Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुसली निवासी किसान के खेत में लगी मक्का की फ़सल में लगीं आग एक एकड़ से अधिक फ़सल जलकर राख आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के पुसली निवासी इंद्र प्रसाद सोलंकी के खेत में लगी मक्का की फ़सल में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। देखतै देखते आग ने किसान की पुरी फ़सल जलाकर राख कर दी। किसान ने बताया कि लगभग 80 कुंटल के आसपास मक्का फसल जल चुकी। उन्होंने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।
आठनेर रिपोर्टर
पुसली निवासी किसान के खेत में लगी मक्का की फ़सल में लगीं आग एक एकड़ से अधिक फ़सल जलकर राख आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के पुसली निवासी इंद्र प्रसाद सोलंकी के खेत में लगी मक्का की फ़सल में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। देखतै देखते आग ने किसान की पुरी फ़सल जलाकर राख कर दी। किसान ने बताया कि लगभग 80 कुंटल के आसपास मक्का फसल जल चुकी। उन्होंने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बैतूल 2 मई,2026/भीमपुर विकासखंड के ग्राम मोहदा के बर्राढाना पहुंचकर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने आगजनी से प्रभावित परिवारों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने मौके पर राहत कार्यों का अवलोकन किया और प्रभावित ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगजनी से हुए नुकसान का सही एवं विस्तृत आकलन किया जाए तथा आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत प्रभावितों को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रभावित परिवारों के लिए राशन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित की गई हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। कलेक्टर ने इन व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को खुद की निगरानी में कैंप लगाकर सभी का स्वास्थ्य परिक्षण भी करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी, एसडीएम श्री अजीत मरावी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।2
- 1947 से पाकिस्तान हमारी फुट का फायदा उठा रहा बोले अब्दुल्ला, टीएमसी की याचिका स्वीकार हुई -सिब्बल, झालमुई जुमलेबाज नौटंकियों से सावधान- संजय सिंह, बीजेपी सांसद पाठक पिछवाड़े से भागे, वार खत्म होते ही पैट्रोल सस्ता हो जाएगा ट्रंप का एलान और जयपुर में सिलेंडर की शवयात्रा.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...1
- Post by AMLA NEWS1
- आमला। मध्यप्रदेश खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर “आरोह 2026” का भव्य शुभारंभ रेलवे स्टेडियम, रेलवे कॉलोनी आमला में हुआ। शिविर का आयोजन रामनारायण शुक्ला (समन्वयक, खेल एवं युवक कल्याण विभाग) के नेतृत्व में किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। *गरिमामय उपस्थिति में हुआ शुभारंभ* कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिवराम सिंह (सब इंस्पेक्टर, आरपीएफ थाना आमला) उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता ओमवती विश्वकर्मा (पार्षद) ने की। विशिष्ट अतिथियों में राकेश चौकीकर (सचिव, रेलवे इंस्टिट्यूट), एम.के. ठेपे, शेख शफी (चेयरमैन, नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन), रविशंकर पटेल, नीरज सोनी सहित कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। *खो-खो और हॉकी से निखरेंगी प्रतिभाएं* समन्वयक रामनारायण शुक्ला ने बताया कि यह शिविर 1 मई से 30 मई तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रतिभागियों को खो-खो एवं हॉकी का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों हरिभाऊ झरबड़े और रोशन पटवारी के मार्गदर्शन में दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह और शाम आयोजित होगा। शिविर पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। *प्रेरणादायी संदेशों से गूंजा मंच* मुख्य अतिथि शिवराम सिंह ने कहा— “आज के प्रतिस्पर्धी दौर में खेल और शिक्षा दोनों में संतुलन बनाकर ही युवा अपना भविष्य संवार सकते हैं।” एम.