logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आमला में पहली बार जलसंवर्धन पर ठोस कार्यवाही चंद्रभागा घाट पर रुकेगा बारिश का पानी पिछले कुछ दशकों के बाद सरकार के जल संवर्धन योजना के अंतर्गत चंद्रभागा घाट पर पहली बार कुछ ठोस कार्यवाही दिखाई दे रही है, जहां सौंदरीकरण के अलावा जल संचय के भी गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं, लोगों का कहना है कि इससे शहर की चंद्रभागा नदी पर आस्था और भक्ति को भी बल मिलेगा साथ ही इलाके का भूजल स्तर भी बढ़ेगा।

2 hrs ago
user_Rakesh Sharma
Rakesh Sharma
Insurance Agent बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

आमला में पहली बार जलसंवर्धन पर ठोस कार्यवाही चंद्रभागा घाट पर रुकेगा बारिश का पानी पिछले कुछ दशकों के बाद सरकार के जल संवर्धन योजना के अंतर्गत चंद्रभागा घाट पर पहली बार कुछ ठोस कार्यवाही दिखाई दे रही है, जहां सौंदरीकरण के अलावा जल संचय के भी गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं, लोगों का कहना है कि इससे शहर की चंद्रभागा नदी पर आस्था और भक्ति को भी बल मिलेगा साथ ही इलाके का भूजल स्तर भी बढ़ेगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by AMLA NEWS
    1
    Post by AMLA NEWS
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के पुसली निवासी इंद्र प्रसाद सोलंकी के खेत में लगी मक्का की फ़सल में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। देखतै देखते आग ने किसान की पुरी फ़सल जलाकर राख कर दी। किसान ने बताया कि लगभग 80 कुंटल के आसपास मक्का फसल जल चुकी। उन्होंने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।
    1
    आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के पुसली निवासी इंद्र प्रसाद सोलंकी के खेत में लगी मक्का की फ़सल में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। देखतै देखते आग ने किसान की पुरी फ़सल जलाकर राख कर दी। किसान ने बताया कि लगभग 80 कुंटल के आसपास मक्का फसल जल चुकी। उन्होंने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by M. Afsar khan
    1
    Post by M. Afsar khan
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    2 hrs ago
  • Post by Kashinath Sahu
    1
    Post by Kashinath Sahu
    user_Kashinath Sahu
    Kashinath Sahu
    Local News Reporter Multai, Betul•
    9 hrs ago
  • आग का तांडव: बैतूल के बर्राढाना गांव में 15 से ज्यादा मकान राख, गैस सिलेंडर फटे बैतूल जिले के भीमपुर तहसील के मोहदा क्षेत्र स्थित बर्राढाना गांव में रसोई गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। तेज आंधी के कारण आग तेजी से फैली और 15 से अधिक मकान जलकर राख हो गए। �� घटना का विवरण आग की शुरुआत एक घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हुई, जिसके बाद आसपास के घरों तक फैल गई। गांव में अन्य मकानों के सिलेंडर भी फटते रहे, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। गांव पूरी तरह आदिवासी बहुल है, जहां चीख-पुकार मच गई। � प्रशासनिक कार्रवाई एसपी ने 12 मकानों के जलने की पुष्टि की है, हालांकि अनौपचारिक आंकड़े 15 से ज्यादा बताते हैं। भीमपुर और भैंसदेही से फायर ब्रिगेड की टीमें रवाना हो गईं, और प्रशासन का अमला नुकसान आंकने व काबू पाने में जुटा है। राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई। � नुकसान का आकलन फिलहाल नुकसान का पूरा आकलन जारी है। तेज हवाओं ने आग को विकराल रूप दिया, लेकिन फायर ब्रिगेड की मदद से हालात पर काबू की कोशिश हो रही है। प्रशासन राहत कार्यों में लगा है।
    2
    आग का तांडव: बैतूल के बर्राढाना गांव में 15 से ज्यादा मकान राख, गैस सिलेंडर फटे
बैतूल जिले के भीमपुर तहसील के मोहदा क्षेत्र स्थित बर्राढाना गांव में रसोई गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। तेज आंधी के कारण आग तेजी से फैली और 15 से अधिक मकान जलकर राख हो गए। ��
घटना का विवरण
आग की शुरुआत एक घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हुई, जिसके बाद आसपास के घरों तक फैल गई। गांव में अन्य मकानों के सिलेंडर भी फटते रहे, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। गांव पूरी तरह आदिवासी बहुल है, जहां चीख-पुकार मच गई। �
