Shuru
Apke Nagar Ki App…
बारिश में सड़क बनी तालाब,पानी मे डूबा स्मार्ट सिटी का थाना प्रयागराज: भारी बारिश के बाद शहर के जॉर्ज टाउन पुलिस स्टेशन के अंदर और परिसर में भारी जलभराव हो गया। थाने का पूरा कैंपस पानी से भर गया और आवागमन प्रभावित हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि,थाने के मुख्य गेट से लेकर अंदर के बरामदे और बैठने की जगह तक पानी भर चुका है। साइकिल और मोटरसाइकिलें पानी में आधी डूबी हुई नजर आ रही हैं। थाने के सामने “थाना जॉर्ज टाउन” लिखा साइनबोर्ड साफ दिखाई दे रहा है। शहर में भोर करीब चार बजे से तेज बारिश शुरू हुई,जो करीब एक घंटे तक जारी रही। इसके बाद कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं। जॉर्ज टाउन के अलावा सिविल लाइंस,निरंजन डॉट पुल,नया बस अड्डा,सीएमपी कॉलेज के सामने,गोविंदपुर और दलीगंज समेत कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी।
अजय सरोज~पत्रकार
बारिश में सड़क बनी तालाब,पानी मे डूबा स्मार्ट सिटी का थाना प्रयागराज: भारी बारिश के बाद शहर के जॉर्ज टाउन पुलिस स्टेशन के अंदर और परिसर में भारी जलभराव हो गया। थाने का पूरा कैंपस पानी से भर गया और आवागमन प्रभावित हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि,थाने के मुख्य गेट से लेकर अंदर के बरामदे और बैठने की जगह तक पानी भर चुका है। साइकिल और मोटरसाइकिलें पानी में आधी डूबी हुई नजर आ रही हैं। थाने के सामने “थाना जॉर्ज टाउन” लिखा साइनबोर्ड साफ दिखाई दे रहा है। शहर में भोर करीब चार बजे से तेज बारिश शुरू हुई,जो करीब एक घंटे तक जारी रही। इसके बाद कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं। जॉर्ज टाउन के अलावा सिविल लाइंस,निरंजन डॉट पुल,नया बस अड्डा,सीएमपी कॉलेज के सामने,गोविंदपुर और दलीगंज समेत कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बारिश में सड़क बनी तालाब,पानी मे डूबा स्मार्ट सिटी का थाना प्रयागराज: भारी बारिश के बाद शहर के जॉर्ज टाउन पुलिस स्टेशन के अंदर और परिसर में भारी जलभराव हो गया। थाने का पूरा कैंपस पानी से भर गया और आवागमन प्रभावित हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि,थाने के मुख्य गेट से लेकर अंदर के बरामदे और बैठने की जगह तक पानी भर चुका है। साइकिल और मोटरसाइकिलें पानी में आधी डूबी हुई नजर आ रही हैं। थाने के सामने “थाना जॉर्ज टाउन” लिखा साइनबोर्ड साफ दिखाई दे रहा है। शहर में भोर करीब चार बजे से तेज बारिश शुरू हुई,जो करीब एक घंटे तक जारी रही। इसके बाद कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं। जॉर्ज टाउन के अलावा सिविल लाइंस,निरंजन डॉट पुल,नया बस अड्डा,सीएमपी कॉलेज के सामने,गोविंदपुर और दलीगंज समेत कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी।1
- सावन के तीसरे सोमवार को शहर के शिवधाम में सुबह से ही भक्तिमय माहौल रहा। सेवादारों ने भजन-कीर्तन सावन के तीसरे सोमवार को शिवधाम में उमड़ा भक्ति का सैलाब ________________________ प्रयागराज। 18 अगस्त 2026/ सावन के तीसरे सोमवार को शहर के शिवधाम में सुबह से ही भक्तिमय माहौल रहा। सेवादारों ने भजन-कीर्तन से दिन की शुरुआत की। यह आयोजन पूरे सावन माह तक लगातार चलेगा। इस अवसर पर गुरु मां श्रीमती ईश्वरी देवी ने श्रद्धालुओं और सेवादारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सावन भगवान शिव की कृपा पाने का सर्वोत्तम समय है। गुरु मां ने कहा, सच्चे मन से जो भी भक्त मनोकामना लेकर आता है, उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने में देर नहीं लगती। आशीर्वाद से भक्तों के दुख-दर्द दूर होते हैं और कल्याण का मार्ग खुलता है। गुरु मां की वाणी सुनने और दर्शन के लिए शिवधाम में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और कोलकाता तक से भक्त यहां पहुंचे। एक माह तक चलने वाले इस भजन-कीर्तन में क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। सेवादारों के अनुसार रोज सुबह से देर रात तक शिव नाम की गूंज से पूरा धाम गूंज रहा है...!! रंजीत कुमार सोनकर (प्रधान संपादक) क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़1
