सिकंदराराऊ में आज निकलेगी भव्य कलश यात्रा, उदय पुंडीर के आयोजन में 151 फीट ऊंची भगवा सनातन धर्मध्वजा बनेगी मुख्य आकर्षण सिकंदराराऊ में सनातन संस्कृति और धर्म की भव्यता का नया अध्याय लिखने जा रहा है एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन। समाजसेवी उदय पुंडीर के नेतृत्व में नगला जलाल स्थित श्री राधाजी बैंक्वेट्स में रुद्राम्बिका महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा आकर्षण होगा 151 फीट ऊंचे एकल ध्वजदंड पर लहराने वाली विशाल भगवा सनातन धर्मध्वजा। आज 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे ग्राम नगला जलाल और टीकरी कलां से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समाजसेवी उदय पुंडीर वर्षों से अपनी जन्मभूमि सिकंदराराऊ में बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं और बेटियों के लिए लगातार समाजसेवा के कार्य करते आ रहे हैं। अब उनके नेतृत्व में होने जा रहा यह भव्य धार्मिक आयोजन क्षेत्र में खास चर्चा का विषय बना हुआ है। 31 अक्टूबर से श्रीमद्भागवत कथा और महायज्ञ के धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे, जिनका समापन 6 नवंबर को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ होगा। 151 फीट ऊंची भगवा धर्मध्वजा, भव्य कलश यात्रा और सनातन आस्था का संगम—सिकंदराराऊ तैयार है इस भव्य आयोजन का साक्षी बनने के लिए।
सिकंदराराऊ में आज निकलेगी भव्य कलश यात्रा, उदय पुंडीर के आयोजन में 151 फीट ऊंची भगवा सनातन धर्मध्वजा बनेगी मुख्य आकर्षण सिकंदराराऊ में सनातन संस्कृति और धर्म की भव्यता का नया अध्याय लिखने जा रहा है एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन। समाजसेवी उदय पुंडीर के नेतृत्व में नगला जलाल स्थित श्री राधाजी बैंक्वेट्स में रुद्राम्बिका महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा आकर्षण होगा 151 फीट ऊंचे एकल ध्वजदंड पर लहराने वाली विशाल भगवा सनातन धर्मध्वजा। आज 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे ग्राम नगला जलाल और टीकरी कलां से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समाजसेवी उदय पुंडीर वर्षों से अपनी जन्मभूमि सिकंदराराऊ में बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं और बेटियों के लिए लगातार समाजसेवा के कार्य करते आ रहे हैं। अब उनके नेतृत्व में होने जा रहा यह भव्य धार्मिक आयोजन क्षेत्र में खास चर्चा का विषय बना हुआ है। 31 अक्टूबर से श्रीमद्भागवत कथा और महायज्ञ के धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे, जिनका समापन 6 नवंबर को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ होगा। 151 फीट ऊंची भगवा धर्मध्वजा, भव्य कलश यात्रा और सनातन आस्था का संगम—सिकंदराराऊ तैयार है इस भव्य आयोजन का साक्षी बनने के लिए।
- सिकंदराराऊ में आज निकलेगी भव्य कलश यात्रा, उदय पुंडीर के आयोजन में 151 फीट ऊंची भगवा सनातन धर्मध्वजा बनेगी मुख्य आकर्षण सिकंदराराऊ में सनातन संस्कृति और धर्म की भव्यता का नया अध्याय लिखने जा रहा है एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन। समाजसेवी उदय पुंडीर के नेतृत्व में नगला जलाल स्थित श्री राधाजी बैंक्वेट्स में रुद्राम्बिका महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा आकर्षण होगा 151 फीट ऊंचे एकल ध्वजदंड पर लहराने वाली विशाल भगवा सनातन धर्मध्वजा। आज 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे ग्राम नगला जलाल और टीकरी कलां से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समाजसेवी उदय पुंडीर वर्षों से अपनी जन्मभूमि सिकंदराराऊ में बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं और बेटियों के लिए लगातार समाजसेवा के कार्य करते आ रहे हैं। अब उनके नेतृत्व में होने जा रहा यह भव्य धार्मिक आयोजन क्षेत्र में खास चर्चा का विषय बना हुआ है। 31 अक्टूबर से श्रीमद्भागवत कथा और महायज्ञ के धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे, जिनका समापन 6 नवंबर को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ होगा। 151 फीट ऊंची भगवा धर्मध्वजा, भव्य कलश यात्रा और सनातन आस्था का संगम—सिकंदराराऊ तैयार है इस भव्य आयोजन का साक्षी बनने के लिए।1
