Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर कहा, "हम सब जानते हैं कि हर एक ने कैसे चालाकी की है कि 'हम इसके पक्ष में हैं, हम इसके साथ हैं लेकिन...', यह कहकर हर बार कोई न कोई तकनीकी पक्ष ले आए और इसे रोका गया। हर बार ऐसी चीज़ें लाई गई है... आपको कहना नहीं है कि आप इसका विरोध कर रहे हैं इसलिए तकनीकी बहानेबाज़ी कर रहे हैं। भांति-भांति की बहानेबाज़ी करके इसे 3 दशक तक रोका गया..."
Shahid Qureshi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर कहा, "हम सब जानते हैं कि हर एक ने कैसे चालाकी की है कि 'हम इसके पक्ष में हैं, हम इसके साथ हैं लेकिन...', यह कहकर हर बार कोई न कोई तकनीकी पक्ष ले आए और इसे रोका गया। हर बार ऐसी चीज़ें लाई गई है... आपको कहना नहीं है कि आप इसका विरोध कर रहे हैं इसलिए तकनीकी बहानेबाज़ी कर रहे हैं। भांति-भांति की बहानेबाज़ी करके इसे 3 दशक तक रोका गया..."
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया के पंडोखर धाम में हप्पू सिंह की शानदार हास्य प्रस्तुति, ठहाकों से गूंजा परिसर दतिया के प्रसिद्ध पंडोखर धाम में बुधवार रात भक्ति और मनोरंजन का अनोखा संगम देखने को मिला। टीवी के लोकप्रिय हास्य कलाकार योगेश त्रिपाठी उर्फ ‘हप्पू सिंह’ के आगमन से पूरा धाम परिसर उत्साह और उमंग से भर गया। हप्पू सिंह ने सबसे पहले पीठाधीश्वर गुरुशरण महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और धाम के शांत एवं आध्यात्मिक वातावरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में हास्य प्रस्तुति शुरू की। उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और मजेदार संवादों ने दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग—सभी ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक मौजूद रहे। देर रात तक लोग ठहाकों के बीच इस यादगार प्रस्तुति का आनंद लेते रहे, जिससे यह आयोजन भक्ति और मनोरंजन का शानदार उदाहरण बन गया।1
- Post by Lakshya News tv1
- दतिया। जिले के डगरई टोल नाका को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रशासन के समक्ष नागरिकों को टोल टैक्स से मुक्त किए जाने की मांग उठाई गई। इस संबंध में पार्टी पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि डगरई टोल नाका के आगे चिरूला थाना, परिवहन कार्यालय सहित दतिया जिले के कई ग्राम स्थित हैं, जहां नागरिकों को दैनिक आवश्यक कार्यों के लिए आवागमन करना पड़ता है।अशोक दांगी ने कहा कि टोल नाका संचालक एवं कर्मचारी दतिया के स्थानीय नागरिकों से टोल टैक्स के नाम पर अवैध वसूली करते हैं तथा उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया जाता है, जो नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने इसे नागरिकों के आवागमन के संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन बताया।पार्टी ने मांग की है कि दतिया जिले के निवासियों को, विशेष रूप से आधार कार्ड एवं एमपी-32 वाहन नंबर के आधार पर, जिले की सीमा के भीतर आवागमन के दौरान टोल टैक्स से मुक्त किया जाए।कांग्रेस ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इस मांग पर कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी जनहित में गांधीवादी तरीके से क्रमिक सत्याग्रह आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक राधे लाल बघेल, पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अवधेश नायक, प्रदेश प्रवक्ता अंविका शर्मा, संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर, सी एल बौद्ध, बी के जाटव, अनिल राज श्रीवास्तव, पंचायत राज,संगठन के जिलाध्यक्ष मुकेश यादव सरपंच सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण कुशवाहा स्वामी शरण कुशवाहा सुरेश अहिरवार सरपंच रामू गुर्जर लक्ष्मीनारायण कुशवाहा रामकुमार मोंगिया बासुदेव सरपंच रामदास उत्साही माखनलाल बाबूजी सेवादल अध्यक्ष मोहन कुशवाहा मंजू गौतम अध्यक्षअल्पसंख्यक मुईन कुरैशी पुष्पराज राजपूत उमर फारूक एसी विभाग के जिलाध्यक्ष स्वदेश अहिरवार धर्मेंद्र परमार कामगार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमरीश बाल्मीकि रामकुमार पचौरी पवन वेडर प्रिंस बाल्मीकि सद्दाम खान काले खां मनोज अहिरवार मानस दुवे श्याम सुंदर झां बाबा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- *दतिया परिवहन चेक पोस्ट पर 15 दिवसीय चालानी करवाई वर्ष 2025 - 26 में तुलनात्मक रही*1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- दतिया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनारा रोड पर एक बाइक चालक अज्ञात कारणों के चलते गिरकर घायल हो गया। घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है, जब घायल युवक को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार जारी है। घायल की पहचान चंदन अहिरवार (35 वर्ष) निवासी रामनगर, दतिया के रूप में हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा किसी वाहन से टक्कर के कारण हुआ या वह स्वयं अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था और उसे घटना की स्पष्ट जानकारी भी नहीं है। ऐसे में दुर्घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है, जिसके बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- झाँसी। झांसी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की दावों की हकीकत उस समय खुलकर सामने आई जब प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित कुमार घोष अचानक निरीक्षण के लिए जिला अस्पताल और महिला अस्पताल पहुंचे। उनके दौरे से पहले आईसीयू वार्ड में चूहे ऑक्सीजन पाइप पर घूमते हुए नजर आए, जिसका वीडियो सामने आया है। चूहे ऑक्सीजन पाइप से होते हुए दवा के बॉक्स पर गिरता है फिर वेंटिलेटर मशीन में जाकर छुप जाता, यह तस्वीर न केवल अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि मरीजों की सुरक्षा और संक्रमण नियंत्रण को लेकर गंभीर चिंता भी पैदा करती है।4
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर कहा, "हम सब जानते हैं कि हर एक ने कैसे चालाकी की है कि 'हम इसके पक्ष में हैं, हम इसके साथ हैं लेकिन...', यह कहकर हर बार कोई न कोई तकनीकी पक्ष ले आए और इसे रोका गया। हर बार ऐसी चीज़ें लाई गई है... आपको कहना नहीं है कि आप इसका विरोध कर रहे हैं इसलिए तकनीकी बहानेबाज़ी कर रहे हैं। भांति-भांति की बहानेबाज़ी करके इसे 3 दशक तक रोका गया..."1