- प्रयागराज में तेज बारिश से सड़कें डूबी, ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें प्रयागराज में तेज बारिश से सड़कें डूबी, ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें - तहसील बारा विकास खण्ड शंकरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत ओठगी तरहार में सोमवार सुबह का नजारा कुछ अलग ही देखते बन रहा था। सोमवार को भोर में इतनी तेज बारिश हुई कि पश्चिम सिरे के तालाब का पानी सड़क से बहने लगा जिससे कई जगह सड़क बह गई। तालाब के बगल से लगा नाला जो पट जाने के कारण पानी की सही ढंग से निकासी नहीं हो पाती बहुत पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से सड़क तो बनाई गई पर पुलिया सही ढंग से नहीं बनी जिससे तेज बारिश में पुलिया के ऊपर सड़क पर 3 फीट पानी भरा है। जिससे ग्रामीणों का आवागमन जोखिम भरा हो जाता है, लोगों के घरों में पानी भर गया है। गणेश पाल के घर से प्रीतम पाल के घर तक लगभग 500 मीटर पूरी सड़क पर पानी ऐसे भरा है जैसे कोई लबालब हो जिसमें अनगिनत गड्ढे भी हैं। ग्रामीणों ने समाचार पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी प्रयागराज एवं उपजिलाधिकारी बारा सहित बारा विधायक डॉ वाचस्पति से सार्वजनिक जल निकासी हेतु उचित व्यवस्था कराई जाये। तहसील बारा का कोई भी अधिकारी आकर हम लोगों की मजबूरी को देखने का कष्ट करें।1
- नागपंचमी पर सोनौटी में आयोजित हुई विशाल लंबी कूद प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम प्रयागराज। बहादुरपुर क्षेत्र के वार्ड-9 सोनौटी में नागपंचमी के शुभ अवसर पर विशाल लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के सीनियर और जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में प्रिंस भारतीया ने प्रथम, सतीश यादव ने द्वितीय तथा आकाश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में गगन यादव प्रथम, अमन यादव द्वितीय और प्रियांशु भारतीया तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का आयोजन वार्ड-9 के पार्षद कन्हई लाल द्वारा किया गया। आयोजन में विवेक यादव, अतुल यादव, अंकित यादव, दीपू यादव और मिथुन यादव का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सुजीत पासी, प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, हरीशचन्द्र पहलवान, बेबू यादव, मान सिंह यादव, संजय प्रधान और अनिल यादव सोनौटी मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उनमें खेल के प्रति रुचि बढ़ती है।1
- प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ा: संगम नोज जलमग्न, घाटों पर अफरा-तफरी; फाफामऊ और छतनाग में भारी वृद्धि प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर सोमवार को तेजी से बढ़ा। संगम नोज पूरी तरह जलमग्न हो गया। रामघाट, संगम पक्का घाट, वीआईपी घाट, किला घाट, दशाश्वमेध घाट, सरस्वती घाट और अरैल घाट तक पानी पहुंच गया। अचानक बढ़े जलस्तर से घाट किनारे दुकानें और शिविर लगाने वालों में हड़कंप मच गया। लोग सामान समेटकर सुरक्षित जगहों पर जाने लगे। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 79.47 मीटर पहुंच गया। यहां 24 घंटे में 28 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। छतनाग में जलस्तर 78.15 मीटर रहा। यहां 74 सेंटीमीटर की तेज वृद्धि दर्ज हुई।1