- कासगंज में त्योहारों को लेकर यातायात पुलिस अलर्ट, शहर के 19 प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात 29 अक्टूबर से 11 नवंबर तक लागू रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था, जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने बनाई रणनीति कासगंज। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और जाम की समस्या से आमजन को राहत दिलाने के लिए कासगंज यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था लागू की है। इसके तहत 29 अक्टूबर 2026 से 11 नवंबर 2026 तक शहर के 19 महत्वपूर्ण चौराहों, तिराहों, कटों और गलियों में यातायात पुलिस एवं स्थानीय थाना पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री आलोक सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी यातायात श्री रजनीश कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। प्रभारी यातायात कासगंज श्री लक्ष्मण सिंह द्वारा त्योहारों के दौरान यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए प्रमुख स्थानों को चिन्हित कर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इन 19 स्थानों पर रहेगी पुलिस की निगरानी 1. मालगोदाम चौराहा 2. गांधी मूर्ति चौराहा 3. गंदा नाला बैरियर 4. बारहद्वारी चौराहा 5. सहावर गेट फाटक 6. सत्तार बैंड गली 7. नाबाल्टी टॉकीज गली 8. सूत मंडी गली 9. तहसील गली मोड़ 10. बिलराम गेट चौराहा 11. मनौटा गली 12. सब्जी मंडी से आगे मस्जिद वाली गली 13. सब्जी मंडी तिराहा 14. सोरों गेट तिराहा 15. अशोक नगर तिराहे के सामने वाली गली 16. चामुंडा मंदिर के सामने मस्जिद वाली गली 17. बिजलीघर के सामने बड्डू नगर रोड 18. बस स्टैंड स्थित नाथूराम गली 19. रोशन लाल हलवाई गली यातायात पुलिस ने की आमजन से अपील यातायात पुलिस कासगंज ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों के दौरान निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें, अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें और जाम की स्थिति उत्पन्न होने से बचाने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस की इस व्यवस्था का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम करना और लोगों की आवाजाही को सुगम बनाना है। भारत नेशन चैनल | सोरों, कासगंज4
- हज़रत ज़िंदा शाह मदार सैयद बदीउद्दीन मकनपुरी रदीअल्लाहु तआला अन्हू का उर्स मुबारक1
- Budaun News: अवैध डग्गामार स्टैंड के खिलाफ बस ऑपरेटरों का प्रदर्शन, 5 नवंबर को चक्का जाम की चेतावनी Badaun Police | Breaking | UP Samachar #breakingnewstoday #budaunnews #badaunbreaking #badaunpolice #followerseveryone #पुलिस #highlightseveryone1
- 30 टायरों वाला ‘सुपर ट्रक’ बना कौतूहल का केंद्र: सासनी में थमी सड़कों की रफ्तार, पुलिस ने मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला रास्ता 30 टायरों वाला ‘सुपर ट्रक’ बना कौतूहल का केंद्र: सासनी में थमी सड़कों की रफ्तार, पुलिस ने मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला रास्ता सासनी (हाथरस)। कस्बा सासनी के मुख्य मार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी और लोगों के बीच कौतूहल का माहौल बन गया, जब 30 टायरों वाला एक बेहद विशालकाय 'सुपर ट्रक' वहां से गुजरा। भारी-भरकम सीमेंट निर्माण मशीन को अपने ऊपर लादे हुए इस विशालकाय वाहन के सड़क पर उतरते ही यातायात की रफ्तार पूरी तरह थम गई और देखते ही देखते सड़कों पर लंबा जाम लग गया। मिली जानकारी के अनुसार, यह विशाल ट्रक उत्तराखंड के हरिद्वार से रवाना होकर ओडिशा जा रहा था। गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे जैसे ही इस ट्रक ने सासनी क्षेत्र में प्रवेश किया, इसकी विशालकाय बनावट और भारी-भरकम वजन के कारण सामान्य गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित होने लगी। ट्रक के पहिए और उसका आकार देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर स्थानीय लोगों और राहगीरों का हुजूम उमड़ पड़ा। सड़क पर बढ़ते दबाव और जाम की स्थिति को देखते हुए स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई। सासनी पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए मोर्चा संभाला और काफी जद्दोजहद के बाद इस