logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हज़रत ज़िंदा शाह मदार सैयद बदीउद्दीन मकनपुरी रदीअल्लाहु तआला अन्हू का उर्स मुबारक

8 hrs ago
user_Maulana Chand Miyan alvi barkati
Maulana Chand Miyan alvi barkati
कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

हज़रत ज़िंदा शाह मदार सैयद बदीउद्दीन मकनपुरी रदीअल्लाहु तआला अन्हू का उर्स मुबारक

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कासगंज में त्योहारों को लेकर यातायात पुलिस अलर्ट, शहर के 19 प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात 29 अक्टूबर से 11 नवंबर तक लागू रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था, जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने बनाई रणनीति कासगंज। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और जाम की समस्या से आमजन को राहत दिलाने के लिए कासगंज यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था लागू की है। इसके तहत 29 अक्टूबर 2026 से 11 नवंबर 2026 तक शहर के 19 महत्वपूर्ण चौराहों, तिराहों, कटों और गलियों में यातायात पुलिस एवं स्थानीय थाना पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री आलोक सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी यातायात श्री रजनीश कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। प्रभारी यातायात कासगंज श्री लक्ष्मण सिंह द्वारा त्योहारों के दौरान यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए प्रमुख स्थानों को चिन्हित कर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इन 19 स्थानों पर रहेगी पुलिस की निगरानी 1. मालगोदाम चौराहा 2. गांधी मूर्ति चौराहा 3. गंदा नाला बैरियर 4. बारहद्वारी चौराहा 5. सहावर गेट फाटक 6. सत्तार बैंड गली 7. नाबाल्टी टॉकीज गली 8. सूत मंडी गली 9. तहसील गली मोड़ 10. बिलराम गेट चौराहा 11. मनौटा गली 12. सब्जी मंडी से आगे मस्जिद वाली गली 13. सब्जी मंडी तिराहा 14. सोरों गेट तिराहा 15. अशोक नगर तिराहे के सामने वाली गली 16. चामुंडा मंदिर के सामने मस्जिद वाली गली 17. बिजलीघर के सामने बड्डू नगर रोड 18. बस स्टैंड स्थित नाथूराम गली 19. रोशन लाल हलवाई गली यातायात पुलिस ने की आमजन से अपील यातायात पुलिस कासगंज ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों के दौरान निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें, अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें और जाम की स्थिति उत्पन्न होने से बचाने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस की इस व्यवस्था का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम करना और लोगों की आवाजाही को सुगम बनाना है। भारत नेशन चैनल | सोरों, कासगंज
    4
    कासगंज में त्योहारों को लेकर यातायात पुलिस अलर्ट, शहर के 19 प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात

29 अक्टूबर से 11 नवंबर तक लागू रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था, जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने बनाई रणनीति
कासगंज। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और जाम की समस्या से आमजन को राहत दिलाने के लिए कासगंज यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था लागू की है। इसके तहत 29 अक्टूबर 2026 से 11 नवंबर 2026 तक शहर के 19 महत्वपूर्ण चौराहों, तिराहों, कटों और गलियों में यातायात पुलिस एवं स्थानीय थाना पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री आलोक सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी यातायात श्री रजनीश कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। प्रभारी यातायात कासगंज श्री लक्ष्मण सिंह द्वारा त्योहारों के दौरान यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए प्रमुख स्थानों को चिन्हित कर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
इन 19 स्थानों पर रहेगी पुलिस की निगरानी
1. मालगोदाम चौराहा
2. गांधी मूर्ति चौराहा
3. गंदा नाला बैरियर
4. बारहद्वारी चौराहा
5. सहावर गेट फाटक
6. सत्तार बैंड गली
7. नाबाल्टी टॉकीज गली
8. सूत मंडी गली
9. तहसील गली मोड़
10. बिलराम गेट चौराहा
11. मनौटा गली
12. सब्जी मंडी से आगे मस्जिद वाली गली
13. सब्जी मंडी तिराहा
14. सोरों गेट तिराहा
15. अशोक नगर तिराहे के सामने वाली गली
16. चामुंडा मंदिर के सामने मस्जिद वाली गली
17. बिजलीघर के सामने बड्डू नगर रोड
18. बस स्टैंड स्थित नाथूराम गली
19. रोशन लाल हलवाई गली
यातायात पुलिस ने की आमजन से अपील