- कालिंदीपुरम में स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया विस्तार, मल्टी स्पेशियलिटी क्लीनिक का शुभारंभ राजेश सरकार प्रयागराज। कालिंदीपुरम क्षेत्र में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक नई पहल हुई है। यहां ‘ज्योति होमिओ सेंटर मल्टी स्पेशियलिटी क्लीनिक एंड फार्मेसी’ का शुभारंभ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि अभिलाषा गुप्ता नंदी एवं डॉ. वी.पी. मलिक ने क्लीनिक का उद्घाटन किया। नए क्लीनिक के शुरू होने से कालिंदीपुरम और आसपास के लोगों को चिकित्सा परामर्श तथा होम्योपैथिक दवाओं की सुविधा एक ही स्थान पर मिलने की उम्मीद है। क्लीनिक को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के अनुरूप विकसित किया गया है। इस अवसर पर डॉ. ममता मोगिया, डॉ. नयन मोगिया, डॉ. हिमांशी, डॉ. ज्योति, पार्षद साहिल अरोड़ा, मिथिलेश सिंह, नामित पार्षद राजेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। क्लीनिक प्रबंधन के अनुसार केंद्र का उद्देश्य क्षेत्रवासियों तक भरोसेमंद होम्योपैथिक चिकित्सा, विशेषज्ञ परामर्श और आवश्यक दवाओं की सुविधा सहज रूप से पहुंचाना है। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिहाज से नए केंद्र का शुभारंभ स्थानीय लोगों के लिए उपयोगी कदम माना जा रहा है।2
- गजब: सड़वा पुलिस सहायता केंद्र के कमरे के अंदर का अंधेरा दूर, तकनीकी खराबी को दूर कर की गई रोशनी* *लगभग एक वर्ष के बाद तकनीकी खराबी को दूर करने में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस हुई सफल *गजब: सड़वा पुलिस सहायता केंद्र के कमरे के अंदर का अंधेरा दूर, तकनीकी खराबी को दूर कर की गई रोशनी* *लगभग एक वर्ष के बाद तकनीकी खराबी को दूर करने में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस हुई सफल* *एक चौकी प्रभारी व एक कार्यवाहक चौकी प्रभारी नहीं कर पाए थे तकनीकी खराबी को दूर, तभी से था अंधेरा कायम* *आखिरकार सड़वा पुलिस सहायता केंद्र के कमरे की लाइट बीते लगभग एक वर्ष के बाद दुरुस्त करते हुए विद्युत् रोशनी यानी कि बल्ब को लगाकर रोशनी की गई। प्रयागराज कमिश्नरेट के अंतर्गत यमुनानगर जोन के तहत औद्योगिक क्षेत्र थाना से संबंधित सड़वा पुलिस सहायता केंद्र, जो प्रयागराज मीरजापुर हाईवे से लगा हुआ है। लगभग एक वर्ष से सड़वा पुलिस सहायता केंद्र, जिसे (सड़वा बूथ) कहा जाता है। तकनीकी खराबी होने की वजह से उसके अंदर बने कमरे की लाइट लगातार बंद चल रही थी। कई बार स्थानीय लोगों से लेकर राहगीरों तक ने संबंधित अधिकारियों को अंधेरे को दूर करने के लिए कहा गया, लेकिन थाना प्रभारी से लेकर सड़वा पुलिस चौकी से संबंधित यहां पर तैनात एक चौकी प्रभारी व एक कार्यवाहक चौकी प्रभारी भी उसे दुरुस्त तक नहीं करा पाए थे। नतीजा यह हो गया था कि बीते लगभग एक वर्ष से मेन पॉइंट पर स्थापित सड़वा पुलिस सहायता के अंदर बने कमरे में अंधेरा छाया रहता था। देर आए दुरुस्त आए। सड़वा पुलिस चौकी प्रभारी रवि कुमार ने मामले को लिया संज्ञान में और तकनीकी फाल्ट को दूर करते हुए अंधेरे को दूर कर रोशनी का प्रबंध कराया।*1
- एसआरएन अस्पताल का नाम बदलने को लेकर चल रहा धरना हुआ समाप्त प्रयागराज: अमर शहीद रोशन सिंह के नाम स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय का नाम बदले जाने के लिए धरने पर बैठे लोगों का धरना समाप्त हुआ। पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने धरना खत्म कराया।1