विशालकाय वाहन को सुरक्षित रूप से क्षेत्र से पार कराया। इसके पश्चात ही सड़कों पर यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका। ट्रक ऑपरेटर अनिल यादव ने बताया कि इस विशेष 30 टायरों वाले भारी वाहन पर सीमेंट बनाने वाली आधुनिक मशीन लोड है। यह मशीनरी हरिद्वार के एक औद्योगिक संयंत्र से ओडिशा के नए प्रोजेक्ट स्थल के लिए ले जाई जा रही है। सुरक्षा कारणों और मशीन के अत्यधिक वजन की वजह से इसे बहुत ही धीमी और नियंत्रित गति से ले जाना पड़ता है, जिसके चलते कई बार तंग रास्तों पर यातायात प्रभावित हो जाता है। पुलिस के समय रहते किए गए कुशल यातायात प्रबंधन की बदौलत एक बड़ा हादसा या लंबा जाम टल गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।1
- *अब कैमरा में भी सुरक्षित नहीं लोगों के घर ज़मीन* एटा-मामला लालपुर मोहल्ला जो की थाना कोतवाली नगर एटा में आता है आज दिनांक 29/10/26 समय सुबह 02:46 AM लगभग पर बेवा गरीब अनुसूचित जाती की महिला मंजुलता पत्नी स्व० प्रमोद कुमार की ज़मीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से कैमरा तोड़ता हुआ दबंग राम प्रकाश यादव पुत्र जनक सिंह यादव मामला कोर्ट में विचाराधीन है फिर भी दबंग के हौसले बुलंद और ये तीसरी बार कैमरा तोड़ा गया है पहले भी वीडियो दी गई थी लेकिन कोतवाली नगर एटा द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई रामप्रकाश यादव के होसले बुलंद हैं, कोतवाली नगर पुलिस के सिविल लाइन चौंकी क्षेत्र का प्रकरण है, अवैध धंधा करने वाले निरंकुश बेलगाम हो जाएंगे कभी सोचा नहीं था जिम्मेदार मौन कार्यवाही करें कौन इलाका पुलिस नींद में जाने का बहाना किए हैं, पुलिस जेब गर्म पर ही निर्भर नहीं है कभी कभी सोचा जाए उनाव पुलिस ने नीली अपाचे मोटरसाइकिल चोरी की एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की होगी इसका मतलब जनता जनार्दन से किसी को कोई लेना देना नहीं है क्योंकि एफआईआर दर्ज होने के बाद रिकोर्ड में मामला आ जाता है, रिकॉर्ड रोकने अपनी पीठ थपथपा ने के लिए पुलिस एफआईआर दर्ज करने से बचती है ,2
- *जिला एटा की तहसील जलेसर में आज भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के संस्थापक एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी का आगमन (कांशीराम) के तत्वावधान में जलेसर में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं जनसभा का आयोजन* रिपोर्टर विजय देव जलेसर (एटा)। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में 106 विधानसभा जलेसर स्थित एम.जी.एम. ग्राउंड में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं जनसभा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद माननीय एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी का स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने ज़ोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद जी ने उपस्थित जनसैलाब और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी सांगठनिक रणनीतियों पर चर्चा की और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की मुख्य बिंदु एवं विवरण: स्थान: एम.जी.एम. ग्राउंड, 106 विधानसभा जलेसर, जिला एटा मुख्य अतिथि: माननीय एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी) विशिष्ट अतिथि: माननीय सुनील कुमार चित्तौड़ जी (आजाद समाज पार्टी) प्रमुख उपस्थिति: फरीद प्रधान (प्रत्याशी, विधानसभा - 76, अलीगढ़ शहर) कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल सम्मेलन में जिला एटा एवं आसपास के क्षेत्रों से भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी, स्थानीय नेता और बूथ स्तर के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम स्थल पर चंद्रशेखर आजाद जी के पहुँचते ही कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ उनका अभिवादन किया। मंच से वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, अधिकार और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।4
- Budaun News: अलापुर पुलिस ने छह अभियुक्तों को किया गिरफ्तार | Badaun Police | Breaking | UP Samachar #breakingnewstoday #budaunnews #badaunbreaking #badaunpolice #followerseveryone #पुलिस #highlightseveryone1