यातायात पुलिस कासगंज ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों के दौरान निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें, अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें और जाम की स्थिति उत्पन्न होने से बचाने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस की इस व्यवस्था का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम करना और लोगों की आवाजाही को सुगम बनाना है।
भारत नेशन चैनल | सोरों, कासगंज
    user_Journalist Anoop Mahere
    Journalist Anoop Mahere
    कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हज़रत ज़िंदा शाह मदार सैयद बदीउद्दीन मकनपुरी रदीअल्लाहु तआला अन्हू का उर्स मुबारक
    1
    हज़रत ज़िंदा शाह मदार सैयद बदीउद्दीन मकनपुरी रदीअल्लाहु तआला अन्हू का उर्स मुबारक
    user_Maulana Chand Miyan alvi barkati
    Maulana Chand Miyan alvi barkati
    कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कासगंज पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, एसपी ओपी सिंह ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
    1
    कासगंज पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, एसपी ओपी सिंह ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
    user_निरपेक्ष समाचार 24*7
    निरपेक्ष समाचार 24*7
    Local News Reporter सहवार, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सिकंदराराऊ में आज निकलेगी भव्य कलश यात्रा, उदय पुंडीर के आयोजन में 151 फीट ऊंची भगवा सनातन धर्मध्वजा बनेगी मुख्य आकर्षण सिकंदराराऊ में सनातन संस्कृति और धर्म की भव्यता का नया अध्याय लिखने जा रहा है एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन। समाजसेवी उदय पुंडीर के नेतृत्व में नगला जलाल स्थित श्री राधाजी बैंक्वेट्स में रुद्राम्बिका महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा आकर्षण होगा 151 फीट ऊंचे एकल ध्वजदंड पर लहराने वाली विशाल भगवा सनातन धर्मध्वजा। आज 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे ग्राम नगला जलाल और टीकरी कलां से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समाजसेवी उदय पुंडीर वर्षों से अपनी जन्मभूमि सिकंदराराऊ में बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं और बेटियों के लिए लगातार समाजसेवा के कार्य करते आ रहे हैं। अब उनके नेतृत्व में होने जा रहा यह भव्य धार्मिक आयोजन क्षेत्र में खास चर्चा का विषय बना हुआ है। 31 अक्टूबर से श्रीमद्भागवत कथा और महायज्ञ के धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे, जिनका समापन 6 नवंबर को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ होगा। 151 फीट ऊंची भगवा धर्मध्वजा, भव्य कलश यात्रा और सनातन आस्था का संगम—सिकंदराराऊ तैयार है इस भव्य आयोजन का साक्षी बनने के लिए।
    1
    सिकंदराराऊ में आज निकलेगी भव्य कलश यात्रा, उदय पुंडीर के आयोजन में 151 फीट ऊंची भगवा सनातन धर्मध्वजा बनेगी मुख्य आकर्षण

सिकंदराराऊ में सनातन संस्कृति और धर्म की भव्यता का नया अध्याय लिखने जा रहा है एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन। समाजसेवी उदय पुंडीर के नेतृत्व में नगला जलाल स्थित श्री राधाजी बैंक्वेट्स में रुद्राम्बिका महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा आकर्षण होगा 151 फीट ऊंचे एकल ध्वजदंड पर लहराने वाली विशाल भगवा सनातन धर्मध्वजा।
आज 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे ग्राम नगला जलाल और टीकरी कलां से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
समाजसेवी उदय पुंडीर वर्षों से अपनी जन्मभूमि सिकंदराराऊ में बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं और बेटियों के लिए लगातार समाजसेवा के कार्य करते आ रहे हैं। अब उनके नेतृत्व में होने जा रहा यह भव्य धार्मिक आयोजन क्षेत्र में खास चर्चा का विषय बना हुआ है।
31 अक्टूबर से श्रीमद्भागवत कथा और महायज्ञ के धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे, जिनका समापन 6 नवंबर को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ होगा।
151 फीट ऊंची भगवा धर्मध्वजा, भव्य कलश यात्रा और सनातन आस्था का संगम—सिकंदराराऊ तैयार है इस भव्य आयोजन का साक्षी बनने के लिए।
    user_JIMMY VARSHNEY
    JIMMY VARSHNEY
    पत्रकार सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Budaun News: अवैध डग्गामार स्टैंड के खिलाफ बस ऑपरेटरों का प्रदर्शन, 5 नवंबर को चक्का जाम की चेतावनी Badaun Police | Breaking | UP Samachar #breakingnewstoday #budaunnews #badaunbreaking #badaunpolice #followerseveryone #पुलिस #highlightseveryone
    1
    Budaun News: अवैध डग्गामार स्टैंड के खिलाफ बस ऑपरेटरों का प्रदर्शन, 5 नवंबर को चक्का जाम की चेतावनी

Badaun Police | Breaking | UP Samachar

