Shuru
Apke Nagar Ki App…
Budaun News: अवैध डग्गामार स्टैंड के खिलाफ बस ऑपरेटरों का प्रदर्शन, 5 नवंबर को चक्का जाम की चेतावनी Badaun Police | Breaking | UP Samachar #breakingnewstoday #budaunnews #badaunbreaking #badaunpolice #followerseveryone #पुलिस #highlightseveryone
Star ToDay Samachar
Budaun News: अवैध डग्गामार स्टैंड के खिलाफ बस ऑपरेटरों का प्रदर्शन, 5 नवंबर को चक्का जाम की चेतावनी Badaun Police | Breaking | UP Samachar #breakingnewstoday #budaunnews #badaunbreaking #badaunpolice #followerseveryone #पुलिस #highlightseveryone
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Budaun News: अवैध डग्गामार स्टैंड के खिलाफ बस ऑपरेटरों का प्रदर्शन, 5 नवंबर को चक्का जाम की चेतावनी Badaun Police | Breaking | UP Samachar #breakingnewstoday #budaunnews #badaunbreaking #badaunpolice #followerseveryone #पुलिस #highlightseveryone1
- *अब कैमरा में भी सुरक्षित नहीं लोगों के घर ज़मीन* एटा-मामला लालपुर मोहल्ला जो की थाना कोतवाली नगर एटा में आता है आज दिनांक 29/10/26 समय सुबह 02:46 AM लगभग पर बेवा गरीब अनुसूचित जाती की महिला मंजुलता पत्नी स्व० प्रमोद कुमार की ज़मीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से कैमरा तोड़ता हुआ दबंग राम प्रकाश यादव पुत्र जनक सिंह यादव मामला कोर्ट में विचाराधीन है फिर भी दबंग के हौसले बुलंद और ये तीसरी बार कैमरा तोड़ा गया है पहले भी वीडियो दी गई थी लेकिन कोतवाली नगर एटा द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई रामप्रकाश यादव के होसले बुलंद हैं, कोतवाली नगर पुलिस के सिविल लाइन चौंकी क्षेत्र का प्रकरण है, अवैध धंधा करने वाले निरंकुश बेलगाम हो जाएंगे कभी सोचा नहीं था जिम्मेदार मौन कार्यवाही करें कौन इलाका पुलिस नींद में जाने का बहाना किए हैं, पुलिस जेब गर्म पर ही निर्भर नहीं है कभी कभी सोचा जाए उनाव पुलिस ने नीली अपाचे मोटरसाइकिल चोरी की एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की होगी इसका मतलब जनता जनार्दन से किसी को कोई लेना देना नहीं है क्योंकि एफआईआर दर्ज होने के बाद रिकोर्ड में मामला आ जाता है, रिकॉर्ड रोकने अपनी पीठ थपथपा ने के लिए पुलिस एफआईआर दर्ज करने से बचती है ,2
- सिकंदराराऊ में आज निकलेगी भव्य कलश यात्रा, उदय पुंडीर के आयोजन में 151 फीट ऊंची भगवा सनातन धर्मध्वजा बनेगी मुख्य आकर्षण सिकंदराराऊ में सनातन संस्कृति और धर्म की भव्यता का नया अध्याय लिखने जा रहा है एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन। समाजसेवी उदय पुंडीर के नेतृत्व में नगला जलाल स्थित श्री राधाजी बैंक्वेट्स में रुद्राम्बिका महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा आकर्षण होगा 151 फीट ऊंचे एकल ध्वजदंड पर लहराने वाली विशाल भगवा सनातन धर्मध्वजा। आज 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे ग्राम नगला जलाल और टीकरी कलां से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समाजसेवी उदय पुंडीर वर्षों से अपनी जन्मभूमि सिकंदराराऊ में बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं और बेटियों के लिए लगातार समाजसेवा के कार्य करते आ रहे हैं। अब उनके नेतृत्व में होने जा रहा यह भव्य धार्मिक आयोजन क्षेत्र में खास चर्चा का विषय बना हुआ है। 31 अक्टूबर से श्रीमद्भागवत कथा और महायज्ञ के धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे, जिनका समापन 6 नवंबर को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ होगा। 151 फीट ऊंची भगवा धर्मध्वजा, भव्य कलश यात्रा और सनातन आस्था का संगम—सिकंदराराऊ तैयार है इस भव्य आयोजन का साक्षी बनने के लिए।1
- *जिला एटा की तहसील जलेसर में आज भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के संस्थापक एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी का आगमन (कांशीराम) के तत्वावधान में जलेसर में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं जनसभा का आयोजन* रिपोर्टर विजय देव जलेसर (एटा)। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में 106 विधानसभा जलेसर स्थित एम.जी.एम. ग्राउंड में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं जनसभा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद माननीय एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी का स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने ज़ोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद जी ने उपस्थित जनसैलाब और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी सांगठनिक रणनीतियों पर चर्चा की और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की मुख्य बिंदु एवं विवरण: स्थान: एम.