Shuru
Apke Nagar Ki App…
आमला में आगजनी पर किसान कांग्रेस का आक्रोश, 6 दमकल वाहनों की उठी मांग
AMLA NEWS
आमला में आगजनी पर किसान कांग्रेस का आक्रोश, 6 दमकल वाहनों की उठी मांग
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by AMLA NEWS1
- आमला। मध्यप्रदेश खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर “आरोह 2026” का भव्य शुभारंभ रेलवे स्टेडियम, रेलवे कॉलोनी आमला में हुआ। शिविर का आयोजन रामनारायण शुक्ला (समन्वयक, खेल एवं युवक कल्याण विभाग) के नेतृत्व में किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। *गरिमामय उपस्थिति में हुआ शुभारंभ* कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिवराम सिंह (सब इंस्पेक्टर, आरपीएफ थाना आमला) उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता ओमवती विश्वकर्मा (पार्षद) ने की। विशिष्ट अतिथियों में राकेश चौकीकर (सचिव, रेलवे इंस्टिट्यूट), एम.के. ठेपे, शेख शफी (चेयरमैन, नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन), रविशंकर पटेल, नीरज सोनी सहित कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। *खो-खो और हॉकी से निखरेंगी प्रतिभाएं* समन्वयक रामनारायण शुक्ला ने बताया कि यह शिविर 1 मई से 30 मई तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रतिभागियों को खो-खो एवं हॉकी का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों हरिभाऊ झरबड़े और रोशन पटवारी के मार्गदर्शन में दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह और शाम आयोजित होगा। शिविर पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। *प्रेरणादायी संदेशों से गूंजा मंच* मुख्य अतिथि शिवराम सिंह ने कहा— “आज के प्रतिस्पर्धी दौर में खेल और शिक्षा दोनों में संतुलन बनाकर ही युवा अपना भविष्य संवार सकते हैं।” एम.के. ठेपे ने खेलों को बच्चों के चौमुखी विकास का आधार बताया। शेख शफी ने कहा कि खेल ही युवाओं को अनुशासन और सफलता की दिशा देते हैं। राकेश चौकीकर ने रेलवे इंस्टिट्यूट की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। रविशंकर पटेल ने खेल भावना को जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा बताया, वहीं नीरज सोनी ने ऐसे आयोजनों को समय की मांग बताया। *उत्साह, ऊर्जा और सहभागिता का संगम* कार्यक्रम का संचालन मनोज विश्वकर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन हरिभाऊ झरबड़े द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, अभिभावक एवं प्रतिभागियों की उपस्थिति ने आयोजन को ऊर्जावान और प्रेरणादायी बना दिया।4
- पिछले कुछ दशकों के बाद सरकार के जल संवर्धन योजना के अंतर्गत चंद्रभागा घाट पर पहली बार कुछ ठोस कार्यवाही दिखाई दे रही है, जहां सौंदरीकरण के अलावा जल संचय के भी गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं, लोगों का कहना है कि इससे शहर की चंद्रभागा नदी पर आस्था और भक्ति को भी बल मिलेगा साथ ही इलाके का भूजल स्तर भी बढ़ेगा।1
- Post by M. Afsar khan1
- Post by Manohar agrval Agrawal1
- बैतूल थाना सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई – हत्या के आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल दिनांक 02.05.2026 को फरियादी कविता साहू द्वारा अपने भाई गुरूदेव साहू की मारपीट कर हत्या किए जाने संबंधी अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उक्त सूचना पर थाना सांईखेड़ा में अपराध क्रमांक 57/26 धारा 103, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी तथा एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की गई।थाना प्रभारी सांईखेड़ा निरीक्षक भैयालाल उइके द्वारा घटनास्थल ग्राम गौला पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित किया गया। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। इसके पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी बैतूल एवं एफएसएल टीम प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए गए।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सेल की मदद से दोनों आरोपियों— 1. चेतन पिता शैलेन्द्र गोस्वामी, निवासी गौला 2. संदीप पिता सोनू कवड़े, निवासी गुड़ी को ग्राम गुड़ी से हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। तत्पश्चात उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर 24 घंटे के भीतर माननीय न्यायालय मुलताई में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। हत्या का कारण आरोपी चेतन गोस्वामी ने बताया कि मृतक गुरूदेव साहू द्वारा पूर्व में उसका कृषि उपयोग का सामान (रस्सा, ट्रैक्टर पार्ट्स आदि) ले लिया गया था, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। दिनांक 01.05.2026 को आरोपी चेतन अपने साथी संदीप के साथ मृतक से सामान वापस लेने उसके खेत पर पहुंचा। वहां कहासुनी के दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान आरोपी चेतन ने लकड़ी से मारपीट की तथा संदीप ने मृतक को पकड़ लिया। बाद में दोनों आरोपी मृतक को अपने साथ खेत की ओर ले गए, जहां पुनः विवाद एवं गुत्थमगुत्था हुई। इसी दौरान संदीप द्वारा मृतक को पकड़े रखने पर आरोपी चेतन ने उसका गला दबा दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपियों ने मृतक के शव को मोटरसाइकिल से उसके खलिहान कोठे तक ले जाकर वहां लिटा दिया तथा घटना को छिपाने के उद्देश्य से पानी डालकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एवं लकड़ी की बरामदगी हेतु कार्यवाही की जा रही है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड प्रकरण के मुख्य आरोपी चेतन आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध थाना साईंखेड़ा में एक अपराध मारपीट का, एक अपराध एक्सीडेंट का, एक अपराध हत्या के प्रयास का और वर्तमान में आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज है l साथ ही 151 CrPC की 1 कार्यवाही है। 🔹 सराहनीय भूमिका इस कार्यवाही में निरीक्षक भैयालाल उइके (थाना प्रभारी सांईखेड़ा), निरीक्षक आबिद अंसारी (एफएसएल), उपनिरीक्षक पूनमचंद साहू, प्रधान आरक्षक रामानंद धुर्वे, राजकुमार धुर्वे, देवेन्द्र ठाकुर, आरक्षक विनोद साहू, विकास साहू, अमित टेकाम, संतराम उइके, चालक रविन्द्र नागले, आरक्षक राजेन्द्र धाडसे, दीपेन्द्र (सायबर सेल), आर चालक 03 पवन एनिया, डॉग मास्टर आर विवेक गाडगे, चालक राकेश चौधरी सहित समस्त टीम की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अपराध या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। समय पर दी गई सूचना अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी में अत्यंत सहायक होती है। उन्होंने नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने एवं अफवाहों से दूर रहने का भी आग्रह किया है।3
- साईखेडा पुलिस ने 24 घंटे में किया हत्या का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार चेतन पिता शैलेंद्र गोस्वामी गौला संदीप पिता सोनू कड़वे गुड़ी पुलिस की तत्परता और कड़ी अनुशासन का परिणाम 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार1
- Post by AMLA NEWS1