के. ठेपे ने खेलों को बच्चों के चौमुखी विकास का आधार बताया। शेख शफी ने कहा कि खेल ही युवाओं को अनुशासन और सफलता की दिशा देते हैं। राकेश चौकीकर ने रेलवे इंस्टिट्यूट की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। रविशंकर पटेल ने खेल भावना को जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा बताया, वहीं नीरज सोनी ने ऐसे आयोजनों को समय की मांग बताया। *उत्साह, ऊर्जा और सहभागिता का संगम* कार्यक्रम का संचालन मनोज विश्वकर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन हरिभाऊ झरबड़े द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, अभिभावक एवं प्रतिभागियों की उपस्थिति ने आयोजन को ऊर्जावान और प्रेरणादायी बना दिया।4
- साईखेडा पुलिस ने 24 घंटे में किया हत्या का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार चेतन पिता शैलेंद्र गोस्वामी गौला संदीप पिता सोनू कड़वे गुड़ी पुलिस की तत्परता और कड़ी अनुशासन का परिणाम 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार1
- पांढुर्णा: मध्य प्रदेश में औद्योगिक अधोसंरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने इंदौर और आसपास के जिलों के लिए एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत इंदौर सहित उज्जैन, देवास, धार, शाजापुर और रतलाम को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। विशेष रूप से इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण से न केवल परिवहन सुगम होगा, बल्कि एग्री-प्रोसेसिंग और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों में क्रांति आएगी। इस परियोजना में किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें विकास का सहभागी बनाया गया है, जिससे ग्रामीण और शहरी अर्थव्यवस्था के बीच नया तालमेल देखने को मिलेगा। निलेश कलस्कर, जिला ब्यूरो चीफ, अटल प्रगति न्यूज़, पांढुर्णा2
- Post by AMLA NEWS1
- मिठाई पुलिस की कार्रवाई एक व्यक्ति को शक्ल कितने रुपया गिरफ्तार रमेश पिता सेवाराम को किया गिरफतार1
- पांढुर्णा/सौंसर। उड़ान भरने वालों के लिए सारा आसमान खुला है। संसाधन विहीन परंतु कुछ कर गुजरने की चाह रखने वाला शख्स अपना रास्ता खुद खोज लेता है। मूलतः ग्राम जाम (सावली) निवासी निर्धन परिवार और झोपड़ी से जिंदगी की शुरुआत करने वाले मृदुभाषी व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी पेशे से अध्यापक एस.आर.शेंडे ने भारतीय समाज में सर्वधर्म समभाव की अमिट छाप छोड़ी है। उनके प्रखर व्यक्तित्व को देखते हुए सिविल राइट्स प्रोटेक्शन सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रख्यात विद्वान डॉ. मिलिन्द जीवने 'शाक्य' ने उन्हें सीआरपीसी मध्यप्रदेश राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पूर्व उन्हें साहित्यिक प्रभाग का राष्ट्रीय सचिव भी बनाया गया था। विदित हो कि वर्ष 1993 में तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने श्री शेंडे को साहित्य सेवा के लिए डॉ. आम्बेडकर फेलोशिप से सम्मानित किया था। वे 40 साल तक शासकीय सेवा में रहते हुए अजाक्स के जिला सचिव, मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष, भारतीय बौद्ध महासभा के जिला महामंत्री और अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संगठक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। इसके अलावा वे प्रगतिशील लेखक संघ और मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी के भी सक्रिय सदस्य हैं। उन्हें समाज भूषण, साहित्य भूषण और नगर भूषण जैसे सम्मानों से नवाजा जा चुका है। विगत 50 वर्षों से उनकी रचनाएं और लेख प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो रहे हैं। श्री शेंडे ने पूर्व विधायक स्व. विठ्ठल राव महाले के निज सहायक के रूप में भी 5 साल तक अपनी सेवाएं दी थीं। उम्र के इस पड़ाव में भी वे धार्मिक, सामाजिक और साहित्यिक आयोजनों में सक्रिय रहते हैं। अपनी लेखनी के माध्यम से वे पाखंड, विषमता और दहशतगर्दी के खिलाफ निर्भीकता से आवाज उठाते रहे हैं। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व सहित सभी पत्रकार और साहित्यकार साथियों का आभार व्यक्त किया है। अटल प्रगति जिला ब्युरो चिफ पांढुर्णा निलेश कलसकर/89660534521