#breakingnewstoday #budaunnews #badaunbreaking #badaunpolice #followerseveryone #पुलिस #highlightseveryone
    user_Star ToDay Samachar
    Star ToDay Samachar
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *अब कैमरा में भी सुरक्षित नहीं लोगों के घर ज़मीन* एटा-मामला लालपुर मोहल्ला जो की थाना कोतवाली नगर एटा में आता है आज दिनांक 29/10/26 समय सुबह 02:46 AM लगभग पर बेवा गरीब अनुसूचित जाती की महिला मंजुलता पत्नी स्व० प्रमोद कुमार की ज़मीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से कैमरा तोड़ता हुआ दबंग राम प्रकाश यादव पुत्र जनक सिंह यादव मामला कोर्ट में विचाराधीन है फिर भी दबंग के हौसले बुलंद और ये तीसरी बार कैमरा तोड़ा गया है पहले भी वीडियो दी गई थी लेकिन कोतवाली नगर एटा द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई रामप्रकाश यादव के होसले बुलंद हैं, कोतवाली नगर पुलिस के सिविल लाइन चौंकी क्षेत्र का प्रकरण है, अवैध धंधा करने वाले निरंकुश बेलगाम हो जाएंगे कभी सोचा नहीं था जिम्मेदार मौन कार्यवाही करें कौन इलाका पुलिस नींद में जाने का बहाना किए हैं, पुलिस जेब गर्म पर ही निर्भर नहीं है कभी कभी सोचा जाए उनाव पुलिस ने नीली अपाचे मोटरसाइकिल चोरी की एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की होगी इसका मतलब जनता जनार्दन से किसी को कोई लेना देना नहीं है क्योंकि एफआईआर दर्ज होने के बाद रिकोर्ड में मामला आ जाता है, रिकॉर्ड रोकने अपनी पीठ थपथपा ने के लिए पुलिस एफआईआर दर्ज करने से बचती है ,
    2
    *अब कैमरा में भी सुरक्षित नहीं लोगों  के घर ज़मीन*
एटा-मामला लालपुर मोहल्ला जो की थाना कोतवाली नगर एटा में आता है  आज दिनांक 29/10/26 समय सुबह 02:46 AM लगभग पर बेवा गरीब अनुसूचित जाती की  महिला मंजुलता पत्नी स्व० प्रमोद कुमार की ज़मीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से कैमरा तोड़ता हुआ दबंग राम प्रकाश यादव पुत्र जनक सिंह यादव मामला कोर्ट में विचाराधीन है फिर भी दबंग के हौसले बुलंद और ये तीसरी बार कैमरा तोड़ा गया है पहले भी वीडियो दी गई थी लेकिन कोतवाली नगर एटा द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई रामप्रकाश यादव के होसले बुलंद हैं, कोतवाली नगर पुलिस के सिविल लाइन चौंकी क्षेत्र का प्रकरण है, अवैध धंधा करने वाले निरंकुश बेलगाम हो जाएंगे कभी सोचा नहीं था जिम्मेदार मौन कार्यवाही करें कौन इलाका पुलिस नींद में जाने का बहाना किए हैं, पुलिस जेब गर्म पर ही निर्भर नहीं है कभी कभी सोचा जाए उनाव पुलिस ने नीली अपाचे मोटरसाइकिल चोरी की एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की होगी इसका मतलब जनता जनार्दन से किसी को कोई लेना देना नहीं है क्योंकि एफआईआर दर्ज होने के बाद रिकोर्ड में मामला आ जाता है, रिकॉर्ड रोकने अपनी पीठ थपथपा ने के लिए पुलिस एफआईआर दर्ज करने से बचती है ,
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • खंडवा गांव के पास दर्दनाक हादसा, परिजनों ने बयां किया दर्द; थाना प्रभारी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन 🚨 बदायूं बिग ब्रेकिंग न्यूज़ | ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर स्कूल की छात्रा की मौत 🔴 खंडवा गांव के पास दर्दनाक हादसा, परिजनों ने बयां किया दर्द; थाना प्रभारी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन बदायूं। जनपद बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के खंडवा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार स्कूली छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा साइकिल से जा रही थी, तभी वह ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। 🎤 परिजनों ने बयां किया दर्द घटना के बाद मृतक किशोरी के परिजनों ने अपनी बात रखी और हादसे को लेकर अपनी पीड़ा जाहिर की। परिजनों की मांग और मामले की गंभीरता के बीच थाना प्रभारी ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। 👮 जांच में जुटी पुलिस पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की परिस्थितियों, जिम्मेदार वाहन और अन्य तथ्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। 📍 स्थान: खंडवा गांव के पास, थाना उघैती, जनपद बदायूं। 📺 आप तक लाइव 24 न्यूज़ हर खबर, आप तक। #बदायूं #बिगब्रेकिंग #उघैती #खंडवागांव #सड़कहादसा #स्कूलछात्रा #UPNews #AapTakLive24News
    1
    खंडवा गांव के पास दर्दनाक हादसा, परिजनों ने बयां किया दर्द; थाना प्रभारी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
🚨 बदायूं बिग ब्रेकिंग न्यूज़ | ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर स्कूल की छात्रा की मौत
🔴 खंडवा गांव के पास दर्दनाक हादसा, परिजनों ने बयां किया दर्द; थाना प्रभारी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
