का हुआ चयन हुदहुदीपुर में चयन प्रक्रिया करते ग्रिड इंडिया एवं एलिम्को के लोग चंदौली से न्यूज टू इंडिया संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता की रिपोर्ट चहनिया क्षेत्र के ग्राम हुदहुदीपुर सेवड़ी में ग्रिड-इंडिया एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण परीक्षण एवं चयन शिविर का आयोजन शुक्रवार को सानवी इंटरप्राइजेज संस्था के पहल पर किया गया, समाजसेवी सूरज सिंह अमन द्वारा शिविर आयोजित किया गया शिविर में क्षेत्र के दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, इस दौरान लगभग 70 से 200 जरूरतमंद लाभार्थियों का विभिन्न सहायक उपकरणों के वितरण के लिए परीक्षण, पंजीकरण एवं चयन किया गया, सूरज सिंह अमन ने बताया कि शिविर में पात्र लाभार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, मोटराइज्ड उपकरण, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र एवं अन्य सहायक उपकरणों के लिए परीक्षण किया गया, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाना है शिविर में पहुंचे लाभार्थियों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर उनका पंजीकरण किया गया और शारीरिक आवश्यकताओं के अनुसार उपकरणों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की गई, ग्रिड-इंडिया एवं एलिम्को की इस सामाजिक पहल से ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है, स्थानीय लोगों ने इस जनकल्याणकारी कार्य की सराहना करते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने लाभार्थियों को आश्वस्त किया कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र लोगों को नियमानुसार आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, ग्रिड-इंडिया एवं एलिम्को की यह पहल दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान करने की दिशा में सराहनीय कदम है।1
- भारी बारिश से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, उमरहा-बरबसपुर क्षेत्र में धान की फसल प्रभावित; मुआवजे की मांग जनता न्यूज टीवी संवाददाता हरिचंद्र पटेल वाराणसी1
- चन्द्रावती प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने सीखा गीले-सूखे कचरे को अलग रखने का तरीका लईक आफ़ताब1
- वाराणसी, यूपी: MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के ट्वीट को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा, "मैं बताना चाहूंगा कि कांग्रेस पार्टी ने यूपी में चुनाव लड़ा ही नहीं। वाराणसी, यूपी: MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के ट्वीट को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा, "मैं बताना चाहूंगा कि कांग्रेस पार्टी ने यूपी में चुनाव लड़ा ही नहीं। पीएम मोदी घबराए हुए हैं। अब भाजपा और PM मोदी का पूरी तरह से सफाया होने वाला है।" वाराणसी जिले के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर उन्होंने कहा, "मैं पूरी तरह से पिंडरा पर ध्यान दे रहा हूं। वहां के लोग मेरे परिवार की तरह हैं... मुझे हर जाति और समाज के हर वर्ग के लोगों का आशीर्वाद और प्यार मिला है। मैंने वहां निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भी चुनाव जीता है उसके बाद कांग्रेस से भी जीता। जनता का भरपूर प्यार, जनता का पूरा आर्शीवाद हमारे साथ खड़ा है..."1
- चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से लगातार बारिश, खेतों में गिरी धान की फसल जनजीवन अस्त-व्यस्त, चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से लगातार बारिश, खेतों में गिरी धान की फसल जनजीवन अस्त-व्यस्त, वाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। वही सेवापुरी विकास खंड के बहरा, भटौली, हरिहरपुर, बरेमा, जगापट्टी, मनियारीपुर और हाथी बाजार सहित आसपास के गांवों में बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल भीगने के साथ कई जगह गिर गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट मंडराने लगा है और पशुपालकों के सामने चारे की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। धान की फसल पकने के कगार पर है। ऐसे समय में लगातार बारिश होने से कटाई, मड़ाई और अन्य कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। खेतों में पानी भरने और फसल गिरने से किसानों को उत्पादन में कमी तथा धान की गुणवत्ता खराब होने की आशंका सता रही है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। दूसरी ओर, बारिश के कारण खेतों और अन्य स्थानों पर मजदूरी करने वाले दिहाड़ी श्रमिकों का कामकाज ठप हो गया है। इससे उनके सामने परिवार का भरण-पोषण करने की समस्या उत्पन्न होने लगी है। रोज कमाकर खाने वाले मजदूरों की आमदनी प्रभावित होने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। पशुपालकों को भी पशुओं के लिए हरा चारा काटने और उसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है। लगातार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में सामान्य गतिविधियां प्रभावित हैं। किसान और मजदूर मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि खेती-किसानी और रोजमर्रा के कामकाज दोबारा शुरू हो सकें।1
- तीन साल से लापता महिला चौबेपुर में मिली, पुलिस ने परिजनों को सौंपा* __रायबरेली से भटककर पहुंची थी वाराणसी,पति और ग्राम प्रधान ने की पहचान_ *तीन साल से लापता महिला चौबेपुर में मिली, पुलिस ने परिजनों को सौंपा* __रायबरेली से भटककर पहुंची थी वाराणसी,पति और ग्राम प्रधान ने की पहचान_ चौबेपुर/वाराणसी चंद्रावती घाट के पास शुक्रवार को तीन साल से लापता एक महिला मिली। समाजसेवी सिद्धार्थ मौर्य की सूचना पर पहुंची चौबेपुर पुलिस ने महिला को सुरक्षित थाने लाकर उसके परिजनों से संपर्क किया। महिला की पहचान रायबरेली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के यूसुफपुर निवासी गंगा देवी (55) पत्नी शिवकुमार उर्फ मुन्नी के रूप में हुई।पुलिस के अनुसार, महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी और काफी प्रयास के बाद अपना नाम-पता बता सकी। इसके बाद उपनिरीक्षक दुर्गेश मिश्रा और महिला उपनिरीक्षक पूजा गुप्ता ने परिजनों से संपर्क किया। सूचना मिलने पर महिला के पति शिवकुमार और ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह उर्फ बबलू सिंह थाने पहुंचे। उन्होंने महिला की पहचान गंगा देवी के रूप में की। परिजनों ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से घर से लापता थीं। पहचान और पते की पुष्टि के बाद पुलिस ने गंगा देवी को उनके पति और ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में सुरक्षित सौंप दिया। लंबे समय बाद महिला के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली।1