प्रशासनिक कार्रवाई
एसपी ने 12 मकानों के जलने की पुष्टि की है, हालांकि अनौपचारिक आंकड़े 15 से ज्यादा बताते हैं। भीमपुर और भैंसदेही से फायर ब्रिगेड की टीमें रवाना हो गईं, और प्रशासन का अमला नुकसान आंकने व काबू पाने में जुटा है। राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई। �
नुकसान का आकलन
फिलहाल नुकसान का पूरा आकलन जारी है। तेज हवाओं ने आग को विकराल रूप दिया, लेकिन फायर ब्रिगेड की मदद से हालात पर काबू की कोशिश हो रही है। प्रशासन राहत कार्यों में लगा है।
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 1947 से पाकिस्तान हमारी फुट का फायदा उठा रहा बोले अब्दुल्ला, टीएमसी की याचिका स्वीकार हुई -सिब्बल, झालमुई जुमलेबाज नौटंकियों से सावधान- संजय सिंह, बीजेपी सांसद पाठक पिछवाड़े से भागे, वार खत्म होते ही पैट्रोल सस्ता हो जाएगा ट्रंप का एलान और जयपुर में सिलेंडर की शवयात्रा.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...
    1
    1947 से पाकिस्तान हमारी फुट का फायदा उठा रहा बोले अब्दुल्ला, टीएमसी की याचिका स्वीकार हुई -सिब्बल, झालमुई जुमलेबाज नौटंकियों से सावधान- संजय सिंह, बीजेपी सांसद पाठक पिछवाड़े से भागे, वार खत्म होते ही पैट्रोल सस्ता हो जाएगा ट्रंप का एलान और जयपुर में सिलेंडर की शवयात्रा.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Prabhatpattan, Betul•
    16 hrs ago
  • 🔷 24 घंटे में खुलासा: सांईखेड़ा पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔷 *“तेज तर्रार पुलिसिंग: अज्ञात से आरोपी तक का सफर सिर्फ एक दिन में”* 🔷 *“सीसीटीवी और साइबर सेल की मदद से हत्या का पर्दाफाश”* 🔹 *थाना सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई – हत्या के आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल* 🔹दिनांक 02.05.2026 को फरियादी कविता साहू द्वारा अपने भाई गुरूदेव साहू की मारपीट कर हत्या किए जाने संबंधी अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 🔹उक्त सूचना पर थाना सांईखेड़ा में *अपराध क्रमांक 57/26 धारा 103, 3(5) बीएनएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹मामले की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी* तथा एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की गई। 🔹थाना प्रभारी सांईखेड़ा निरीक्षक भैयालाल उइके द्वारा घटनास्थल ग्राम गौला पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित किया गया। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। इसके पश्चात *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी बैतूल एवं एफएसएल टीम प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा डॉग स्क्वॉड के साथ* घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए गए। 🔹वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सेल की मदद से दोनों आरोपियों— 1. *चेतन पिता शैलेन्द्र गोस्वामी, निवासी गौला* 2. *संदीप पिता सोनू कवड़े, निवासी गुड़ी* को ग्राम गुड़ी से हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। तत्पश्चात उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर 24 घंटे के भीतर माननीय न्यायालय मुलताई में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। 🔹 *हत्या का कारण* आरोपी चेतन गोस्वामी ने बताया कि मृतक गुरूदेव साहू द्वारा पूर्व में उसका कृषि उपयोग का सामान (रस्सा, ट्रैक्टर पार्ट्स आदि) ले लिया गया था, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। दिनांक 01.05.2026 को आरोपी चेतन अपने साथी संदीप के साथ मृतक से सामान वापस लेने उसके खेत पर पहुंचा। वहां कहासुनी के दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान आरोपी चेतन ने लकड़ी से मारपीट की तथा संदीप ने मृतक को पकड़ लिया। बाद में दोनों आरोपी मृतक को अपने साथ खेत की ओर ले गए, जहां पुनः विवाद एवं गुत्थमगुत्था हुई। इसी दौरान संदीप द्वारा मृतक को पकड़े रखने पर आरोपी चेतन ने उसका गला दबा दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपियों ने मृतक के शव को मोटरसाइकिल से उसके खलिहान कोठे तक ले जाकर वहां लिटा दिया तथा घटना को छिपाने के उद्देश्य से पानी डालकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एवं लकड़ी की बरामदगी हेतु कार्यवाही की जा रही है। *आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड* प्रकरण के मुख्य आरोपी चेतन आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध थाना साईंखेड़ा में एक अपराध मारपीट का, एक अपराध एक्सीडेंट का, एक अपराध हत्या के प्रयास का और वर्तमान में आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज है l साथ ही 151 CrPC की 1 कार्यवाही है। 🔹 *सराहनीय भूमिका* इस कार्यवाही में निरीक्षक भैयालाल उइके (थाना प्रभारी सांईखेड़ा), निरीक्षक आबिद अंसारी (एफएसएल), उपनिरीक्षक पूनमचंद साहू, प्रधान आरक्षक रामानंद धुर्वे, राजकुमार धुर्वे, देवेन्द्र ठाकुर, आरक्षक विनोद साहू, विकास साहू, अमित टेकाम, संतराम उइके, चालक रविन्द्र नागले, आरक्षक राजेन्द्र धाडसे, दीपेन्द्र (सायबर सेल), आर चालक 03 पवन एनिया, डॉग मास्टर आर विवेक गाडगे, चालक राकेश चौधरी सहित समस्त टीम की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अपराध या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। समय पर दी गई सूचना अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी में अत्यंत सहायक होती है। उन्होंने नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने एवं अफवाहों से दूर रहने का भी आग्रह किया है।
    2
    🔷 24 घंटे में खुलासा: सांईखेड़ा पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 
🔷 *“तेज तर्रार पुलिसिंग: अज्ञात से आरोपी तक का सफर सिर्फ एक दिन में”* 
🔷 *“सीसीटीवी और साइबर सेल की मदद से हत्या का पर्दाफाश”* 
🔹 *थाना सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई – हत्या के आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल*
🔹दिनांक 02.05.2026 को फरियादी कविता साहू द्वारा अपने भाई गुरूदेव साहू की मारपीट कर हत्या किए जाने संबंधी अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 
🔹उक्त सूचना पर थाना सांईखेड़ा में *अपराध क्रमांक 57/26 धारा 103, 3(5) बीएनएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹मामले की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी* तथा एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की गई।
🔹थाना प्रभारी सांईखेड़ा निरीक्षक भैयालाल उइके द्वारा घटनास्थल ग्राम गौला पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित किया गया। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। इसके पश्चात *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी बैतूल एवं एफएसएल टीम प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा डॉग स्क्वॉड के साथ* घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए गए।
🔹वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सेल की मदद से दोनों आरोपियों—
1. *चेतन पिता शैलेन्द्र गोस्वामी, निवासी गौला* 
2. *संदीप पिता सोनू कवड़े, निवासी गुड़ी* 
को ग्राम गुड़ी से हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।  तत्पश्चात उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर 24 घंटे के भीतर माननीय न्यायालय मुलताई में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
🔹 *हत्या का कारण* 
आरोपी चेतन गोस्वामी ने बताया कि मृतक गुरूदेव साहू द्वारा पूर्व में उसका कृषि उपयोग का सामान (रस्सा, ट्रैक्टर पार्ट्स आदि) ले लिया गया था, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।
दिनांक 01.05.2026 को आरोपी चेतन अपने साथी संदीप के साथ मृतक से सामान वापस लेने उसके खेत पर पहुंचा। वहां कहासुनी के दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान आरोपी चेतन ने लकड़ी से मारपीट की तथा संदीप ने मृतक को पकड़ लिया।