बदायूं। जनपद बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के खंडवा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार स्कूली छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा साइकिल से जा रही थी, तभी वह ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
🎤 परिजनों ने बयां किया दर्द
घटना के बाद मृतक किशोरी के परिजनों ने अपनी बात रखी और हादसे को लेकर अपनी पीड़ा जाहिर की। परिजनों की मांग और मामले की गंभीरता के बीच थाना प्रभारी ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
👮 जांच में जुटी पुलिस
पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की परिस्थितियों, जिम्मेदार वाहन और अन्य तथ्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
📍 स्थान: खंडवा गांव के पास, थाना उघैती, जनपद बदायूं।
📺 आप तक लाइव 24 न्यूज़
हर खबर, आप तक।
#बदायूं #बिगब्रेकिंग #उघैती #खंडवागांव #सड़कहादसा #स्कूलछात्रा #UPNews #AapTakLive24News
    user_Vivek Chauhan reporters
    Vivek Chauhan reporters
    Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • डेढ़ साल के मासूम की मौत, निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप.. 🚨 इटावा ब्रेकिंग न्यूज़ | डेढ़ साल के मासूम की मौत, निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप धन्वंतरि हॉस्पिटल में बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप, संक्रमित खून चढ़ाने का भी दावा 📍 इटावा, उत्तर प्रदेश। इटावा के पक्का बाग स्थित धन्वंतरि हॉस्पिटल में डेढ़ साल के मासूम रुद्रांश की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर डॉ. नवीन मिश्रा और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का दावा है कि बच्चे को खून चढ़ाने के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और समय पर उचित उपचार नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने खून संक्रमित होने की आशंका भी जताई है। बुखार-जुकाम की शिकायत पर अस्पताल लाए थे परिजन परिजनों के अनुसार, मासूम रुद्रांश को बुखार और जुकाम की शिकायत थी। उपचार के लिए उसे धन्वंतरि हॉस्पिटल लाया गया था। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने बच्चे में खून की कमी बताई और पक्का बाग स्थित एक बताए गए स्थान से करीब पांच हजार रुपये में खून मंगवाया। परिजनों के मुताबिक, वे डॉक्टर की सलाह पर खून लेकर अस्पताल पहुंचे थे। खून चढ़ाने के दौरान हालत बिगड़ने का आरोप परिजनों का आरोप है कि बच्चे को खून चढ़ाए जाने के दौरान उसका शरीर नीला पड़ने लगा और उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार डॉक्टर और स्टाफ को बुलाने की कोशिश की, लेकिन उनके अनुसार समय पर सहायता नहीं मिली और खून चढ़ाने की प्रक्रिया भी नहीं रोकी गई। हालांकि, खून संक्रमित होने और इलाज में लापरवाही के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इन आरोपों की पुष्टि संबंधित जांच और चिकित्सकीय रिकॉर्ड से ही हो सकेगी। डॉक्टर ने बताई अचानक मौत की वजह दूसरी ओर, डॉ. नवीन मिश्रा ने घटना को अचानक हुई मौत बताते हुए कहा कि बच्चे में खून की कमी थी और उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टर के इस बयान और परिजनों के आरोपों के बीच मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए निष्पक्ष जांच आवश्यक है। पुलिस पहुंची, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर सवाल घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के किसी जिम्मेदार अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने की बात भी कही है। मामले में अस्पताल की उपचार व्यवस्था, खून की उपलब्धता एवं उसकी जांच, रक्त चढ़ाने की प्रक्रिया और समय पर दी गई चिकित्सकीय सहायता की जांच महत्वपूर्ण होगी। परिजनों के अनुसार, डॉ. नवीन मिश्रा जिला अस्पताल में संविदा पर भी कार्यरत हैं और निजी अस्पताल का संचालन भी करते हैं। इस संबंध में भी आधिकारिक पुष्टि आवश्यक है। मासूम की मौत से परिवार में मातम डेढ़ साल के रुद्रांश की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है। मासूम की मां अंशु और अन्य परिजनों ने मीडिया से बातचीत में अपनी बात रखी और मामले की जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 🔴 अब बड़ा सवाल: क्या बच्चे को चढ़ाए गए खून की गुणवत्ता की जांच हुई थी? क्या उपचार के दौरान निर्धारित चिकित्सकीय प्रोटोकॉल का पालन किया गया? इन सवालों के जवाब निष्पक्ष जांच और आधिकारिक रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट होंगे। आप तक लाइव 24 न्यूज़ हर खबर, आप तक।
    1
    डेढ़ साल के मासूम की मौत, निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप..

