Shuru
Apke Nagar Ki App…
Golu “golukmaur” Kmaur
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- Post by Golu “golukmaur” Kmaur1
- Post by Dev Raj Thakur1
- रिपोर्ट -21 फरवरी बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। कुल्लू के सैंज घाटी से इस वक्त की बड़ी खबर! शनिवार शाम तहसील कार्यालय सैंज के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब परिसर में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग की लपटों को देख तहसील में काम करवा रहे लोगों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तुरंत तहसील कार्यालय द्वारा अग्निशमन विभाग और बिजली विभाग को दी गई। राहत की बात यह रही कि दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर मुस्तैदी दिखाई और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। बिजली विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रांसफार्मर को सुरक्षित बचा लिया है। फिलहाल पूरे सैंज बाजार की बिजली व्यवस्था को दोबारा बहाल कर दिया गया है।"1
- #sewacenter241
- Post by न्यूज रिपोर्टर1
- देवभूमि कुल्लू हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध लोक नृत्य जो देश विदेश में भी सबसे ज्यादा पॉपुलर है1
- Texture that you can see… and feel. Transforming plain walls into statement pieces with modern textured wall designs that add depth, luxury, and personality to your space. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- रिपोर्ट-21, फरवरी बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज धार्मिक परंपराओं और अटूट आस्था के प्रतीक बनोगी कोठी में इस वर्ष भी 'दस फागुन' का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मां भगवती नव दुर्गा और आराध्य देव भगवान पंडीर ऋषि के आदेशानुसार, हर साल की भांति इस वर्ष भी शनिवार को 'देऊली दियोहरी सौह' में भव्य परिक्रमा पूरी की गई। देव आदेश से नियुक्त हुए नए कारिंदे इस पावन अवसर पर भगवान पंडीर ऋषि की उपस्थिति में देव नीति के अनुसार नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। वनोगी कोठी के समस्त हारियनों की मौजूदगी में निम्नलिखित नियुक्तियां हुई: नया पालसरा: स्वर्गीय मान चंद के पुत्र रमेश ठाकुर (गांव करटाह) को नया पालसरा नियुक्त किया गया। भगवान पंडीर ऋषि के आदेश पर दुमच कारदार लोतराम के माध्यम से उन्हें पारंपरिक पगड़ी पहनाकर यह जिम्मेदारी सौंपी गई। नया भण्डारी: स्वर्गीय शेर सिंह के पुत्र जीवानंद ठाकुर को 15 विहा बनोगी कोठी के लोगों और देव आदेशानुसार नया भण्डारी चुना गया। कारदार दुमच लोतराम ने उन्हें भी पगड़ी पहनाकर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण करवाया। हारियनों में खुशी की लहर देव संस्कृति के इन महत्वपूर्ण निर्णयों के बाद पूरी बनोगी कोठी के हारियनों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज और माता नव दुर्गा व भगवान पंडीर ऋषि के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।1