जी.एम. ग्राउंड, 106 विधानसभा जलेसर, जिला एटा मुख्य अतिथि: माननीय एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी) विशिष्ट अतिथि: माननीय सुनील कुमार चित्तौड़ जी (आजाद समाज पार्टी) प्रमुख उपस्थिति: फरीद प्रधान (प्रत्याशी, विधानसभा - 76, अलीगढ़ शहर) कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल सम्मेलन में जिला एटा एवं आसपास के क्षेत्रों से भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी, स्थानीय नेता और बूथ स्तर के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम स्थल पर चंद्रशेखर आजाद जी के पहुँचते ही कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ उनका अभिवादन किया। मंच से वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, अधिकार और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।4
- आखिर कब तक बेटियों की खुशियां दहेज की भेंट चढ़ती रहेंगी? क्या शादी एक रिश्ता है या गाड़ियों का सौदा? 🚨🔴 BREAKING NEWS | गोंडा, उत्तर प्रदेश 😭💔 THAR की मांग पूरी नहीं हुई तो बारात नहीं पहुंची? दुल्हन के टूटे अरमान! गोंडा में दहेज को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि THAR गाड़ी की मांग पूरी न होने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। परिजनों के मुताबिक, सदमे में दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। ❓ आखिर कब तक बेटियों की खुशियां दहेज की भेंट चढ़ती रहेंगी? क्या शादी एक रिश्ता है या गाड़ियों का सौदा? 🎥 देखिए सलाम इंडिया 24 की विशेष रिपोर्ट। वीडियो को शेयर करें और दहेज के खिलाफ आवाज उठाएं। 📢 संबंधित अधिकारियों से अनुरोध है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। #GondaPolice #GondaNews #UPPolice #UttarPradeshPolice #GondaDM #WomenSafety #DahejPratha #DowrySystem #SalamIndia24 #MohammedSalmanShah #BreakingNews #बेटी_सम्मान_है #दहेज_प्रथा_बंद_करो1
- Budaun News: अलापुर पुलिस ने छह अभियुक्तों को किया गिरफ्तार | Badaun Police | Breaking | UP Samachar #breakingnewstoday #budaunnews #badaunbreaking #badaunpolice #followerseveryone #पुलिस #highlightseveryone1
- सादाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत कजरौठी में 28 वर्षीय युवक विकास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सादाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत कजरौठी में 28 वर्षीय युवक विकास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से गांव में शोक का माहौल है। कजरौठी निवासी विकास पुत्र मलिखान सिंह की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों ने डायल 112 और स्थानीय पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों के अनुसार, विकास अपनी पत्नी माधुरी देवी और दो छोटे बच्चों के साथ रहता था। वह मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत से पत्नी और दोनों बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता की मौत के बाद दोनों मासूम बच्चों के सिर से साया उठ गया। परिवार की इस स्थिति से ग्रामीण भी गमगीन हैं। विकास के पिता मलिखान सिंह भी बुजुर्ग होने के बावजूद मजदूरी करते हैं, जबकि उसकी मां बीमार रहती हैं। परिवार की जिम्मेदारी संभालने वाले युवक की मौत से परिजनों के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी मिलने पर ग्रामीण शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।1
- आगरा में मां-बेटी पर जानलेवा हमले का आरोप! कुल्हाड़ी-फावड़े से वार, पुलिस पर गंभीर सवाल | Agra News आगरा से बड़ी खबर! खेत में काम कर रही मां-बेटी पर कथित तौर पर जानलेवा हमला! आरोप है कि हमलावरों ने कुल्हाड़ी, फावड़े और लाठी-डंडों से वार कर दोनों महिलाओं को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामला फतेहाबाद थाना क्षेत्र के टीकतपुरा गांव का है। पीड़ित सनी कुमार के प्रार्थना पत्र के मुताबिक, 21 अक्टूबर को उसकी पत्नी राधा देवी और मां शकुंतला देवी खेत में काम कर रही थीं, तभी कुछ लोगों ने कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया। पीड़ित का दावा है कि दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं और उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में इलाज के लिए ले जाना पड़ा। पीड़ित ने 112 पर सूचना देने और थाने में शिकायत करने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं होने का आरोप लगाया है। आखिर गंभीर हमले के इन आरोपों पर पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की? पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। अब देखना होगा कि आगरा पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर कब तक कार्रवाई करती है।1