🚨 इटावा ब्रेकिंग न्यूज़ | डेढ़ साल के मासूम की मौत, निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप
धन्वंतरि हॉस्पिटल में बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप, संक्रमित खून चढ़ाने का भी दावा
📍 इटावा, उत्तर प्रदेश। इटावा के पक्का बाग स्थित धन्वंतरि हॉस्पिटल में डेढ़ साल के मासूम रुद्रांश की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर डॉ. नवीन मिश्रा और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का दावा है कि बच्चे को खून चढ़ाने के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और समय पर उचित उपचार नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने खून संक्रमित होने की आशंका भी जताई है।
बुखार-जुकाम की शिकायत पर अस्पताल लाए थे परिजन
परिजनों के अनुसार, मासूम रुद्रांश को बुखार और जुकाम की शिकायत थी। उपचार के लिए उसे धन्वंतरि हॉस्पिटल लाया गया था। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने बच्चे में खून की कमी बताई और पक्का बाग स्थित एक बताए गए स्थान से करीब पांच हजार रुपये में खून मंगवाया। परिजनों के मुताबिक, वे डॉक्टर की सलाह पर खून लेकर अस्पताल पहुंचे थे।
खून चढ़ाने के दौरान हालत बिगड़ने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि बच्चे को खून चढ़ाए जाने के दौरान उसका शरीर नीला पड़ने लगा और उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार डॉक्टर और स्टाफ को बुलाने की कोशिश की, लेकिन उनके अनुसार समय पर सहायता नहीं मिली और खून चढ़ाने की प्रक्रिया भी नहीं रोकी गई।
हालांकि, खून संक्रमित होने और इलाज में लापरवाही के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इन आरोपों की पुष्टि संबंधित जांच और चिकित्सकीय रिकॉर्ड से ही हो सकेगी।
डॉक्टर ने बताई अचानक मौत की वजह
दूसरी ओर, डॉ. नवीन मिश्रा ने घटना को अचानक हुई मौत बताते हुए कहा कि बच्चे में खून की कमी थी और उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टर के इस बयान और परिजनों के आरोपों के बीच मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
पुलिस पहुंची, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर सवाल
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के किसी जिम्मेदार अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने की बात भी कही है। मामले में अस्पताल की उपचार व्यवस्था, खून की उपलब्धता एवं उसकी जांच, रक्त चढ़ाने की प्रक्रिया और समय पर दी गई चिकित्सकीय सहायता की जांच महत्वपूर्ण होगी।
परिजनों के अनुसार, डॉ. नवीन मिश्रा जिला अस्पताल में संविदा पर भी कार्यरत हैं और निजी अस्पताल का संचालन भी करते हैं। इस संबंध में भी आधिकारिक पुष्टि आवश्यक है।
मासूम की मौत से परिवार में मातम
डेढ़ साल के रुद्रांश की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है। मासूम की मां अंशु और अन्य परिजनों ने मीडिया से बातचीत में अपनी बात रखी और मामले की जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
🔴 अब बड़ा सवाल: क्या बच्चे को चढ़ाए गए खून की गुणवत्ता की जांच हुई थी? क्या उपचार के दौरान निर्धारित चिकित्सकीय प्रोटोकॉल का पालन किया गया? इन सवालों के जवाब निष्पक्ष जांच और आधिकारिक रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट होंगे।
आप तक लाइव 24 न्यूज़ हर खबर, आप तक।
    user_Vivek Chauhan reporters
    Vivek Chauhan reporters
    Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.