श्री पशुपतिनाथ महादेव मन्दिर में फागोत्सव की धूम, गुलाल और फूलों की होली के बीच विराजे शिव-पार्वती और राधे-कृष्ण कोटा | 24 फरवरी। अंबेडकर बस्ती, कंपीटिशन कॉलोनी स्थित श्री पशुपतिनाथ महादेव मन्दिर में मंगलवार को महिला मण्डल के तत्वावधान में भव्य फागोत्सव का आयोजन किया गया। भक्ति और रंगों के इस अनुपम संगम में क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिससे सम्पूर्ण मन्दिर परिसर फाग के गीतों, ढोलक-झांझ की थाप और अबीर-गुलाल की सुगंध से भक्तिमय हो उठा। भजन गायक दीप अग्रवाल ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद भानुप्रताप गौड़ रहे। फागोत्सव के दौरान मन्दिर में सजी सजीव झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में कलाकारों ने शिव-पार्वती एवं राधे-कृष्ण का रूप धारण कर भक्तों को आध्यात्मिक अनुभूति कराई। श्रद्धालुओं ने भगवान के इन स्वरूपों के साथ फूलों की होली खेली। “होली खेल रहे शिव शंकर गौरा के संग../ "मेरा खुल गया बाजूबंद रसिया होली में..” तथा “आज बिरज में होरी रे रसिया..” जैसे भजनों की मधुर प्रस्तुतियों पर महिलाएं झूम उठीं। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति से पशुपति नाथ महादेव को गुलाल अर्पित कर की गई। इसके पश्चात उपस्थित सभी भक्तों ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा की और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। महिला मण्डल की सदस्यों ने मर्यादित एवं सांस्कृतिक वातावरण में उत्सव को संपन्न कराया। फागोत्सव में पारंपरिक लोकगीतों “फागण आयो रे..”, “होली खेलें मसाणे में..” एवं “कान्हा संग खेलूं होली..” सरीखे गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। शिव-पार्वती बने कलाकारों ने डमरू की थाप पर तांडव और हास्य का सुंदर मिश्रण प्रस्तुत किया। वहीं राधे-कृष्ण की जोड़ी ने फूलों की वर्षा के मध्य रास रचाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य के दौरान महिलाएं गुलाल उड़ाते हुए तालियों की गूंज के साथ भक्ति का उल्लास प्रकट करती नजर आईं। कार्यक्रम में अनिता अग्रवाल, पूजा नागरवाल, सोनू शर्मा, मधु शर्मा समेत कंपीटिशन कॉलोनी की प्रबुद्ध महिलाएं उपस्थित रहीं। अंत में, सभी श्रद्धालुओं को विशेष प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। ------------------------- जिला कोटा सूचना समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें। 7891030011 (स्वतंत्र पत्रकार रवि सामरिया)

- आखिर किस मजबूरी के चलते पीएम को ऐसे वक्त वहां जाना पड़ रहा है जब ईरान पर युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं: आखिर हमें किस का साथ देना चाहिए था और हम किस के साथ खड़े नजर आ रहे हैं: चलते-चलते सीटू के प्रदेशाध्यक्ष कॉमरेड भंवरसिंह शेखावत साहब से बेबाक बातचीत...1
- Post by Kalim khan1
- कोटा। रंगबाड़ी निवासी होनहार योग प्रतिभा गायत्री गोस्वामी ने एक बार फिर कोटा का नाम रोशन किया है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कोटा में ही संपन्न हुई और वर्तमान में वह योगा में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। बचपन से ही योग के प्रति गहरी रुचि रखने वाली गायत्री नियमित रूप से सूर्य नमस्कार किया करती हैं। स्कूल में सूर्य नमस्कार से ही उन्हें आगे योगाभ्यास की प्रेरणा मिली और यही अभ्यास उनके सपनों की मजबूत नींव बना। गायत्री ने अपना पहला मेडल लाडपुरा ब्लॉक स्तर पर जीता। इसके बाद जिला, राज्य और नेशनल स्तर तक अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। हाल ही में उन्होंने ट्रेडिशनल योगासन से जुड़ी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ASMITA Yogasana Zonal League 2025-26 (वेस्ट जोन) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वेस्ट जोन के टॉप-10 खिलाड़ियों में स्थान बनाया है। यह उपलब्धि बेहद गौरवपूर्ण मानी जा रही है।1
- Post by VKH NEWS1
- Post by Kishan Lal jangid1
- जमीन विवाद में भाई ने भाई पर किया हमला, हंसराज गंभीर हालत में कोटा रेफर स्क्रिप्ट: बूंदी जिले के केशोरायपाटन थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पारिवारिक विवाद के चलते एक भाई ने अपने ही भाई पर हमला कर दिया। घटना में 30 वर्षीय हंसराज, निवासी केशोरायपाटन, गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल अवस्था में उसे तुरंत इलाज के लिए कोटा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसने आखिरकार हिंसक रूप ले लिया। फिलहाल केशोरायपाटन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।1
- 550 पुरानी 5 ft ऊंची बालाजी महाराज के चमत्कारी मूर्ति जो की जलते हुए पेड़ की जड़ से प्रकट हुई #hadotikisherni #balaji #jaishreeram #nonfollowers #hindu क्या यहां भव्य मंदिर बनना चाहिए ????1
- Post by Kalim khan1