बाद में दोनों आरोपी मृतक को अपने साथ खेत की ओर ले गए, जहां पुनः विवाद एवं गुत्थमगुत्था हुई। इसी दौरान संदीप द्वारा मृतक को पकड़े रखने पर आरोपी चेतन ने उसका गला दबा दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद दोनों आरोपियों ने मृतक के शव को मोटरसाइकिल से उसके खलिहान कोठे तक ले जाकर वहां लिटा दिया तथा घटना को छिपाने के उद्देश्य से पानी डालकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया।
मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एवं लकड़ी की बरामदगी हेतु कार्यवाही की जा रही है। 
*आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड* 
प्रकरण के मुख्य आरोपी चेतन आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध थाना साईंखेड़ा में एक अपराध मारपीट का, एक अपराध एक्सीडेंट का, एक अपराध हत्या के प्रयास का और वर्तमान में आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज है l साथ ही 151 CrPC की 1 कार्यवाही है।
🔹 *सराहनीय भूमिका*
इस कार्यवाही में निरीक्षक भैयालाल उइके (थाना प्रभारी सांईखेड़ा), निरीक्षक आबिद अंसारी (एफएसएल), उपनिरीक्षक पूनमचंद साहू, प्रधान आरक्षक रामानंद धुर्वे, राजकुमार धुर्वे, देवेन्द्र ठाकुर, आरक्षक विनोद साहू, विकास साहू, अमित टेकाम, संतराम उइके, चालक रविन्द्र नागले, आरक्षक राजेन्द्र धाडसे, दीपेन्द्र (सायबर सेल), आर चालक 03 पवन एनिया, डॉग मास्टर आर विवेक गाडगे, चालक राकेश चौधरी सहित समस्त टीम की सराहनीय भूमिका रही।
🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* 
पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अपराध या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। समय पर दी गई सूचना अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी में अत्यंत सहायक होती है।
उन्होंने नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने एवं अफवाहों से दूर रहने का भी आग्रह किया है।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    4 hrs ago
  • ​पांढुर्णा: मध्य प्रदेश में औद्योगिक अधोसंरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने इंदौर और आसपास के जिलों के लिए एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत इंदौर सहित उज्जैन, देवास, धार, शाजापुर और रतलाम को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। ​विशेष रूप से इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण से न केवल परिवहन सुगम होगा, बल्कि एग्री-प्रोसेसिंग और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों में क्रांति आएगी। इस परियोजना में किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें विकास का सहभागी बनाया गया है, जिससे ग्रामीण और शहरी अर्थव्यवस्था के बीच नया तालमेल देखने को मिलेगा। निलेश कलस्कर, जिला ब्यूरो चीफ, अटल प्रगति न्यूज़, पांढुर्णा
    2
    ​पांढुर्णा: मध्य प्रदेश में औद्योगिक अधोसंरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने इंदौर और आसपास के जिलों के लिए एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत इंदौर सहित उज्जैन, देवास, धार, शाजापुर और रतलाम को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है।
​विशेष रूप से इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण से न केवल परिवहन सुगम होगा, बल्कि एग्री-प्रोसेसिंग और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों में क्रांति आएगी। इस परियोजना में किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें विकास का सहभागी बनाया गया है, जिससे ग्रामीण और शहरी अर्थव्यवस्था के बीच नया तालमेल देखने को मिलेगा।
निलेश कलस्कर, जिला ब्यूरो चीफ, अटल प्रगति न्यूज़, पांढुर्णा
    user_NILESH KALASKAR
    NILESH KALASKAR
    Farmer पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *गेहूं खरीदी में लापरवाही, बिजली और नहर समस्याओं को लेकर फूटा किसानों का गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी* *Pramod patel 7089118116*
    1
    *गेहूं खरीदी में लापरवाही, बिजली और नहर समस्याओं को लेकर फूटा किसानों का गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी*
*Pramod patel 7089118116*
    user_Pramod patel
    Pramod patel
    Pharmacist सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.